Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोगिंदर नगर के व्यापारी कल 2 अक्तूबर को नहीं लेंगे UPI पेमेंट, व्यापारियों ने अपनी दुकानों में चिपकाये पोस्टर।
Ankit Kumar
जोगिंदर नगर के व्यापारी कल 2 अक्तूबर को नहीं लेंगे UPI पेमेंट, व्यापारियों ने अपनी दुकानों में चिपकाये पोस्टर।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- जोगिंदर नगर के व्यापारी कल 2 अक्तूबर को नहीं लेंगे UPI पेमेंट, व्यापारियों ने अपनी दुकानों में चिपकाये पोस्टर।1
- रोलर से टकराई अल्टोकार 6 लोग गंभीर रूप से घायल घायलों में तीन बच्चे शामिल रोलर से टकराई अल्टोकार 6 लोग गंभीर रूप से घायल घायलों में तीन बच्चे शामिल पधर (मंडी)। नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट पर भटेहड़ कुन्नु के पास एक आॅल्टो कार अनियंत्रत होकर निर्माण कंपनी के रोड़ रोलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। हादसा बुधवार सुबह पौने सात बजे पेश आया। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आॅल्टो कार जिला मुख्यालय मंडी से पधर क्षेत्र जा रही थी। भटेहड़ गांव के पास नेशनल हाइवे के चल रहे काम के चलते कंपनी ने अपना रोड़ रोलर सड़क के किनारे पार्क किया था। आल्टो कार अनियंत्रित होकर रोलर की बैक साइड से टकरा गई। जोरदार भिड़ंत होेने से कार की दिशा बदल कर मंडी की तरफ होे गई। स्थानीय लोगों केे साथ यहां काम पर डियुटी दे रहे कंपनी के सुरक्षा गार्ड बचाव कार्य के लिए आगे आए। 108 एंेबुलंेस की मदद से हादसे के सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पधर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में छह लोग जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को प्रारंभिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। तेज रफतार कार सड़क के किनारे रोलर से टकराने से कार के परखचे उड़ गए। रोलर से टकराने के बाद तेज रफतार कार की दिशा बदल कर मंडी की तरफ हो गई।1
- 🕉️ ऐतिहासिक धार्मिक नगरी बिजली महादेव मेला 2026 कुल्लू, 1 अक्टूबर 2026। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी बिजली महादेव में तीन दिवसीय काहिका उत्सव 2026 का आयोजन देव परंपराओं और धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जा रहा है। उत्सव में माहुटी नाग, माता भागासिद्ध पीणी और देवता छमाणी नारायण सहित देवी-देवताओं का आगमन हुआ और बिजली महादेव के साथ देव मिलन हुआ। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देव नृत्य, मंदिर की परिक्रमा तथा विभिन्न देव रीति-रिवाजों का निर्वहन किया गया। उत्सव को लेकर बिजली महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को नड़ बदाह की विशेष देव परंपरा का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। काहिका उत्सव बिजली महादेव मंदिर मथान में तीन वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित किया जाता है। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बिजली महादेव धाम। 🙏🔱 हिमाचल अपडेट 24 न्यूज़ 📞 9816934677 🕉️ ऐतिहासिक धार्मिक नगरी बिजली महादेव मेला 2026 कुल्लू, 1 अक्टूबर 2026। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी बिजली महादेव में तीन दिवसीय काहिका उत्सव 2026 का आयोजन देव परंपराओं और धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जा रहा है। उत्सव में माहुटी नाग, माता भागासिद्ध पीणी और देवता छमाणी नारायण सहित देवी-देवताओं का आगमन हुआ और बिजली महादेव के साथ देव मिलन हुआ। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देव नृत्य, मंदिर की परिक्रमा तथा विभिन्न देव रीति-रिवाजों का निर्वहन किया गया। उत्सव को लेकर बिजली महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को नड़ बदाह की विशेष देव परंपरा का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। काहिका उत्सव बिजली महादेव मंदिर मथान में तीन वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित किया जाता है। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बिजली महादेव धाम। 🙏🔱 हिमाचल अपडेट 24 न्यूज़ 📞 98169346771
- प्रतिभाओं को मंच, प्रशिक्षण व अवसर देने के लिए HPCA वचनबद्ध : नरेन्द्र अत्री सुजानपुर HPCA हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्थापना दिवस पर सब सेंटर हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं HPCA सदस्य नरेन्द्र अत्री ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सन 2000 में अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद 20 लाख बजट वाली HPCA ने नई ऊंचाइयों को छुआ। आज HPCA के पास विश्व का सबसे सुंदर धर्मशाला स्टेडियम है और प्रदेश में 56 सब सेंटर में 1652 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अंडर-12 खिलाड़ियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।1
- गलत तरीके से सूर्य को जल देना बन सकता है कर्ज का कारण। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें जी 🙏 #Jyotish #AstrologyFacts #KrzSeMukti #astrology #ramprasadsharma1
- बुजुर्गों से संबंधित सेवाओं एवं कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की हमीरपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी समाज और परिवार के आधार होते हैं। उनके परिश्रम, त्याग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही हम जीवन में आगे बढ़ते हैं। इनके पास जीवन का अनुभव होता है और जो व्यक्ति बुजुर्गों का अनुसरण करता है, वह जीवन में कभी भी पीछे नहीं रहता है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि घर में बुजुर्गों का साया और आशीर्वाद हमें एक ऐसा अदृश्य कवच प्रदान करता है, जिसका पता हमें बुजुर्गों के इस संसार से चले जाने के बाद होता है। इसलिए, बुजुर्गों का सम्मान करना और उम्र के आखिरी पड़ाव में उनकी हर जरुरत का ख्याल रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।1
- नीरज को न्याय दिलाने की मांग, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन घुमारवीं उपमंण्डल के अंतर्गत आने वाले गांव डोहरू निवासी गम्भीर घायल नीरज कुमार के साथ हुए सड़क हादसे के मामले में बुधवार शाम के समय ग्रामीणों और नीरज के परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गत 27 सितंबर की रात करीब 10 बजेघायल नीरज मोटरसाइकिल से निहारी से डोहरू अपने घर लौट रहा था। पशु औषधालय दधोल के समीप अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी, जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बता दें,नीरज का एम्स बिलासपुर के आईसीयू में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष की ओर से समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने एसपी से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, साक्ष्यों की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। वही एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है,और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतज़ार है रिपोर्ट के बाद सभी साक्ष्य स्पष्ठ हो जाएंगे परिजन निश्चिंत रहे पुलिस ईमानदारी से अपना कार्य कर ही है। भराड़ी: एस पी बिलासपुर से मिलने के बाद पीड़ित के परिजन और ग्रामीण।1
- बस की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने युवक के गले पर रख दिया चाकू, बीच-बचाव में हाथ में लगी चोट, पुलिस के हवाले किया आरोपी।1