गाजियाबाद में नकली जिम सप्लीमेंट और दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब, पांच गिरफ्तार गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन ने फर्जी जिम सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत का नकली सप्लीमेंट व एलोपैथिक दवाओं का तैयार माल बरामद किया है। आरोपियों की पहचान दिलीप पांडेय, वीरमान उर्फ रवि, सतेंद्र उर्फ लड्डू, हनी कुलश्रेष्ठ और आर्यन के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दवाओं और फूड प्रोडक्ट के खाली पैकेट, प्रिंटेड लेबल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और प्लास्टिक की शीशियां खरीदकर उनमें नकली उत्पाद तैयार करते थे। गिरोह तैयार माल को अलग-अलग प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से पैक कर बाजार में बेचता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली के रहने वाले आदिल से पैकेजिंग सामग्री लेकर फिनिश्ड प्रोडक्ट तैयार करते थे। तैयार माल को विजयनगर स्थित ‘Nutrition World’ और ‘Nutrition Adda’ नामक दुकानों के माध्यम से बेचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गाजियाबाद में नकली जिम सप्लीमेंट और दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब, पांच गिरफ्तार गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन ने फर्जी जिम सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत का नकली सप्लीमेंट व एलोपैथिक दवाओं का तैयार माल बरामद किया है। आरोपियों की पहचान दिलीप पांडेय, वीरमान उर्फ रवि, सतेंद्र उर्फ लड्डू, हनी कुलश्रेष्ठ और आर्यन के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दवाओं और फूड प्रोडक्ट के खाली पैकेट, प्रिंटेड लेबल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और प्लास्टिक की शीशियां खरीदकर उनमें नकली उत्पाद तैयार करते थे। गिरोह तैयार माल को अलग-अलग प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से पैक कर बाजार में बेचता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली के रहने वाले आदिल से पैकेजिंग सामग्री लेकर फिनिश्ड प्रोडक्ट तैयार करते थे। तैयार माल को विजयनगर स्थित ‘Nutrition World’ और ‘Nutrition Adda’ नामक दुकानों के माध्यम से बेचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- साहिबाबाद में 4 शातिर चोर गिरफ्तार, कॉपर पाइप और इलेक्ट्रिक तार बरामद, गाजियाबाद :- थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम को क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 04 शातिर चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस को इनके पास से चोरी किए गए करीब 14.9 किलोग्राम कटे हुए इलेक्ट्रिक तार और 05 एसी के मुड़े व कटे हुए कॉपर पाइप मिले हैं। इसके साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं, जिनमें एक लोहे की सब्बल, छैनी, प्लास, हथौड़ा और आरी का पत्ता शामिल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाकर कीमती धातु व उपकरण चुराते थे। इन्दिरापुरम पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।1
- जर्जर तारों के सहारे बिजली व्यवस्था, हादसे का इंतजार कर रहा विद्युत विभाग? मुरादनगर विद्युत वितरण खंड 33/11 के हालात पर उठे गंभीर सवाल, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप मुरादनगर/गाजियाबाद। विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर क्षेत्र में बिजली के तारों की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सामने आई तस्वीरों में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों की स्थिति बेहद खराब दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर जर्जर एवं असुरक्षित तारों के कारण आए दिन फॉल्ट और आगजनी जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। एक स्थानीय व्यक्ति ने चिंता जताते हुए बताया कि उसके मकान से सटी हुई बिजली की लाइन गुजर रही है। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो कभी-कभी छत पर खेलते हैं। ऐसे में यदि जर्जर लाइन में कोई तकनीकी खराबी आती है या तार टूटकर नीचे गिरता है तो गंभीर दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इन जर्जर लाइनों का स्थलीय निरीक्षण किया है? क्या जोखिम वाले स्थानों की सूची तैयार की गई है? और यदि शिकायतें पहले से मिल रही हैं तो अब तक मरम्मत या लाइन बदलने की कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और जहां भी तार जनसुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। जनता का सवाल साफ है—बिजली आपूर्ति जरूरी है, लेकिन क्या लोगों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी नहीं?4
