Shuru
Apke Nagar Ki App…
*60-70 वर्षों से जमीन पर रह रहे ग्रामीणों ने मांगा पट्टा, कलेक्टर को सौंपा आवेदन!* नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026 ग्राम उमरिया (चिनकी तहसील, करेली) के ग्रामीणों ने अपनी आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वे उक्त स्थान पर पिछले 60-70 वर्षों से निवासरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पट्टा प्रदान किए जाने की मांग की है। आवेदन पर केदार, बलराम साह, हरप्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।
Polkholnewz
*60-70 वर्षों से जमीन पर रह रहे ग्रामीणों ने मांगा पट्टा, कलेक्टर को सौंपा आवेदन!* नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026 ग्राम उमरिया (चिनकी तहसील, करेली) के ग्रामीणों ने अपनी आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वे उक्त स्थान पर पिछले 60-70 वर्षों से निवासरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पट्टा प्रदान किए जाने की मांग की है। आवेदन पर केदार, बलराम साह, हरप्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *60-70 वर्षों से जमीन पर रह रहे ग्रामीणों ने मांगा पट्टा, कलेक्टर को सौंपा आवेदन!* नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026 ग्राम उमरिया (चिनकी तहसील, करेली) के ग्रामीणों ने अपनी आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वे उक्त स्थान पर पिछले 60-70 वर्षों से निवासरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें भूमि का पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पट्टा प्रदान किए जाने की मांग की है। आवेदन पर केदार, बलराम साह, हरप्रसाद सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।1
- https://youtu.be/lkUjtjntJy8?si=yG0KmQwv7SAhYod8 #Narsinghpur लोकायुक्त की टीम ने राजेंद्र सिंह व अमित श्रीवास्तव को 8000 रु.की रिश्वत लेते धर दबोचा #बड़ी खबर1
- चीचली नगर परिषद आवारा पशुओं के सुरक्षित करने में नाकाम पिछले लगातार कई दिनों से खबरें लग रही हैं फिर भी चीचली नगर पार्षद अधिकारी सीएमओ एवं चीचली के अधिकारियों को नहीं दिख रही गौवंश रोड पर बाजार में घूम रहे हैं हादसे का हो रही शिकार रोड पर लग रहा है जाम,,2
- मध्यान्ह भोजन समूह की महिलाओं की हड़ताल से स्कूलों में बंद हुआ भोजन1
- जबलपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। *भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब* *जबलपुर। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पावन पूजन पर्व के अवसर पर श्री विश्वकर्मा महासंगठन, जबलपुर के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के साथ-साथ शहर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की*। *इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा युवा महासंगठन ने भी बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अपनी गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। युवाओं की सहभागिता ने शोभायात्रा में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा समाज की एकता एवं संगठन शक्ति का परिचय दिया*। *वहीं श्री विश्वकर्मा महिला महासंगठन की मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। युवाओं का उत्साह, मातृशक्ति की सहभागिता और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन इस भव्य आयोजन की विशेष पहचान रहा*। *कार्यक्रम में जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं PWD मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह जी, जबलपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री आशीष दुबे जी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया जी, JDA अध्यक्ष श्री संदीप जैन जी, JDA उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर जी एवं जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता तथा नगर निगम PWD विभाग के मंत्री श्री विवेक राम सोनकर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई*। *सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के दर्शन कर विश्वकर्मा समाज को पूजन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि की कामना की*मंदिर निर्माण के लिए ₹10 लाख की घोषणा* *इस अवसर पर माननीय श्री राकेश सिंह जी द्वारा जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के मंदिर निर्माण हेतु ₹10 लाख की राशि की घोषणा की गई। इस घोषणा का समाजजनों द्वारा हर्ष एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया*। *यह भव्य आयोजन विश्वकर्मा समाज की आस्था, एकता, संगठन शक्ति और युवा-मातृशक्ति की सहभागिता का शानदार उदाहरण बना*। *जय भगवान श्री विश्वकर्मा* *विश्वकर्मा समाज की एकता — समाज की शक्ति*1
- गोटेगांव अतिवृष्टि से मक्का, सोयाबीन, उड़द की फसलें बर्बाद, ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन_ गोटेगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकबेल के अध्यक्ष अरविन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोटेगांव के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा गया।1
- 108 एंबुलेंस बनी सब्जी ढोने का साधन! वायरल वीडियो से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप नर्मदापुरम। मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए दौड़ने वाली स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस का इस्तेमाल सब्जी-भाजी और सामान ढोने के लिए किए जाने का मामला सामने आया है। नर्मदापुरम के हीरो होंडा चौराहे के पास रविवार देर रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एंबुलेंस के अंदर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और बड़े-बड़े बोरे लादे जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखा पूरा मामला वायरल वीडियो में सड़क किनारे खड़ी 108 एंबुलेंस के पिछले दरवाजे खुले नजर आ रहे हैं। एंबुलेंस के अंदर बने स्ट्रेचर पर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और अन्य सामान रखा जा रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक के मुताबिक, सामान लादने के बाद एक व्यक्ति को एंबुलेंस के पिछले हिस्से में बैठाया गया और गेट बंद कर दिया गया। कुछ दूरी आगे जाने के बाद वह व्यक्ति एंबुलेंस के आगे वाले हिस्से में जाकर बैठ गया। इसके बाद एंबुलेंस वहां से तेज रफ्तार में रवाना हो गई। वीडियो सामने आने के बाद 108 एंबुलेंस की मॉनिटरिंग और संचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएमएचओ ने बताया गंभीर और शर्मनाक मामले में नर्मदापुरम सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत ने इसे गंभीर और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ के अनुसार, एंबुलेंस संचालकों को पहले भी समय पर नहीं पहुंचने संबंधी शिकायतों के बारे में वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया जा चुका है।1
- *रंगलाल नही दे रहा पैसा नरसिंहपुर में ईंट भट्टा मजदूरी के ₹1.15 लाख बकाया, मजदूर ने एसपी से की शिकायत!* नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026 ग्राम झामर निवासी चरनलाल महोबिया ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देकर ईंट भट्टा ठेकेदार पर परिवार सहित कराए गए काम की ₹1 लाख 15 हजार की शेष मजदूरी का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, अक्टूबर 2025 में चरनलाल व उसके परिवार ने ग्राम कुटोरी स्थित ईंट भट्टे पर ईंट बनाने का काम लिया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि करीब छह माह में परिवार ने 2 लाख 96 हजार 700 कच्ची ईंटें बनाई। तय दर ₹1,050 प्रति हजार के हिसाब से कुल मजदूरी ₹3 लाख 11 हजार 535 बताई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार द्वारा अब तक करीब ₹2 लाख 15 हजार का भुगतान किया गया, जबकि ₹1 लाख 15 हजार शेष हैं। मजदूरी की राशि मांगने पर कथित रूप से टालमटोल करने और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर बकाया मजदूरी दिलाने एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के साथ भुगतान संबंधी हिसाब-किताब की कॉपी भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है!1