Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरगुजा ओलंपिक में जनप्रतिनिधियों का जोश,जीवनशैली और खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश सरगुजा ओलंपिक में जनप्रतिनिधियों का जोश! सरगुजा ओलंपिक के दौरान सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक उदधेश्वरी पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने 100 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर खेल भावना और उत्साह का परिचय दिया। मैदान में जनप्रतिनिधियों की यह सहभागिता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश भी देती है। खेलेंगे, बढ़ेंगे और आगे बढ़ेगा सरगुजा! #सरगुजा_ओलंपिक #ChintamaniMaharaj #उदधेश्वरीपैकरा #खेल_का_उत्सव #SportsSpirit #SurgujaOlympics
Balrampur
सरगुजा ओलंपिक में जनप्रतिनिधियों का जोश,जीवनशैली और खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश सरगुजा ओलंपिक में जनप्रतिनिधियों का जोश! सरगुजा ओलंपिक के दौरान सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक उदधेश्वरी पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने 100 मीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर खेल भावना और उत्साह का परिचय दिया। मैदान में जनप्रतिनिधियों की यह सहभागिता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश भी देती है। खेलेंगे, बढ़ेंगे और आगे बढ़ेगा सरगुजा! #सरगुजा_ओलंपिक #ChintamaniMaharaj #उदधेश्वरीपैकरा #खेल_का_उत्सव #SportsSpirit #SurgujaOlympics
More news from झारखंड and nearby areas
- रंका में श्याम बिहारी सिन्हा के घर चोरी, 10 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये नकद गायब रंका थाना क्षेत्र के एनएच-343 मुख्य सड़क निवासी श्याम बिहारी सिन्हा के घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात एवं डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह घर के सदस्यों को हुई। चोरी की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। श्याम बिहारी सिन्हा के पुत्र पंकज कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो गए थे। बुधवार सुबह उनके पिता मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गए। उनके अनुसार, घर से बाहर निकलते समय उनकी जेब में 700 रुपये थे, जबकि गोदरेज की चाबी उनके पास नहीं थी। सुबह करीब सात बजे घर लौटने के बाद परिवार के सदस्यों के बीच गोदरेज को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद घर में खोजबीन की गई तो गोदरेज में रखा जेवरात का बॉक्स और नकद राशि गायब मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना रंका थाना को दी। सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घर के अंदर तथा आसपास के स्थानों की गहनता से जांच की। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी परिजनों से ली है। फिलहाल चोरी कैसे और किस परिस्थिति में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।1
- कायस्थ समाज का होने जा रहा है भव्य सम्मेलन। 20सितंबर को टाउन हॉल में होगा सम्मेलन पलामू के डाल्टनगंज के टाउन हॉल में 20 सितंबर को होने जा रहा है भव्य सम्मेलन।1
- महंगाई से गरीब जनता परेशान, बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान महंगाई से गरीब जनता परेशान, कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान विंढमगंज/सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर रामविचार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ें तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें। वहीं जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र सेकरार अहमद ने कहा कि महंगाई की मार से गरीब जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी संदीप भारती, जोन प्रभारी राजकुमार भारती, यूथ नेता यथार्थ जायसवाल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश देहाती, त्रिभुवन भारती, जगदंबा भारती, ऐनुल सिद्दीकी, संजय डीजे, लग्न उरांव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बहुत ही दुखद तस्वीर - उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की मौत, तीन महिलाओं की बाल-बाल बची जान। गाँव में अक्सर लोग पटरियों पर ही चलते हैं जिससे बड़े हादसे होते हैं बहुत ही दुखद तस्वीर - उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 बकरियों की मौत, तीन महिलाओं की बाल-बाल बची जान। गाँव में अक्सर लोग पटरियों पर ही चलते हैं जिससे बड़े हादसे होते हैं1
- ओबरा में पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च, सघन चेकिंग अभियान। ओबरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, सघन चेकिंग अभियान। ओबरा (सोनभद्र)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान चलाया। डिग्री कॉलेज चौराहे से हनुमान मंदिर तक सीओ प्रभात राय एवं थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग तथा काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का संदेश गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- दुद्धी में धूमधाम से मनाया गया गणेशोत्सव, शिवाजी तालाब में प्रतिमाएं विसर्जित दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बे में आयोजित दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन आज बुधवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के भव्य विसर्जन के साथ हुआ। कस्बे के वार्ड नंबर एक प्राचीन हनुमान मंदिर और पंचदेव मंदिर में स्थापित गणेश भगवान की प्रतिमाओं को भव्य झांकी और डीजे की गूंज के साथ नगर भ्रमण कराया गया। ढोल तड़ासे और डीजे के साथ निकला यह जुलूस लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बस स्टैंड, संकटमोचन मंदिर तिराहा,अमवार मोड़ सहित नगर भ्रमण के बाद जुलूस देर रात लगभग 9 बजे स्थानीय शिवाजी तालाब पहुंचा।जहां स्थानीय विद्वान पंडित देवेंद्र मिश्रा द्वारा विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति की प्रतिमाओं को जल में विसर्जित किया गया। सुरक्षा के लिहाज से सीओ विनय प्रभारक साहनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आया। कस्बे में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा इंचार्ज श्यामजी सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ जुलूस में मुस्तैद रहे।3
- पंडवा। पलामू। उचित सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य नहीं तो ग्राम का विकास कैसे :-सतेंद्र ठाकुर। पंडवा। पलामू। उचित सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य नहीं तो ग्राम का विकास कैसे :-सतेंद्र ठाकुर।1
- झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची, सीएचसी दुद्धी में इलाज के बाद चाइल्ड केयर टीम को सौंपी गई दुद्धी(सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में आज बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुप्ता मोड़ के पास सोनार बस्ती में विपत गौड़ के खेत की झाड़ियों से एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रामदास गौड़ ने जब झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची बिना कपड़ों के पड़ी रो रही थी। रामदास ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान बृजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। सीएचसी की चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बताया कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चाइल्ड केयर सोनभद्र की रेस्क्यू टीम सीएचसी दुद्धी पहुंची। टीम में शामिल सीएचएल केसवर्कर सीमा शर्मा, वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह और सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया ने चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को अपनी देखरेख में ले लिया।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद लोक लाज के चलते झाड़ियां में फेंक दिया।4
- 4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां 4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां1