Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के उत्पाद विभाग की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान इंग्लिश मोहल्ला निवासी मो0 इलियास के पुत्र मो0 रेयाज पथला रोड से संसार पोखर निवासी मकसूदन राम के पुत्र राजेश कुमार वही जगुआजोर के समीप से 7 लीटर चुलाई शराब के साथ पुरानी बाजार धर्मरायचक निवासी चीरौगी प्रसाद वर्मा के पुत्र रामचंद्र वर्मा के रूप में किया गया।
CHANDAN MISHRA6936
लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के उत्पाद विभाग की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान इंग्लिश मोहल्ला निवासी मो0 इलियास के पुत्र मो0 रेयाज पथला रोड से संसार पोखर निवासी मकसूदन राम के पुत्र राजेश कुमार वही जगुआजोर के समीप से 7 लीटर चुलाई शराब के साथ पुरानी बाजार धर्मरायचक निवासी चीरौगी प्रसाद वर्मा के पुत्र रामचंद्र वर्मा के रूप में किया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- शहरी स्वास्थ्य मिशन की जिला स्तरीय समन्वय का किया गया बैठक आयोजित नगर परिषद लखीसराय के सभागार में शनिवार को सभापति, नगर परिषद लखीसराय की अध्यक्षता में शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, लखीसराय के तत्वावधान में किया गया।बैठक के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद लखीसराय को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।बैठक में शहरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं अभियानों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से “जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार” अभियान (02 सितंबर से 30 नवंबर 2026), अनीमिया मुक्त बिहार अभियान तथा “सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान” (सितंबर से 31 अक्टूबर 2026) के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इन अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने, जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। बैठक में शहरी क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं के चयन एवं उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई। सभापति एवं वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षद, सिटी मैनेजर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला योजना समन्वयक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सहित स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।1
- लखीसराय। मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित। लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में शनिवार की दोपहर 1:15 पर जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की।बैठक में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मनी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।1
- चेवाड़ा नगर पंचायत में 60 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। चेवाड़ा नगर पंचायत में 60 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी चेवाड़ा नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष विनोद साव, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर समेत सभी वार्ड सदस्य एवं नगर पंचायत के कर्मी मौजूद रहे। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए कुल 60 योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया है। इनमें नल-जल योजना, नाली-गली निर्माण एवं मरम्मत, प्रत्येक वार्ड में एक-एक बोरिंग कराने, सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार तथा विभिन्न सड़कों की मरम्मत समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। बताया गया कि इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजनाओं के स्वीकृत होने से नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पेयजल, सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। वार्ड सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं से संबंधित मुद्दे बैठक में रखे। नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बैठक का कार्यक्रम शनिवार की शाम करीब 5 बजे संपन्न हुआ।1
- जस्टिस राजकुमार ने किया जमुई व्यवहार न्यायालय का पहला दौरा, कई योजनाओं का किया शिलान्यास जमुई। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जमुई जिला जजशिप के निरीक्षी न्यायाधीश राजकुमार शनिवार देर शाम अपने पहले दौरे पर जमुई पहुंचे। जमुई आगमन पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सर्किट हाउस में सलामी लेने के बाद न्यायमूर्ति राजकुमार ने स्थानीय अधिकारियों के साथ अपने निरीक्षण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत की। भ्रमण के क्रम में वे सबसे पहले पुराने जेल परिसर पहुंचे। यहां न्यायिक पदाधिकारियों के लिए प्रस्तावित नए आवासीय परिसर के निर्माण को लेकर विधि-विधान से भूमि पूजन किया और नींव का पत्थर रखकर योजना की आधारशिला रखी। इसके बाद न्यायमूर्ति ने जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर के पूर्वी छोर स्थित गेट नंबर एक के समीप सुरक्षा कर्मियों के लिए निर्मित संतरी कक्ष का उद्घाटन किया। वहीं पश्चिमी परिसर में स्थापित होने वाले आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम का पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़ते हुए शिलान्यास किया। बताया गया कि जून 2026 में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जमुई के निरीक्षी न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करने के बाद न्यायमूर्ति राजकुमार का यह जमुई का पहला दौरा था। शिलान्यास एवं निरीक्षण कार्यक्रम के बाद उन्होंने न्यायालय के सभागार में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में न्यायालय के कामकाज समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम सिंह, महासचिव अमित कुमार सहित जमुई न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।1
- सिंह तालाब के जीर्णोद्धार कार्य की होगी विभागीय जांच, डीडीसी ने मौके पर कराई मापी..... हरिअंधी गांव में मनरेगा योजना से हो रहे सिंह तालाब जीर्णोद्धार कार्य का डीडीसी शिप्रा विजय कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। तालाब में पानी नहीं मिलने के बाद विभागीय जांच के निर्देश दिए गए। कनीय अभियंताओं ने स्थल की मापी की और योजना के दस्तावेज व जियो-टैगिंग रिकॉर्ड की जांच की। करीब 7.80 लाख रुपये की योजना में 1.94 लाख रुपये का भुगतान और 25 से 30 प्रतिशत कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई। ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- बेगूसराय एकदिवसीय दौरे पर जन सुराज पार्टी और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर दिनकर की धरती बेगूसराय में कार्यक्रम के तहत पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए जन सुराज पार्टी के नेता कार्यकर्ता जीरोमाइल से दिनकर भवन तक रैली निकाल कर उनका स्वागत करेंगे। यह जानकारी जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष सोनू शंकर ने दिया।1
- #संविधान #संविधान_का_अधिकार #आवाज #न्याय #लोकतंत्र #अधिकार #संवैधानिक_अधिकार #जनता_की_आवाज #बिहार #जमुई #धरना_प्रदर्शन #न्याय_की_मांग #दलित_अधिकार #आदिवासी_अधिकार1
- लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के उत्पाद विभाग की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो शराबी और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान इंग्लिश मोहल्ला निवासी मो0 इलियास के पुत्र मो0 रेयाज पथला रोड से संसार पोखर निवासी मकसूदन राम के पुत्र राजेश कुमार वही जगुआजोर के समीप से 7 लीटर चुलाई शराब के साथ पुरानी बाजार धर्मरायचक निवासी चीरौगी प्रसाद वर्मा के पुत्र रामचंद्र वर्मा के रूप में किया गया।1