logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बस की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने युवक के गले पर रख दिया चाकू, बीच-बचाव में हाथ में लगी चोट, पुलिस के हवाले किया आरोपी।

14 hrs ago
user_Ankit Kumar
Ankit Kumar
Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
14 hrs ago

बस की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने युवक के गले पर रख दिया चाकू, बीच-बचाव में हाथ में लगी चोट, पुलिस के हवाले किया आरोपी।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • बस की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने युवक के गले पर रख दिया चाकू, बीच-बचाव में हाथ में लगी चोट, पुलिस के हवाले किया आरोपी।
    1
    बस की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति ने युवक के गले पर रख दिया चाकू, बीच-बचाव में हाथ में लगी चोट, पुलिस के हवाले किया आरोपी।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रोलर से टकराई अल्टोकार 6 लोग गंभीर रूप से घायल घायलों में तीन बच्चे शामिल रोलर से टकराई अल्टोकार 6 लोग गंभीर रूप से घायल घायलों में तीन बच्चे शामिल पधर (मंडी)। नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट पर भटेहड़ कुन्नु के पास एक आॅल्टो कार अनियंत्रत होकर निर्माण कंपनी के रोड़ रोलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। हादसा बुधवार सुबह पौने सात बजे पेश आया। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आॅल्टो कार जिला मुख्यालय मंडी से पधर क्षेत्र जा रही थी। भटेहड़ गांव के पास नेशनल हाइवे के चल रहे काम के चलते कंपनी ने अपना रोड़ रोलर सड़क के किनारे पार्क किया था। आल्टो कार अनियंत्रित होकर रोलर की बैक साइड से टकरा गई। जोरदार भिड़ंत होेने से कार की दिशा बदल कर मंडी की तरफ होे गई। स्थानीय लोगों केे साथ यहां काम पर डियुटी दे रहे कंपनी के सुरक्षा गार्ड बचाव कार्य के लिए आगे आए। 108 एंेबुलंेस की मदद से हादसे के सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पधर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में छह लोग जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को प्रारंभिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। तेज रफतार कार सड़क के किनारे रोलर से टकराने से कार के परखचे उड़ गए। रोलर से टकराने के बाद तेज रफतार कार की दिशा बदल कर मंडी की तरफ हो गई।
    1
    रोलर से टकराई अल्टोकार 6 लोग गंभीर रूप से घायल
घायलों में तीन बच्चे शामिल
रोलर से टकराई अल्टोकार 6 लोग गंभीर रूप से घायल
घायलों में तीन बच्चे शामिल
पधर (मंडी)। नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट पर भटेहड़ कुन्नु के पास एक आॅल्टो कार अनियंत्रत होकर निर्माण कंपनी के रोड़ रोलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। हादसा बुधवार सुबह पौने सात बजे पेश आया। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आॅल्टो कार जिला मुख्यालय मंडी से पधर क्षेत्र जा रही थी। भटेहड़ गांव के पास नेशनल हाइवे के चल रहे काम के चलते कंपनी ने अपना रोड़ रोलर सड़क के किनारे पार्क किया था। आल्टो कार अनियंत्रित होकर रोलर की बैक साइड से टकरा गई। जोरदार भिड़ंत होेने से कार की दिशा बदल कर मंडी की तरफ होे गई। स्थानीय लोगों केे साथ यहां काम पर डियुटी दे रहे कंपनी के सुरक्षा गार्ड बचाव कार्य के लिए आगे आए। 108 एंेबुलंेस की मदद से हादसे के सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पधर अस्पताल ले जाया गया। घायलों में छह लोग जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को प्रारंभिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। तेज रफतार कार सड़क के किनारे रोलर से टकराने से कार के परखचे उड़ गए। रोलर से टकराने के बाद तेज रफतार कार की दिशा बदल कर मंडी की तरफ हो गई।
    user_ललित ठाकुर
    ललित ठाकुर
    Padhar, Mandi•
    3 hrs ago
  • गलत तरीके से सूर्य को जल देना बन सकता है कर्ज का कारण। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें जी 🙏 #Jyotish #AstrologyFacts #KrzSeMukti #astrology #ramprasadsharma
    1
    गलत तरीके से सूर्य को जल देना बन सकता है कर्ज का कारण। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें जी 🙏 #Jyotish #AstrologyFacts #KrzSeMukti #astrology #ramprasadsharma
    user_पंडित राम प्रसाद शर्मा
    पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer Bhuntar, Kullu•
    1 hr ago
  • विधानसभा फतेहपुर के बरोट की सुदेश कुमारी के उपचार के लिए पूर्व गगरेट विधायक राजेश ठाकुर व भामस अध्यक्ष मदन राणा ने बढ़ाया हाथ संजीव
    1
    विधानसभा फतेहपुर के बरोट की सुदेश कुमारी के उपचार के लिए पूर्व गगरेट विधायक राजेश ठाकुर व भामस अध्यक्ष मदन राणा ने बढ़ाया हाथ
संजीव
