logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026 सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘वन्दे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 09 से 15 अगस्त, 2026 तक सम्पूर्ण देश में भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा डिजिटल माध्यमों से भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘वन्दे मातरम्’ के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण की भावना व्यक्त की।

1 hr ago
user_सोनभूमि समाचार
सोनभूमि समाचार
ओबरा•
1 hr ago

09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026 सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘वन्दे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 09 से 15 अगस्त, 2026 तक सम्पूर्ण देश में भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा डिजिटल माध्यमों से भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘वन्दे मातरम्’ के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण की भावना व्यक्त की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत सोनभद्र, 08 अगस्त 2026। तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल मा० शिव प्रताप शुक्ला जी का आज जनपद सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित रहा। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित श्री रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचे, जहां उन्होंने अल्प विश्राम किया। महामहिम राज्यपाल ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला, कोन स्थित श्री रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महामहिम राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित कैथी मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन किए। दर्शन-पूजन के पश्चात महामहिम राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचे, जहां विश्राम के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। महामहिम राज्यपाल के जनपद भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
    1
    तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत

सोनभद्र, 08 अगस्त 2026। तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल मा०  शिव प्रताप शुक्ला जी का आज जनपद सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित रहा। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा द्वारा महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित श्री रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचे, जहां उन्होंने अल्प विश्राम किया।
महामहिम राज्यपाल ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला, कोन स्थित श्री रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महामहिम राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित कैथी मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन किए। दर्शन-पूजन के पश्चात महामहिम राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचे, जहां विश्राम के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी के लिए प्रस्थान किया।
महामहिम राज्यपाल के जनपद भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • प्रसूति ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, महिला ने DM से लगाई न्याय की गुहार ऑपरेशन के दौरान पेशाब की थैली कटने का दावा, लंबे इलाज के बाद भी नहीं मिला न्याय सोनभद्र, 8 अगस्त 2026। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम परासी पांडेय निवासी सुनीता पांडेय पत्नी राजीव देव पांडेय ने कथरी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूति/बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला ने बताया कि वह 25 सितंबर 2025 को कथरी स्थित उपकार हॉस्पिटल एंड मल्टी स्पेशियलिटी आयुर्वेदिक पंचकर्म एवं न्यूरोसर्जरी सेंटर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थीं। महिला का आरोप है कि चिकित्सक की देखरेख में हुए ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही के कारण उनकी पेशाब की थैली कट गई, जिसके बाद लगातार पेशाब निकलने की समस्या शुरू हो गई। महिला के अनुसार, ऑपरेशन के बाद उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती गई और लंबे समय तक शारीरिक कष्ट झेलने के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल जाना पड़ा। उपचार के दौरान उन्हें शारीरिक परेशानी के साथ आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि मामले को लेकर उन्होंने थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका। उनका कहना है कि समस्या लगातार बनी हुई है और न्याय की उम्मीद में उन्होंने प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। 3 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में सुनीता पांडेय ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं।
    1
    प्रसूति ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, महिला ने DM से लगाई न्याय की गुहार

ऑपरेशन के दौरान पेशाब की थैली कटने का दावा, लंबे इलाज के बाद भी नहीं मिला न्याय
सोनभद्र, 8 अगस्त 2026। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम परासी पांडेय निवासी सुनीता पांडेय पत्नी राजीव देव पांडेय ने कथरी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूति/बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला ने बताया कि वह 25 सितंबर 2025 को कथरी स्थित उपकार हॉस्पिटल एंड मल्टी स्पेशियलिटी आयुर्वेदिक पंचकर्म एवं न्यूरोसर्जरी सेंटर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थीं। महिला का आरोप है कि चिकित्सक की देखरेख में हुए ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही के कारण उनकी पेशाब की थैली कट गई, जिसके बाद लगातार पेशाब निकलने की समस्या शुरू हो गई। महिला के अनुसार, ऑपरेशन के बाद उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती गई और लंबे समय तक शारीरिक कष्ट झेलने के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल जाना पड़ा। उपचार के दौरान उन्हें शारीरिक परेशानी के साथ आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि मामले को लेकर उन्होंने थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका। उनका कहना है कि समस्या लगातार बनी हुई है और न्याय की उम्मीद में उन्होंने प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। 3 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में सुनीता पांडेय ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं।
