logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली के निकटवर्ती दादूका गांव में विवाह के महज तीन माह बाद ही 20 वर्षीय एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान झाझरपुर (तिजारा) निवासी मदनलाल कुम्हार की पुत्री खामोश के रूप में हुई है, जिसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को दादूका निवासी सोनू कुम्हार से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं, घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने पति व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दहेज हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

11 hrs ago
user_Kotputli-Behror
Kotputli-Behror
कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

कोटपूतली के निकटवर्ती दादूका गांव में विवाह के महज तीन माह बाद ही 20 वर्षीय एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान झाझरपुर (तिजारा) निवासी मदनलाल कुम्हार की पुत्री खामोश के रूप में हुई है, जिसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को दादूका निवासी सोनू कुम्हार से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं, घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने पति व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दहेज हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जय श्री श्याम! बाबा श्याम के दर्शन कर सभी लोग धन्य हो जाएं।
    1
    जय श्री श्याम! बाबा श्याम के दर्शन कर सभी लोग धन्य हो जाएं।
    user_Suresh Singh
    Suresh Singh
    Grain Shop बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजस्थान के कोटपूतली में जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ की नव गठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने की। बैठक में जिला प्रभारी राजपाल शर्मा और सह प्रभारी सरलेश राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, महिपाल यादव, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, पूर्व प्रत्याशी डॉ. आरसी यादव और पूर्व चेयरमैन उर्मिला योगी सहित कांग्रेस संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।
    1
    राजस्थान के कोटपूतली में जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ की नव गठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने की। बैठक में जिला प्रभारी राजपाल शर्मा और सह प्रभारी सरलेश राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, महिपाल यादव, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, पूर्व प्रत्याशी डॉ. आरसी यादव और पूर्व चेयरमैन उर्मिला योगी सहित कांग्रेस संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूरी सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।
    user_Sandeep Kumar Gupta
    Sandeep Kumar Gupta
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जयपुर के विराटनगर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पावटा की तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव एवं सिविल न्यायाधीश पूजा धानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन व अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य है और यदि विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, तो उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सदैव दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में ममता शर्मा (पीएलवी) ने भी विद्यार्थियों को कानूनी जागरूकता, नशा मुक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर श्री दीपक यादव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. नेहा यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग परिश्रम, अनुशासन और अच्छे संस्कारों से होकर गुजरता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर नशा मुक्ति, कानूनी जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्त समाज एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।
    1
    जयपुर के विराटनगर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पावटा की तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव एवं सिविल न्यायाधीश पूजा धानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन व अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र का भविष्य है और यदि विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, तो उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सदैव दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में ममता शर्मा (पीएलवी) ने भी विद्यार्थियों को कानूनी जागरूकता, नशा मुक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

विद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर श्री दीपक यादव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. नेहा यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग परिश्रम, अनुशासन और अच्छे संस्कारों से होकर गुजरता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर नशा मुक्ति, कानूनी जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्त समाज एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    6 min ago
  • अलवर जिले के नीमराना ब्लॉक के प्रताप सिंह पुरा गाँव में आज सुबह 10 बजे झमाझम बारिश हुई है। क्षेत्र में लगातार बारिश की झड़ी लगी हुई है और झमाझम बारिश का दौर जारी है। यह बारिश बाजरा, ग्वार और मूंग की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है, जिससे नीमराना ब्लॉक के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
    1
    अलवर जिले के नीमराना ब्लॉक के प्रताप सिंह पुरा गाँव में आज सुबह 10 बजे झमाझम बारिश हुई है। क्षेत्र में लगातार बारिश की झड़ी लगी हुई है और झमाझम बारिश का दौर जारी है। यह बारिश बाजरा, ग्वार और मूंग की फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है, जिससे नीमराना ब्लॉक के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
    user_Veer Singh Yadav
    Veer Singh Yadav
    Agricultural Scientist नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • अलवर के राजगढ़ स्थित गंगाबाग में श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का भव्य वरमाला महोत्सव वैदिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अलौकिक और दिव्य आयोजन को देखने के लिए मेला परिसर में देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी भव्य झांकियों के साक्षी बने। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता जानकी को फेरे स्थल तक लाया गया और पूरे विधि-विधान से कन्यादान की रस्म अदा की गई। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का वरमाला महोत्सव संपन्न हुआ। इस आयोजन का विशेष आकर्षण दिल्ली और जयपुर से विशेष रूप से मंगवाई गईं 11-11 फीट लंबी दो भव्य पुष्प मालाएं रहीं। इसके साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का कोलकाता व दुबई से मंगवाए गए विशेष इत्रों से अभिषेक कर उन्हें सुगंधित किया गया। आकर्षक फूल बंगला झांकी, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य आतिशबाजी ने पूरे आयोजन को भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया। मंदिर के महंत पूरन दास और एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी वैदिक परंपरा के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे हैं। इस अवसर पर ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाशदास महाराज, उत्तराधिकारी उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज, नागपाल शर्मा माचाड़ी, आईआरएस अधिकारी मिश्रीलाल मीना, प्रधान जयराम दास महाराज, विरेन्द्र दाधिच, भाजपा के बन्नाराम मीणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित सहित मेला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल खेड़ा, सचिव हरिओम गुप्ता और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    अलवर के राजगढ़ स्थित गंगाबाग में श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का भव्य वरमाला महोत्सव वैदिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अलौकिक और दिव्य आयोजन को देखने के लिए मेला परिसर में देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी भव्य झांकियों के साक्षी बने।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता जानकी को फेरे स्थल तक लाया गया और पूरे विधि-विधान से कन्यादान की रस्म अदा की गई। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का वरमाला महोत्सव संपन्न हुआ। इस आयोजन का विशेष आकर्षण दिल्ली और जयपुर से विशेष रूप से मंगवाई गईं 11-11 फीट लंबी दो भव्य पुष्प मालाएं रहीं। इसके साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का कोलकाता व दुबई से मंगवाए गए विशेष इत्रों से अभिषेक कर उन्हें सुगंधित किया गया। आकर्षक फूल बंगला झांकी, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य आतिशबाजी ने पूरे आयोजन को भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया।

मंदिर के महंत पूरन दास और एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी वैदिक परंपरा के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे हैं। इस अवसर पर ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाशदास महाराज, उत्तराधिकारी उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज, नागपाल शर्मा माचाड़ी, आईआरएस अधिकारी मिश्रीलाल मीना, प्रधान जयराम दास महाराज, विरेन्द्र दाधिच, भाजपा के बन्नाराम मीणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित सहित मेला कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल खेड़ा, सचिव हरिओम गुप्ता और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Ram Ratan meena
    Ram Ratan meena
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    7 min ago
  • तपस्वी सन्यासी और वैदिक संस्कृति के संवाहक, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रधान आचार्य स्वदेश जी महाराज तथा स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज से मुरादाबाद में मुलाकात की गई। इस मुलाकात के दौरान भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि जब तक जियेंगे, वैदिक संस्कृति के प्रसार हेतु समर्पित रहेंगे। इस विशेष मौके पर सैकड़ों आर्यजन भी वहां उपस्थित रहे।
    1
    तपस्वी सन्यासी और वैदिक संस्कृति के संवाहक, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रधान आचार्य स्वदेश जी महाराज तथा स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज से मुरादाबाद में मुलाकात की गई। इस मुलाकात के दौरान भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि जब तक जियेंगे, वैदिक संस्कृति के प्रसार हेतु समर्पित रहेंगे। इस विशेष मौके पर सैकड़ों आर्यजन भी वहां उपस्थित रहे।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • कोटपूतली के निकटवर्ती दादूका गांव में विवाह के महज तीन माह बाद ही 20 वर्षीय एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान झाझरपुर (तिजारा) निवासी मदनलाल कुम्हार की पुत्री खामोश के रूप में हुई है, जिसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को दादूका निवासी सोनू कुम्हार से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं, घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने पति व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दहेज हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
    1
    कोटपूतली के निकटवर्ती दादूका गांव में विवाह के महज तीन माह बाद ही 20 वर्षीय एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान झाझरपुर (तिजारा) निवासी मदनलाल कुम्हार की पुत्री खामोश के रूप में हुई है, जिसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को दादूका निवासी सोनू कुम्हार से हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं, घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने पति व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दहेज हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.