UGC को लेकर सौंपा ज्ञापन साथ ही करनी सेना ओर सवर्ण समाज सिवनी मालवा में उठी महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना और यूसीजी कानून की समीक्षा की मांग; करणी सेना सवर्ण समाज ने सौंपे ज्ञापन नमस्कार आप देख रहे हैं दैनिक सत्याग्रह न्यूज़। स्थानीय नगर में सामाजिक और वैचारिक मुद्दों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शिवनी मालवा में करणी सेना परिवार एवं सवर्ण समाज द्वारा दो अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं। एक ओर जहां शहर के मुख्य चौराहे पर महान योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है, वहीं दूसरी ओर विवादास्पद यूसीजी कानून के प्रावधानों की पुनः समीक्षा करने की पुरजोर मांग उठाई गई है। पहले ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि सिवनी मालवा नगर के मुख्य चौराहे के समीप मेन रोड पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान वीर, योद्धा एवं स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नगरवासियों एवं आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। दूसरा ज्ञापन माननीय राज्यपाल महोदय, मध्य प्रदेश शासन (भोपाल) के नाम अनुविभागीय अधिकारी विजय राय सिवनी मालवा को सौंपा गया है। इस आवेदन का विषय यूसीजी कानून के प्रावधानों की समीक्षा एवं आवश्यक सुधार हेतु ज्ञापन है। करणी सेना परिवार एवं सवर्ण समाज, सिवनी मालवा के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान में विभिन्न वर्गों और समाजों को लेकर कुछ प्रावधानों से असंतोष की स्थिति है। संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत कानून के समक्ष समानता और समान अवसर का अधिकार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि कानून के विवादास्पद प्रावधानों की पुनः समीक्षा की जाए, विद्यार्थियों एवं युवाओं के हितों का ध्यान रखा जाए तथा जनहित में उचित निर्णय लिया जाए। करणी सेना परिवार एवं समस्त सवर्ण समाज ने प्रशासन से इन दोनों ही मामलों में जल्द से जल्द उचित एवं सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है।
UGC को लेकर सौंपा ज्ञापन साथ ही करनी सेना ओर सवर्ण समाज सिवनी मालवा में उठी महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना और यूसीजी कानून की समीक्षा की मांग; करणी सेना सवर्ण समाज ने सौंपे ज्ञापन नमस्कार आप देख रहे हैं दैनिक सत्याग्रह न्यूज़। स्थानीय नगर में सामाजिक और वैचारिक मुद्दों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शिवनी मालवा में करणी सेना परिवार एवं सवर्ण समाज द्वारा दो अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं। एक ओर जहां शहर के मुख्य चौराहे पर महान योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है, वहीं दूसरी ओर विवादास्पद यूसीजी कानून के प्रावधानों की पुनः समीक्षा करने की पुरजोर मांग उठाई गई है। पहले ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि सिवनी मालवा नगर के मुख्य चौराहे के समीप मेन रोड पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान वीर, योद्धा एवं स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नगरवासियों एवं आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। दूसरा ज्ञापन माननीय राज्यपाल महोदय, मध्य प्रदेश शासन (भोपाल) के नाम अनुविभागीय अधिकारी विजय राय सिवनी मालवा को सौंपा गया है। इस आवेदन का विषय यूसीजी कानून के प्रावधानों की समीक्षा एवं आवश्यक सुधार हेतु ज्ञापन है। करणी सेना परिवार एवं सवर्ण समाज, सिवनी मालवा के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान में विभिन्न वर्गों और समाजों को लेकर कुछ प्रावधानों से असंतोष की स्थिति है। संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत कानून के समक्ष समानता और समान अवसर का अधिकार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि कानून के विवादास्पद प्रावधानों की पुनः समीक्षा की जाए, विद्यार्थियों एवं युवाओं के हितों का ध्यान रखा जाए तथा जनहित में उचित निर्णय लिया जाए। करणी सेना परिवार एवं समस्त सवर्ण समाज ने प्रशासन से इन दोनों ही मामलों में जल्द से जल्द उचित एवं सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है।
- मां की ममता को समर्पित एक श्रद्धांजलि -पुण्यतिथि पर भोजन सेवा- सोहागपुर (नर्मदापुरम) माँ इस दुनिया से चली जाती है, पर उसकी ममता, उसके संस्कार और उसकी यादें कभी नहीं जातीं... इसी भावना को जीवंत करते हुए रामगंज वार्ड निवासी 3 EME Centre भोपाल में पदस्थ श्री संदीप तोमर जी, मॉडल स्कूल निभौरा में पदस्थ शिक्षक श्री प्रदीप तोमर जी एवं श्री प्रभात तोमर जी ने अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या बाई तोमर जी की छठवीं पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में राम रहीम रोटी बैंक में सहयोग प्रदान कर जरूरतमंदों को भोजन कराया। यह केवल भोजन नहीं, बल्कि एक माँ के नाम पर उसकी ममता का प्रसाद बाँटना है। माँ के द्वारा सिखाए गए परोपकार के मार्ग पर चलकर तोमर परिवार ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऐसे सपूतों पर हम सबको गर्व है। पूज्य माताजी की पुण्य आत्मा को शत्-शत् नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति 🙏1
- न्यूज़ | कोलर की नज़र लालबाग के राजा में पहुंचे ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता ⭐ ☕☕ लालबाग के राजा, बीमा कुंज, कोलार रोड, भोपाल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता पहुंचे। अभिनेता ने फिल्म में चाय वाले का किरदार निभाया था। इस दौरान उन्होंने मंच से अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का डायलॉग भी बोला, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। अभिनेता ने फिल्म में चाय वाले का किरदार निभाया था । इस दौरान उन्होंने मंच से अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का डायलॉग भी बोला, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला ।1
- तरावली डेरे में भोपाल देहात पुलिस एवं आबकारी विभाग का बड़ा संयुक्त ऑपरेशन अलसुबह दबिश में 14,200 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, 12 अवैध भट्टियां मिलीं 02 बॉयलर एवं 71 ड्रम जब्त, शेष अवैध शराब मौके पर नष्ट — 127 अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई3
- न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल लोकल ट्रक आनर्स ने किया चक्का जाम पर्यावरण के भारी जुर्माना को लेकर हड़ताल पर बैठे लोकल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन हड़ताल पर बैठ गया है उन्होंने भोपाल शहर में चुना भट्टी के सामने एवं कई जगह हड़ताल पर बैठे और अपने ट्रैकों के पहिए जाम कर दिए कलेक्टर भोपाल को ज्ञापन सोपा गया है खनिज विभाग को ज्ञापन सोपा गया है जिसमें मांग की गई है कि पर्यावरण के नाम पर जो उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है ₹400000 प्रति ट्रक एक बार का उसे खत्म किया जाए नहीं तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने कहा है कि अब हम भोपाल शहर को चारों तरफ से जाम कर सकते हैं आज कलेक्टर ऑफिस एवं खनिज विभाग में ज्ञापन सोपा गया चुना भट्टी थाने के सामने बैठे हैं हड़ताल पर लोकल ट्रक ओनर्स न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल4
- *फ्रांस एवं इटली में सनातन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस* *दीर्घायु एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ हुआ विशेष हवन-पूजन, अनेक देशों के श्रद्धालु हुए शामिल* *फ्रांस/इटली।* भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के तत्वावधान में फ्रांस एवं इटली में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के साथ विशेष पूजन, हवन एवं प्रार्थना की गई। दक्षिण फ्रांस के अरियाज प्रांत के मीरपुआ स्थित भक्ति योग सेंटर में राधा अष्टमी के पावन अवसर पर 15 से 19 सितंबर तक आयोजित पाँच दिवसीय आध्यात्मिक कथा एवं भक्ति महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनकी पहली भेंट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मलीन डॉ. कंछेदी लाल पाठक के माध्यम से हुई थी, जब श्री मोदी एक साधारण संघ कार्यकर्ता के रूप में खजुराहो एवं राजनगर क्षेत्र में प्रचारक के रूप में आते थे। उन्होंने बताया कि बाद में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री बनने के उपरांत भी श्री मोदी का खजुराहो आगमन हुआ। पंडित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का श्री मतंगेश्वर महादेव मंदिर, खजुराहो तथा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) के प्रति विशेष श्रद्धाभाव रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोंदिया मठ एवं श्री प्रभुपाद जी महाराज (इस्कॉन) के शिष्य श्री तीर्थ गोस्वामी महाराज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सादगीपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे आज भी अत्यंत सरल जीवनशैली का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और भारत की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक आयोजन में फ्रांस के प्रसिद्ध भजन एवं भक्ति संगीत गायक स्वामी प्रह्लाद जी, इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता, संजय गोस्वामी, नारायणी, राधा दासी, मूर्ति स्वामी, रेवती दासी सहित रूस, यूक्रेन, स्पेन, अंडोरा, मैक्सिको, ब्राज़ील तथा यूरोप के विभिन्न देशों से आए बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने "वसुधैव कुटुम्बकम्" के संदेश को आत्मसात करते हुए विश्व बंधुत्व, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा मानवता के कल्याण के लिए संकल्प लिया। *फ्रांस एवं इटली में सनातन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस* *दीर्घायु एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ हुआ विशेष हवन-पूजन, अनेक देशों के श्रद्धालु हुए शामिल* *फ्रांस/इटली।* भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के तत्वावधान में फ्रांस एवं इटली में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के साथ विशेष पूजन, हवन एवं प्रार्थना की गई। दक्षिण फ्रांस के अरियाज प्रांत के मीरपुआ स्थित भक्ति योग सेंटर में राधा अष्टमी के पावन अवसर पर 15 से 19 सितंबर तक आयोजित पाँच दिवसीय आध्यात्मिक कथा एवं भक्ति महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनकी पहली भेंट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मलीन डॉ. कंछेदी लाल पाठक के माध्यम से हुई थी, जब श्री मोदी एक साधारण संघ कार्यकर्ता के रूप में खजुराहो एवं राजनगर क्षेत्र में प्रचारक के रूप में आते थे। उन्होंने बताया कि बाद में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री बनने के उपरांत भी श्री मोदी का खजुराहो आगमन हुआ। पंडित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का श्री मतंगेश्वर महादेव मंदिर, खजुराहो तथा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) के प्रति विशेष श्रद्धाभाव रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोंदिया मठ एवं श्री प्रभुपाद जी महाराज (इस्कॉन) के शिष्य श्री तीर्थ गोस्वामी महाराज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सादगीपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे आज भी अत्यंत सरल जीवनशैली का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और भारत की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक आयोजन में फ्रांस के प्रसिद्ध भजन एवं भक्ति संगीत गायक स्वामी प्रह्लाद जी, इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता, संजय गोस्वामी, नारायणी, राधा दासी, मूर्ति स्वामी, रेवती दासी सहित रूस, यूक्रेन, स्पेन, अंडोरा, मैक्सिको, ब्राज़ील तथा यूरोप के विभिन्न देशों से आए बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने "वसुधैव कुटुम्बकम्" के संदेश को आत्मसात करते हुए विश्व बंधुत्व, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा मानवता के कल्याण के लिए संकल्प लिया।4
- ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में किराना दुकानों और छोटी-छोटी गुमटियों सहित कई स्थानों पर अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराई जा रही है। आवेदन में कहा गया है कि शराब की आसानी से उपलब्धता के कारण परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं और गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। डोकाकुई में शराब बिक्री बंद कराने ग्रामीणों ने उठाई आवाज, तहसीलदार को सौंपा आवेदन कन्नौद। ग्राम डोकाकुई को शराबमुक्त गांव बनाने और गांव में शराब की बिक्री एवं उपलब्धता बंद कराने की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर 1 बजे ग्रामीणों एवं युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को सामूहिक आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में किराना दुकानों और छोटी-छोटी गुमटियों सहित कई स्थानों पर अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराई जा रही है। आवेदन में कहा गया है कि शराब की आसानी से उपलब्धता के कारण परिवारों में विवाद बढ़ रहे हैं और गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में शराब सेवन के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। ग्रामीणों ने मामले को गंभीर बताते हुए शराब की अवैध बिक्री एवं उपलब्धता पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में ग्रामीणों ने कन्नौद स्थित मुख्य शराब ठेके से डोकाकुई तक शराब की आपूर्ति बंद कराने, संबंधित शराब ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देने तथा यदि किसी दुकान या व्यक्ति द्वारा शराब उपलब्ध कराई जाती है तो कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी एक दुकान को बंद करवाना नहीं, बल्कि पूरे ग्राम डोकाकुई को शराब से मुक्त कराना है। साथ ही गांव में शराब के कारण होने वाली सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए नियमित पुलिस निगरानी की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शराब सेवन से हुई मौत और अवैध बिक्री के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।4
