विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग शीर्षक: विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले स्थित एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा कटा हुआ दिखाई दे रहा है। बरसात के मौसम में इस प्रकार का कटान भूस्खलन और मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ा सकता है। मौके पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा भी फैला हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया, तो भविष्य में राहगीरों और आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से स्थल का तत्काल निरीक्षण कर कटान के कारणों की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं और क्षेत्र की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।
विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग शीर्षक: विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले स्थित एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा कटा हुआ दिखाई दे रहा है। बरसात के मौसम में इस प्रकार का कटान भूस्खलन और मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ा सकता है। मौके पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा भी फैला हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया, तो भविष्य में राहगीरों और आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से स्थल का तत्काल निरीक्षण कर कटान के कारणों की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं और क्षेत्र की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।
- पोलवा में सफाई अभियान शुरू, ग्रामीणों ने जताई राहत; कीचड़ की समस्या अभी बरकरार पोलवा में सफाई अभियान शुरू, ग्रामीणों ने जताई राहत; कीचड़ की समस्या अभी बरकरार1
- विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग शीर्षक: विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले पहाड़ी कटान, प्रशासन से जांच की मांग विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज–कोन मार्ग पर पिपरखाड़ मोड़ से पहले स्थित एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा कटा हुआ दिखाई दे रहा है। बरसात के मौसम में इस प्रकार का कटान भूस्खलन और मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ा सकता है। मौके पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा भी फैला हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते संबंधित विभाग ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया, तो भविष्य में राहगीरों और आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से स्थल का तत्काल निरीक्षण कर कटान के कारणों की जांच कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं और क्षेत्र की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।1
- "जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे" — विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर शोषण का आरोप : संदीप मिश्रा,सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने का संकल्प दोहराया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने किया। उन्होंने सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम किसानों का संरक्षण करना है, लेकिन आज किसानों का केवल शोषण किया जा रहा है। किसान अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। किसानों ने कहा कि यदि विंध्य एक्सप्रेस-वे का निर्माण वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार हुआ तो बड़ी संख्या में किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी। किसान बबलू कुमार ने कहा, "जान भले चली जाए, लेकिन अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे। एक्सप्रेस-वे बनने से किसानों को भारी नुकसान होगा और हम अंतिम दम तक इसका विरोध करेंगे।" किसान रुपेश दूबे ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी जमीन ही किसानों की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बचाने के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसान रामसिंह पटेल तथा पूर्व प्रधान शकील अहमद ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। उनका कहना था कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन लेना न्यायसंगत नहीं है और सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने हुंकार भरते हुए कहा कि "जब तक किसानों की जमीनी और अधिकार सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार किसानों की आवाज दबाने की बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे। किसान झुकने वाले नहीं हैं और अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लगातार लड़ेंगे।" प्रदर्शन के अंत में किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा आज के कार्यक्रम बबलू प्रधान रामसिंह पटेल प्रधान जी शकील अहमद सुरेश मौर्य दिनेश चेरो आकाश चौहान विजय चौहान व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे1
- तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला का सोनभद्र भ्रमण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत सोनभद्र, 08 अगस्त 2026। तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल मा० शिव प्रताप शुक्ला जी का आज जनपद सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित रहा। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेन्दू स्थित श्री रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचे, जहां उन्होंने अल्प विश्राम किया। महामहिम राज्यपाल ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला, कोन स्थित श्री रमेश चन्द्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी (पूर्व संगठन मंत्री एवं पूर्व सदस्य, उत्तर प्रदेश विधान परिषद) की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महामहिम राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके उपरांत महामहिम राज्यपाल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित कैथी मारकण्डेय महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन किए। दर्शन-पूजन के पश्चात महामहिम राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचे, जहां विश्राम के उपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। महामहिम राज्यपाल के जनपद भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।1
