प्रस्फुटन समिति भीमोडी ने किया ‘जल मंदिर’ प्याऊ का शुभारंभ ग्राम भीमोडी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत राहगीरों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) का शुभारंभ बस स्टैंड परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अशोक अस्तने ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और इस भावना से किए गए कार्यों से ग्रामीणजन प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना ही प्रस्फुटन समिति का मुख्य उद्देश्य है। विकासखंड समन्वयक संतोष नागपुरे ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत रामनवमी के अवसर पर प्रत्येक गांव की प्रस्फुटन समितियों द्वारा जल मंदिर (प्याऊ) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत मिल सके और वे अपनी प्यास बुझाकर तरोताजा महसूस करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी गतिविधियों से ही समाज में सेवा भावना का विकास होता है और अधिक लोग सामाजिक कार्यों से जुड़ते हैं। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति शकरपुड़े (परामर्शदाता), भोजराज जी, मंजूषा खोबरागड़े सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला।
प्रस्फुटन समिति भीमोडी ने किया ‘जल मंदिर’ प्याऊ का शुभारंभ ग्राम भीमोडी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत राहगीरों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) का शुभारंभ बस स्टैंड परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष अशोक अस्तने ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और इस भावना से किए गए कार्यों से ग्रामीणजन प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना ही प्रस्फुटन समिति का मुख्य उद्देश्य है। विकासखंड समन्वयक संतोष नागपुरे ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत रामनवमी के अवसर पर प्रत्येक गांव की प्रस्फुटन समितियों द्वारा जल मंदिर (प्याऊ) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत मिल सके और वे अपनी प्यास बुझाकर तरोताजा महसूस करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी गतिविधियों से ही समाज में सेवा भावना का विकास होता है और अधिक लोग सामाजिक कार्यों से जुड़ते हैं। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति शकरपुड़े (परामर्शदाता), भोजराज जी, मंजूषा खोबरागड़े सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला।
- खैरागढ़ कलेक्टर परिसर पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, 30 मार्च सोमवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के खैरागढ़ कलेक्टर परिसर स्थित पार्किंग स्थल से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम केराबोरी निवासी कुंजलाल साहू ने थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 मार्च को दोपहर करीब 1:45 बजे वे भोजन करने के लिए अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 AR 3059) पार्क कर गए थे। वापस लौटने पर वाहन वहां नहीं मिला। प्रार्थी ने अपने स्तर पर वाहन की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चलने पर 29 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक शंकर को सौंपी गई है।1
- देश मे चलती या ख़डी कारो में आग लगने की लगातार सामने आ रही घटनाओं पर क्या कहते है एक्सपर्ट और संवादाता,बालाघाट-बैहर मे एक अल्टो कार मे आग लगने से एक ही परिवार के छः लोगो मे 03 लोगो की जिंदा जलकर मौत, दो गम्भीर रूप से घायल,,,,, देखिएँ पूरी रिपोर्ट मेरे साथ अनादि टीवी पर,,,,,,,1
- वारासिवनी। वारासिवनी - कटंगी मार्ग पर ग्राम सरंडी गोलाई के पास रविवार की रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय वाहन से सिविल अस्पताल वारासिवनी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया गया। जानकारी अनुसार कोपे निवासी तीन युवक फोटोग्राफी कार्य के लिए सरंडी में विवाह समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान कटंगी लोहमारा की ओर से आ रहे दो युवकों की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना के समय शादी समारोह से वापस लौट रहे विधायक विवेक पटेल ने घायलों को सड़क पर तड़पता देखा, तो तत्काल वाहन रोककर डायल 112, 108 एम्बुलेंस व थाना प्रभारी पवन यादव को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी युवकों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अंकित डोंगरे, रत्नदीप मेश्राम व अजय डोंगरे ग्राम कोपे निवासी तथा कर्तव्य पंचेश्वर व मनीष नागेश्वर ग्राम महदुली निवासी शामिल हैं। सभी को सिर, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। रात के समय बढ़ती वाहन आवाजाही और लापरवाही ऐसे हादसों को बढ़ावा दे रही है।1
