Shuru
Apke Nagar Ki App…
Primo के पानी-गैस से 35 गांव प्रभावित,गेट पर पहुंच गए सैकड़ो लोग #himachalpunjabnews #primo #कंपनी #BreakingNews #nangal #Una #rupnager
HIMACHAL PUNJAB NEWS
Primo के पानी-गैस से 35 गांव प्रभावित,गेट पर पहुंच गए सैकड़ो लोग #himachalpunjabnews #primo #कंपनी #BreakingNews #nangal #Una #rupnager
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सऊदी अरब में नंगल के युवक को मौत की सजा के मामले में विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की अपील डॉ. सुभाष शर्मा ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर हरसंभव कूटनीतिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया नंगल के निकटवर्ती गांव पट्टी लोअर के रहने वाले एक युवक को सऊदी अरब में नशीले पदार्थों से जुड़े एक मामले में मौत की सजा सुनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में चिंता और पीड़ा का माहौल है। परिवार ने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवक को हरसंभव कानूनी एवं कूटनीतिक सहायता उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष, भाजपा पंजाब ने भारत के विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। डॉ. सुभाष शर्मा ने पत्र में विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है कि सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की जाए तथा युवक और उसके परिवार को उपलब्ध सभी संभावित कानूनी एवं कांसुलर सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि संबंधित सऊदी अधिकारियों के समक्ष आवश्यक कूटनीतिक स्तर पर मामले को उठाया जाए और भारतीय नागरिक के सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि विदेश में किसी भारतीय नागरिक के सामने इस प्रकार की गंभीर परिस्थिति उत्पन्न होने पर उसके परिवार को अकेला महसूस नहीं होना चाहिए। भारत सरकार विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी उपलब्ध कानूनी एवं कूटनीतिक माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार की पीड़ा को देखते हुए इस मामले में शीघ्रता से आवश्यक कदम उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया कि परिवार को मामले की स्थिति और सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी उचित जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। डॉ. सुभाष शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में परिवार के साथ खड़े हैं और संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस विषय को उठाकर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।1
- हरोली में बीजेपी नेताओं की टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सैनी, राजनीति मर्यादा और सिद्धांतों की होनी चाहिए। हरोली में भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सैनी ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि राजनीति मर्यादा और सिद्धांतों के आधार पर होनी चाहिए। प्रेस वार्ता में उन्होंने विशेष रूप से प्रोफेसर रामकुमार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा पर सवाल उठाए। संजीव सैनी ने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा मुकेश अग्निहोत्री और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाना रह गया है। उन्होंने दिवंगत डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कई लोगों को पीएचडी करवाने सहित समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। सैनी ने प्रधानमंत्री की ओर से उनके निधन पर भेजे गए शोक पत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केवल आरोप-प्रत्यारोप और व्यक्तिगत टिप्पणियों से चुनाव नहीं जीते जा सकते। सैनी ने हरोली में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा नेताओं से पूछा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया गया। उन्होंने कहा कि हरोली की जनता राजनीतिक मर्यादा और सकारात्मक राजनीति की अपेक्षा करती है।1
- कुटलैहड़ की वन संपदा को लूटने नहीं देंगे, अवैध खैर कटान पर बोले देवेंद्र भुट्टो1
- बुजुर्गों से संबंधित सेवाओं एवं कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की हमीरपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी समाज और परिवार के आधार होते हैं। उनके परिश्रम, त्याग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही हम जीवन में आगे बढ़ते हैं। इनके पास जीवन का अनुभव होता है और जो व्यक्ति बुजुर्गों का अनुसरण करता है, वह जीवन में कभी भी पीछे नहीं रहता है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि घर में बुजुर्गों का साया और आशीर्वाद हमें एक ऐसा अदृश्य कवच प्रदान करता है, जिसका पता हमें बुजुर्गों के इस संसार से चले जाने के बाद होता है। इसलिए, बुजुर्गों का सम्मान करना और उम्र के आखिरी पड़ाव में उनकी हर जरुरत का ख्याल रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।1
