नीरज को न्याय दिलाने की मांग, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन घुमारवीं उपमंण्डल के अंतर्गत आने वाले गांव डोहरू निवासी गम्भीर घायल नीरज कुमार के साथ हुए सड़क हादसे के मामले में बुधवार शाम के समय ग्रामीणों और नीरज के परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गत 27 सितंबर की रात करीब 10 बजेघायल नीरज मोटरसाइकिल से निहारी से डोहरू अपने घर लौट रहा था। पशु औषधालय दधोल के समीप अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी, जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बता दें,नीरज का एम्स बिलासपुर के आईसीयू में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष की ओर से समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने एसपी से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, साक्ष्यों की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। वही एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है,और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतज़ार है रिपोर्ट के बाद सभी साक्ष्य स्पष्ठ हो जाएंगे परिजन निश्चिंत रहे पुलिस ईमानदारी से अपना कार्य कर ही है। भराड़ी: एस पी बिलासपुर से मिलने के बाद पीड़ित के परिजन और ग्रामीण।
नीरज को न्याय दिलाने की मांग, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन घुमारवीं उपमंण्डल के अंतर्गत आने वाले गांव डोहरू निवासी गम्भीर घायल नीरज कुमार के साथ हुए सड़क हादसे के मामले में बुधवार शाम के समय ग्रामीणों और नीरज के परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गत 27 सितंबर की रात करीब 10 बजेघायल नीरज मोटरसाइकिल से निहारी से डोहरू अपने घर लौट रहा था। पशु औषधालय दधोल के समीप अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी, जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बता दें,नीरज का एम्स बिलासपुर के आईसीयू में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष की ओर से समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने एसपी से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, साक्ष्यों की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। वही एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है,और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतज़ार है रिपोर्ट के बाद सभी साक्ष्य स्पष्ठ हो जाएंगे परिजन निश्चिंत रहे पुलिस ईमानदारी से अपना कार्य कर ही है। भराड़ी: एस पी बिलासपुर से मिलने के बाद पीड़ित के परिजन और ग्रामीण।
- नीरज को न्याय दिलाने की मांग, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन घुमारवीं उपमंण्डल के अंतर्गत आने वाले गांव डोहरू निवासी गम्भीर घायल नीरज कुमार के साथ हुए सड़क हादसे के मामले में बुधवार शाम के समय ग्रामीणों और नीरज के परिजनों ने जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गत 27 सितंबर की रात करीब 10 बजेघायल नीरज मोटरसाइकिल से निहारी से डोहरू अपने घर लौट रहा था। पशु औषधालय दधोल के समीप अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी, जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बता दें,नीरज का एम्स बिलासपुर के आईसीयू में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष की ओर से समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने एसपी से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, साक्ष्यों की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। वही एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है,और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतज़ार है रिपोर्ट के बाद सभी साक्ष्य स्पष्ठ हो जाएंगे परिजन निश्चिंत रहे पुलिस ईमानदारी से अपना कार्य कर ही है। भराड़ी: एस पी बिलासपुर से मिलने के बाद पीड़ित के परिजन और ग्रामीण।1
- 2 अक्तूबर को जिला स्तरीय सीर उत्सव के शुभारंभ अवसर पर होगी इसकी शुरूआत.. घुमारवीं स्थित सीर खडड झील में अब बच्चों को मिलेगी बोटिंग करने की सुविधा.........1
- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर उपायुक्त कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित बिलासपुर, 1 अक्तूबर: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बिलासपुर तथा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर के संयुक्त समन्वय से विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने स्वयं रक्तदान कर किया। उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारे द्वारा दान की गई रक्त की एक यूनिट किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज, घायल व्यक्ति अथवा आपात स्थिति में जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकती है। उन्होंने आमजन, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान को लेकर किसी भी प्रकार के संकोच को दूर करते हुए नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वैच्छिक रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की सहायता करता है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है।3
