logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदुआ रावजू आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हरदुआ रावजू आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न पटेरा । गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हरदुआ रावजू आश्रम में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। परम पूज्य डॉ. रजनी शास्त्री जी के परम सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरुदेव भगवान का पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग निर्माण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक तथा भजन-संध्या का आयोजन किया गया। संपूर्ण आश्रम परिसर गुरु भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए जयघोष लगाए और गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है। गुरु ही हमारे जीवन में भक्ति, ज्ञान और संस्कार का प्रकाश फैलाते हैं तथा अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देने का संकल्प लिया।

2 hrs ago
user_Reeport 100
Reeport 100
Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

हरदुआ रावजू आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हरदुआ रावजू आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न पटेरा । गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हरदुआ रावजू आश्रम में बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। परम पूज्य डॉ. रजनी शास्त्री जी के परम सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरुदेव भगवान का पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग निर्माण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक तथा भजन-संध्या का आयोजन किया गया। संपूर्ण आश्रम परिसर गुरु भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए जयघोष लगाए और गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है। गुरु ही हमारे जीवन में भक्ति, ज्ञान और संस्कार का प्रकाश फैलाते हैं तथा अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देने का संकल्प लिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मेडिकल कॉलेज भर्ती में आरक्षण की अनदेखी का आरोप, एससी महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दमोह। बरपटी स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर रेसिडेंट के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए एससी महासभा ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर सभी वर्गों के लिए नियमानुसार एवं अनुपातिक आरक्षण के साथ दोबारा भर्ती कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी। एससी महासभा के संस्थापक/अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बरपटी में सीनियर रेसिडेंट के कुल 45 पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती की जा रही है। उनका आरोप है कि इन पदों में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केवल एक पद स्वीकृत किया गया है, जो वर्ग की जनसंख्या और आरक्षण प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय बताते हुए भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक 604/0286/17(1) दिनांक 8 अप्रैल 2026 तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 89/2-42/2007/1/55 पार्ट, दिनांक 12 जनवरी 2024 के तहत निर्धारित प्रक्रिया एवं पात्रता शर्तों के आधार पर संचालित की जा रही है। संगठन का आरोप है कि इन प्रावधानों के बावजूद आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है। एडवोकेट प्रवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ केवल दिखावटी सहानुभूति दिखाई जा रही है, जबकि वास्तविक अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। एससी महासभा ने कलेक्टर से मांग की है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर सभी वर्गों के लिए नियमानुसार एवं अनुपातिक आरक्षण के साथ नई भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष एड.प्रवेंद्र चंद्राकर, दिलीप अहिरवार, विनय अहिरवार सहित एससी महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    1
    मेडिकल कॉलेज भर्ती में आरक्षण की अनदेखी का आरोप, एससी महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दमोह। बरपटी स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर रेसिडेंट के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए एससी महासभा ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर सभी वर्गों के लिए नियमानुसार एवं अनुपातिक आरक्षण के साथ दोबारा भर्ती कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी।
एससी महासभा के संस्थापक/अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बरपटी में सीनियर रेसिडेंट के कुल 45 पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती की जा रही है। उनका आरोप है कि इन पदों में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केवल एक पद स्वीकृत किया गया है, जो वर्ग की जनसंख्या और आरक्षण प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय बताते हुए भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक 604/0286/17(1) दिनांक 8 अप्रैल 2026 तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 89/2-42/2007/1/55 पार्ट, दिनांक 12 जनवरी 2024 के तहत निर्धारित प्रक्रिया एवं पात्रता शर्तों के आधार पर संचालित की जा रही है। संगठन का आरोप है कि इन प्रावधानों के बावजूद आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है।
एडवोकेट प्रवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ केवल दिखावटी सहानुभूति दिखाई जा रही है, जबकि वास्तविक अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की।
एससी महासभा ने कलेक्टर से मांग की है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर सभी वर्गों के लिए नियमानुसार एवं अनुपातिक आरक्षण के साथ नई भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान  अध्यक्ष एड.प्रवेंद्र चंद्राकर, दिलीप अहिरवार, विनय अहिरवार सहित एससी महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🔥 "दिनभर मजदूरी, रातभर अंधेरा! बिजली विभाग में फूटा ऐसा गुस्सा कि सब सुनते रह गए | बनवार" 📍 बनवार विद्युत मंडल, विधानसभा जबेरा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश) बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण बनवार विद्युत मंडल पहुंचे और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि लगातार कटौती के कारण गर्मी और मच्छरों से बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, विभाग के कर्मचारी ने अपनी ओर से स्थिति पर प्रतिक्रिया भी दी। देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    🔥 "दिनभर मजदूरी, रातभर अंधेरा! बिजली विभाग में फूटा ऐसा गुस्सा कि सब सुनते रह गए | बनवार"