- Porter 420 BC Exposed! ₹643 Commission Scam 🚨 इस वीडियो में मैंने 4 उन तरीकों का खुलासा किया है जिससे पोर्टल कंपनियां ड्राइवरों को लूट रही हैं। 137 किमी को लोकल बताकर एक्स्ट्रा कमीशन काटना, टोल टैक्स न देना और ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेना! देखिए पूरे सबूत और बताइए कि क्या यह 420 बीसी नहीं है? कॉल रिकॉर्डिंग चैनल पर अलग से अपलोड है, जाकर सुनें। चैनल को सब्सक्राइब करें! #ApnaCargoPartner #LogisticsScam #DriverRights #CommercialVehicle #PorterScam Disclaimer: The information and claims provided in this video are based on actual events, driver testimonies, and documentary evidence collected. This content is created strictly for educational, awareness, and driver protection purposes.1
- चंद्रशेखर पार्क में गणेश जी की प्रतिमा, पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु, ढोल-नगाड़े और उत्साह के दृश्य। वॉइस ओवर: गाजियाबाद के चंद्रशेखर पार्क में आज माहौल भक्तिमय है। गणेश चतुर्थी पर स्थापित किए गए भगवान गणेश जी की प्रतिमा को आज श्रद्धालु भावुक मन से विदाई दे रहे हैं। चेहरों पर उत्साह है, लेकिन बप्पा को विदा करने का भाव भी साफ दिखाई दे रहा है। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नजर आए। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने खुशियां साझा कीं और गणेश जी से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। गणेश विसर्जन सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। बप्पा को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की यही कामना रही कि उनके परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रहे और अगले वर्ष गणपति बप्पा फिर से आए प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते हुए दृश्य, जयकारे और श्रद्धालुओं के चेहरे। वॉइस ओवर: आंखों में विदाई की नमी और दिल में अगले वर्ष बप्पा के फिर आने की उम्मीद… चंद्रशेखर पार्क में गूंजता रहा एक ही जयकारा— संवाददाता रेनू पुरी4
- बरसठी बाजार मे ं नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेलर बरसठी बाजार मे ं नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेलर1
- गाज़ियाबाद सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, 555 मोबाइल बरामद। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट में नगर जोन पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी संख्या में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नगर जोन की सर्विलांस टीम और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान कर उन्हें वापस सौंप दिए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम लगातार तकनीकी माध्यमों से काम कर रही है। बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।1
- गाजियाबाद में नकली दवाओं और सप्लीमेंट का भांडाफोड़, 50 लाख के माल के साथ 5 गिरफ्तार। गाजियाबाद :- थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने फर्जी सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बिना किसी मान्यता और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर रहा था। आरोपी इन खतरनाक और नकली उत्पादों को असली बताकर बाजार में धोखाधड़ी से बेच रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सप्लीमेंट, नकली दवाएं और इन्हें बनाने व पैक करने की सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर अवैध मुनाफा कमा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नकली सामान किन-किन दुकानों और इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।4
- नगर जोन सर्विलांस टीम की निगरानी से 555 मोबाइल बरामद। सोफे गए असली मालिकों को। जनपद गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन में पुलिस को गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता मिली है। नगर जोन की सर्विलांस टीम ने सभी थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 555 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश कर उनके वास्तविक स्वामियों का पता लगाया। इसके बाद बरामद सभी मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंप दिए गए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुम और खोए मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान सर्विलांस टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता हासिल हुई। बाइट—धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन।1
- गाजियाबाद गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में, 16 वर्षीय छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'आई लव यू मम्मी-पापा' गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई-टावर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 16 वर्षीय किशोरी शनाया बिष्ट ने एकेडमिक प्रेशर के चलते 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शनाया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पिता देवेंद्र सिंह के साथ फ्लैट नंबर 1576 में रहती थी। पुलिस जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में शनाया ने पढ़ाई और एकेडमिक प्रेशर को सहन न कर पाने की बात लिखी है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी और को नहीं बल्कि खुद को ठहराया और अंत में 'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।2