    user_सोनभूमि समाचार
    सोनभूमि समाचार
    ओबरा•
    1 hr ago
  • नर सेवा नारायण सेवा ने खिचड़ी के साथ जरूरतमंदों को बांटे छाते नर सेवा नारायण सेवा ने खिचड़ी के साथ जरूरतमंदों को बांटे छाते युवा समाजसेवी सौरभ अग्रवाल के सहयोग से आयोजित हुआ 143वां शनिवार का सेवा कार्यक्रम चोपन। सेवा ही संकल्प के उद्देश्य को लेकर नगर में संचालित नर सेवा नारायण सेवा की ओर से शनिवार को नगर के टैंपो स्टैंड पर जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क खिचड़ी का वितरण किया गया।बारिश के मौसम को देखते हुए इस बार खिचड़ी के साथ जरूरतमंद लोगों को छाते भी वितरित किए गए। छाता पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण की। इस दौरान लोगों को बारिश से बचाव के लिए छाते भी उपलब्ध कराए गए।कार्यक्रम में सहयोग नगर निवासी युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी सौरभ अग्रवाल की ओर से प्राप्त हुआ। नर सेवा नारायण सेवा के आयोजक मनोज चौबे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना है। संस्था द्वारा समाज के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से निःशुल्क खिचड़ी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समय और परिस्थिति के अनुसार जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहायता पहुंचाने का भी भरपूर प्रयास किया जाता है।बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए इस बार खिचड़ी के साथ छाते वितरित किए गए हैं जिसमे अरविन्द उपाध्याय एवं संतोष पाण्डेय का सहयोग रहा उन्होंने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा द्वारा पूर्व में भी विभिन्न अवसरों पर जरूरतमंदों की सेवा के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क खिचड़ी वितरण के अलावा ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, विभिन्न अवसरों पर फल एवं शरबत वितरण सहित अन्य सेवा कार्य भी संस्था द्वारा किए गए हैं। संस्था का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नर सेवा नारायण सेवा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नियमित रूप से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही मौसम के अनुसार आवश्यक सामग्री का वितरण करना सराहनीय पहल है।इस अवसर पर दयाशंकर सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, संदीप सिंह, रजनीकांत सिंह,अरविन्द उपाध्याय,ओमप्रकाश, राजेश अग्रहरी,रामनरेश चौधरी,मोनादास सर, कैलाश नाथ, शमशेर अली, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे |
    1
    नर सेवा नारायण सेवा ने खिचड़ी के साथ जरूरतमंदों को बांटे छाते
नर सेवा नारायण सेवा ने खिचड़ी के साथ जरूरतमंदों को बांटे छाते
युवा समाजसेवी सौरभ अग्रवाल के सहयोग से आयोजित हुआ 143वां शनिवार का सेवा कार्यक्रम
चोपन। सेवा ही संकल्प के उद्देश्य को लेकर नगर में संचालित नर सेवा नारायण सेवा की ओर से शनिवार को नगर के टैंपो स्टैंड पर जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क खिचड़ी का वितरण किया गया।बारिश के मौसम को देखते हुए इस बार खिचड़ी के साथ जरूरतमंद लोगों को छाते भी वितरित किए गए। छाता पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण की। इस दौरान लोगों को बारिश से बचाव के लिए छाते भी उपलब्ध कराए गए।कार्यक्रम में सहयोग नगर निवासी युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी सौरभ अग्रवाल की ओर से प्राप्त हुआ। नर सेवा नारायण सेवा के आयोजक मनोज चौबे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना है। संस्था द्वारा समाज के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से निःशुल्क खिचड़ी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समय और परिस्थिति के अनुसार जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहायता पहुंचाने का भी भरपूर प्रयास किया जाता है।बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए इस बार खिचड़ी के साथ छाते वितरित किए गए हैं जिसमे अरविन्द उपाध्याय एवं संतोष पाण्डेय का सहयोग रहा उन्होंने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा द्वारा पूर्व में भी विभिन्न अवसरों पर जरूरतमंदों की सेवा के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क खिचड़ी वितरण के अलावा ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, विभिन्न अवसरों पर फल एवं शरबत वितरण सहित अन्य सेवा कार्य भी संस्था द्वारा किए गए हैं। संस्था का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नर सेवा नारायण सेवा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नियमित रूप से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही मौसम के अनुसार आवश्यक सामग्री का वितरण करना सराहनीय पहल है।इस अवसर पर दयाशंकर सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, संदीप सिंह, रजनीकांत सिंह,अरविन्द उपाध्याय,ओमप्रकाश, राजेश अग्रहरी,रामनरेश चौधरी,मोनादास सर, कैलाश नाथ, शमशेर अली, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे |
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • नकली HAVELLS तार का बड़ा खेल बेनकाब, ओबरा में पुलिस की छापेमारी; 23 बंडल संदिग्ध तार जब्त ओबरा (सोनभद्र)। जनपद में नकली ब्रांडेड विद्युत सामग्री के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराजनगर में HAVELLS ब्रांड के नाम पर कथित रूप से नकली विद्युत तार बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर 23 बंडल संदिग्ध 1 एमएम विद्युत तार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बरामद तारों को कब्जे में लेकर उनकी तकनीकी जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे असली हैं या नकली। पुलिस ने इस मामले में हरीश अग्रहरी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 एवं 65 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई रामसागर पटेल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि नकली उत्पादों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि तकनीकी जांच में बरामद तार नकली पाए जाते हैं, तो मामले में और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
