बुजुर्गों से संबंधित सेवाओं एवं कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की हमीरपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी समाज और परिवार के आधार होते हैं। उनके परिश्रम, त्याग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही हम जीवन में आगे बढ़ते हैं। इनके पास जीवन का अनुभव होता है और जो व्यक्ति बुजुर्गों का अनुसरण करता है, वह जीवन में कभी भी पीछे नहीं रहता है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि घर में बुजुर्गों का साया और आशीर्वाद हमें एक ऐसा अदृश्य कवच प्रदान करता है, जिसका पता हमें बुजुर्गों के इस संसार से चले जाने के बाद होता है। इसलिए, बुजुर्गों का सम्मान करना और उम्र के आखिरी पड़ाव में उनकी हर जरुरत का ख्याल रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
बुजुर्गों से संबंधित सेवाओं एवं कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की हमीरपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी समाज और परिवार के आधार होते हैं। उनके परिश्रम, त्याग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही हम जीवन में आगे बढ़ते हैं। इनके पास जीवन का अनुभव होता है और जो व्यक्ति बुजुर्गों का अनुसरण करता है, वह जीवन में कभी भी पीछे नहीं रहता है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि घर में बुजुर्गों का साया और आशीर्वाद हमें एक ऐसा अदृश्य कवच प्रदान करता है, जिसका पता हमें बुजुर्गों के इस संसार से चले जाने के बाद होता है। इसलिए, बुजुर्गों का सम्मान करना और उम्र के आखिरी पड़ाव में उनकी हर जरुरत का ख्याल रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
- बुजुर्गों से संबंधित सेवाओं एवं कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की हमीरपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी समाज और परिवार के आधार होते हैं। उनके परिश्रम, त्याग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही हम जीवन में आगे बढ़ते हैं। इनके पास जीवन का अनुभव होता है और जो व्यक्ति बुजुर्गों का अनुसरण करता है, वह जीवन में कभी भी पीछे नहीं रहता है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि घर में बुजुर्गों का साया और आशीर्वाद हमें एक ऐसा अदृश्य कवच प्रदान करता है, जिसका पता हमें बुजुर्गों के इस संसार से चले जाने के बाद होता है। इसलिए, बुजुर्गों का सम्मान करना और उम्र के आखिरी पड़ाव में उनकी हर जरुरत का ख्याल रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।1
- प्रतिभाओं को मंच, प्रशिक्षण व अवसर देने के लिए HPCA वचनबद्ध : नरेन्द्र अत्री सुजानपुर HPCA हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्थापना दिवस पर सब सेंटर हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं HPCA सदस्य नरेन्द्र अत्री ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सन 2000 में अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद 20 लाख बजट वाली HPCA ने नई ऊंचाइयों को छुआ। आज HPCA के पास विश्व का सबसे सुंदर धर्मशाला स्टेडियम है और प्रदेश में 56 सब सेंटर में 1652 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अंडर-12 खिलाड़ियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।1
- कुटलैहड़ की वन संपदा को लूटने नहीं देंगे, अवैध खैर कटान पर बोले देवेंद्र भुट्टो1
- हरोली में बीजेपी नेताओं की टिप्पणी पर भड़के कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सैनी, राजनीति मर्यादा और सिद्धांतों की होनी चाहिए। हरोली में भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सैनी ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि राजनीति मर्यादा और सिद्धांतों के आधार पर होनी चाहिए। प्रेस वार्ता में उन्होंने विशेष रूप से प्रोफेसर रामकुमार पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा पर सवाल उठाए। संजीव सैनी ने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा मुकेश अग्निहोत्री और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाना रह गया है। उन्होंने दिवंगत डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कई लोगों को पीएचडी करवाने सहित समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। सैनी ने प्रधानमंत्री की ओर से उनके निधन पर भेजे गए शोक पत्र का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केवल आरोप-प्रत्यारोप और व्यक्तिगत टिप्पणियों से चुनाव नहीं जीते जा सकते। सैनी ने हरोली में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भाजपा नेताओं से पूछा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया गया। उन्होंने कहा कि हरोली की जनता राजनीतिक मर्यादा और सकारात्मक राजनीति की अपेक्षा करती है।1
- सऊदी अरब में नंगल के युवक को मौत की सजा के मामले में विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की अपील डॉ. सुभाष शर्मा ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर हरसंभव कूटनीतिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया नंगल के निकटवर्ती गांव पट्टी लोअर के रहने वाले एक युवक को सऊदी अरब में नशीले पदार्थों से जुड़े एक मामले में मौत की सजा सुनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में चिंता और पीड़ा का माहौल है। परिवार ने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवक को हरसंभव कानूनी एवं कूटनीतिक सहायता उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष, भाजपा पंजाब ने भारत के विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। डॉ. सुभाष शर्मा ने पत्र में विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है कि सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की जाए तथा युवक और उसके परिवार को उपलब्ध सभी संभावित कानूनी एवं कांसुलर सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि संबंधित सऊदी अधिकारियों के समक्ष आवश्यक कूटनीतिक स्तर पर मामले को उठाया जाए और भारतीय नागरिक के सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि विदेश में किसी भारतीय नागरिक के सामने इस प्रकार की गंभीर परिस्थिति उत्पन्न होने पर उसके परिवार को अकेला महसूस नहीं होना चाहिए। भारत सरकार विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी उपलब्ध कानूनी एवं कूटनीतिक माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार की पीड़ा को देखते हुए इस मामले में शीघ्रता से आवश्यक कदम उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया कि परिवार को मामले की स्थिति और सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी उचित जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। डॉ. सुभाष शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में परिवार के साथ खड़े हैं और संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस विषय को उठाकर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।1
- 2 अक्तूबर को जिला स्तरीय सीर उत्सव के शुभारंभ अवसर पर होगी इसकी शुरूआत.. घुमारवीं स्थित सीर खडड झील में अब बच्चों को मिलेगी बोटिंग करने की सुविधा.........1
- जोगिंदर नगर के व्यापारी कल 2 अक्तूबर को नहीं लेंगे UPI पेमेंट, व्यापारियों ने अपनी दुकानों में चिपकाये पोस्टर।1
- Primo के पानी-गैस से 35 गांव प्रभावित,गेट पर पहुंच गए सैकड़ो लोग #himachalpunjabnews #primo #कंपनी #BreakingNews #nangal #Una #rupnager1