सीएसआर पहल के तहत ‘गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम’ का शुभारंभ, जिले के 1.5 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क दूध, मुंगेर: कन्या मध्य विद्यालय, माधोपुर में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ‘गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम’ का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव, डीपीओ मो. फारूख, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड की “From Grassroots to Classrooms With Milk and Mission” पहल के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन 180 से 200 एमएल तक दूध निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सप्ताह के पांच कार्य दिवसों में प्रतिदिन 5000 यूनिट दूध का वितरण निर्धारित तिथि वार कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी एक वर्ष तक संचालित होगा। प्रतिमाह अलग-अलग प्रखंडों के विद्यालयों में दूध वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिले के 977 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में नामांकित लगभग 1.5 लाख छात्र-छात्राएं इस योजना से लाभान्वित होंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ‘पढ़ाई भी, पोषण भी’ को साकार करना है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संतुलित पोषण भी प्राप्त हो सके। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए संबंधित संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की कि दूध के टेट्रा पैक उपयोग के बाद स्ट्रॉ एवं प्लास्टिक सामग्री को कूड़ेदान में ही डालें, ताकि विद्यालय परिसर स्वच्छ बना रहे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। बाइट : निखिल धनराज जिलाधिकारी मुंगेर बाइट : सुधांशु कुमार प्राचार्य कन्या मध्य विद्यालय, माधोपुर बाइट डॉक्टर पदमवीर सिंह राष्टीय डेयरी विकास का अधिकारी

- Post by Kumar Mithun1
- साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा कल्याणपुर से एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- hanumanganj Chakradhar1
- सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में चल रहे कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-2 का सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक मैच इलेवन स्टार बरहेपुरा और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी के बीच हुआ। आयोजन समिति द्वारा निर्धारित समय में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद निर्णायक परिणाम के लिए ट्राई ब्रेकर कराया गया। ट्राई ब्रेकर में लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी ने 6 गोल दागे, जबकि इलेवन स्टार बरहेपुरा की टीम 5 गोल ही कर सकी। इस तरह इटहरी की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। कार्यक्रम का उद्घाटन अरुण स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक अरुण कुमार की उपस्थिति में हुआ। वहीं कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर खेल का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उपाध्याय, कुंदन फौजी, सचिव शशि चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और हजारों खेल प्रेमी मौजूद रहे।1
- महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन मे उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, शिव बारात में शामिल हुए #ssp सुरक्षा चाक चौबंद1
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में DM की अध्य्क्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित, दिए कई निर्देश कार्यालय कक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्य्क्षता में नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक सोमवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीष, सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक के दौरान मादक पदार्थों की रोकथाम एवं कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिये.1
- Post by THE LIVE2
- Post by Kumar Mithun1