📍 बनवार विद्युत मंडल, विधानसभा जबेरा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश)
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण बनवार विद्युत मंडल पहुंचे और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि लगातार कटौती के कारण गर्मी और मच्छरों से बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, विभाग के कर्मचारी ने अपनी ओर से स्थिति पर प्रतिक्रिया भी दी। देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जर्जर भवनों पर नगर निगम का बुलडोजर: रघुनाथ गंज वार्ड में डिस्मेंटल किया गया खतरनाक मकान, कमिश्नर बोलीं– जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता *जर्जर भवनों पर नगर निगम का बुलडोजर: रघुनाथ गंज वार्ड में डिस्मेंटल किया गया खतरनाक मकान, कमिश्नर बोलीं– जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता* कटनी। वर्षा ऋतु के दौरान जर्जर और खतरनाक भवनों से होने वाली संभावित जन-धन की हानि को रोकने के लिए नगर पालिक निगम कटनी का सख्त अभियान निरंतर जारी है। निगम प्रशासन द्वारा शहर में चिन्हित जोखिमपूर्ण भवनों का तकनीकी सर्वेक्षण कराकर उन्हें सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को रघुनाथ गंज वार्ड स्थित सुरेश माखीजा के अत्यंत जर्जर भवन को निगम की टीम ने सुरक्षा प्रबंधों के बीच डिस्मेंटल कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी हादसे से बचने के लिए आसपास बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया गया था। इस दौरान क्षेत्रीय उपयंत्री रवि हनौते, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित पूरा अतिक्रमण दस्ता मौके पर मौजूद रहा। *भवन स्वामी स्वयं कराएं मरम्मत या सहयोग करें: निगम आयुक्त* नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में आमजन की सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे सभी खतरनाक भवन, जिनसे लोगों के जीवन व संपत्ति को खतरा है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने जर्जर मकानों की मरम्मत कराएं या उन्हें सुरक्षित रूप से हटाने में निगम का सहयोग करें। *नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील* निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे बारिश के दौरान किसी भी क्षतिग्रस्त अथवा जर्जर भवन के आसपास अनावश्यक रूप से न खड़े हों। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी शहर के अन्य चिन्हित जर्जर भवनों के खिलाफ यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
    1
    जर्जर भवनों पर नगर निगम का बुलडोजर: रघुनाथ गंज वार्ड में डिस्मेंटल किया गया खतरनाक मकान, कमिश्नर बोलीं– जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
*जर्जर भवनों पर नगर निगम का बुलडोजर: रघुनाथ गंज वार्ड में डिस्मेंटल किया गया खतरनाक मकान, कमिश्नर बोलीं– जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता*
कटनी। वर्षा ऋतु के दौरान जर्जर और खतरनाक भवनों से होने वाली संभावित जन-धन की हानि को रोकने के लिए नगर पालिक निगम कटनी का सख्त अभियान निरंतर जारी है। निगम प्रशासन द्वारा शहर में चिन्हित जोखिमपूर्ण भवनों का तकनीकी सर्वेक्षण कराकर उन्हें सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल करने की कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में बुधवार को रघुनाथ गंज वार्ड स्थित सुरेश माखीजा के अत्यंत जर्जर भवन को निगम की टीम ने सुरक्षा प्रबंधों के बीच डिस्मेंटल कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी हादसे से बचने के लिए आसपास बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया गया था। इस दौरान क्षेत्रीय उपयंत्री रवि हनौते, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित पूरा अतिक्रमण दस्ता मौके पर मौजूद रहा।
*भवन स्वामी स्वयं कराएं मरम्मत या सहयोग करें: निगम आयुक्त*
नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में आमजन की सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे सभी खतरनाक भवन, जिनसे लोगों के जीवन व संपत्ति को खतरा है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने जर्जर मकानों की मरम्मत कराएं या उन्हें सुरक्षित रूप से हटाने में निगम का सहयोग करें।
*नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील*
निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे बारिश के दौरान किसी भी क्षतिग्रस्त अथवा जर्जर भवन के आसपास अनावश्यक रूप से न खड़े हों। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी शहर के अन्य चिन्हित जर्जर भवनों के खिलाफ यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग* *7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान* *प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी करेंगे फील्ड भ्रमण* *जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण और योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा फोकस* मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। छतरपुर जिले से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनसामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करना है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड भ्रमण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दिन सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्तर पर बैठक आयोजित नहीं होगी और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह पूर्व भ्रमण क्षेत्र का चयन किया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। फील्ड भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने पर भी विशेष जोर रहेगा। अभियान में जन संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। बड़े, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत किसान हित से जुड़े फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शासकीय परिसंपत्तियों, सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी निर्धारित किए गए हैं। अभियान में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन सहित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं, शिकायतों एवं चुनौतियों को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    4
    *मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग*

