अनुकरणीय कार्य -अपने हाथों से भोजन परोसकर पुण्य लाभ अर्जित किया- सोहागपुर (नर्मदापुरम) ग्राम किवलारी के सुप्रसिद्ध पटेल परिवार श्री राममूर्ति पटेल, श्री मलखान सिंह पटेल, श्री शिवलेश पटेल एवं श्री हरिसींग पटेल जी ने अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती बैजयंती बाई पटेल जी की गंगा जली पूजन (तेरहवीं) के अवसर पर एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की। तेरहवीं कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात परिवारजनों ने राम रहीम रोटी बैंक में पहुँचकर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भोजन लाया और अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन परोसकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कहते हैं, भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा दान है, और अपनी माँ की स्मृति में किया गया यह दान तो सीधे स्वर्ग तक पहुँचता है। पटेल परिवार का यह सेवा-भाव समाज के लिए एक मिसाल है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस पुण्य कार्य के लिए खूब आशीर्वाद दें। ॐ शांति 🙏
अनुकरणीय कार्य -अपने हाथों से भोजन परोसकर पुण्य लाभ अर्जित किया- सोहागपुर (नर्मदापुरम) ग्राम किवलारी के सुप्रसिद्ध पटेल परिवार श्री राममूर्ति पटेल, श्री मलखान सिंह पटेल, श्री शिवलेश पटेल एवं श्री हरिसींग पटेल जी ने अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती बैजयंती बाई पटेल जी की गंगा जली पूजन (तेरहवीं) के अवसर पर एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की। तेरहवीं कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात परिवारजनों ने राम रहीम रोटी बैंक में पहुँचकर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भोजन लाया और अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन परोसकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कहते हैं, भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा दान है, और अपनी माँ की स्मृति में किया गया यह दान तो सीधे स्वर्ग तक पहुँचता है। पटेल परिवार का यह सेवा-भाव समाज के लिए एक मिसाल है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस पुण्य कार्य के लिए खूब आशीर्वाद दें। ॐ शांति 🙏
- मां की ममता को समर्पित एक श्रद्धांजलि -पुण्यतिथि पर भोजन सेवा- सोहागपुर (नर्मदापुरम) माँ इस दुनिया से चली जाती है, पर उसकी ममता, उसके संस्कार और उसकी यादें कभी नहीं जातीं... इसी भावना को जीवंत करते हुए रामगंज वार्ड निवासी 3 EME Centre भोपाल में पदस्थ श्री संदीप तोमर जी, मॉडल स्कूल निभौरा में पदस्थ शिक्षक श्री प्रदीप तोमर जी एवं श्री प्रभात तोमर जी ने अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या बाई तोमर जी की छठवीं पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में राम रहीम रोटी बैंक में सहयोग प्रदान कर जरूरतमंदों को भोजन कराया। यह केवल भोजन नहीं, बल्कि एक माँ के नाम पर उसकी ममता का प्रसाद बाँटना है। माँ के द्वारा सिखाए गए परोपकार के मार्ग पर चलकर तोमर परिवार ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। ऐसे सपूतों पर हम सबको गर्व है। पूज्य माताजी की पुण्य आत्मा को शत्-शत् नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति 🙏1
- छात्रावासों में भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था पर एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कलमेशरा ITI में मशीनरी और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर डॉ. बबिता राठौर ने मंगलवार को सोहागपुर स्थित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास तथा ग्राम कलमेशरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने दोनों छात्रावासों में विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर भोजन, साफ-सफाई, रहने की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं भी जानीं और छात्रावास में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। छात्रावास परिसर के साथ-साथ कमरों और शौचालयों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों के बिस्तर एवं उपयोग किए जाने वाले कपड़ों की समय-समय पर धुलाई कराने तथा पूरे परिसर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी एसडीएम ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों के नियमित रूटीन हेल्थ चेकअप समय पर कराने तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। ITI में मशीनरी और प्रशिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा छात्रावासों के निरीक्षण के बाद एसडीएम डॉ. बबिता राठौर ने ग्राम कलमेशरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) पहुंचकर विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों एवं कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध मशीनरी, प्रशिक्षण उपकरणों और उनके रख-रखाव की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, प्रायोगिक अध्ययन और संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग और मशीनरी का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए, वहीं ITI में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।2
- 108 एंबुलेंस बनी सब्जी ढोने का साधन! वायरल वीडियो से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप नर्मदापुरम। मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए दौड़ने वाली स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस का इस्तेमाल सब्जी-भाजी और सामान ढोने के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। नर्मदापुरम के हीरो होंडा चौराहे के पास रविवार देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एंबुलेंस के अंदर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और बड़े-बड़े बोरे लादे जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखा पूरा मामला वायरल वीडियो में सड़क किनारे खड़ी 108 एंबुलेंस के पिछले दरवाजे खुले नजर आ रहे हैं। एंबुलेंस के अंदर बने स्ट्रेचर पर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और अन्य सामान रखा जा रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक के मुताबिक, सामान लादने के बाद एक व्यक्ति को एंबुलेंस के पिछले हिस्से में बैठाया गया और गेट बंद कर दिया गया। कुछ दूरी आगे जाने के बाद वह व्यक्ति एंबुलेंस के आगे वाले हिस्से में जाकर बैठ गया। इसके बाद एंबुलेंस वहां से तेज रफ्तार में रवाना हो गई। वीडियो सामने आने के बाद 108 एंबुलेंस की मॉनिटरिंग और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएमएचओ ने बताया गंभीर और शर्मनाक मामले में नर्मदापुरम सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने इसे गंभीर और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ के अनुसार, एंबुलेंस संचालकों को पहले भी समय पर नहीं पहुंचने संबंधी शिकायतों के बारे में वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है।1
- मिराज कॉलोनी में रामायण गणेश उत्सव समिति के पंडाल में उमड़ी भीड़, महाआरती में शामिल हुईं सैकड़ों महिलाएं नर्मदापुरम। शहर की मिराज कॉलोनी में रामायण गणेश उत्सव समिति द्वारा स्थापित गणेश पंडाल में गणेश उत्सव की धूम है। समिति द्वारा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है, ऊपर सफेद झालर और फूलों की लडियों से विशेष सजावट की गई है। बीती रात पंडाल में हुई महाआरती में कॉलोनी की सैकड़ों महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं ने हाथों में आरती की थाल लेकर भाग लिया। भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा को गेंदे के फूलों और रोशनी से सजाया गया था, जिसके दर्शन के लिए देर रात तक भीड़ लगी रही। समिति के सदस्यों ने बताया कि रोज शाम महाआरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। विसर्जन तक इसी तरह धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।2
- शासकीय कन्या नवीन हाई स्कूल बानापुरा में मनाया गया उमंग दिवस किशोरावस्था, स्वास्थ्य, पोषण और जीवन कौशल को लेकर छात्राओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी बानापुरा/सिवनी मालवा उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कन्या नवीन हाई स्कूल, बानापुरा में उमंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और जीवन कौशल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल हॉस्पिटल सिवनी मालवा की लेडी हेल्थ विजिटर पूजा नागर, संकुल प्राचार्य अशोक सोनिया एवं शाला प्राचार्य कमलेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उमंग गीत प्रस्तुत किया तथा नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय में बनाए गए उमंग कॉर्नर के माध्यम से