    1
    नकली HAVELLS तार का बड़ा खेल बेनकाब, ओबरा में पुलिस की छापेमारी; 23 बंडल संदिग्ध तार जब्त
ओबरा (सोनभद्र)। जनपद में नकली ब्रांडेड विद्युत सामग्री के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराजनगर में HAVELLS ब्रांड के नाम पर कथित रूप से नकली विद्युत तार बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर 23 बंडल संदिग्ध 1 एमएम विद्युत तार बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बरामद तारों को कब्जे में लेकर उनकी तकनीकी जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे असली हैं या नकली।
पुलिस ने इस मामले में हरीश अग्रहरी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 एवं 65 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई रामसागर पटेल को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि नकली उत्पादों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि तकनीकी जांच में बरामद तार नकली पाए जाते हैं, तो मामले में और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *थाना बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के प्रकरण में कुल 10 अभियुक्त की गिरफ्तार के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट-*👆👆 *थाना बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के प्रकरण में कुल 10 अभियुक्त की गिरफ्तार के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट-*👆👆
    1
    *थाना बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के प्रकरण में कुल 10 अभियुक्त की गिरफ्तार के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट-*👆👆
*थाना बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के प्रकरण में कुल 10 अभियुक्त की गिरफ्तार के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल की बाइट-*👆👆
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    6 hrs ago
  • छेड़खानी के विवाद में मारपीट और अमानवीय कृत्य, 10 आरोपी गिरफ्तार बभनी थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया पेश सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के छेड़खानी के विवाद के बाद हुई मारपीट और कथित अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम इकदरी निवासी सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान प्रसाद ने 7 अगस्त को थाना बम्हनी में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 6 अगस्त को उनके भाई भोला प्रसाद बभनी बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दराई मोड़ के पास विपक्षी पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की। तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने भोला प्रसाद को जबरन एक घर के अंदर खींच लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए कथित रूप से अमानवीय कृत्य किया तथा उन्हें अपमानित किया। जब उन्हें बचाने के लिए उनकी भाभी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बम्हनी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना बम्हनी में अपराध संख्या 178/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 191(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया और सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में— अजय पुत्र राजेन्द्र, राजेन्द्र पुत्र छविलाल, चितरंजन पुत्र शिवलोचन, ममता पत्नी अजय, चिंता पत्नी अयोध्या, शंभू पुत्र अरफी लाल, संजय पुत्र सीताराम, सीताराम पुत्र मनोहर, रामकिशुन पुत्र मनमूरत तथा बीगन पुत्र रघु शर्मा शामिल बताए गए हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    छेड़खानी के विवाद में मारपीट और अमानवीय कृत्य, 10 आरोपी गिरफ्तार
बभनी थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के छेड़खानी के विवाद के बाद हुई मारपीट और कथित अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम इकदरी निवासी सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान प्रसाद ने 7 अगस्त को थाना बम्हनी में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 6 अगस्त को उनके भाई भोला प्रसाद बभनी बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दराई मोड़ के पास विपक्षी पक्ष के लोगों ने एकजुट होकर उनके साथ मारपीट की।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने भोला प्रसाद को जबरन एक घर के अंदर खींच लिया और उनके साथ मारपीट करते हुए कथित रूप से अमानवीय कृत्य किया तथा उन्हें अपमानित किया। जब उन्हें बचाने के लिए उनकी भाभी मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बम्हनी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना बम्हनी में अपराध संख्या 178/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 191(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया और सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में—
अजय पुत्र राजेन्द्र, राजेन्द्र पुत्र छविलाल, चितरंजन पुत्र शिवलोचन, ममता पत्नी अजय, चिंता पत्नी अयोध्या, शंभू पुत्र अरफी लाल, संजय पुत्र सीताराम, सीताराम पुत्र मनोहर, रामकिशुन पुत्र मनमूरत तथा बीगन पुत्र रघु शर्मा शामिल बताए गए हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 सोनभद्र | किसान बोले— जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे! घोरावल के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन। किसानों ने उपजाऊ पुश्तैनी जमीन बचाने की मांग उठाई और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। #सोनभद्र #विंध्यएक्सप्रेसवे #किसानआंदोलन
    1
    🚨 सोनभद्र | किसान बोले— जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे!
घोरावल के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन। किसानों ने उपजाऊ पुश्तैनी जमीन बचाने की मांग उठाई और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
#सोनभद्र #विंध्यएक्सप्रेसवे #किसानआंदोलन
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.