- 2 अक्तूबर को जिला स्तरीय सीर उत्सव के शुभारंभ अवसर पर होगी इसकी शुरूआत.. घुमारवीं स्थित सीर खडड झील में अब बच्चों को मिलेगी बोटिंग करने की सुविधा.........1
- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर उपायुक्त कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित बिलासपुर, 1 अक्तूबर: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बिलासपुर तथा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर के संयुक्त समन्वय से विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने स्वयं रक्तदान कर किया। उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारे द्वारा दान की गई रक्त की एक यूनिट किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज, घायल व्यक्ति अथवा आपात स्थिति में जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने आमजन, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान को लेकर किसी भी प्रकार के संकोच को दूर करते हुए नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वैच्छिक रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की सहायता करता है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है।3
- देयोली गांव में ग्रेनेड मिलने के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस मामले के आरोपी बताए जा रहे सलीम खान को साथ लेकर स्थानीय क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची आप देख रहे हैं डीके न्यूज़ नालागढ़ हिमाचल प्रदेश। देयोली गांव में ग्रेनेड मिलने के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस मामले के आरोपी बताए जा रहे सलीम खान को साथ लेकर स्थानीय क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को एक ग्रेनेड और एक कारतूस बरामद होने की बात सामने आई, जबकि पहले मिले ग्रेनेड को मिलाकर कुल दो ग्रेनेड सामने आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह पंजाब के तरनतारन से बम स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया। बम स्क्वॉड टीम ने पुलिस की निगरानी में दोनों ग्रेनेडों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर डिस्पोज किया। इसके बाद अब देयोली गांव सुरक्षित है। लेकिन अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सलीम खान के पास ये ग्रेनेड आए कहां से? आखिर ये ग्रेनेड उसके पास पहुंचे कैसे? किसने पहुंचाए? और क्या इन ग्रेनेडों के पीछे किसी और का भी हाथ हो सकता है? इन सभी सवालों के जवाब अभी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन ग्रेनेडों का स्रोत क्या था और ये सलीम खान तक कैसे पहुंचे। लेकिन इस घटना के बाद एक और बेहद गंभीर सवाल पुलिस प्रशासन की बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हो गया है। क्या इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन उन जगहों पर अपनी निगरानी और नाकाबंदी बढ़ाएगा, जहां हिमाचल और पंजाब के बीच बॉर्डर के रास्ते खुले हुए हैं? खास तौर पर भटौली गांव पंचायत करसोली के समीप लगते बॉर्डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी बात सामने आ रही है कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से ठीक तरीके से काम नहीं करते। इसके अलावा भटौली गांव और नमाग्रों गांव पंजहैरा की तरफ जो बॉर्डर रास्ते खुले हैं, वहां सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब सवाल यह है कि देवली में ग्रेनेड मिलने जैसी गंभीर घटना के बाद क्या पुलिस प्रशासन इन खुले बॉर्डर रास्तों पर नाकाबंदी बढ़ाएगा? क्या वहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी? क्या खराब या ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाएगा? और क्या प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बॉर्डर से जुड़े खुले रास्तों का इस्तेमाल किसी संदिग्ध गतिविधि के लिए न हो? क्योंकि देयोली गांव में हुई इस घटना ने सिर्फ एक गांव की सुरक्षा का सवाल नहीं उठाया, बल्कि बॉर्डर से जुड़े रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल देयोली गांव सुरक्षित है, दोनों ग्रेनेड डिस्पोज किए जा चुके हैं और पुलिस की जांच जारी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और इस घटना के बाद भटौली,पंचायत करसोली व नमाग्रों और अन्य खुले बॉर्डर रास्तों पर पुलिस प्रशासन अपनी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को कितना मजबूत करता है। सबसे बड़ा सवाल अभी भी वही है—सलीम खान के पास ये ग्रेनेड आए कहां से और वहां तक पहुंचे कैसे? इस सवाल का जवाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।हमारे पेज को फोलो जरूर ओर विडियो शेयर भी । डीके न्यूज़ नालागढ़ शम्मी राजपूत इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।1
- Primo के पानी-गैस से 35 गांव प्रभावित,गेट पर पहुंच गए सैकड़ो लोग #himachalpunjabnews #primo #कंपनी #BreakingNews #nangal #Una #rupnager1