- अनुकरणीय कार्य -अपने हाथों से भोजन परोसकर पुण्य लाभ अर्जित किया- सोहागपुर (नर्मदापुरम) ग्राम किवलारी के सुप्रसिद्ध पटेल परिवार श्री राममूर्ति पटेल, श्री मलखान सिंह पटेल, श्री शिवलेश पटेल एवं श्री हरिसींग पटेल जी ने अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती बैजयंती बाई पटेल जी की गंगा जली पूजन (तेरहवीं) के अवसर पर एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की। तेरहवीं कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात परिवारजनों ने राम रहीम रोटी बैंक में पहुँचकर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भोजन लाया और अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन परोसकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कहते हैं, भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा दान है, और अपनी माँ की स्मृति में किया गया यह दान तो सीधे स्वर्ग तक पहुँचता है। पटेल परिवार का यह सेवा-भाव समाज के लिए एक मिसाल है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस पुण्य कार्य के लिए खूब आशीर्वाद दें। ॐ शांति 🙏1
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से बेज़ुबान पशुओं के पालकों पर कानूनी कार्यवाही करने को लेकर पशुप्रेमीयो में जमकर आक्रोश भरा हुआ है। जिसमें एक महिला का गुस्सा जमकर बरसा , उसके बाद युवक ने माफिस्वरूप उक्त महिला से माफी मांगी , अनेक डॉग लवर संगठन आक्रोश से भरा हुआ है, इस कृत्य के विरोध में युवक पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर आंदोलन करने को तैयार। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से बेज़ुबान पशुओं के पालकों पर कानूनी कार्यवाही करने को लेकर पशुप्रेमीयो में जमकर आक्रोश भरा हुआ है। जिसमें एक महिला का गुस्सा जमकर बरसा , उसके बाद युवक ने माफिस्वरूप उक्त महिला से माफी मांगी , अनेक डॉग लवर संगठन आक्रोश से भरा हुआ है, इस कृत्य के विरोध में युवक पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर आंदोलन करने को तैयार।1
- छात्रावासों में भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था पर एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कलमेशरा ITI में मशीनरी और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर डॉ. बबिता राठौर ने मंगलवार को सोहागपुर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास तथा ग्राम कलमेशरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने दोनों छात्रावासों में विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर भोजन, साफ-सफाई, रहने की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं भी जानीं और छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। छात्रावास परिसर के साथ-साथ कमरों और शौचालयों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों के बिस्तर एवं उपयोग किए जाने वाले कपड़ों की समय-समय पर धुलाई कराने तथा पूरे परिसर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी एसडीएम ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों के नियमित रूटीन हेल्थ चेकअप समय पर कराने तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। ITI में मशीनरी और प्रशिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा छात्रावासों के निरीक्षण के बाद एसडीएम डॉ. बबिता राठौर ने ग्राम कलमेशरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) पहुंचकर विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों एवं कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध मशीनरी, प्रशिक्षण उपकरणों और उनके रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, प्रायोगिक अध्ययन और संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग और मशीनरी का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए, वहीं ITI में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।2