Shuru
Apke Nagar Ki App…
*चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़.* चंदौली *चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़.* हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा. मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट. बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!
Sheetla Prasad
*चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़.* चंदौली *चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़.* हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा. मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट. बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा....!!
More news from Pratapgarh and nearby areas
- कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम1
- *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित आपसी सहमति बनने से हुई है हड़ताल स्थगित* *अधिक जानकारी बैंक से ले सकते है*1
- आंधी-तूफान में पक्के मकान पर गिरा नीम का पेड़, मकान ध्वस्त परिवार ने किसी तरह बचाई जान, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान; आसपास खड़े जर्जर पेड़ों से परिवार में दहशत शनिवार की देर रात आई तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच रायपुर गांव में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गांव निवासी चार भाइयों के संयुक्त पक्के मकान पर अचानक एक विशाल नीम का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के गिरने से मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे। तेज आवाज और मकान में हुई जोरदार हलचल से उनकी नींद खुल गई और वे किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। रायपुर गांव निवासी राम अभिलाष वर्मा, राम अचल वर्मा, राम कैलाश वर्मा पुत्रगण स्वर्गीय श्री राम तथा रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय राम आसरे वर्मा का संयुक्त पक्का मकान है। शनिवार की रात मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान मकान के समीप स्थित नीम का पेड़ जड़ समेत मकान पर जा गिरा। पेड़ के गिरते ही मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के सदस्यों के मुताबिक, पेड़ गिरने के समय सभी लोग मकान के अंदर सो रहे थे। अचानक हुई तेज आवाज और मकान में कंपन से सभी घबरा गए और तत्काल बाहर निकल आए। बाहर आने पर देखा तो विशाल नीम का पेड़ मकान के ऊपर गिरा पड़ा था। गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। परिजनों ने बताया कि मकान क्षतिग्रस्त होने से उन्हें करीब एक लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उनका कहना है कि यदि मकान का थोड़ा और हिस्सा पेड़ की चपेट में आ जाता तो अंदर सो रहे परिवार के लोग मलबे में दब सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। जर्जर पेड़ों से बना हुआ है खतरा राम अभिलाष वर्मा ने बताया कि उनके मकान के चारों तरफ कई पुराने और जर्जर विशाल पेड़ खड़े हैं। इन पेड़ों से संभावित खतरे को देखते हुए संबंधित लोगों से कई बार पेड़ों को कटवाने की बात कही गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार रात नीम का पेड़ मकान पर गिरने की घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में मकानों के आसपास खड़े जर्जर और खतरनाक पेड़ों का निरीक्षण कराया जाए तथा ऐसे पेड़ों को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- *गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, एसपी विनीत जायसवाल ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा* शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश—सुबह तक विसर्जन प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी सुलतानपुर गणेश उत्सव के समापन पर होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया तथा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने शहर में विसर्जन मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।2
- लिंक रोड पर फंसा ट्रेलर, एक किमी लंबा जाम बारिश के कारण दलदल हुई मिट्टी में धंसे पहिए, बड़े वाहनों का आवागमन रहा बाधित मछलीशहर। मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर जमालपुर गांव के पास रविवार सुबह लिंक रोड पर बैक करने के दौरान गिट्टी लदा ट्रेलर फंस गया। ट्रेलर के बीच सड़क पर खड़े होने से मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि छोटी गाड़ियां आसपास के रास्तों से निकलती रहीं। ट्रेलर चालक ओवैस ने बताया कि वह उत्तराखंड से गिट्टी लादकर आया था। दीपक ट्रांसपोर्ट, बरेली की गाड़ी मछलीशहर में खड़ी थी। वहां से उसे मियांचक की ओर जाना था। निकलने की तैयारी के दौरान जमालपुर के पास प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाली लिंक रोड से वाहन को बैक करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी दलदल होने से ट्रेलर के पहिए उसमें धंस गए और वाहन बीच सड़क पर फंस गया। ट्रेलर के फंसने से मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेलर को हटाने के लिए , हाड्रा से प्रयास किया जा रहा है3
- यह बृजेश पाठक हैं यूपी BJP सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं युवाओं से कह रहे हैं - नौकरी मत ढूँढो, रिक्शा चलाओ यह बृजेश पाठक हैं यूपी BJP सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं युवाओं से कह रहे हैं - नौकरी मत ढूँढो, रिक्शा चलाओ अपने घर के युवाओं से चलवायेंगे रिक्शा? शर्म कीजिए1
- पंजाब – बीजेपी राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों का बवाल जारी। थोड़ी देर पहले छात्रों ने कई पुलिस गाड़ियों में आग लगाई।* दरअसल, पुलिस–छात्रों में बातचीत हो रही थी। तभी किसी ने पुलिस पर बोतलें फेंक दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में छात्रों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियों में आगजनी कर दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। यह मामला कल रात से चल रहा है, जब एक छात्रा से रेप होने और उसके सुसाइड करने का मैसेज वायरल हुआ। शुरुआत में पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई, बाद में मामला बढ़ता देख FIR दर्ज करनी पड़ी।1
- सुल्तानपुर में बाग में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव मजदूरी करने गया था, शाम को घर नहीं लौटा; 2 साल से चल रहा था इलाज सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे गोसैसिंहपुर के पास एक बाग में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक जयसिंहपुर कोतवाली के गोविंदपुर निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल पुत्र राम सामऊज था। वह मजदूरी करता था। रविवार को काम पर गया, पर शाम को घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर तलाश की। सोमवार सुबह परिजनों को दानूपट्टी गोसैसिंहपुर में एक शव पेड़ से लटका मिलने की खबर मिली। घर से दो किलोमीटर दूर पहुंचकर उन्होंने छोटेलाल को लटका देखा। पत्नी और बेटी शव देखकर रोने लगीं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। ग्रामीणों की मदद से शव उतारा गया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोस्तपुर इंस्पेक्टर नारद मुनि सिंह ने बताया, पोस्टमार्टम जारी है। परिजनों से शिकायत नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी। मृतक के बेटे ने बताया कि छोटेलाल मानसिक रूप से परेशान थे और दो साल से उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी कबूतरा, बेटे गुरूदीन (36), अनिल (29) और बेटी संगीता को छोड़ गए हैं।1