Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो से तीन फीट पानी विद्यालयों के अंदर भरा हुआ है साथ ही संपूर्ण दमोह जिले में विद्यालयों की लाइट लगातार काटी जा रही है भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है
Reeport 100
दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो से तीन फीट पानी विद्यालयों के अंदर भरा हुआ है साथ ही संपूर्ण दमोह जिले में विद्यालयों की लाइट लगातार काटी जा रही है भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मेडिकल कॉलेज भर्ती में आरक्षण की अनदेखी का आरोप, एससी महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दमोह। बरपटी स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर रेसिडेंट के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए एससी महासभा ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर सभी वर्गों के लिए नियमानुसार एवं अनुपातिक आरक्षण के साथ दोबारा भर्ती कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी। एससी महासभा के संस्थापक/अध्यक्ष एडवोकेट प्रवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बरपटी में सीनियर रेसिडेंट के कुल 45 पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती की जा रही है। उनका आरोप है कि इन पदों में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केवल एक पद स्वीकृत किया गया है, जो वर्ग की जनसंख्या और आरक्षण प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अन्याय बताते हुए भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक 604/0286/17(1) दिनांक 8 अप्रैल 2026 तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 89/2-42/2007/1/55 पार्ट, दिनांक 12 जनवरी 2024 के तहत निर्धारित प्रक्रिया एवं पात्रता शर्तों के आधार पर संचालित की जा रही है। संगठन का आरोप है कि इन प्रावधानों के बावजूद आरक्षण नियमों की अनदेखी की गई है। एडवोकेट प्रवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ केवल दिखावटी सहानुभूति दिखाई जा रही है, जबकि वास्तविक अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। एससी महासभा ने कलेक्टर से मांग की है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर सभी वर्गों के लिए नियमानुसार एवं अनुपातिक आरक्षण के साथ नई भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष एड.प्रवेंद्र चंद्राकर, दिलीप अहिरवार, विनय अहिरवार सहित एससी महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।1
- 🔥 "दिनभर मजदूरी, रातभर अंधेरा! बिजली विभाग में फूटा ऐसा गुस्सा कि सब सुनते रह गए | बनवार" 📍 बनवार विद्युत मंडल, विधानसभा जबेरा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश) बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण बनवार विद्युत मंडल पहुंचे और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि लगातार कटौती के कारण गर्मी और मच्छरों से बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, विभाग के कर्मचारी ने अपनी ओर से स्थिति पर प्रतिक्रिया भी दी। देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।1
- *मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग* *7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान* *प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी करेंगे फील्ड भ्रमण* *जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण और योजनाओं की वास्तविक स्थिति पर रहेगा फोकस* मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए बुधवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों के साथ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। छतरपुर जिले से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनसामान्य से सीधे जोड़ते हुए उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करना है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड भ्रमण को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दिन सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्तर पर बैठक आयोजित नहीं होगी और वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह पूर्व भ्रमण क्षेत्र का चयन किया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। फील्ड भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण करने पर भी विशेष जोर रहेगा। अभियान में जन संवाद और उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। बड़े, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। साथ ही फील्ड भ्रमण के दौरान योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत किसान हित से जुड़े फार्मर आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-कॉलेज, खाद-बीज की उपलब्धता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही शासकीय परिसंपत्तियों, सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के चार प्रमुख स्तंभ—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी निर्धारित किए गए हैं। अभियान में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन सहित पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं, शिकायतों एवं चुनौतियों को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।4
- राधिका पैलेस में नाटक के माध्यम से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, आईजी-डीआईजी ने बच्चों को किया जागरूक1
- जल निगम का बाल केवलारी उपाध्याय ग्राम के समीप खुला पानी की चल रही बौछार दमोह -=जल निगम का बाल केवलारी उपाध्याय ग्राम के समीप खुला पानी की चल रही बौछार राहगीरों ने बनाया वीडियो सोसल मीडिया पर किया बायरल किया यह विभाग की कहीं ना कहीं लापरवाही सामने नजर आ रही है जिसमें हजारों गैलन पानी बहता हुआ नजर आ रहा है बौछार के माध्यम से सोशल मीडिया पर उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है स्थानीय निकलने वाले राहगीर वायरल कर रहे!1
- कटनी नगर//- गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 📰 गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर दद्दाधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब भव्य सजावट और गुरु वंदना से भक्तिमय हुआ दद्दाधाम परिसर कटनी। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर दद्दाधाम में श्रद्धालुओं और शिष्यों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु अपने-अपने गुरुदेव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दद्दाधाम पहुंचते रहे। पूरे धाम परिसर को आकर्षक सजावट, स्वागत द्वार, बैनरों और धार्मिक संदेशों से भव्य रूप दिया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक आभा से सराबोर नजर आया। वीडियो में दद्दाधाम के प्रवेश मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, गुरु पूर्णिमा के स्वागत बैनर तथा सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं दिखाई दे रही हैं। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित कर देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान सेवा कार्यों में लगे स्वयंसेवकों ने आने वाले भक्तों का स्वागत किया और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखा। गुरुपूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर दद्दाधाम में श्रद्धा, भक्ति और गुरु वंदना का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का क्रम चलता रहा और बड़ी संख्या में भक्तों ने गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।1
- दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो दमोह हटा सड़क निर्माण के कारण दमोह से हटा के बीच पड़ने वाले स्कूलो की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है निर्माण के कारण दो से तीन फीट पानी विद्यालयों के अंदर भरा हुआ है साथ ही संपूर्ण दमोह जिले में विद्यालयों की लाइट लगातार काटी जा रही है भीषण गर्मी में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है1