- प्रमोद म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने बंगाणा व डेरा बाबा रुद्रानंद में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो बोले, मोदी सरकार की योजनाओं से जनता को मिल रहा लाभ,राज्य सरकार ने निकाला राज्य का दिवालिया बंगाणा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक माह के ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत बंगाणा और डेरा बाबा रुद्रानंद में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में धर्मशाला से पहुंचे प्रमोद म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो विशेष रूप से मौजूद रहे। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों के दौरान गरीब, किसान, महिला, युवा और आम परिवारों को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य सरकारी सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि जनधन खाते, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों की चर्चा केवल योजनाओं की संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से हुए सामाजिक और आर्थिक बदलाव के आंकड़े भी सामने आए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जून 2026 में जारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं। सरकार ने इसे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों की पहुंच से जोड़कर बताया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने में भी उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2019 में जहां केवल 3.23 करोड़ ग्रामीण परिवारों के पास नल कनेक्शन था, वहीं मई 2026 तक यह संख्या बढ़कर 15.84 करोड़ परिवारों तक पहुंच गई। जनवरी 2026 के सरकारी आकलन में भी 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से 15.79 करोड़ परिवारों को नल जल आपूर्ति उपलब्ध होने की रिपोर्ट दी गई थी। जनधन, उज्ज्वला और आवास योजनाओं का बढ़ा दायरा, जनता को मिला लाभ, भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनधन योजना ने बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार 19 अगस्त 2026 तक 59.09 करोड़ जनधन खाते खोले जा चुके थे। इनमें 32.92 करोड़ खाते महिलाओं के हैं, जबकि 45.95 करोड़ खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं। इन खातों में करीब 3.17 लाख करोड़ रुपये जमा हैं और 41.29 करोड़ से अधिक रुपे कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10.57 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12.11 करोड़ से अधिक घरेलू शौचालय बनाए जाने की जानकारी केंद्र सरकार ने दी है। इसी तरह आयुष्मान भारत के तहत 43.93 करोड़ स्वास्थ्य कार्ड जारी होने तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के आंकड़े भी सरकार ने जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता देने तथा महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का काम किया गया है। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि जनधन आधार-मोबाइल व्यवस्था के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया है। मोदी ने देश में विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था जनकल्याण पर जोर, बंगाणा और डेरा बाबा रूद्रानंद के कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। भुट्टो ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में सड़क, रेल, डिजिटल सेवाओं, बैंकिंग, स्वास्थ्य, पेयजल और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को सामने रखते हुए बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का वास्तविक मूल्यांकन लाभार्थियों तक पहुंची सुविधाओं, सरकारी आंकड़ों और जमीन पर हुए बदलाव के आधार पर किया जाना चाहिएउन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सहायता करें। इस अवसर पर प्रमोद म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत जनसेवा, जागरूकता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक कृष्ण पाल शर्मा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, कार्यालय सचिव राजेंद्र ठाकुर किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा महिंद्र राणा ,महिंद्र शर्मा पवन पादा सूरम सिंह आदि सेकंडों गणमान्य मौजूद रहे।2
- सऊदी अरब में नंगल के युवक को मौत की सजा के मामले में विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की अपील डॉ. सुभाष शर्मा ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर हरसंभव कूटनीतिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया नंगल के निकटवर्ती गांव पट्टी लोअर के रहने वाले एक युवक को सऊदी अरब में नशीले पदार्थों से जुड़े एक मामले में मौत की सजा सुनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में चिंता और पीड़ा का माहौल है। परिवार ने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए युवक को हरसंभव कानूनी एवं कूटनीतिक सहायता उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉ. सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष, भाजपा पंजाब ने भारत के विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। डॉ. सुभाष शर्मा ने पत्र में विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है कि सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की जाए तथा युवक और उसके परिवार को उपलब्ध सभी संभावित कानूनी एवं कांसुलर सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि संबंधित सऊदी अधिकारियों के समक्ष आवश्यक कूटनीतिक स्तर पर मामले को उठाया जाए और भारतीय नागरिक के सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि विदेश में किसी भारतीय नागरिक के सामने इस प्रकार की गंभीर परिस्थिति उत्पन्न होने पर उसके परिवार को अकेला महसूस नहीं होना चाहिए। भारत सरकार विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण के साथ सभी उपलब्ध कानूनी एवं कूटनीतिक माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार की पीड़ा को देखते हुए इस मामले में शीघ्रता से आवश्यक कदम उठाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया कि परिवार को मामले की स्थिति और सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में भी उचित जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। डॉ. सुभाष शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में परिवार के साथ खड़े हैं और संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस विषय को उठाकर हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।1
