logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगाराम उन्नाव। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने संत रविदास कलश यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत। बांगरमऊ: आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य के पावन अवसर पर बांगरमऊ विधानसभा में हुलासी कुआँ, एक्सप्रेसवे के नीचे,ग्राम दारापुर,देवखरी,चोरहा,भिक्खनपुर गोपालपुर में पहुंची कलश वंदन यात्रा का क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार एवं भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने वंदन अभिनंदन किया एवं संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने कई जगह संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भिक्खनपुर गोपालपुर में उन्होंने बताया कि उनके जन्म का स्मरण करने का नहीं, बल्कि उनके महान विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का भी है। गुरु रविदास जी भारत की संत परंपरा के ऐसे महान संत थे जिन्होंने प्रेम, समानता, मानवता और भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैली ऊँच-नीच, छुआछूत और भेदभाव का विरोध किया तथा यह बताया कि हर मनुष्य समान है। उनके लिए किसी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, जन्म या संपत्ति से नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और सदाचार से होती है। गुरु रविदास जी ने सरल जीवन, सत्य, ईमानदारी, परिश्रम और सेवा को जीवन का आधार माना। उनकी वाणी आज भी हमें यह प्रेरणा देती है कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म मानवता है। उनका प्रसिद्ध संदेश—"मन चंगा तो कठौती में गंगा"—यह बताता है कि यदि हमारा मन निर्मल है, तो ईश्वर हर स्थान पर विद्यमान हैं। उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहाँ किसी के साथ अन्याय न हो, कोई ऊँच-नीच न हो और सभी को समान सम्मान तथा अवसर मिले। आज जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, गुरु रविदास जी की शिक्षाएँ पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा, सद्भाव, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देना चाहिए तथा ऐसा समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाल,मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह,पुत्तीलाल गौतम,विनोद सिंह,पुनीत गुप्ता,अयोध्या प्रसाद,अंकित गौतम,लालेश अस्थाना सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_दिलीप यादव पत्रकार
दिलीप यादव पत्रकार
बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
4d953875-d7e0-4291-9d55-0c76ff27cbe9

बंगाराम उन्नाव। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने संत रविदास कलश यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया भव्य स्वागत। बांगरमऊ: आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य के पावन अवसर पर बांगरमऊ विधानसभा में हुलासी कुआँ, एक्सप्रेसवे के नीचे,ग्राम दारापुर,देवखरी,चोरहा,भिक्खनपुर गोपालपुर में पहुंची कलश वंदन यात्रा का क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार एवं भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने वंदन अभिनंदन किया एवं संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने कई जगह संविधान निर्माता बाबा साहेब की

a4026d3b-b82d-4b7e-b243-1d57045d49d1

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भिक्खनपुर गोपालपुर में उन्होंने बताया कि उनके जन्म का स्मरण करने का नहीं, बल्कि उनके महान विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का भी है। गुरु रविदास जी भारत की संत परंपरा के ऐसे महान संत थे जिन्होंने प्रेम, समानता, मानवता और भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैली ऊँच-नीच, छुआछूत और भेदभाव का विरोध किया तथा यह बताया कि हर मनुष्य समान है। उनके लिए किसी व्यक्ति की पहचान उसकी जाति, जन्म या संपत्ति से

3f9d03d6-cbf1-4b83-84a9-1a1c51eb6332

नहीं, बल्कि उसके कर्म, चरित्र और सदाचार से होती है। गुरु रविदास जी ने सरल जीवन, सत्य, ईमानदारी, परिश्रम और सेवा को जीवन का आधार माना। उनकी वाणी आज भी हमें यह प्रेरणा देती है कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म मानवता है। उनका प्रसिद्ध संदेश—"मन चंगा तो कठौती में गंगा"—यह बताता है कि यदि हमारा मन निर्मल है, तो ईश्वर हर स्थान पर विद्यमान हैं। उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की, जहाँ किसी के साथ अन्याय न हो, कोई ऊँच-नीच न हो और

