बैतूल के रामनगर में रेल्वे की बाउंडरी वॉल गिरने से 27 वर्षीय युवक की गई जान, एक घायल,रेस्क्यू टीम ने मलबे से शव निकाला बाहर, पुलिस जुटी जांच में बैतूल के रामनगर में रेल्वे की बाउंडरी वॉल गिरने से 27 वर्षीय युवक की गई जान, एक घायल,रेस्क्यू टीम ने मलबे से शव निकाला बाहर, पुलिस जुटी जांच में बैतूल। जिले में रिकॉर्ड बारिश बनी जानलेवा साबित हो गई बताया जा रहा है कि बीती रात हुई 93.4 मिमी रिकॉर्ड बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। गंज थाना क्षेत्र में रेलवे की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार से सटी एक झोपड़ी मलबे में दब गई, जिसमें 27 वर्षीय राहुल उइके की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनका एक साथी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गंज पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे से शव बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
बैतूल के रामनगर में रेल्वे की बाउंडरी वॉल गिरने से 27 वर्षीय युवक की गई जान, एक घायल,रेस्क्यू टीम ने मलबे से शव निकाला बाहर, पुलिस जुटी जांच में बैतूल के रामनगर में रेल्वे की बाउंडरी वॉल गिरने से 27 वर्षीय युवक की गई जान, एक घायल,रेस्क्यू टीम ने मलबे से शव निकाला बाहर, पुलिस जुटी जांच में बैतूल। जिले में रिकॉर्ड बारिश बनी जानलेवा साबित हो गई बताया जा रहा है कि बीती रात हुई 93.4 मिमी रिकॉर्ड बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया। गंज थाना क्षेत्र में रेलवे की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार से सटी एक झोपड़ी मलबे में दब गई, जिसमें 27 वर्षीय राहुल उइके की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनका एक साथी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गंज पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे से शव बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
- अटल प्रगति समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क सूत्र: निलेश कलसकर 8966053452,8989924244 अटल प्रगति समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए सभी सम्मानित पाठकों, व्यापारियों और संस्थाओं से अनुरोध है कि वे अपने व्यापार, प्रतिष्ठान, संस्था या शुभकामना संदेशों के विज्ञापन के लिए संपर्क करें। स्थानीय स्तर पर जन-जन तक अपनी बात पहुंचाने का यह सबसे बेहतरीन माध्यम है। विज्ञापन देने के लिए दिए गए संपर्क नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है। अटल प्रगति समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क सूत्र: निलेश कलसकर व्हाट्सएप नंबर: 8966053452, 89899242441
- *स्थल निरीक्षण, केबल, कंडक्टर और ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता की हुई जांच , रिपोर्ट का इंतजार* *शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक विद्युत विस्तार कार्य की जांच कर बनाया संयुक्त पंचनामा , पोल की जांच बाकी* भैंसदेही नगर परिषद क्षेत्र में चड़क चौड़ीकर को लाकर परिषद द्वारा पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का टेंडर जारी कर ठेकेदार से पोलसिप्टिंग विद्युत विस्तार का कार्य कराया जा रहा है , जिसे नगर के मुख्य द्वार से नगर के दूसरे छोर पर स्थित मुख्य द्वार तक किया जाना है, लगभग कार्य पूरा होने वाला है, परंतु किसान के बिना अनुमति के उसके खेत में पोल खड़ा करने के विवाद ने पूरी कार्य योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए, जिसकी खबरें मीडिया में प्रमुखता से सामने आने के बाद जिले से विद्युत विभाग का जांच दल 30 जुलाई को भैंसदेही पहुंचकर पोल , शिवमन्दिर से नवापुर जोड़ तक किए जा रहे विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद सामग्री, केबल, कंडक्टर तथा ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन का सत्यापन किया गया और इसका पंचनामा तैयार किया गया। पंचनामा में दर्ज जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान 3×50+1×16 XLPE केबल, AAAC कंडक्टर सहित अन्य विद्युत सामग्री की जांच की गई। दस्तावेज़ में कुछ तकनीकी बिंदुओं पर आपत्तियाँ दर्ज करते हुए संबंधित कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता पर परीक्षण और सत्यापन की आवश्यकता बताई गई है। निरीक्षण रिपोर्ट में ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन से जुड़े कुछ तकनीकी मानकों, सामग्री के उपयोग तथा फिटिंग संबंधी बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया है। विभागीय टीम ने मौके पर उपलब्ध सामग्री का माप एवं भौतिक सत्यापन कर पंचनामा तैयार किया, जिस पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी लिए गए। वही विशेषज्ञों के अनुसार विद्युत वितरण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होना आवश्यक है। गुणवत्ता परीक्षण और निरीक्षण का उद्देश्य भविष्य में तकनीकी खराबी तथा सुरक्षा संबंधी जोखिमों से बचाव करना होता है। *जांच अधिकारी ने कराया अवगत* शिकायत के आधार बिना अनुमति निजी भूमि में लगे पोल को हटाने के लिए कहा गया है, साथ ही विद्युत विस्तार कार्य में उपयोग की गई सामग्री की बिंदुवार जांच की गई , तकनीकी तौर पर सैंपल भी लिए गए । जिनकी रिपोर्ट एक सप्ताह में आने के बाद ही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी सामने आ सकती है , रही बात पोल वजन और लंबाई की तो उसे कटवाकर ही उसकी जांच की जाएंगी। सामग्री में स्टीमेट के आधार पर गुणवत्ता में कमी सामने आने पर गुणवत्ता पूर्ण दूसरे उपकरण ठेकेदार से लगवाए जाएंगे , हकीम सिंह बॉथम डीजीएम एसटीएम विद्युत विभाग बैतूल2
