किसानों की मेहनत मिनटों में तबाह, आग का तांडव सैकड़ों एकड़ फसल जलकर खाक... दिनांक: 29 मार्च 2026 ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ विषय: गेहूं खेत में आग लगने की घटना के संबंध में ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा में दिनांक 28 मार्च 2026 को लगभग 500 एकड़ के रकबे में गेहूं की फसल, पैरावट और पशुओं में आग लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही माननीय ईश्वर साहू विधायक साजा विधानसभा व श्री कृष्णा पटेल विधायक प्रतिनिधि ने आज घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर धमधा अनुविभागीय अधिकारी (रा), तहसीलदार, पटवारी, आरआई, समस्त किसान बंधु और इस क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। गौरतलब है कि आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी फसल, पैरावट और पशु जलकर खाक हो गए हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा और मदद की मांग की है ।
किसानों की मेहनत मिनटों में तबाह, आग का तांडव सैकड़ों एकड़ फसल जलकर खाक... दिनांक: 29 मार्च 2026 ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ विषय: गेहूं खेत में आग लगने की घटना के संबंध में ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा में दिनांक 28 मार्च 2026 को लगभग 500 एकड़ के रकबे में गेहूं की फसल, पैरावट और पशुओं में आग लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही माननीय ईश्वर साहू विधायक साजा विधानसभा व श्री कृष्णा पटेल विधायक प्रतिनिधि ने आज घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर धमधा अनुविभागीय अधिकारी (रा), तहसीलदार, पटवारी, आरआई, समस्त किसान बंधु और इस क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। गौरतलब है कि आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी फसल, पैरावट और पशु जलकर खाक हो गए हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा और मदद की मांग की है ।
- दुर्ग बोरी :धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खिलोरा कला के ग्राम खिलोरा खुर्द मे विगत दिनो जो खेत खलिहान मे आगजनी की घटना हुई उसका जायजा लेने क्षेत्र के विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू जी ग्राम खिलोरा खुर्द पहुंचे। साथ मे तहसीलदार पटवारी व जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री रोहित राजपूत जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री धरमपाल वर्मा ,श्री कृष्णा पटेल धमधा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लोकेंद्र भट्ट नीलाम्बर साहू, राजेन्द्र वर्मा, श्यामू शर्मा ,बनऊ वर्मा, संजय पटेल सूरज देशमुख खोमन पटेल सहित भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। खेत खलिहान एवं किसान के घर पहुंच कर वास्तविक नुकसान का जायजा किए एवं किसानों से चर्चा किए चर्चा के दौरान किसानों के बताए अनुसार लगभग 3.50 एकड़ गेहूँ की खड़ी फसल का जलना बताया एवं 47ट्राली पैरा स्प्रिंकलर पाईप नोजल का नुकसान एवं 4 मवेशी का जलना बताया गया पैरावट की आग से संतोष पटेल के मकान का कुछ क्षति होना भी बताया। सभी जगह जाकर विधायक महोदय एवं समस्त भाजपा के पदाधिकारी एवं गांव के लोग जाकर वास्तविक स्थिति को देखे एवं उचित मुआवजा हेतु जल्दी से जल्दी दिलवाने हेतु आश्वासन दिए एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। गांव के किसान लक्ष्मी चंद पटेल गंगाधर पटेल बलदाऊ पटेल जीतू नरेश पटेल लखन पटेल सहित गांव के किसान मौजूद थे ।1
- Post by दैनिक मूक पत्रिका1
- अहिंसा का संदेश” लेकर निकली महावीर जयंती की भव्य शोभायात्रा तिल्दा-नेवरा। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की 2624वीं जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। “जियो और जीने दो” के संदेश के साथ आयोजित इस पर्व में जैन समाज सहित शहरवासियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म की नैतिक आधारशिला माने जाते हैं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और 42 वर्षों तक कठोर तपस्या कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया। उनके द्वारा बताए गए पांच प्रमुख सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह—आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बजरंग चौक, गांधी चौक एवं परशुराम चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष एक समान वेशभूषा में, गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के साथ शामिल हुए। जगह-जगह नागरिकों द्वारा शरबत व स्वागत की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। महावीर स्वामी के विचारों को भी इस दौरान स्मरण किया गया, जिनमें आत्मसंयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश प्रमुख रहा। उन्होंने सिखाया कि हर जीव के प्रति दया रखें, क्योंकि घृणा अंततः विनाश का कारण बनती है। शोभायात्रा में महेंद्र जैन, मंगल जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, अमित जैन, शैलेश जैन, अनिल जैन, प्रफुल्ल जैन, नवीन जैन, सुरेंद्र जैन, अभिषेक जैन, मनीष जैन, रूपेश जैन, विवेक जैन, सारंग जैन, नीरज जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजेश जैन, प्राजेश जैन, अंकित जैन, अतुल जैन, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही, आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में हुए प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति में श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित जिनालय में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जैन समाज द्वारा इस पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए प्रसाद एवं भंडारे की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।2
- आईपीएल के ताज़ा मुकाबले में Rohit Sharma ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए Kolkata Knight Riders के खिलाफ 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो आईपीएल करियर की उनकी सबसे तेज़ अर्धशतक साबित हुई। इस धमाकेदार पारी के साथ रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे अब आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने KKR के खिलाफ कुल 1161 रन पूरे किए, जिससे उन्होंने Virat Kohli का रिकॉर्ड (पंजाब के खिलाफ 1159 रन) पीछे छोड़ दिया। यही नहीं, रोहित ने David Warner का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (1093) बनाने का रिकॉर्ड अब उनके नाम हो गया है। 💥 एक और बड़ी उपलब्धि: इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने T20 करियर में 550 छक्के पूरे कर लिए, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का बड़ा प्रमाण है। 📊 निष्कर्ष: रोहित शर्मा की यह पारी न सिर्फ टीम के लिए अहम रही, बल्कि आईपीएल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ गई। उनकी फॉर्म आने वाले मैचों में विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। 📢 स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ “मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ” #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- CG में रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर का वीडियो, reporter by ~Pradeep Singh Rajput..... Dainik News...... आज पुलिस के सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ को, ACB की टीम ने 25000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा सब इंस्पेक्टर मुनाफ ने मानने से भी किया इनकार... लाख बहाने बनाए लेकिन एंटी करप्शन की टीम के आगे एक नहीं चली। जेब से 25 हज़ार रुपए कैश बरामद किए और केमिकल लगे नोटों को छूते ही पानी से हाथ धुलाने पर रंग बदल गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । ए एस आई ध्रुव प्रसाद यादव को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है ।1
- छतीसगढ़ में 1 अप्रेल 2026 से नई सालिंड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो रही है, जिसके तहत शादी, जन्मदिन या किसी भी निजी समारोह में 100 से अधिक मेहमान बुलाने पर स्थानीय नगर निगम या पालिका को 3 दिन पहले लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा| बिना सूचना के 100 ज्यादा लोग बुलाने पर जु्माना लग सकता है|1
- रायपुर। विधानसभा रोड जीरो प्वाइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीआई (छोटा मालवाहक वाहन) और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर, डीआई वाहन के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहनों के चालक घटना के बाद मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे के चलते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच और वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।5
- दिनांक: 29 मार्च 2026 ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ विषय: गेहूं खेत में आग लगने की घटना के संबंध में ग्राम खिलोराखुर्द, धमधा में दिनांक 28 मार्च 2026 को लगभग 500 एकड़ के रकबे में गेहूं की फसल, पैरावट और पशुओं में आग लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही माननीय ईश्वर साहू विधायक साजा विधानसभा व श्री कृष्णा पटेल विधायक प्रतिनिधि ने आज घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर धमधा अनुविभागीय अधिकारी (रा), तहसीलदार, पटवारी, आरआई, समस्त किसान बंधु और इस क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए। गौरतलब है कि आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनकी फसल, पैरावट और पशु जलकर खाक हो गए हैं। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा और मदद की मांग की है ।1