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चीनी की जमाखोरी पर अंकुश के लिए गोदामों का निरीक्षण शुरू 30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित हमीरपुर त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की जमाखोरी और कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने चीनी व्यापारियों और डीलरों के प्रतिष्ठानों व गोदामों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। विभागीय टीमें दुकानों और गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच कर रही हैं और निर्धारित सीमा के अनुसार स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।सरकार ने 15 सितंबर से 30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए अधिकतम 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित की है। इससे पहले थोक विक्रेताओं के लिए अधिकतम 4,000 क्विंटल चीनी भंडारित करने की सीमा थी। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने को देखते हुए अब स्टॉक सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी मौके पर उपलब्ध चीनी की वास्तविक मात्रा का मिलान कर रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को निर्धारित स्टॉक सीमा और अन्य नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।विभाग का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और जमाखोरी के माध्यम से कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका को रोकना है। त्योहारों के दौरान चीनी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है, ऐसे में विभाग बाजार में उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रख रहा है। वहीं जिला नियंत्रक, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग आंचल ने बताया कि चीनी व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों को पोर्टल पर अपने पास उपलब्ध चीनी के वर्तमान स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपलोड करनी होगी।उन्होंने बताया कि विभागीय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यापारियों से स्टॉक सीमा के साथ-साथ पोर्टल पर स्टॉक की जानकारी अपलोड करने संबंधी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। निरीक्षणों के माध्यम से चीनी के वास्तविक स्टॉक पर नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान बाजार में इसकी उपलब्धता प्रभावित न हो और अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।आंचल ने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत जिले में निरीक्षण किए जा रहे हैं। अभी तक निर्धारित सीमा से अधिक चीनी भंडारित करने का कोई मामला सामने नहीं आया है
    2
    चीनी की जमाखोरी पर अंकुश के लिए गोदामों का निरीक्षण शुरू


30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित
हमीरपुर
त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की जमाखोरी और कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने चीनी व्यापारियों और डीलरों के प्रतिष्ठानों व गोदामों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। विभागीय टीमें दुकानों और गोदामों में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच कर रही हैं और निर्धारित सीमा के अनुसार स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।सरकार ने 15 सितंबर से 30 नवंबर तक चीनी व्यापारियों और डीलरों के लिए अधिकतम 2,000 क्विंटल स्टॉक सीमा निर्धारित की है। इससे पहले थोक विक्रेताओं के लिए अधिकतम 4,000 क्विंटल चीनी भंडारित करने की सीमा थी। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने को देखते हुए अब स्टॉक सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल किया गया है।
निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी मौके पर उपलब्ध चीनी की वास्तविक मात्रा का मिलान कर रहे हैं। साथ ही व्यापारियों को निर्धारित स्टॉक सीमा और अन्य नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।विभाग का उद्देश्य बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और जमाखोरी के माध्यम से कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका को रोकना है। त्योहारों के दौरान चीनी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है, ऐसे में विभाग बाजार में उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रख रहा है।
वहीं जिला नियंत्रक, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग आंचल ने बताया कि चीनी व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापारियों को पोर्टल पर अपने पास उपलब्ध चीनी के वर्तमान स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपलोड करनी होगी।उन्होंने बताया कि विभागीय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यापारियों से स्टॉक सीमा के साथ-साथ पोर्टल पर स्टॉक की जानकारी अपलोड करने संबंधी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। निरीक्षणों के माध्यम से चीनी के वास्तविक स्टॉक पर नजर रखी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान बाजार में इसकी उपलब्धता प्रभावित न हो और अनावश्यक मूल्य वृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।आंचल ने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत जिले में निरीक्षण किए जा रहे हैं। अभी तक निर्धारित सीमा से अधिक चीनी भंडारित करने का कोई मामला सामने नहीं आया है
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कुटलैहड़ की वन संपदा को लूटने नहीं देंगे, अवैध खैर कटान पर बोले देवेंद्र भुट्टो
    1
    कुटलैहड़ की वन संपदा को लूटने नहीं देंगे, अवैध खैर कटान पर बोले देवेंद्र भुट्टो
