Shuru
Apke Nagar Ki App…
17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा संकल्प अभियान कल से सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी, जिसके तहत घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपने-अपने घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दीप जनसेवा, समर्पण और देश के विकास के प्रति आभार एवं सहभागिता का प्रतीक होगा।
Sunil Gupta
17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा संकल्प अभियान कल से सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी, जिसके तहत घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपने-अपने घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दीप जनसेवा, समर्पण और देश के विकास के प्रति आभार एवं सहभागिता का प्रतीक होगा।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- रथ मेला के दौरान महिला के गले से चुराई थी सोने की चेन, दो आरोपिया गिरफ्तार दिनांक : 16.09.202 ➡️ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 17-18 ग्राम वजनी सोने की चैन, कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये, बरामद कर किया जप्त। ➡️ नाम गिरफ्तार आरोपिया क्रमशः - 1.सोनिया बाई उम्र 30 वर्ष 2.अनिता बाई उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पत्ताकेला, बगीचा थाना बगीचा जशपुर (छ ग) ----00--- ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया सरमा देवी, निवासी सन्ना रोड जशपुर द्वारा दिनांक 16.07.2026 को थाना दुलदुला में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह ग्राम कस्तूरा में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मेला में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई थी। प्रार्थिया ने अपने गले में करीब 17 ग्राम वजनी सोने की चैन पहन रखी थी। मेला में अत्यधिक भीड़ के दौरान प्रार्थिया ने देखा कि उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब थी। किसी के द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ली गई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में अप क्रमांक 46/26 व बी एन एस की धारा 303(2) के तहत किया था अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। 🔹 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई लगातार पतासाजी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान जशपुर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के दिशा निर्देश में आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही थी। 🔹 ड्रोन कैमरा फुटेज से मिला महत्वपूर्ण सुराग पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर निमितेष सिंह के मार्गदर्शन में थाना दुलदुला पुलिस की विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि उक्त घटना के दिन मेला स्थल पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से वीडियो एवं फोटो शूट किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा ड्रोन कैमरा संचालक से संपर्क कर घटना दिनांक को शूट किए गए समस्त वीडियो फुटेज प्राप्त किए गए। पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा प्रार्थिया के आसपास संदिग्ध रूप से सटकर खड़ी महिलाओं की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थिया के आस पास खड़े संदिग्ध महिलाओं के फोटो प्राप्त कर उन्हें विभिन्न माध्यमों से प्रसारित करते हुए लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि वीडियो फुटेज में प्रार्थिया के आसपास खड़ी संदिग्ध महिलाएं सोनिया बाई एवं अनिता बाई, ग्राम पत्ताकेला, बगीचा की रहने वाली हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों महिलाओं की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। 🔹 पूछताछ में चोरी की घटना करना स्वीकार, सोने की चैन बरामद पुलिस द्वारा दोनों संदिग्ध महिलाओं से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अपने एक अन्य महिला साथी , जिसे कि पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, के साथ भीड़ का फायदा उठाते हुए प्रार्थिया के गले से सोने की चैन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपिया महिलाओं के कब्जे से प्रार्थिया की चोरी गई करीब 17-18 ग्राम वजनी सोने की चैन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये है, बरामद कर विधिवत जप्त की गई। ➡️ मामले में आरोपियों के द्वारा अपराध घटित किया जाना पाए जाने पर आरोपी सोनिया बाई उम्र 30 वर्ष एवं अनिता बाई उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपिया जो कि घटना के बाद से फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है। जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। 🔹 कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनील सिंह, थाना प्रभारी दुलदुला, सहायक उप निरीक्षक सामुदान टोप्पो, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर सिंह राजपूत, महिला प्रधान आरक्षक चम्पा पैकरा, आरक्षक सपना इंदवार, आरक्षक आनंद खलखो एवं थाना दुलदुला के अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- घरघोड़ा में पैतृक भूमि विवाद ने पकड़ा तूल,कलेक्टर से 1979 से अब तक के राजस्व रिकॉर्ड की जांच की मांग।1
- सरगुजा ओलंपिक में जनप्रतिनिधियों का जोश,जीवनशैली और खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश सरगुजा ओलंपिक में जनप्रतिनिधियों का जोश! सरगुजा ओलंपिक के दौरान सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक उदधेश्वरी पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने 100 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर खेल भावना और उत्साह का परिचय दिया। मैदान में जनप्रतिनिधियों की यह सहभागिता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश भी देती है। खेलेंगे, बढ़ेंगे और आगे बढ़ेगा सरगुजा! #सरगुजा_ओलंपिक #ChintamaniMaharaj #उदधेश्वरीपैकरा #खेल_का_उत्सव #SportsSpirit #SurgujaOlympics1
- ग्राम बाजना में ग्वाल बाबा के पास मटकी फोड़ कार्यक्रम संपन्न भीमकुंड न्यूज़ 24 ग्राम बाजना में ग्वाल बाबा के पास मटकी फोड़ कार्यक्रम संपन्न भीमकुंड न्यूज़ 241
- जूनियर डॉक्टरों का बड़ा ऐलान: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 सितंबर से ठप करेंगे काम का ऐलान।1
- कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल कूड़ाघर बना शोपीस, कूड़ा गाड़ी भी गायब! ग्राम पंचायत में सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल1
- गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई। 👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई। संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।3
- 16 साल के किशोर की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, ‘लव ट्रायंगल’ में खूनी वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार,चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर, सुबह खाली प्लॉट में मिली लाश; पहले मोबाइल छीना और मांगे ₹1,000, विवाद बढ़ा तो पत्थर से सिर पर किए कई वार रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया। रामभांठा के पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में मिले किशोर के शव की गुत्थी कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के मुताबिक, वारदात के पीछे एक स्थानीय युवती को लेकर विवाद और आरोपी शिवम बानी का कथित एकतरफा लगाव सामने आया है। चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे 16 वर्षीय किशोर चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगली सुबह 15 सितंबर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रामभांठा क्षेत्र में पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक किशोर का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान परिजनों ने अपने 16 वर्षीय बेटे के रूप में की। किशोर के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। हत्या की FIR, शुरू हुई जांच पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज कर दी। आखिरी बार किन लोगों के साथ था किशोर? हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ की और गवाहों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान किशोर को आखिरी बार दो युवकों के साथ देखे जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने 20 वर्षीय शिवम बरेठ और 23 वर्षीय शिवम बानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में दोनों ने घटना से इनकार किया, लेकिन आगे की वैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों से वारदात को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली। एकतरफा प्यार से शुरू हुआ विवाद? पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम बानी का एक स्थानीय युवती के प्रति एकतरफा लगाव था। किशोर का भी उक्त युवती से मेलजोल था। 14 सितंबर की रात आरोपी ने किशोर को युवती के साथ देखा। इसके बाद उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया गया। पुलिस की जांच के अनुसार, शिवम बरेठ ने किशोर का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और मोबाइल वापस करने के लिए ₹1,000 देने की मांग की। इसके बाद दोनों आरोपी किशोर को मोबाइल के साथ पुराने बस डिपो की ओर ले गए। डराने-धमकाने के बाद पत्थर से हमला पुलिस के अनुसार, पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर को उक्त युवती से बातचीत और मेलजोल नहीं रखने की बात कहकर डराया-धमकाया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों ने पत्थर से किशोर के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण किशोर की मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मोबाइल और रक्तरंजित कपड़े बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए कथित रक्तरंजित कपड़े भी जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन कराया और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। एक आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पूर्व में थाना कोतवाली में मारपीट के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी - शिवम बरेठ, उम्र 20 वर्ष, पिता दिनेश बरेठ, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़। - शिवम बानी, उम्र 23 वर्ष, पिता संतराम बानी, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़। पुलिस की तफ्तीश ने 24 घंटे में जोड़ी कड़ियां 16 वर्षीय किशोर की हत्या के बाद पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी। लेकिन गवाहों से पूछताछ, आखिरी बार साथ देखे गए संदिग्धों की धरपकड़, वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अब बरामद मोबाइल, कथित रक्तरंजित कपड़े और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है।4
- घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने फरार था आरोपी, घर लौटने की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस ने दबोचा,थाना जूटमिल की टीम ने आरोपी की पतासाजी के लिए लगातार की निगरानी और फिर सटिक सूचना पर दी दबिश रायगढ़, । जूटमिल पुलिस ने वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर लोहे के जैक रॉड से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी कमल सारथी, उम्र 26 वर्ष को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी पतासाजी के लिए लगातार निगरानी रखते हुए घर लौटने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड भी बरामद कर जप्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होते देखकर वे जनप्रतिनिधि होने के नाते विवाद शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद विजय चौहान ने उसे लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया, जिस पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा । आरोपी ने पार्षद को जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के जैक रॉड से पार्षद विजय चौहान के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के बाद पार्षद के पिता ने थाना जूटमिल पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी कमल सारथी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 109(1), 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस* के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपी की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना जूटमिल की टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार लुकते-छिपते फरार था। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने आरोपी के घर जाकर उसके परिजनों को आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की हिदायत दी तथा मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। इसी दौरान आरोपी कमल सारथी के घर वापस आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर जूटमिल पुलिस ने तत्काल उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसके जीजा के साथ झगड़ा-विवाद चल रहा था, इसी दौरान पार्षद विजय चौहान ने बीच-बचाव करते हुए उसे झगड़ा करने से मना किया, जिस पर वह गुस्से में आ गया और जैक रॉड से पार्षद पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का जैक रॉड बरामद कर जप्त किया है। आरोपी को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, राजेश पटेल, आरक्षक तरूण महिलाने, सुशील यादव एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी कमल सारथी पिता मनोज सारथी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैंड सारंगढ़, थाना जूटमिल, रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश “जनप्रतिनिधि सहित किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट, धमकी अथवा हिंसक व्यवहार करने वालों को कानून के तहत कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें। रायगढ़ पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कानून के दायरे में लाएगी।”4