पानी भरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की संदिग्ध मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया कौशाम्बी👉👉👉 मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनश्याम तिराहा, बंधवा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान के पास बने पानी के गड्ढे में डूबने से 38 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता रविवार सुबह चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार मृतक राजू सरोज पुत्र भईयालाल सरोज, निवासी हिसामपुर, थाना करारी है। वह धनश्याम तिराहा के पास ओसा चौराहा निवासी मोती पांडेय पुत्र स्व. रामलौटन पांडेय के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। शनिवार 27 सितंबर की सुबह वह निर्माण स्थल पर बने पानी के गड्ढे में डूब गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने गड्ढे में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल मॉर्चरी भेज दिया।मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पानी भरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की संदिग्ध मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया कौशाम्बी👉👉👉 मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनश्याम तिराहा, बंधवा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान के पास बने पानी के गड्ढे में डूबने से 38 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता रविवार सुबह चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार मृतक राजू सरोज पुत्र भईयालाल सरोज, निवासी हिसामपुर, थाना करारी है। वह धनश्याम तिराहा के पास ओसा चौराहा निवासी मोती पांडेय पुत्र स्व. रामलौटन पांडेय के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। शनिवार 27 सितंबर की सुबह वह निर्माण स्थल पर बने पानी के गड्ढे में डूब गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने गड्ढे में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल मॉर्चरी भेज दिया।मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- पानी भरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की संदिग्ध मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया कौशाम्बी👉👉👉 मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनश्याम तिराहा, बंधवा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान के पास बने पानी के गड्ढे में डूबने से 38 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना का पता रविवार सुबह चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं, उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार मृतक राजू सरोज पुत्र भईयालाल सरोज, निवासी हिसामपुर, थाना करारी है। वह धनश्याम तिराहा के पास ओसा चौराहा निवासी मोती पांडेय पुत्र स्व. रामलौटन पांडेय के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। शनिवार 27 सितंबर की सुबह वह निर्माण स्थल पर बने पानी के गड्ढे में डूब गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने गड्ढे में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को जिला अस्पताल मॉर्चरी भेज दिया।मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- कौशांबी... क्रिकेट मैच की आड़ में लाखों के सट्टेबाज़ी, 1 से 3 ओवर के मैच में 5 हजार से 1 लाख रुपये तक दांव। खिलाड़ियों पर सट्टा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस की गाड़ी आते ही सट्टेबाजों में भगदड़, मौके से भागने का वीडियो सामने आया। कड़ा धाम क्षेत्र में खुलेआम हो रहा है खेल। सवालों के घेरे में पुलिस की निगरानी, आखिर किसकी सह पर चल रहा था क्रिकेट सट्टे का खेल?1
- कौशांबी-मंझनपुर में खेत के पास अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा रजबर मोड़ के पास खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कौशांबी-मंझनपुर में खेत के पास अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा रजबर मोड़ के पास खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- वेस्टइंडीज पर भारत की धमाकेदार जीत: विराट कोहली का तूफानी 55वाँ वनडे शतक, भारत ने 41.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य नई दिल्ली / स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय (ODI) मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। रन-मशीन विराट कोहली के धमाकेदार और रिकॉर्डतोड़ 55वें वनडे शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 41.4 ओवरों में ही धूल चटा दी। मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड (Match Scorecard) वेस्टइंडीज पर भारत की धमाकेदार जीत: विराट कोहली का तूफानी 55वाँ वनडे शतक, भारत ने 41.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य नई दिल्ली / स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय (ODI) मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। रन-मशीन विराट कोहली के धमाकेदार और रिकॉर्डतोड़ 55वें वनडे शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 41.4 ओवरों में ही धूल चटा दी। मैच का संक्षिप्त स्कोर कार्ड (Match Scorecard) परिणाम: भारत 8 विकेट और 50 गेंदें शेष रहते यह मैच जीत गया। मैच का मुख्य आकर्षण (Match Highlights) टॉस और वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को कप्तान शाई होप और निकोलस पूरन ने संभाला। दोनों के अर्धशतकों की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 296 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य रखा। भारत की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट चटकाए। कोहली का तूफानी शतक: लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटका लगने के बाद विराट कोहली ने क्रीज पर कदम रखा। कोहली ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेलते हुए महज 92 गेंदों में अपना 55वाँ एकदिवसीय शतक पूरा किया। उन्होंने 108 गेंदों में 139 रनों की अविजित पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। गिल के साथ शतकीय साझेदारी: विराट कोहली और शुभमन गिल (68 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 140 से अधिक रनों की मजबूत साझेदारी हुई, जिसने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। आसान जीत: कोहली के आक्रामक रुख के कारण भारत ने 296 रनों के लक्ष्य को बेहद आसानी से 41.4 ओवर में ही हासिल कर 3 मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। प्लेयर ऑफ द मैच: विराट कोहली (139* रन)1
- न्याय की लड़ाई में संदीप विश्वकर्मा के साथ है समाजवादी पार्टी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रतापगढ़ के सौरभ विश्वकर्मा प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले इंजी. संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के मामले में समाजवादी पार्टी उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि इंजी. संदीप विश्वकर्मा समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और पिछड़े, दलित, वंचित वर्गों तथा छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाते रहे हैं। पार्टी उनके मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक सहयोग कर रही है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि विश्वकर्मा के परिवार के साथ भी पार्टी मजबूती से खड़ी है। अखिलेश यादव ने कहा की विश्वकर्मा समाज के हक और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है।1
- कौशाम्बी। चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत नोहरी का पूरा स्थित सर्वजीत सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम में उठाए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक पूजा पाल ने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल, सोमदत्त मिश्रा, पवन पाल, नन्हे तिवारी, लवकुश शास्त्री, चक्रेश मिश्रा, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, सुभाष सिंह, गोलू पाल, राजू पाल, ज्ञान चन्द्र केसरवानी, दिलीप पासी, रामबरन पासी, कन्हैया साहू, बीरेंद्र कुमार सेन, सुनील कुमार, लोचन सिंह, सर्वजीत सिंह, रामराज पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- कौशांबी...थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया PRIME 18 NEWS कौशांबी...जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 25/2009 धारा 6/10 परीक्षा अधिनियम थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अमृत लाल पुत्र राम दुलारे निवासी मुरादपुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।1
- भारी बारिश से खागा में जलभराव, अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा फतेहपुर। जिले के खागा क्षेत्र में तेज बारिश के कारण जगह-जगह भीषण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर अत्यधिक पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच जलभराव के बीच से गुजर रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरी सड़क पर अचानक पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जलभराव के चलते रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है।1
- कौशांबी जनपद में लगातार थाना मंझनपुर चर्चा में बना हुआ है लगातार घटनाएं घट रही हैं खेत में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। खेत में शव मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खेत में अधेड़ का शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अधेड़ की मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। डेली दैनिक न्यूज़ की रिपोर्ट खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश1