लकराघारा में कबड्डी एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत बोखी पंचायत के ग्राम लकराघारा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मा नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, वहीं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण युवाओं में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी कला एवं खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक खेलों से जुड़ी रहती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, जनपद सदस्य सुशीला पैकरा, पारस नाथ पैकरा, सरपंच पूजा मकरा, पूर्व सरपंच पारसमणी पैकरा, ग्राम के बैगा, भाजपा कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
लकराघारा में कबड्डी एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत बोखी पंचायत के ग्राम लकराघारा में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता एवं कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का शुभारम्भ पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण गोमती साय द्वारा किया गया। इस
अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मा नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, वहीं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण
युवाओं में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी कला एवं खेल कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही युवा पीढ़ी अपनी
सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक खेलों से जुड़ी रहती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, जनपद सदस्य सुशीला पैकरा, पारस नाथ पैकरा, सरपंच पूजा मकरा, पूर्व सरपंच पारसमणी पैकरा, ग्राम के बैगा, भाजपा कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- 17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा संकल्प अभियान कल से सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी, जिसके तहत घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपने-अपने घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दीप जनसेवा, समर्पण और देश के विकास के प्रति आभार एवं सहभागिता का प्रतीक होगा।1
- कांसाबेल में विराजे लालबागचा राजा के स्वरूप वाले गणपति बप्पा! कांसाबेल में विराजे लालबागचा राजा के स्वरूप वाले गणपति बप्पा!1
- भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साय जी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं1
- राशन दुकानों में गड़बड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार ससकोबा-गनपतपुर में कम मिला चावल-शक्कर और नमक,31 लाख 75 हजार का घोटाला।1
- एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं। एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं।1
- PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार, 1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत ₹31.75 लाख का खाद्यान्न कमी मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई रायगढ़, । जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय खाद्यान्न के गबन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा एवं गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्य विभाग की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर एवं नमक की कमी सामने आने पर चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज किए गए हैं। विदित हो कि धरमजयगढ़ तहसील के ससकोबा की उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की 03 सितंबर 2026 को खाद्य विभाग की जांच में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर एवं 8.03 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹12,89,375 का खाद्यान्न कम पाया गया था। जांच में अगस्त माह में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी राशन वितरण नहीं किए जाने की बात सामने आई। मामले में सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया एवं विक्रेता बिहारी राठिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 12 सितंबर 2026 को उमाबाई राठिया एवं माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है, विक्रेता बिहारी राठिया फरार है। इसी प्रकार ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर एवं 31.98 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹18,86,345 का खाद्यान्न कम पाया गया। जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान एवं विक्रेता शाहनवाज उर्फ मौसम खान पिता याकुब खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी पीपरमार थाना धरमजयगढ़ द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य विभाग के जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा के आधार पर चौकी रैरूमाखुर्द में तीनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शहनवाज खान सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती होकर उपचार करा रहा है। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी कराई जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर शाहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। दोनों प्रकरणों में ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया तथा गनपतपुर दुकान की अध्यक्ष रूबीना खान एवं सचिव शाहिन खान की गिरफ्तारी शेष है।1
- मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार, 8 बुलेट समेत 20 वाहन कार्रवाई की जद में बिलासपुर की सड़कों पर अब मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा भरने वाले बाइकर्स की खैर नहीं है। बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज और कानफोड़ू आवाज निकालने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर विशेष टीमों की तैनाती कर वाहनों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 8 बुलेट समेत कुल 20 वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लंघन का प्रकरण तैयार किया गया है। सभी मामलों को न्यायालय भेजने की तैयारी है। वीओ-1 : ये तस्वीरें बिलासपुर की सड़कों की हैं, जहां अब तेज रफ्तार और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दौड़ने वाले बाइकर्स पर ट्रैफिक पुलिस की नजर है। दरअसल शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं कि कुछ बाइकर्स अपनी बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज के साथ वाहन दौड़ा रहे हैं। कई बार अचानक निकलने वाली पटाखे जैसी आवाज से राहगीर और दूसरे वाहन चालक भी चौंक जाते हैं। वीओ-2 शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और शहर के प्रमुख इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया। सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिमा तिराहा और मैग्नेटो मॉल रोड समेत कई स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। वीओ-3 जांच के दौरान 8 बुलेट ऐसी मिलीं, जिनमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे। पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और स्टाइलिश नंबर प्लेट जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 20 वाहनों के खिलाफ प्रकरण तैयार किए गए हैं, जिन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। बाइट – रामगोपाल करियारे, एएसपी ट्रैफिक वीओ-4 ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज केवल ध्वनि प्रदूषण का कारण नहीं बनती, बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए अचानक डर और असहज स्थिति भी पैदा कर सकती है। इसी वजह से पुलिस अब ऐसे वाहनों की लगातार निगरानी कर रही है।4
- रायपुर प्रेस क्लब में आमने-सामने भूपेश बघेल और विजय शर्मा! रायपुर प्रेस क्लब में आमने-सामने भूपेश बघेल और विजय शर्मा! छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच करीब 80 मिनट तक खुली बहस हुई। 🏠 पीएम आवास के आंकड़ों पर सवाल-जवाब 📊 स्वीकृति और निर्माण को लेकर दावे 💻 पीएम आवास पोर्टल के मुद्दे पर भी चर्चा 🎙️ दोनों नेताओं ने रखी अपनी-अपनी बात देखिए रायपुर प्रेस क्लब की इस खास बहस की पूरी झलक। Jashpur Times | सच सब तक #JashpurTimes #BhupeshBaghel #VijaySharma #PMAY #ChhattisgarhNews1