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ▪️डीएवी State Level Tournament में डीएवी मनेई का दबदबा ▪️18 गोल्ड, 7 सिल्वर ,15 ब्रॉन्ज मेडल डीएवी मनेई के नाम ▪️आराध्या शर्मा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ▪️DAV NATIONAL SPORTS STATE LEVEL डीएवी बिलासपुर में आयोजित हुए टूर्नामेंट ▪️विद्यालय में पहुंचने पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत ▪️डीएवी State Level Tournament में डीएवी मनेई का दबदबा ▪️18 गोल्ड, 7 सिल्वर ,15 ब्रॉन्ज मेडल डीएवी मनेई के नाम ▪️आराध्या शर्मा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ▪️DAV NATIONAL SPORTS STATE LEVEL डीएवी बिलासपुर में आयोजित हुए टूर्नामेंट ▪️विद्यालय में पहुंचने पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
    1
    ▪️डीएवी State  Level Tournament में डीएवी मनेई का दबदबा
▪️18 गोल्ड, 7 सिल्वर ,15 ब्रॉन्ज मेडल डीएवी मनेई के नाम
▪️आराध्या शर्मा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
▪️DAV  NATIONAL  SPORTS STATE LEVEL डीएवी बिलासपुर में आयोजित हुए  टूर्नामेंट 
▪️विद्यालय में पहुंचने पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
▪️डीएवी State  Level Tournament में डीएवी मनेई का दबदबा
▪️18 गोल्ड, 7 सिल्वर ,15 ब्रॉन्ज मेडल डीएवी मनेई के नाम
▪️आराध्या शर्मा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
▪️DAV  NATIONAL  SPORTS STATE LEVEL डीएवी बिलासपुर में आयोजित हुए  टूर्नामेंट 
▪️विद्यालय में पहुंचने पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    Local News Reporter शाहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाए, भरपाई के लिए एनआईटी के हॉस्टलों में करने लगा चोरी हिमगिरि और उदयगिरि छात्रावास के 10-12 कमरों से नकदी उड़ाने का आरोप, 21,510 रुपये समेत लैपटॉप-मोबाइल बरामद; फर्जी आईडी से कैंपस में दाखिल हुआ था युवक हमीरपुर एनआईटी हमीरपुर के हिमगिरि और उदयगिरि छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर छात्रों के कमरों से नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी करते हुए पकड़े गए युवक से पुलिस ने 21,510 रुपये नकद समेत लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान आदित्य चौधरी निवासी ई-48, ब्लॉक-ई, ओम विहार, फेज-5, उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।घटना उस समय सामने आई जब हिमगिरि हॉस्टल के परिचारक गुरभाग सिंह निवासी जनयानकड़, कांगड़ा और मैस प्रबंधक तेज कुमार निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आदित्य को कमरा नंबर जी-54 से बाहर निकलते देखा। युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वहीं एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि एनआईटी हमीरपुर में एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी के कब्जे से 21,510 रुपये बरामद हुए। युवक 28 सितंबर को हमीरपुर पहुंचा था और फर्जी आईडी से एनआईटी कैंपस में दाखिल हुआ।आरोपी को हॉस्टल की व्यवस्था की जानकारी थी। वह खुले कमरे देखकर अंदर जाता और नकदी या अन्य सामान चोरी करता था। वह पहले आईआईटी मंडी में बीएससी कंप्यूटर साइंस का विद्यार्थी रहा है और हॉस्टल में रह चुका है।पूछताछ में ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इसी नुकसान की भरपाई के लिए उसने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फर्जी आईडी से प्रवेश समेत पहले की संभावित चोरियों की जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। बाइट- बलवीर सिंह ठाकुर एसपी हमीरपुर
    1
    ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाए, भरपाई के लिए एनआईटी के हॉस्टलों में करने लगा चोरी


हिमगिरि और उदयगिरि छात्रावास के 10-12 कमरों से नकदी उड़ाने का आरोप, 21,510 रुपये समेत लैपटॉप-मोबाइल बरामद; फर्जी आईडी से कैंपस में दाखिल हुआ था युवक
हमीरपुर
एनआईटी हमीरपुर के हिमगिरि और उदयगिरि छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर छात्रों के कमरों से नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी करते हुए पकड़े गए युवक से पुलिस ने 21,510 रुपये नकद समेत लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान आदित्य चौधरी निवासी ई-48, ब्लॉक-ई, ओम विहार, फेज-5, उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।घटना उस समय सामने आई जब हिमगिरि हॉस्टल के परिचारक गुरभाग सिंह निवासी जनयानकड़, कांगड़ा और मैस प्रबंधक तेज कुमार निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आदित्य को कमरा नंबर जी-54 से बाहर निकलते देखा। युवक से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
वहीं एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि एनआईटी हमीरपुर में एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी के कब्जे से 21,510 रुपये बरामद हुए। युवक 28 सितंबर को हमीरपुर पहुंचा था और फर्जी आईडी से एनआईटी कैंपस में दाखिल हुआ।आरोपी को हॉस्टल की व्यवस्था की जानकारी थी। वह खुले कमरे देखकर अंदर जाता और नकदी या अन्य सामान चोरी करता था। वह पहले आईआईटी मंडी में बीएससी कंप्यूटर साइंस का विद्यार्थी रहा है और हॉस्टल में रह चुका है।पूछताछ में ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इसी नुकसान की भरपाई के लिए उसने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फर्जी आईडी से प्रवेश समेत पहले की संभावित चोरियों की जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
बाइट- बलवीर सिंह ठाकुर एसपी हमीरपुर
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.