- प्रसूति ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, महिला ने DM से लगाई न्याय की गुहार ऑपरेशन के दौरान पेशाब की थैली कटने का दावा, लंबे इलाज के बाद भी नहीं मिला न्याय सोनभद्र, 8 अगस्त 2026। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम परासी पांडेय निवासी सुनीता पांडेय पत्नी राजीव देव पांडेय ने कथरी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूति/बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी सोनभद्र को प्रार्थना पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिला ने बताया कि वह 25 सितंबर 2025 को कथरी स्थित उपकार हॉस्पिटल एंड मल्टी स्पेशियलिटी आयुर्वेदिक पंचकर्म एवं न्यूरोसर्जरी सेंटर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई थीं। महिला का आरोप है कि चिकित्सक की देखरेख में हुए ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही के कारण उनकी पेशाब की थैली कट गई, जिसके बाद लगातार पेशाब निकलने की समस्या शुरू हो गई। महिला के अनुसार, ऑपरेशन के बाद उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती गई और लंबे समय तक शारीरिक कष्ट झेलने के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए बीएचयू अस्पताल जाना पड़ा। उपचार के दौरान उन्हें शारीरिक परेशानी के साथ आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि मामले को लेकर उन्होंने थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका। उनका कहना है कि समस्या लगातार बनी हुई है और न्याय की उम्मीद में उन्होंने प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। 3 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में सुनीता पांडेय ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी या नहीं।1
- नर सेवा नारायण सेवा ने खिचड़ी के साथ जरूरतमंदों को बांटे छाते नर सेवा नारायण सेवा ने खिचड़ी के साथ जरूरतमंदों को बांटे छाते युवा समाजसेवी सौरभ अग्रवाल के सहयोग से आयोजित हुआ 143वां शनिवार का सेवा कार्यक्रम चोपन। सेवा ही संकल्प के उद्देश्य को लेकर नगर में संचालित नर सेवा नारायण सेवा की ओर से शनिवार को नगर के टैंपो स्टैंड पर जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क खिचड़ी का वितरण किया गया।बारिश के मौसम को देखते हुए इस बार खिचड़ी के साथ जरूरतमंद लोगों को छाते भी वितरित किए गए। छाता पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण की। इस दौरान लोगों को बारिश से बचाव के लिए छाते भी उपलब्ध कराए गए।कार्यक्रम में सहयोग नगर निवासी युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी सौरभ अग्रवाल की ओर से प्राप्त हुआ। नर सेवा नारायण सेवा के आयोजक मनोज चौबे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना है। संस्था द्वारा समाज के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से निःशुल्क खिचड़ी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समय और परिस्थिति के अनुसार जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहायता पहुंचाने का भी भरपूर प्रयास किया जाता है।बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी को देखते हुए इस बार खिचड़ी के साथ छाते वितरित किए गए हैं जिसमे अरविन्द उपाध्याय एवं संतोष पाण्डेय का सहयोग रहा उन्होंने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा द्वारा पूर्व में भी विभिन्न अवसरों पर जरूरतमंदों की सेवा के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क खिचड़ी वितरण के अलावा ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, विभिन्न अवसरों पर फल एवं शरबत वितरण सहित अन्य सेवा कार्य भी संस्था द्वारा किए गए हैं। संस्था का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नर सेवा नारायण सेवा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नियमित रूप से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही मौसम के अनुसार आवश्यक सामग्री का वितरण करना सराहनीय पहल है।इस अवसर पर दयाशंकर सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, संदीप सिंह, रजनीकांत सिंह,अरविन्द उपाध्याय,ओमप्रकाश, राजेश अग्रहरी,रामनरेश चौधरी,मोनादास सर, कैलाश नाथ, शमशेर अली, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे |1
- थाना बभनी पुलिस द्वारा मारपीट कर अमानवीय कृत्य करने एवं घटना का वीडियो बनाने वाले 02 अभियुक्त की गिरफ्तार के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट- थाना बभनी पुलिस द्वारा मारपीट कर अमानवीय कृत्य करने एवं घटना का वीडियो बनाने वाले 02 अभियुक्त की गिरफ्तार के संबंध में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी की बाइट-1
- विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गाँव में शुक्रवार अपराह्न एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी दुद्धी पहुँचाया, जहाँ उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, अफ़साना बीबी (30) पत्नी रईस कौशर निवासी दीघुल शुक्रवार को लगभग तीन बजे किसी बात से क्षुब्ध होकर घर में रखे कीटनाशक चूहा मारने की दवा का सेवन कर ली। जब परिजन घटना का पता चलने पर मौके पर पहुँचे तो उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस टीम के ईएमटी दीपक कुमार और चालक गौतम महिला को सीएचसी दुद्धी लेकर पहुँचे। जहां चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार के देखरेख में अफ़साना को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है और हालत के मद्देनज़र आगे का निर्णय लिया जाएगा। घटना के बारे में पति रईस कौशर ने बताया कि वह घर पर अकेली थी और किसी कारणवश चूहे मारने की दवा खा ली। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर है और इलाज सीएचसी में जारी है ।2