- ताप्ती वार्ड रामनगर को मिली नई सीसी सड़क की सौगात, लगभग 15 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण ताप्ती वार्ड रामनगर को मिली नई सीसी सड़क की सौगात, लगभग 15 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण मुलताई। नगर पालिका परिषद मुलताई के ताप्ती वार्ड (रामनगर) के रहवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है,वार्ड में आवागमन को सुगम और सुचारू बनाने के उद्देश्य से 250 मीटर लंबी नई सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है किया। विकास कार्य की मुख्य बातें: स्थान: ताप्ती वार्ड, रामनगर (मुलताई) सड़क की लंबाई: 250 मीटर सड़क की चौड़ाई: 3.5 मीटर अनुमानित लागत: लगभग 15 लाख रुपये कार्य एजेंसी: नगर पालिका मुलताई ठेकेदार/कंपनी: माँ अम्बे कंस्ट्रक्शन कंपनी, भिंड मजबूत बेस और गुणवत्ता पर ध्यान सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क के लिए 4 इंच का कच्चा बेस तैयार किया जाएगा जिसमें 40 एमएम गिट्टा का उपयोग होगा। इसके ऊपर 8 इंच की मजबूत टॉप सीसी की ढलाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क बन जाने से वार्ड वासियों को कीचड़ और धूल-मिट्टी से मुक्ति मिलेगी और रामनगर क्षेत्र में आवागमन पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण ठेकेदार को तय समय सीमा और उच्च मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।1
- सरकारी सिस्टम के कागजों में मरा...हकीकत में जिंदा...पिता बोले नाम ठीक कर दो साहब...एक साल से साबित कर रहा मेरा बेटा जिंदा हैं...रिकॉर्ड में मृत,घर में अनंत सरकारी सिस्टम के कागजों में मरा...हकीकत में जिंदा...पिता बोले नाम ठीक कर दो साहब...एक साल से साबित कर रहा मेरा बेटा जिंदा हैं...रिकॉर्ड में मृत,घर में अनंत1
- *अधूरी नाली बनी हादसों का कारण, फिर घायल हुई छात्रा; आखिर कब जागेगा प्रशासन?* *बोडखी बंधा रोड पर महीनों से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य, स्कूली बच्चों और राहगीरों की जान जोखिम में* आमला। विकास कार्यों में लापरवाही का एक और मामला आमला के बोडखी बंधा रोड से मोक्षधाम जाने वाले मार्ग पर सामने आया है। यहां कई महीनों से निर्माणाधीन नाली आज भी अधूरी पड़ी है, जिससे यह मार्ग लोगों के लिए मुसीबत और हादसों का कारण बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी इस रास्ते से रोजाना आने-जाने वाले पैराडाइज स्कूल के छात्र-छात्राओं को हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर 11वीं कक्षा की एक छात्रा हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाली का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। जहां नाली बनाई गई है, वहां किनारों पर मिट्टी की भराई भी नहीं की गई है। इससे सड़क पहले की तुलना में काफी संकरी हो गई है। एक ओर गहरी नाली और दूसरी ओर वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच स्कूली बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। रोजाना सुबह और दोपहर स्कूल के समय इस मार्ग पर भारी भीड़ रहती है। बच्चों को नाली से बचते हुए वाहनों के बीच से गुजरना पड़ता है। कई बार वाहन चालकों को भी अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बच्चे और राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों का प्रतिदिन इसी मार्ग से आना-जाना होता है, लेकिन अधूरे निर्माण और लोगों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण पूरा कर सड़क की भराई कर दी जाती, तो बार-बार होने वाले हादसों से बचा जा सकता था। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरे पड़े निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, सड़क के दोनों किनारों की भराई कर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए और निर्माण एजेंसी की लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। *नगर पालिका सीएमओ से नहीं हो सका संपर्क* मामले में नगर पालिका आमला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नितिन बिंजवे से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसलिए इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। *इनका कहना है* "मामला मेरे संज्ञान में आया है। ठेकेदार को निर्देश देकर जल्द से जल्द अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।" *नितिन गाडरे नगर पालिका अध्यक्ष*4