Shuru
Apke Nagar Ki App…
मथुरा के मंडी चौराहा पर एक महिला का हाथ में चप्पल लेकर बीच सड़क पर जोरदार ड्रामा और जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। सड़क पर महिला के इस कदम के बाद काफी देर तक भारी हंगामा होता रहा। इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
मथुरा के मंडी चौराहा पर एक महिला का हाथ में चप्पल लेकर बीच सड़क पर जोरदार ड्रामा और जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। सड़क पर महिला के इस कदम के बाद काफी देर तक भारी हंगामा होता रहा। इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर डीग के पूंछरी के लोठा में सात कोसीय परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस प्याऊ का उद्घाटन भाजपा के समाजसेवी दामोदर लाल शर्मा अटारी वाले और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल गुप्ता द्वारा किया गया। पूंछरी के लोठा में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्याऊ बरसों से लगती आ रही है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहाँ हर दिन लगातार दिन-रात भंडारा प्रसादी का आयोजन होता है और श्रद्धालुओं की सेवा की जाती है। स्वयं भजनलाल शर्मा भी इस प्याऊ पर बैठकर सप्तकोसीय परिक्रमा करने वालों को पानी पिलाते हैं, प्रसादी वितरण करते हैं और 'राधे-राधे' व 'गिरिराज महाराज की जय' के जयकारे लगाते हैं। इस अवसर पर दामोदर लाल शर्मा अटारी वाले, गिरधारी लाल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कटारा, भाजपा नेता भगवान दास शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा पान्होरी, श्याम शर्मा कटारा, लखन पहलवान, वीरेंद्र सिंह कौरेर और मोतीलाल मौजूद रहकर दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं।4
- डीग के जिला कलक्टर मयंक मनीष ने पूंछरी स्थित गोवर्धन पर्वत के सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग पर आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 की पूर्व तैयारियों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित आन्यौर द्वार से पैदल अवलोकन शुरू करते हुए राजस्थान सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण परिक्रमा मार्ग पर चल रहे अंतिम दौर के कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए बनाए जा रहे वॉच टावर्स, पुलिस चौकियों, टेंट-कनात और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाएं परखीं। विश्राम आश्रय स्थलों में पेयजल व रोशनी के माकूल प्रबंध करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों, विद्युत व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से मार्ग में स्थित सभी विद्युत ट्रांसफॉर्मरों को विशेष प्रोटेक्टिव शीट्स से ढका गया है। इसके अलावा बारिश के पानी से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को नालों के कवर से ढका जा रहा है और जल निकासी के लिए पर्याप्त पंप सेट तैनात किए गए हैं। मेले के दौरान 24 घंटे निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व, नगर परिषद, नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, भरतपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह, उपखण्ड अधिकारी अमित मीना और तहसीलदार अंकित गुप्ता सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कामां के अंबेडकर चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष फ़ज़्ज़र ख़ान के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों, छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही की मांग को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों पर केंद्र सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान डीग जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एम. जुबेर ख़ान ने कहा कि पार्टी युवाओं, छात्रों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों की लड़ाई संवैधानिक तरीके से लड़ती रहेगी और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान डीसीसी महासचिव इनामुल हसन, पूर्व सरपंच रामवीर गुर्जर (बोलखेड़ा), अल्ली मिस्त्री (कामां) और जुनैद ख़ान (गढ़ अजान) सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शिक्षा में पारदर्शिता और न्याय की मांग दोहराई।1
- मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं से परेशान होकर जनता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इलाके के लोग माफियाओं के कारण लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिससे तंग आकर उन्होंने इस पूरी स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है।1
- मथुरा के मंडी चौराहा पर एक महिला का हाथ में चप्पल लेकर बीच सड़क पर जोरदार ड्रामा और जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। सड़क पर महिला के इस कदम के बाद काफी देर तक भारी हंगामा होता रहा। इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1