रानी दुर्गावती स्कूल की दीवार पर गिरा 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़, टला बड़ा हादसा वीडियो आया सामने दमोह। शहर के टाकीज तिराहा स्थित शासकीय रानी दुर्गावती स्कूल परिसर के पास आज बुधवार शाम करीब 4 बजे वर्षों पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर स्कूल की दीवार पर गिर गया। घटना के समय सभी छात्र-छात्राएं कक्षाओं के भीतर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ। पेड़ की चपेट में आने से पास खड़े कुछ हाथ ठेले क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, नगर पालिका और विद्युत विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। स्थानीय निवासी कल्लन रैकवार के अनुसार पेड़ करीब 100 वर्ष पुराना था। वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर नगर पालिका को सूचना दी। जिला प्रशासन ने घटना के बाद सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी को नगर पालिका के माध्यम से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर स्कूल परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
रानी दुर्गावती स्कूल की दीवार पर गिरा 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़, टला बड़ा हादसा वीडियो आया सामने दमोह। शहर के टाकीज तिराहा स्थित शासकीय रानी दुर्गावती स्कूल परिसर के पास आज बुधवार शाम करीब 4 बजे वर्षों पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर स्कूल की दीवार पर गिर गया। घटना के समय सभी छात्र-छात्राएं कक्षाओं के भीतर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ। पेड़ की चपेट में आने से पास खड़े कुछ हाथ ठेले क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, नगर पालिका और विद्युत विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। स्थानीय निवासी कल्लन रैकवार के अनुसार पेड़ करीब 100 वर्ष पुराना था। वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर नगर पालिका को सूचना दी। जिला प्रशासन ने घटना के बाद सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी को नगर पालिका के माध्यम से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर स्कूल परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
- रानी दुर्गावती स्कूल की दीवार पर गिरा 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़, टला बड़ा हादसा वीडियो आया सामने दमोह। शहर के टाकीज तिराहा स्थित शासकीय रानी दुर्गावती स्कूल परिसर के पास आज बुधवार शाम करीब 4 बजे वर्षों पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर स्कूल की दीवार पर गिर गया। घटना के समय सभी छात्र-छात्राएं कक्षाओं के भीतर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ। पेड़ की चपेट में आने से पास खड़े कुछ हाथ ठेले क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार रॉबिन जैन मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व, पुलिस, नगर पालिका और विद्युत विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। स्थानीय निवासी कल्लन रैकवार के अनुसार पेड़ करीब 100 वर्ष पुराना था। वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर नगर पालिका को सूचना दी। जिला प्रशासन ने घटना के बाद सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी को नगर पालिका के माध्यम से पेड़ हटाने का कार्य शुरू कर स्कूल परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।1
- हरदुआ रावजू आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हरदुआ रावजू आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न पटेरा । गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हरदुआ रावजू आश्रम में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। परम पूज्य डॉ. रजनी शास्त्री जी के परम सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरुदेव भगवान का पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग निर्माण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक तथा भजन-संध्या का आयोजन किया गया। संपूर्ण आश्रम परिसर गुरु भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए जयघोष लगाए और गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है। गुरु ही हमारे जीवन में भक्ति, ज्ञान और संस्कार का प्रकाश फैलाते हैं तथा अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देने का संकल्प लिया।1
- राधिका पैलेस में नाटक के माध्यम से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, आईजी-डीआईजी ने बच्चों को किया जागरूक नाटक प्रतियोगिता1
- बीजेपी समर्थक का फूटा गुस्सा! बोले— बिजली विभाग सरकार को बदनाम कर रहा है 📍 बनवार विद्युत मंडल, विधानसभा जबेरा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश) बनवार क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान होकर विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे। लोगों का आरोप है कि 24 घंटे में केवल 4–5 घंटे ही बिजली मिल रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस वीडियो में देखिए लोगों ने क्या कहा और बिजली विभाग से क्या मांग की।1
- रैपुरा में ओवर लोड वहां दौड़ रहे बेखौफ सड़क पर समय रहते हो समाधान रैपुरा में ओवर लोड वहां दौड़ रहे बेखौफ सड़क पर समय रहते हो समाधान लापरवाही होने से हो सकता हे कोई भी बड़ा हादसा1
