Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरैना से चोरी हुई 68 भैंसों में से 60 को पुलिस ने राजस्थान के डांग बसई गांव से बरामद किया है। चोरों ने इन भैंसों को दूसरे राज्य में छिपा रखा था, जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बाकी भैंसों की तलाश जारी है, जिससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।
Banti shrivas
मुरैना से चोरी हुई 68 भैंसों में से 60 को पुलिस ने राजस्थान के डांग बसई गांव से बरामद किया है। चोरों ने इन भैंसों को दूसरे राज्य में छिपा रखा था, जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बाकी भैंसों की तलाश जारी है, जिससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुरैना से चोरी हुई 68 भैंसों में से 60 को पुलिस ने राजस्थान के डांग बसई गांव से बरामद किया है। चोरों ने इन भैंसों को दूसरे राज्य में छिपा रखा था, जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बाकी भैंसों की तलाश जारी है, जिससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।1
- अम्बाह पी.जी. कॉलेज में निजी कॉलेजों की परीक्षा के कारण मुख्य सड़क पर भीषण जाम लग रहा है। कॉलेज में पार्किंग की जगह होने के बावजूद, प्रशासन गाड़ियों को अंदर लगाने की अनुमति नहीं दे रहा, जिससे यात्री परेशान हैं।1
- नंद का पुरा में रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से लगाई गुहार पोरसा । जिले के नंद का पुरा गांव में रास्ता बंद होने का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को लिखित आवेदन देकर रास्ता खुलवाने की मांग की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के पास स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 517 से गुजरने वाला पुराना रास्ता, जो नंद का पुरा और चक बुधारा को जोड़ता है, वर्तमान में अवरुद्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा रास्ते को तोड़कर उसे अपने खेत में मिला लिया गया है, जिससे आम रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना किसान अपने खेतों तक जाते थे और आमजन का आवागमन भी इसी मार्ग से होता था। रास्ता बंद होने के कारण किसानों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और मेहनत दोनों बढ़ रही है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में 24 मार्च 2021 को भी इस संबंध में अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मौके पर निरीक्षण कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए और पुराने रास्ते को पुनः चालू कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।2
- धौलपुर पुलिस की ‘ए’ श्रेणी नाकाबंदी, 881 वाहनों की जांच, 169 चालकों पर कार्रवाई धौलपुर। आगामी त्योहारों एवं जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार तड़के जिलेभर में “ए” श्रेणी की विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में सुबह 3 बजे से 6 बजे तक संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई। अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में संचालित किया गया। जिले के सभी वृत्ताधिकारियों और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी एवं सुनियोजित तरीके से नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने जिलेभर में 359 दुपहिया एवं 522 चौपहिया वाहनों सहित कुल 881 वाहनों की जांच की। वाहन चालकों के दस्तावेजों की पड़ताल की गई तथा सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन भी किया गया। संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही राजकॉप ऐप के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण एवं स्वामित्व की त्वरित पुष्टि की गई। एमवी एक्ट के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 169 वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए। इनमें 29 बिना हेलमेट, 81 बिना सीट बेल्ट, एक मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने, 14 बिना नंबर प्लेट, पांच काली फिल्म लगे वाहनों तथा 39 अन्य यातायात नियम उल्लंघन के मामले शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न नाकाबंदी स्थलों का औचक निरीक्षण भी किया। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी बीमार व्यक्ति, महिला अथवा वरिष्ठ नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि जिले में आमजन की सुरक्षा, अपराधियों की धरपकड़ और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।3
- hame gam ki puliya ki marammati ke hetu kiyo ki hamar gam baddubura bijoli badi ki puliya barsat ke taim me pani me dub jati he or tutne ki kagar par he us par 3 fut pani ho jata he is se jo log shahar jana chahate he un ko bautsi musililo ka samna karna padta he1
- संवाददाता कासिम मलिक फतेहाबाद में स्मार्ट मीटर व बिजली बिलों को लेकर किसानों का प्रदर्शन फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के बैनर तले शुक्रवार को विद्युत विभाग फतेहाबाद कार्यालय पर किसानों, उपभोक्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अत्यधिक बिजली बिल आ रहे हैं तथा उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त शुल्क और मीटर किराया भी डाला जा रहा है। संगठन ने मांग की कि स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ओवर बिलिंग की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। किसान यूनियन ने यह भी मांग रखी कि जिन उपभोक्ताओं के यहां बिजली उपयोग कम है, उनके बढ़े हुए बिलों की जांच की जाए तथा बिलिंग प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लागू की जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रीपेड मीटर लागू करने का निर्णय स्वागत योग्य हो सकता है, लेकिन जब तक उपभोक्ताओं की मौजूदा समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक जनता परेशान होती रहेगी। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन द्वारा बड़ा एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी।1
- आगरा में काशगज मैं छोटू घर में ही है 🥹🥹 लड़की मारपीट कर दी1
- हाईस्कूल रैपुरा में मेंटेनेंस और खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग पोरसा। पोरसा ब्लॉक के रैपुरा हाईस्कूल में मेंटेनेंस कार्य और खरीदी में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीण नरेंद्र सिंह तोमर ने इस संबंध में चम्बल कमिश्नर, कलेक्टर, SP मुरैना,बीआरसी पोरसा एवं बीईओ को लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल में फर्नीचर खरीदी, मेंटेनेंस कार्य, रंगाई-पुताई तथा मध्यान्ह भोजन योजना में अनियमितताएं की जा रही हैं। आवेदन के अनुसार स्कूल में वर्षों से कार्यरत दो रसोइया सुज्जोबाई और मीरादेवी को भी हटा दिया गया। आरोप है कि दोनों गांव के लोगों को स्कूल की गतिविधियों की जानकारी देती थीं, इसलिए उन्हें हटाया गया। ग्रामीण नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि इस संबंध में कई बार स्कूल प्राचार्य से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि प्राचार्य ने शिकायत करने पर धमकी भरे अंदाज में कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्कूल में खरीदी और मेंटेनेंस के नाम पर पहले ही लाखों रुपये निकाले जा चुके हैं। वर्तमान में चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में घटिया सामग्री उपयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में चंबल की रेत का उपयोग किया जा रहा है तथा स्कूल के शौचालयों की हालत भी बेहद खराब बनी हुई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।4