जन-जागरूकता से संबंधित सामग्री प्रदर्शित की गई। साथ ही विद्यार्थियों के लिए उमंग क्विज का आयोजन भी किया गया। अतिथियों ने उमंग एवं उत्साह का अर्थ समझाते हुए किशोरावस्था में होने वाले बदलावों और इस दौरान स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों को जीवन कौशल अपनाकर जिम्मेदार एवं अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उमंग केंद्र की सेवाओं, पोषण आहार, मानसिक स्वास्थ्य तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन रजनी वर्मा तथा उमंग प्रभारी नीमवती पंडोले ने किया। कार्यक्रम में ऊषा कार्यकर्ता शकुंतला गौर, शिक्षिका आरती रघुवंशी, राजेश खत्री, संगीता चौरे, अनिल सोनी, गणेश बकोरिया, ममता साहू, पंकज कोरी, सोनू यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। नर्मदापुरम से NDPM NEWS twenty four की विशेष रिपोर्ट2
- कागजी विकास बनाम ज़मीनी हकीकत: इटारसी के पास सहेली गाँव की नरकनुमा सड़क विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले के इटारसी के पास ग्राम पंचायत सहेली की यह तस्वीर हमारे तथाकथित विकास के दावों की पोल खोलने के लिए काफ़ी है। इस सड़क से रोज़ाना पोडार, छिंदापानी, मातापुरा, लालपानी, रांझी, भातना, मानाटेकर, बरहमुआ, सातपूरा, छितापुरा और झापड़ी जैसे दर्जनों गाँवों के लोग आने-जाने को मजबूर हैं। इस कीचड़ भरे दलदलनुमा रास्ते से सिर्फ आम जनता और मज़दूर ही नहीं, बल्कि स्कूल के मासूम बच्चे, शिक्षा विभाग और वन विभाग के कर्मचारी भी रोज़ाना अपनी जान जोखिम में डालकर गुज़रते हैं। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #GramPanchayatSaheli #BadhalSadak #MadhyaPradeshNews #Narmadapuram #VikasKiPol #RoadScam #MPNews #ItarsiNews #PublicIssues कागजी विकास बनाम ज़मीनी हकीकत: इटारसी के पास सहेली गाँव की नरकनुमा सड़क विवरण (Description): मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले के इटारसी के पास ग्राम पंचायत सहेली की यह तस्वीर हमारे तथाकथित विकास के दावों की पोल खोलने के लिए काफ़ी है। इस सड़क से रोज़ाना पोडार, छिंदापानी, मातापुरा, लालपानी, रांझी, भातना, मानाटेकर, बरहमुआ, सातपूरा, छितापुरा और झापड़ी जैसे दर्जनों गाँवों के लोग आने-जाने को मजबूर हैं। इस कीचड़ भरे दलदलनुमा रास्ते से सिर्फ आम जनता और मज़दूर ही नहीं, बल्कि स्कूल के मासूम बच्चे, शिक्षा विभाग और वन विभाग के कर्मचारी भी रोज़ाना अपनी जान जोखिम में डालकर गुज़रते हैं। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #GramPanchayatSaheli #BadhalSadak #MadhyaPradeshNews #Narmadapuram #VikasKiPol #RoadScam #MPNews #ItarsiNews #PublicIssues1
- *60-70 वर्षों से जमीन पर रह रहे ग्रामीणों ने मांगा पट्टा, कलेक्टर को सौंपा आवेदन!* नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026 ग्राम उमरिया (चिनकी तहसील, करेली) के ग्रामीणों ने अपनी आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वे उक्त स्थान पर पिछले 60-70 वर्षों से निवासरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पट्टा प्रदान किए जाने की मांग की है। आवेदन पर केदार, बलराम साह, हरप्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।1
- अनुकरणीय कार्य -अपने हाथों से भोजन परोसकर पुण्य लाभ अर्जित किया- सोहागपुर (नर्मदापुरम) ग्राम किवलारी के सुप्रसिद्ध पटेल परिवार श्री राममूर्ति पटेल, श्री मलखान सिंह पटेल, श्री शिवलेश पटेल एवं श्री हरिसींग पटेल जी ने अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती बैजयंती बाई पटेल जी की गंगा जली पूजन (तेरहवीं) के अवसर पर एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की। तेरहवीं कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात परिवारजनों ने राम रहीम रोटी बैंक में पहुँचकर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ भोजन लाया और अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन परोसकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कहते हैं, भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा दान है, और अपनी माँ की स्मृति में किया गया यह दान तो सीधे स्वर्ग तक पहुँचता है। पटेल परिवार का यह सेवा-भाव समाज के लिए एक मिसाल है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस पुण्य कार्य के लिए खूब आशीर्वाद दें। ॐ शांति 🙏1