- बिजली नहीं तो बिल नहीं" के नारों से गूंजा गौरझामर, अघोषित बिजली कटौती और किसानों की समस्याओं पर जनता का फूटा आक्रोश "बिजली नहीं तो बिल नहीं" के नारों से गूंजा गौरझामर, अघोषित बिजली कटौती और किसानों की समस्याओं पर जनता का फूटा आक्रोश गौरझामर, देवरी विधानसभा। अघोषित बिजली कटौती, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने, मूंग खरीदी में कथित अनियमितताओं तथा क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं को लेकर आज गौरझामर में जनाक्रोश खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। नगरवासियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर गांधी चौक से विशाल पैदल मार्च निकाला और विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन की शुरुआत गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रीमती जानकी लोधी द्वारा माल्यार्पण से हुई। इसके बाद सैकड़ों नागरिकों ने "अघोषित बिजली कटौती बंद करो", "किसानों को समय पर खाद दो" और "जनता का शोषण बंद करो" जैसे नारों के साथ बस स्टैंड होते हुए विद्युत मंडल कार्यालय तक पैदल मार्च किया। आंदोलन को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी और खेती के इस महत्वपूर्ण समय में अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता और किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, व्यापार प्रभावित हो रहा है और छात्र भी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से उनकी फसल संकट में है। साथ ही मूंग खरीदी में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र लोधी, एडवोकेट देवेंद्र सिंह ठाकुर ओबीसी क्रांति सेना ने कहा जब किसान बिजली का बिल नहीं भरते तो बिजली वाले ट्रैक्टर मोटर साइकिल और चक्की तक ले जाते है और जब बिल भरने के बाद भी बिजली न मिले तो क्या करना चाहिए, तथा नन्हे भाई लोधी ने कहा कि जनता अब अपनी मूलभूत समस्याओं पर चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक नहीं लगी, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तथा जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र लोकतांत्रिक स्वरूप दिया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। आंदोलन में प्रमुख रूप से श्रीमती जानकी लोधी, अखिलेश जैन, हरिशंकर राजपूत, रघु खान, नन्हे भाई लोधी (खलौटी वाले), उमाकांत लोधी, किसान पुत्र रितेश गुरु, नीलेश पटेल, सागर जैन, महेश आदिवासी, रविकांत अहिरवार, प्रताप माझी, मुकेश पटेल, परशुराम पटेल, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं, युवा, व्यापारी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश जैन ने किया। आंदोलन के अंत में ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से मांग की गई कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए, अन्यथा क्षेत्र व्यापी जन आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा।*मणि जमुनिया में बिना नाली की रोड कर रही है तैरने को मजबूर* गौरझामर - जी हां सागर जिले अंतर्गत ब्लॉक देवरी की पंचायत यहां खामखेड़ा को जोड़ता है जो तकरीबन दो वर्ष से निर्माण किया जा रहा है कार्य बंद हो जाने के कारण ग्रामीण बने रहते हैं कई जगह प्रणाली के खुले पाइप छोड़ने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती बीते दिन रात्रि में शीघ्रता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एम्बुलेंस 108 भी पीएम श्री विद्यालय के सामने इसी मार्ग की पर फंस चुकी है फिर भी कार्य प्रगति पर है दूसरा यह अभिलंब मामला जो सामने खड़ा दिख रहा है सेहरी बहेरिया तिराहा से अमर शहीद कैप्टन श्रीकांत पोद्दार मुख्य द्वार तक जिसके सीमा स्थल के बाद गौरझामर तक के लिए प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण हुआ जो की 3 वर्ष के समय के अंतराल में ही कई बार मरम्मत के लिए तैयार हुआ इस बार लेकिन निर्माण एजेंसी को सूचित करने के बावजूद भी कई गड्ढों को भरा जाना शेष है अब आते हैं मुख्य मार्ग क4
- मेडिकल कॉलेज भर्ती में आरक्षण की अनदेखी का आरोप, एससी महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दमोह। बरपटी स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर रेसिडेंट के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए एससी महासभा ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर सभी वर्गों के लिए नियमानुसार एवं अनुपातिक आरक्षण के साथ दोबारा भर्ती कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी। एससी महासभा के संस्थापक/अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बरपटी में सीनियर रेसिडेंट के कुल 45 पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती की जा रही है। उनका आरोप है कि इन पदों में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केवल एक पद स्वीकृत किया गया है, जो वर्ग की जनसंख्या और आरक्षण प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय बताते हुए भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक 604/0286/17(1) दिनांक 8 अप्रैल 2026 तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 89/2-42/2007/1/55 पार्ट, दिनांक 12 जनवरी 2024 के तहत निर्धारित प्रक्रिया एवं पात्रता शर्तों के आधार पर संचालित की जा रही है। संगठन का आरोप है कि इन प्रावधानों के बावजूद आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है। एडवोकेट प्रवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ केवल दिखावटी सहानुभूति दिखाई जा रही है, जबकि वास्तविक अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। एससी महासभा ने कलेक्टर से मांग की है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर सभी वर्गों के लिए नियमानुसार एवं अनुपातिक आरक्षण के साथ नई भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष एड.प्रवेंद्र चंद्राकर, दिलीप अहिरवार, विनय अहिरवार सहित एससी महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- [29/07, 11:51 am] +91 94069 46468: दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो से तीन फीट पानी विद्यालयों के अंदर भरा हुआ है साथ ही संपूर्ण दमोह जिले में विद्यालयों की लाइट लगातार काटी जा रही है भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है [29/07, 11:51 am] +91 94069 46468: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मुड़िया माननीय जिला कलेक्टर महोदय संज्ञान ले [29/07, 11:51 am] +91 94069 46468: दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो से तीन फीट पानी विद्यालयों के अंदर भरा हुआ है साथ ही संपूर्ण दमोह जिले में विद्यालयों की लाइट लगातार काटी जा रही है भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा ह शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मुड़िया माननीय जिला कलेक्टर महोदय संज्ञान ले2