- बुजुर्गों से संबंधित सेवाओं एवं कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की हमीरपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को यहां एनजीओ भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी समाज और परिवार के आधार होते हैं। उनके परिश्रम, त्याग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही हम जीवन में आगे बढ़ते हैं। इनके पास जीवन का अनुभव होता है और जो व्यक्ति बुजुर्गों का अनुसरण करता है, वह जीवन में कभी भी पीछे नहीं रहता है। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि घर में बुजुर्गों का साया और आशीर्वाद हमें एक ऐसा अदृश्य कवच प्रदान करता है, जिसका पता हमें बुजुर्गों के इस संसार से चले जाने के बाद होता है। इसलिए, बुजुर्गों का सम्मान करना और उम्र के आखिरी पड़ाव में उनकी हर जरुरत का ख्याल रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।1
- देयोली गांव में ग्रेनेड मिलने के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस मामले के आरोपी बताए जा रहे सलीम खान को साथ लेकर स्थानीय क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची आप देख रहे हैं डीके न्यूज़ नालागढ़ हिमाचल प्रदेश। देयोली गांव में ग्रेनेड मिलने के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस मामले के आरोपी बताए जा रहे सलीम खान को साथ लेकर स्थानीय क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को एक ग्रेनेड और एक कारतूस बरामद होने की बात सामने आई, जबकि पहले मिले ग्रेनेड को मिलाकर कुल दो ग्रेनेड सामने आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह पंजाब के तरनतारन से बम स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया। बम स्क्वॉड टीम ने पुलिस की निगरानी में दोनों ग्रेनेडों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर डिस्पोज किया। इसके बाद अब देयोली गांव सुरक्षित है। लेकिन अब इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सलीम खान के पास ये ग्रेनेड आए कहां से? आखिर ये ग्रेनेड उसके पास पहुंचे कैसे? किसने पहुंचाए? और क्या इन ग्रेनेडों के पीछे किसी और का भी हाथ हो सकता है? इन सभी सवालों के जवाब अभी पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन ग्रेनेडों का स्रोत क्या था और ये सलीम खान तक कैसे पहुंचे। लेकिन इस घटना के बाद एक और बेहद गंभीर सवाल पुलिस प्रशासन की बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़ा हो गया है। क्या इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन उन जगहों पर अपनी निगरानी और नाकाबंदी बढ़ाएगा, जहां हिमाचल और पंजाब के बीच बॉर्डर के रास्ते खुले हुए हैं? खास तौर पर भटौली गांव पंचायत करसोली के समीप लगते बॉर्डर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी बात सामने आ रही है कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से ठीक तरीके से काम नहीं करते। इसके अलावा भटौली गांव और नमाग्रों गांव पंजहैरा की तरफ जो बॉर्डर रास्ते खुले हैं, वहां सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब सवाल यह है कि देवली में ग्रेनेड मिलने जैसी गंभीर घटना के बाद क्या पुलिस प्रशासन इन खुले बॉर्डर रास्तों पर नाकाबंदी बढ़ाएगा? क्या वहां आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी? क्या खराब या ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया जाएगा? और क्या प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बॉर्डर से जुड़े खुले रास्तों का इस्तेमाल किसी संदिग्ध गतिविधि के लिए न हो? क्योंकि देयोली गांव में हुई इस घटना ने सिर्फ एक गांव की सुरक्षा का सवाल नहीं उठाया, बल्कि बॉर्डर से जुड़े रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल देयोली गांव सुरक्षित है, दोनों ग्रेनेड डिस्पोज किए जा चुके हैं और पुलिस की जांच जारी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और इस घटना के बाद भटौली,पंचायत करसोली व नमाग्रों और अन्य खुले बॉर्डर रास्तों पर पुलिस प्रशासन अपनी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को कितना मजबूत करता है। सबसे बड़ा सवाल अभी भी वही है—सलीम खान के पास ये ग्रेनेड आए कहां से और वहां तक पहुंचे कैसे? इस सवाल का जवाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।हमारे पेज को फोलो जरूर ओर विडियो शेयर भी । डीके न्यूज़ नालागढ़ शम्मी राजपूत इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।1
- तकनीकि शिक्षा मंत्री राजेशधर्माणी ने दी घुमारवीं सीर उत्सव के मौके पर 2 दिन बच्चो को फ्री बोटिंग की सुविधा का कल होगा शुभारंभ तकनीकि शिक्षा मंत्री राजेशधर्माणी ने दी घुमारवीं सीर उत्सव के मौके पर 2 दिन बच्चो को फ्री बोटिंग की सुविधा का कल होगा शुभारंभ1