*7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान*

*प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी करेंगे फील्ड भ्रमण*

*जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण और योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा फोकस*
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई।  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। छतरपुर जिले से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनसामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करना है।
अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड भ्रमण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दिन सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्तर पर बैठक आयोजित नहीं होगी और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह पूर्व भ्रमण क्षेत्र का चयन किया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे।
फील्ड भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने पर भी विशेष जोर रहेगा।
अभियान में जन संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। बड़े, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत किसान हित से जुड़े फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शासकीय परिसंपत्तियों, सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी निर्धारित किए गए हैं। अभियान में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन सहित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं, शिकायतों एवं चुनौतियों को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    user_राजू जोशी महाराज
    राजू जोशी महाराज
    Astrologer बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राधिका पैलेस में नाटक के माध्यम से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, आईजी-डीआईजी ने बच्चों को किया जागरूक
    1
    राधिका पैलेस में नाटक के माध्यम से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, आईजी-डीआईजी ने बच्चों को किया जागरूक
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जल निगम का बाल केवलारी उपाध्याय ग्राम के समीप खुला पानी की चल रही बौछार दमोह -=जल निगम का बाल केवलारी उपाध्याय ग्राम के समीप खुला पानी की चल रही बौछार राहगीरों ने बनाया वीडियो सोसल मीडिया पर किया बायरल किया यह विभाग की कहीं ना कहीं लापरवाही सामने नजर आ रही है जिसमें हजारों गैलन पानी बहता हुआ नजर आ रहा है बौछार के माध्यम से सोशल मीडिया पर उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है स्थानीय निकलने वाले राहगीर वायरल कर रहे!
    1
    जल निगम  का बाल केवलारी उपाध्याय ग्राम के समीप खुला पानी की चल रही बौछार 
दमोह -=जल निगम  का बाल केवलारी उपाध्याय ग्राम के समीप खुला पानी की चल रही बौछार 
राहगीरों ने बनाया वीडियो सोसल मीडिया पर किया बायरल किया यह विभाग की कहीं ना कहीं लापरवाही सामने नजर आ रही है जिसमें हजारों गैलन पानी बहता हुआ नजर आ रहा है बौछार के माध्यम से सोशल मीडिया पर उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है स्थानीय निकलने वाले राहगीर वायरल कर रहे!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो से तीन फीट पानी विद्यालयों के अंदर भरा हुआ है साथ ही संपूर्ण दमोह जिले में विद्यालयों की लाइट लगातार काटी जा रही है भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है
    1
    दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो
दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो से तीन फीट पानी विद्यालयों के अंदर भरा हुआ है साथ ही संपूर्ण दमोह जिले में विद्यालयों की लाइट लगातार काटी जा रही है भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.