Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब दिव्यांग बच्चों ने मूक अभिव्यक्ति से गाया राष्ट्रगान… आवाज़ नहीं , लेकिन भावनाएँ बुलंद हैं सिंगरौली - जब मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों की भाषा, चेहरे के भाव और आंखों की चमक से राष्ट्रगान की मूक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, तो मानो पूरा वातावरण भावुक हो उठा। उस पल लगा कि राष्ट्रगान केवल आवाज़ से नहीं, हृदय से गाया जाता है। उन बच्चों ने हमें यह संदेश दिया कि देशप्रेम के लिए आवाज़ की नहीं, भावना की आवश्यकता होती है। उनकी खामोशी में भी “जन गण मन” की ऐसी गूंज थी, जिसे सुनने के लिए कान नहीं, संवेदनशील हृदय चाहिए। सलाम है उन नन्हे देशभक्तों को… जिन्होंने बिना बोले बता दिया— हमारी आवाज़ भले खामोश हो, लेकिन हमारे दिल में हिंदुस्तान हमेशा बोलता है।
Arvind Kumar Mishra
जब दिव्यांग बच्चों ने मूक अभिव्यक्ति से गाया राष्ट्रगान… आवाज़ नहीं , लेकिन भावनाएँ बुलंद हैं सिंगरौली - जब मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों ने अपने हाथों की भाषा, चेहरे के भाव और आंखों की चमक से राष्ट्रगान की मूक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की, तो मानो पूरा वातावरण भावुक हो उठा। उस पल लगा कि राष्ट्रगान केवल आवाज़ से नहीं, हृदय से गाया जाता है। उन बच्चों ने हमें यह संदेश दिया कि देशप्रेम के लिए आवाज़ की नहीं, भावना की आवश्यकता होती है। उनकी खामोशी में भी “जन गण मन” की ऐसी गूंज थी, जिसे सुनने के लिए कान नहीं, संवेदनशील हृदय चाहिए। सलाम है उन नन्हे देशभक्तों को… जिन्होंने बिना बोले बता दिया— हमारी आवाज़ भले खामोश हो, लेकिन हमारे दिल में हिंदुस्तान हमेशा बोलता है।
More news from ओबरा and nearby areas
- 09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026 सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘वन्दे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 09 से 15 अगस्त, 2026 तक सम्पूर्ण देश में भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा डिजिटल माध्यमों से भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘वन्दे मातरम्’ के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण की भावना व्यक्त की।1
- नकली HAVELLS तार का बड़ा खेल बेनकाब, ओबरा में पुलिस की छापेमारी; 23 बंडल संदिग्ध तार जब्त ओबरा (सोनभद्र)। जनपद में नकली ब्रांडेड विद्युत सामग्री के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराजनगर में HAVELLS ब्रांड के नाम पर कथित रूप से नकली विद्युत तार बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर 23 बंडल संदिग्ध 1 एमएम विद्युत तार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बरामद तारों को कब्जे में लेकर उनकी तकनीकी जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे असली हैं या नकली। पुलिस ने इस मामले में हरीश अग्रहरी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 एवं 65 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई रामसागर पटेल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि नकली उत्पादों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि तकनीकी जांच में बरामद तार नकली पाए जाते हैं, तो मामले में और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।1
- *थाना बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के प्रकरण में कुल 10 अभियुक्त की गिरफ्तार के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट-*👆👆 *थाना बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के प्रकरण में कुल 10 अभियुक्त की गिरफ्तार के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट-*👆👆1
- सिंगरौली: सृजन संवाद" में पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को दिए सफलता और सुरक्षा के मंत्र स्मार्ट सोच, साइबर सुरक्षा, कानून और जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश। सिंगरौली: विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, सुरक्षा-बोध और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिर्रवाह में "सृजन संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित, अनुशासित और जागरूक जीवन का संदेश दिया।1
- 🚨 सोनभद्र | किसान बोले— जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे! घोरावल के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन। किसानों ने उपजाऊ पुश्तैनी जमीन बचाने की मांग उठाई और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। #सोनभद्र #विंध्यएक्सप्रेसवे #किसानआंदोलन1