- दुर्ग बोरी :धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खिलोरा कला के ग्राम खिलोरा खुर्द मे विगत दिनो जो खेत खलिहान मे आगजनी की घटना हुई उसका जायजा लेने क्षेत्र के विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू जी ग्राम खिलोरा खुर्द पहुंचे। साथ मे तहसीलदार पटवारी व जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री रोहित राजपूत जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री धरमपाल वर्मा ,श्री कृष्णा पटेल धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लोकेंद्र भट्ट नीलाम्बर साहू, राजेन्द्र वर्मा, श्यामू शर्मा ,बनऊ वर्मा, संजय पटेल सूरज देशमुख खोमन पटेल सहित भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। खेत खलिहान एवं किसान के घर पहुंच कर वास्तविक नुकसान का जायजा किए एवं किसानों से चर्चा किए चर्चा के दौरान किसानों के बताए अनुसार लगभग 3.50 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल का जलना बताया एवं 47ट्राली पैरा स्प्रिंकलर पाईप नोजल का नुकसान एवं 4 मवेशी का जलना बताया गया पैरावट की आग से संतोष पटेल के मकान का कुछ क्षति होना भी बताया। सभी जगह जाकर विधायक महोदय एवं समस्त भाजपा के पदाधिकारी एवं गांव के लोग जाकर वास्तविक स्थिति को देखे एवं उचित मुआवजा हेतु जल्दी से जल्दी दिलवाने हेतु आश्वासन दिए एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। गांव के किसान लक्ष्मी चंद पटेल गंगाधर पटेल बलदाऊ पटेल जीतू नरेश पटेल लखन पटेल सहित गांव के किसान मौजूद थे ।1
- नगर के सिवनी रोड़ पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में घूसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम देकर परिवार के एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने जिनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है वह घटना के बाद से फरार है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिवनी रोड़ निवासी आयुष नेवारे के साथ पुरानी रंजिश के चलते सागर पंजवानी, विकास सूर्यवंशी, विशाल सूर्यवंशी, संतोष खटवानी ने मारपीट की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3), 3 (5) की कार्रवाई की है।1
- नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस, डीआरजी एवं आईटीबीपी फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों द्वारा छुपाए गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। सर्चिंग के दौरान जंगल क्षेत्र से एक AK-47 रायफल (26 राउंड) एवं एक INSAS रायफल (20 राउंड) मैगजीन सहित कुल 46 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मुखबिर सूचना के आधार पर की गई। बरामद हथियारों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार लगातार चल रहे अभियानों से जिले में नक्सली गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं और 31 मार्च से पहले जिले को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।1
- आईपीएल के ताज़ा मुकाबले में Rohit Sharma ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए Kolkata Knight Riders के खिलाफ 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो आईपीएल करियर की उनकी सबसे तेज़ अर्धशतक साबित हुई। इस धमाकेदार पारी के साथ रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे अब आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ कुल 1161 रन पूरे किए, जिससे उन्होंने Virat Kohli का रिकॉर्ड (पंजाब के खिलाफ 1159 रन) पीछे छोड़ दिया। यही नहीं, रोहित ने David Warner का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (1093) बनाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है। 💥 एक और बड़ी उपलब्धि: इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने T20 करियर में 550 छक्के पूरे कर लिए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का बड़ा प्रमाण है। 📊 निष्कर्ष: रोहित शर्मा की यह पारी न सिर्फ टीम के लिए अहम रही, बल्कि आईपीएल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ गई। उनकी फॉर्म आने वाले मैचों में विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। 📢 स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ “मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ” #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- दिनांक: 29 मार्च 2026 ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ विषय: गेहूं खेत में आग लगने की घटना के संबंध में ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा में दिनांक 28 मार्च 2026 को लगभग 500 एकड़ के रकबे में गेहूं की फसल, पैरावट और पशुओं में आग लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही माननीय ईश्वर साहू विधायक साजा विधानसभा व श्री कृष्णा पटेल विधायक प्रतिनिधि ने आज घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर धमधा अनुविभागीय अधिकारी (रा), तहसीलदार, पटवारी, आरआई, समस्त किसान बंधु और इस क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। गौरतलब है कि आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी फसल, पैरावट और पशु जलकर खाक हो गए हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा और मदद की मांग की है ।1