logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत सोनभद्र, 08 अगस्त 2026। तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल मा० शिव प्रताप शुक्ला जी का आज जनपद सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित रहा। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित श्री रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचे, जहां उन्होंने अल्प विश्राम किया। महामहिम राज्यपाल ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला, कोन स्थित श्री रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महामहिम राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित कैथी मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन किए। दर्शन-पूजन के पश्चात महामहिम राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचे, जहां विश्राम के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। महामहिम राज्यपाल के जनपद भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

1 hr ago
user_Mustaf Ahamad
Mustaf Ahamad
Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत सोनभद्र, 08 अगस्त 2026। तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल मा० शिव प्रताप शुक्ला जी का आज जनपद सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित रहा। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित श्री रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचे, जहां उन्होंने अल्प विश्राम किया। महामहिम राज्यपाल ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला, कोन स्थित श्री रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महामहिम राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित कैथी मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन किए। दर्शन-पूजन के पश्चात महामहिम राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचे, जहां विश्राम के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। महामहिम राज्यपाल के जनपद भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

More news from ओबरा and nearby areas
  • 09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026 सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘वन्दे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 09 से 15 अगस्त, 2026 तक सम्पूर्ण देश में भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा डिजिटल माध्यमों से भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘वन्दे मातरम्’ के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण की भावना व्यक्त की।
    1
    09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026
सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘वन्दे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अभियान 09 से 15 अगस्त, 2026 तक सम्पूर्ण देश में भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा डिजिटल माध्यमों से भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘वन्दे मातरम्’ के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण की भावना व्यक्त की।
    user_सोनभूमि समाचार
    सोनभूमि समाचार
    ओबरा•
    2 hrs ago
  • विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग शीर्षक: विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले स्थित एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा कटा हुआ दिखाई दे रहा है। बरसात के मौसम में इस प्रकार का कटान भूस्खलन और मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ा सकता है। मौके पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा भी फैला हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया, तो भविष्य में राहगीरों और आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से स्थल का तत्काल निरीक्षण कर कटान के कारणों की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं और क्षेत्र की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।
    1
    विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग

शीर्षक:
विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग
विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले स्थित एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा कटा हुआ दिखाई दे रहा है। बरसात के मौसम में इस प्रकार का कटान भूस्खलन और मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ा सकता है। मौके पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा भी फैला हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया, तो भविष्य में राहगीरों और आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से स्थल का तत्काल निरीक्षण कर कटान के कारणों की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं और क्षेत्र की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।
    user_OM PRAKASH RAWAT
    OM PRAKASH RAWAT
    Social worker दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • "जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे" — विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर शोषण का आरोप : संदीप मिश्रा,सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने का संकल्प दोहराया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने किया। उन्होंने सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम किसानों का संरक्षण करना है, लेकिन आज किसानों का केवल शोषण किया जा रहा है। किसान अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। किसानों ने कहा कि यदि विंध्य एक्सप्रेस-वे का निर्माण वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार हुआ तो बड़ी संख्या में किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी। किसान बबलू कुमार ने कहा, "जान भले चली जाए, लेकिन अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे। एक्सप्रेस-वे बनने से किसानों को भारी नुकसान होगा और हम अंतिम दम तक इसका विरोध करेंगे।" किसान रुपेश दूबे ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी जमीन ही किसानों की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बचाने के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसान रामसिंह पटेल तथा पूर्व प्रधान शकील अहमद ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। उनका कहना था कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन लेना न्यायसंगत नहीं है और सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने हुंकार भरते हुए कहा कि "जब तक किसानों की जमीनी और अधिकार सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार किसानों की आवाज दबाने की बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे। किसान झुकने वाले नहीं हैं और अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लगातार लड़ेंगे।" प्रदर्शन के अंत में किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा आज के कार्यक्रम बबलू प्रधान रामसिंह पटेल प्रधान जी शकील अहमद सुरेश मौर्य दिनेश चेरो आकाश चौहान विजय चौहान व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे
    1
    "जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे" — विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर शोषण का आरोप : संदीप मिश्रा,सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने का संकल्प दोहराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने किया। उन्होंने सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम किसानों का संरक्षण करना है, लेकिन आज किसानों का केवल शोषण किया जा रहा है। किसान अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।
किसानों ने कहा कि यदि विंध्य एक्सप्रेस-वे का निर्माण वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार हुआ तो बड़ी संख्या में किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी।
किसान बबलू कुमार ने कहा, "जान भले चली जाए, लेकिन अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे। एक्सप्रेस-वे बनने से किसानों को भारी नुकसान होगा और हम अंतिम दम तक इसका विरोध करेंगे।"
किसान रुपेश दूबे ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी जमीन ही किसानों की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बचाने के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
किसान रामसिंह पटेल तथा पूर्व प्रधान शकील अहमद ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। उनका कहना था कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन लेना न्यायसंगत नहीं है और सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।
सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने हुंकार भरते हुए कहा कि "जब तक किसानों की जमीनी और अधिकार सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार किसानों की आवाज दबाने की बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे। किसान झुकने वाले नहीं हैं और अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लगातार लड़ेंगे।"
प्रदर्शन के अंत में किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा आज के कार्यक्रम बबलू प्रधान रामसिंह पटेल प्रधान जी शकील अहमद सुरेश मौर्य दिनेश चेरो आकाश चौहान विजय चौहान व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    20 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गायन सोनभद्र में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, तिरंगे के सम्मान में उठे हजारों हाथ सोनभद्र। देशभक्ति के जोश और राष्ट्रप्रेम के उत्साह से शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र का परिसर गूंज उठा। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण और सम्मान का संदेश दिया। राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों के बीच पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। छात्राओं के सामूहिक गायन ने कार्यक्रम में ऐसा माहौल बनाया कि हर ओर ‘वन्दे मातरम्’ और राष्ट्रप्रेम की गूंज सुनाई दी। 09 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘वन्दे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को 09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से नागरिकों को जोड़ा जा रहा है। देशभक्ति से सराबोर हुईं छात्राएं कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगीत और देश की एकता-अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया। अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और डिजिटल माध्यमों से अभियान से जुड़ने की अपील की गई। छात्राओं ने भी लोगों को अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रगीत की गूंज के साथ कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा—हर दिल में देशभक्ति का संकल्प।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने किया सामूहिक राष्ट्रगीत गायन
सोनभद्र में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, तिरंगे के सम्मान में उठे हजारों हाथ
सोनभद्र। देशभक्ति के जोश और राष्ट्रप्रेम के उत्साह से शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, सोनभद्र का परिसर गूंज उठा। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण और सम्मान का संदेश दिया।
राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों के बीच पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। छात्राओं के सामूहिक गायन ने कार्यक्रम में ऐसा माहौल बनाया कि हर ओर ‘वन्दे मातरम्’ और राष्ट्रप्रेम की गूंज सुनाई दी।
09 से 15 अगस्त तक चलेगा अभियान
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘वन्दे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को 09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से नागरिकों को जोड़ा जा रहा है।
देशभक्ति से सराबोर हुईं छात्राएं
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगीत और देश की एकता-अखंडता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का अभियान है।
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और डिजिटल माध्यमों से अभियान से जुड़ने की अपील की गई। छात्राओं ने भी लोगों को अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रगीत की गूंज के साथ कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा—हर दिल में देशभक्ति का संकल्प।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • "सृजन संवाद।। “जब उन्होंने कहा—‘आप सभी केवल इस संवाद के सहभागी होने के साथ- साथ युवा सृजन संवाद की जीवंत शक्ति और उसके भविष्य के निर्माता हैं।’ “आप सभी युवा सृजन संवाद का हिस्सा हैं"
    1
    "सृजन संवाद।।
“जब उन्होंने कहा—‘आप सभी केवल इस संवाद के सहभागी होने के साथ- साथ युवा सृजन संवाद की जीवंत शक्ति और उसके भविष्य के निर्माता हैं।’ “आप सभी युवा सृजन संवाद का हिस्सा हैं"
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 सोनभद्र | किसान बोले— जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे! घोरावल के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन। किसानों ने उपजाऊ पुश्तैनी जमीन बचाने की मांग उठाई और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। #सोनभद्र #विंध्यएक्सप्रेसवे #किसानआंदोलन
    1
    🚨 सोनभद्र | किसान बोले— जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे!
घोरावल के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन। किसानों ने उपजाऊ पुश्तैनी जमीन बचाने की मांग उठाई और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
#सोनभद्र #विंध्यएक्सप्रेसवे #किसानआंदोलन
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.