logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त करने बघेरा कला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गांव में हेलीपैड निर्माण शुरू किशनगढ़बास क्षेत्र के बघेरी कला गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गांव में हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एडीएम शिवपाल जाट, एएसपी जया सिंह, एसडीएम मनीष कुमार जाटव, डीएसपी लाल सिंह यादव सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

2 hrs ago
user_सुनील कान्त गोल्डी
सुनील कान्त गोल्डी
रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
2 hrs ago

पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त करने बघेरा कला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गांव में हेलीपैड निर्माण शुरू किशनगढ़बास क्षेत्र के बघेरी कला गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गांव में हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एडीएम शिवपाल जाट, एएसपी जया सिंह, एसडीएम मनीष कुमार जाटव, डीएसपी लाल सिंह यादव सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भिवाड़ी अलवर बायपास पर बढ़ा पानी सारा पानी स्कूल के अंदर जा घुसा ..
    1
    भिवाड़ी अलवर बायपास पर बढ़ा पानी
सारा पानी स्कूल के अंदर जा घुसा ..
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • खैरथल-तिजारा। उलाहेड़ी: 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर उमराव धर्मशाला ने आज विकास की नई राह पकड़ ली। नवनिर्मित परिसर का भव्य उद्घाटन श्री अमित यादव IAS (पूर्व सचिव, भारत सरकार) के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व IAS अधिकारी श्री गणपत राम यादव ने धर्मशाला परिसर को समाजसेवा के उद्देश्य से टैलेंट इंडिया फाउंडेशन को समर्पित किया। अब इस परिसर में ग्रामीण युवाओं व महिलाओं के लिए कौशल विकास और रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
    1
    खैरथल-तिजारा। उलाहेड़ी: 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर उमराव धर्मशाला ने आज विकास की नई राह पकड़ ली। नवनिर्मित परिसर का भव्य उद्घाटन श्री अमित यादव IAS (पूर्व सचिव, भारत सरकार) के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व IAS अधिकारी श्री गणपत राम यादव ने धर्मशाला परिसर को समाजसेवा के उद्देश्य से टैलेंट इंडिया फाउंडेशन को समर्पित किया।
अब इस परिसर में ग्रामीण युवाओं व महिलाओं के लिए कौशल विकास और रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: पार्षद और सरपंच की अगुवाई में ग्रामीणों ने जताया विरोध।
    1
    पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: पार्षद और सरपंच की अगुवाई में ग्रामीणों ने जताया विरोध।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ओवरलोड रोड़ी से भरा हुआ डंपर हुआ क्षतिग्रस्त जिला खैरथल तिजारा के मुंडावर नगर पालिका के स्वास्थ्य केंद्र के आज सुबह6:00 बजे एक ओवरलोड ट्रक जो कोटपूतली से खैरतल की तरफ जा रहा था मुंडावर में करीबन 3:30 घंटे से ऑन रोड पर पड़ा है पूरा होने पर पूरा डीजल स्वास्थ्य केंद्र के गेट तक फैला हुआ है बड़ा हादसा होने की आशंका आने जाने वाहन वाले लोगों को हो रही है समस्या एवं गेट के सामने विद्युत विभाग की एक बड़ा बड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है आमजन का कहना है कि डंपर को मोड़ से हटाया जाए अगर नहीं हटाया गया तो और भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है
    4
    ओवरलोड रोड़ी से भरा हुआ डंपर हुआ क्षतिग्रस्त      
जिला खैरथल तिजारा के मुंडावर  नगर पालिका के स्वास्थ्य केंद्र के आज सुबह6:00 बजे एक ओवरलोड ट्रक जो कोटपूतली से खैरतल की तरफ जा रहा था मुंडावर में करीबन 3:30 घंटे से ऑन रोड पर पड़ा है पूरा होने पर पूरा डीजल स्वास्थ्य केंद्र के गेट तक फैला हुआ है बड़ा हादसा होने  की आशंका आने जाने वाहन  वाले लोगों को हो रही है समस्या एवं गेट के सामने विद्युत विभाग की एक बड़ा बड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है आमजन का कहना है कि डंपर को मोड़ से हटाया जाए अगर नहीं हटाया गया तो और भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • संवाददाता: संदीप शर्मा सीकरी। कस्बे में शनिवार को समस्त हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे जनजागरण हेरिटेज गार्डन से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंचायत चौक, बारहदरी मोहल्ला, सोंखड़ा पहाड़ा मार्ग, पुरानी अनाज मंडी और मुख्य बाजार से होकर पुनः जनजागरण हेरिटेज गार्डन पहुंची। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण धर्ममय बना रहा। सम्मेलन के दौरान संतों और आगंतुक अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। इसके साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया तथा सेवक मंडल, सत्संग मंडली एवं रसिकों की मंडली द्वारा नगर कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति और धार्मिक चेतना को मजबूत करना बताया गया।
    1
    संवाददाता: संदीप शर्मा
सीकरी। कस्बे में शनिवार को समस्त हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे जनजागरण हेरिटेज गार्डन से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंचायत चौक, बारहदरी मोहल्ला, सोंखड़ा पहाड़ा मार्ग, पुरानी अनाज मंडी और मुख्य बाजार से होकर पुनः जनजागरण हेरिटेज गार्डन पहुंची। पूरे मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण धर्ममय बना रहा।
सम्मेलन के दौरान संतों और आगंतुक अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया गया। इसके साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया तथा सेवक मंडल, सत्संग मंडली एवं रसिकों की मंडली द्वारा नगर कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति और धार्मिक चेतना को मजबूत करना बताया गया।
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    34 min ago
  • शाहजहांपुर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस बार भी शनिवार को श्री बाबा जोधा भगत जी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव ने बाबा जोधा भगत जी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा हिंदू परंपरा के अनुसार आम श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर बाबा की प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मीणा समाज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। बाबा जोधा भगत जी के भंडारे की सेवा में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव,मीणा समाज अध्यक्ष राजेन्द्र मीणा, बलराम फौजी, शायर सिंह मीणा, जयनारायण थानेदार, रामानंद बाबूजी, शैतान सिंह मीणा, हवासिंह मीणा, बबल मास्टर, इंद्र पंच, राजू रोजड, राजेश मीणा एडवोकेट, राकेश मीणा, उपसरपंच राजू मीणा सहित मीणा समाज के सभी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजजनों व ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
    4
    शाहजहांपुर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस बार भी शनिवार को श्री बाबा जोधा भगत जी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव ने बाबा जोधा भगत जी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा हिंदू परंपरा के अनुसार आम श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर बाबा की प्रसादी ग्रहण की।
भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मीणा समाज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बाबा जोधा भगत जी के भंडारे की सेवा में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव,मीणा समाज अध्यक्ष राजेन्द्र मीणा, बलराम फौजी, शायर सिंह मीणा, जयनारायण थानेदार, रामानंद बाबूजी, शैतान सिंह मीणा, हवासिंह मीणा, बबल मास्टर, इंद्र पंच, राजू रोजड, राजेश मीणा एडवोकेट, राकेश मीणा, उपसरपंच राजू मीणा सहित मीणा समाज के सभी लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजजनों व ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    5 hrs ago
  • पलवल जेल महानिदेशक आलोक मित्तल ने कहा कि जिला कारागार का निरीक्षण करने का उद्देश्य जेल में जाकर जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधा संवाद करना तथा जेल में सुरक्षा के लिहाज से उपकरण मौजूद है या नहीं इसका जायजा लेना था। जेल की मैंटिनेशन और मैनेजमेंट के बारे में जानकारी ली गई है। जेल में मौजूद बंदियों से भी बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला कारागार हरियाणा प्रदेश की सबसे छोटी जेल है जिसकी क्षमता केवल 60 बंदियों को रखने की है। वर्तमान में जिला कारागार में 52 बंदी है। बंदियों से बातचीत करने पर वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में जो भी बेहतर सुधार होगा उस पर कार्य किया जाएगा। आलोक मित्तल ने कहा कि पलवल जिला में नई जेल बनाने की जरूरत है,इस प्रक्रिया में अभी समय लगेगा। जब तक नई जेल का निर्माण नहीं होता है तब तक सीमित संसाधनों में अच्छा कार्य किया जाएगा
    1
    पलवल जेल महानिदेशक आलोक मित्तल ने कहा कि जिला कारागार का निरीक्षण करने का उद्देश्य जेल में जाकर जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से  सीधा संवाद करना तथा जेल में सुरक्षा के लिहाज से उपकरण मौजूद है या नहीं इसका जायजा लेना था। जेल की मैंटिनेशन और मैनेजमेंट के बारे में जानकारी ली गई है। जेल में मौजूद बंदियों से भी बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला कारागार हरियाणा प्रदेश की सबसे छोटी जेल है जिसकी क्षमता केवल 60 बंदियों को रखने की है। वर्तमान में जिला कारागार में 52 बंदी है। बंदियों से बातचीत करने पर वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में जो भी बेहतर सुधार होगा उस पर कार्य किया जाएगा।
आलोक मित्तल ने कहा कि पलवल जिला में नई जेल बनाने की जरूरत है,इस प्रक्रिया में अभी समय लगेगा। जब तक नई जेल का निर्माण नहीं होता है तब तक सीमित संसाधनों में अच्छा कार्य किया जाएगा
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
    Court reporter Rewari, Haryana•
    16 hrs ago
  • पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त करने बघेरा कला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गांव में हेलीपैड निर्माण शुरू किशनगढ़बास क्षेत्र के बघेरी कला गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गांव में हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एडीएम शिवपाल जाट, एएसपी जया सिंह, एसडीएम मनीष कुमार जाटव, डीएसपी लाल सिंह यादव सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे
    1
    पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त करने बघेरा कला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गांव में हेलीपैड निर्माण शुरू
किशनगढ़बास क्षेत्र के बघेरी कला गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गांव में हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर एडीएम शिवपाल जाट, एएसपी जया सिंह, एसडीएम मनीष कुमार जाटव, डीएसपी लाल सिंह यादव सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.