5e7590f2-9dd0-4627-908f-37766039b930

सभी को समान सम्मान तथा अवसर मिले। आज जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, गुरु रविदास जी की शिक्षाएँ पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा, सद्भाव, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देना चाहिए तथा ऐसा समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाल,मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह,पुत्तीलाल गौतम,विनोद सिंह,पुनीत गुप्ता,अयोध्या प्रसाद,अंकित गौतम,लालेश अस्थाना सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।

More news from Hardoi and nearby areas
  • संडीला में सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा: दो गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में.... ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ ​बहन से बातचीत के विवाद में रंजिश बनी वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर डंडों से पीटा, फिर मारी गोली... ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ संडीला, हरदोई। थाना संडीला पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकिया-अटामऊ मार्ग पर मिले दो युवकों के शवों के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। ​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल—एक अवैध .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, दो बांस के डंडे तथा मृतकों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ​जल जीवन मिशन की टंकी के पास मिले थे शव :- ​घटना की शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब तकिया-अटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान कछौना थाना क्षेत्र के रेसों निवासी अरुण चौरसिया और गोहनिया निवासी अभिषेक चौरसिया के रूप में हुई थी। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी। ​कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया वारदात को अंजाम :- ​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप (पुत्र परशुराम) और प्रमोद (पुत्र इन्द्रपाल), निवासी तकिया को गिरफ्तार किया। ​पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :- पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरुण का एक बाल अपचारी की बहन से बातचीत और मेलजोल था। इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश पनप रही थी, जिसके बाद उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रची। ​योजना के तहत 29 जुलाई की रात कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने अरुण और अभिषेक को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बांस के डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद अरुण को तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए और पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइलों का इस्तेमाल दूसरों से करवाते रहे। ​महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद :- ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल और अन्य ठिकानों से: ​01 अवैध तमंचा (.315 बोर) व 01 खोखा कारतूस ​02 बांस के डंडे ​मृतकों के 02 मोबाइल फोन ​चप्पल, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं। ​एएसपी (पूर्वी) का बयान :- ​मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया: ​"थाना संडीला पुलिस व सर्विलांस/SOG टीम ने मु0अ0सं0 300/26 (धारा 103(1) बीएनएस) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल और मृतकों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
    1
    संडीला में सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा: दो गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी अभिरक्षा में....
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
​बहन से बातचीत के विवाद में रंजिश बनी वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर डंडों से पीटा, फिर मारी गोली...
★★★★★★★★★★★★★★★★★★
संडीला, हरदोई। थाना संडीला पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तकिया-अटामऊ मार्ग पर मिले दो युवकों के शवों के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
​आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल—एक अवैध .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, दो बांस के डंडे तथा मृतकों के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
​जल जीवन मिशन की टंकी के पास मिले थे शव :-
​घटना की शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब तकिया-अटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान कछौना थाना क्षेत्र के रेसों निवासी अरुण चौरसिया और गोहनिया निवासी अभिषेक चौरसिया के रूप में हुई थी। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई थी।
​कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया, फिर दिया वारदात को अंजाम :-
​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कुलदीप (पुत्र परशुराम) और प्रमोद (पुत्र इन्द्रपाल), निवासी तकिया को गिरफ्तार किया।
​पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा :-
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरुण का एक बाल अपचारी की बहन से बातचीत और मेलजोल था। इसी बात को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश पनप रही थी, जिसके बाद उन्होंने हत्या की खौफनाक साजिश रची।
​योजना के तहत 29 जुलाई की रात कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने अरुण और अभिषेक को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बांस के डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद अरुण को तमंचे से गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए और पुलिस को गुमराह करने के लिए मोबाइलों का इस्तेमाल दूसरों से करवाते रहे।
​महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद :-
​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल और अन्य ठिकानों से:
​01 अवैध तमंचा (.315 बोर) व 01 खोखा कारतूस
​02 बांस के डंडे
​मृतकों के 02 मोबाइल फोन
​चप्पल, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए हैं।
​एएसपी (पूर्वी) का बयान :-
​मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया:
​"थाना संडीला पुलिस व सर्विलांस/SOG टीम ने मु0अ0सं0 300/26 (धारा 103(1) बीएनएस) से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल और मृतकों के मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
    user_शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    शशिकान्त मौर्या पत्रकार
    Journalist Sandila, Hardoi•
    1 hr ago
  • मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान. मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान कन्नौज। मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता आरिफ जमा खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्मगुरु या सार्वजनिक व्यक्ति को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए जिससे समाज में वैमनस्य या तनाव का माहौल पैदा हो। उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। आरिफ जमा खान ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी विवादित बयान पर बिना पुष्टि के प्रतिक्रिया न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक या धार्मिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि यदि किसी बयान से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो, तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। आरिफ जमा खान ने अंत में कहा कि प्रदेश और देश की तरक्की आपसी भाईचारे, शांति और एकता से ही संभव है।
    1
    मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान.
मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान
कन्नौज। मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता आरिफ जमा खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्मगुरु या सार्वजनिक व्यक्ति को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए जिससे समाज में वैमनस्य या तनाव का माहौल पैदा हो।
उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। आरिफ जमा खान ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी विवादित बयान पर बिना पुष्टि के प्रतिक्रिया न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक या धार्मिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि यदि किसी बयान से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो, तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए।
आरिफ जमा खान ने अंत में कहा कि प्रदेश और देश की तरक्की आपसी भाईचारे, शांति और एकता से ही संभव है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा कन्नौज। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जनपद कन्नौज का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त की। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
    1
    कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा
कन्नौज। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जनपद कन्नौज का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त की। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • ‼️शुक्लागंज में बाबा साहब की प्रतिमा पर बड़ा संकल्प! विधायक पंकज गुप्ता बोले सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है विषय।‼️ उन्नाव के शुक्लागंज में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की विस्थापित प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर संकल्प सभा का आयोजन हुआ। स्थानीय गेस्ट हाउस में हुई सभा में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक जी ने कहा बाबा साहब की प्रतिमा सिर्फ प्रतिमा नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, स्वाभिमान और संविधान में आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुनर्स्थापना जनभावनाओं के अनुरूप कराई जाएगी और सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विधायक ने सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    ‼️शुक्लागंज में बाबा साहब की प्रतिमा पर बड़ा संकल्प! विधायक पंकज गुप्ता बोले सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है विषय।‼️
उन्नाव के शुक्लागंज में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की विस्थापित प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर संकल्प सभा का आयोजन हुआ। स्थानीय गेस्ट हाउस में हुई सभा में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक जी ने कहा बाबा साहब की प्रतिमा सिर्फ प्रतिमा नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, स्वाभिमान और संविधान में आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुनर्स्थापना जनभावनाओं के अनुरूप कराई जाएगी और सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही विधायक ने सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • Post by Ramakant
    1
    Post by Ramakant
    user_Ramakant
    Ramakant
    Farmer उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज के फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष छोटू यादव ने आरोप लगाया कि मौलाना ने सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है। धीरज कुशवाहा ने कहा कि यदि मौलाना धार्मिक ग्रंथों का सही अध्ययन करते तो किसी भी धर्म के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। श्याम जी मिश्रा ने कहा कि मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
    1
    कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कन्नौज के फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष छोटू यादव ने आरोप लगाया कि मौलाना ने सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है।
धीरज कुशवाहा ने कहा कि यदि मौलाना धार्मिक ग्रंथों का सही अध्ययन करते तो किसी भी धर्म के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है।
श्याम जी मिश्रा ने कहा कि मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Saturday Site Inspection | Trailer Mounted Concrete Pump Machine Trial | 1200 CUM Concrete Pouring Preparation
    1
    Saturday Site Inspection | Trailer Mounted Concrete Pump Machine Trial | 1200 CUM Concrete Pouring Preparation
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.