logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साय जी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं

6 hrs ago
user_सुखदेव सिंह
सुखदेव सिंह
Local News Reporter फरसाबहार, जशपुर, छत्तीसगढ़•
6 hrs ago

भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साय जी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साय जी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं
    1
    भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साय जी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस पर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं
    user_सुखदेव सिंह
    सुखदेव सिंह
    Local News Reporter फरसाबहार, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • कांसाबेल में विराजे लालबागचा राजा के स्वरूप वाले गणपति बप्पा! कांसाबेल में विराजे लालबागचा राजा के स्वरूप वाले गणपति बप्पा!
    1
    कांसाबेल में विराजे लालबागचा राजा के स्वरूप वाले गणपति बप्पा!

कांसाबेल में विराजे लालबागचा राजा के स्वरूप वाले गणपति बप्पा!
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • धर्मजयगढ़ सहित पूरे रायगढ़ जिले में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा,उद्योगों में रही रौनक।
    1
    धर्मजयगढ़ सहित पूरे रायगढ़ जिले में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा,उद्योगों में रही रौनक।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    12 min ago
  • PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार, 1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत ₹31.75 लाख का खाद्यान्न कमी मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई रायगढ़, । जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय खाद्यान्न के गबन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा एवं गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्य विभाग की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर एवं नमक की कमी सामने आने पर चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज किए गए हैं। विदित हो कि धरमजयगढ़ तहसील के ससकोबा की उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की 03 सितंबर 2026 को खाद्य विभाग की जांच में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर एवं 8.03 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹12,89,375 का खाद्यान्न कम पाया गया था। जांच में अगस्त माह में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी राशन वितरण नहीं किए जाने की बात सामने आई। मामले में सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया एवं विक्रेता बिहारी राठिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 12 सितंबर 2026 को उमाबाई राठिया एवं माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है, विक्रेता बिहारी राठिया फरार है। इसी प्रकार ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर एवं 31.98 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹18,86,345 का खाद्यान्न कम पाया गया। जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान एवं विक्रेता शाहनवाज उर्फ मौसम खान पिता याकुब खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी पीपरमार थाना धरमजयगढ़ द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य विभाग के जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा के आधार पर चौकी रैरूमाखुर्द में तीनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शहनवाज खान सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती होकर उपचार करा रहा है। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी कराई जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर शाहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। दोनों प्रकरणों में ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया तथा गनपतपुर दुकान की अध्यक्ष रूबीना खान एवं सचिव शाहिन खान की गिरफ्तारी शेष है।
    1
    PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार,
 1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत ₹31.75 लाख का खाद्यान्न कमी मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़, । जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय खाद्यान्न के गबन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा एवं गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्य विभाग की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर एवं नमक की कमी सामने आने पर चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज किए गए हैं। 
विदित हो कि धरमजयगढ़ तहसील के ससकोबा की उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की 03 सितंबर 2026 को खाद्य विभाग की जांच में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर एवं 8.03 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹12,89,375 का खाद्यान्न कम पाया गया था। जांच में अगस्त माह में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी राशन वितरण नहीं किए जाने की बात सामने आई। मामले में सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया एवं विक्रेता बिहारी राठिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 12 सितंबर 2026 को उमाबाई राठिया एवं माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है, विक्रेता बिहारी राठिया फरार है। 
इसी प्रकार ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर एवं 31.98 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹18,86,345 का खाद्यान्न कम पाया गया। जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान एवं विक्रेता शाहनवाज उर्फ मौसम खान पिता याकुब खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी पीपरमार थाना धरमजयगढ़ द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य विभाग के जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा के आधार पर चौकी रैरूमाखुर्द में तीनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शहनवाज खान सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती होकर उपचार करा रहा है। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी कराई जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर शाहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
दोनों प्रकरणों में ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया तथा गनपतपुर दुकान की अध्यक्ष रूबीना खान एवं सचिव शाहिन खान की गिरफ्तारी शेष है।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • 18 घंटे लटकी रही जर्जर डाली, फिर सड़क पर गिरी और युवक घायल मंगलवार शाम से टूटकर लटकी जर्जर डाली पर नहीं पड़ी नजर, 18 घंटे बाद सड़क पर गिरी और स्कूटी सवार युवक को घायल कर दिया। मामला गुमला के करमटोली मार्ग का है, जहां इस हादसे के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस पेड़ की डाली टूटी, वह वन विभाग के ही प्रांगण में लगा है, जहां डीएफओ और आरएफओ समेत विभागीय कार्यालय मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाली लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी थी, बावजूद इसके समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह डाली अचानक सड़क पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले में वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।
    1
    18 घंटे लटकी रही जर्जर डाली, फिर सड़क पर गिरी और युवक घायल
मंगलवार शाम से टूटकर लटकी जर्जर डाली पर नहीं पड़ी नजर, 18 घंटे बाद सड़क पर गिरी और स्कूटी सवार युवक को घायल कर दिया। मामला गुमला के करमटोली मार्ग का है, जहां इस हादसे के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
खास बात यह है कि जिस पेड़ की डाली टूटी, वह वन विभाग के ही प्रांगण में लगा है, जहां डीएफओ और आरएफओ समेत विभागीय कार्यालय मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाली लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी थी, बावजूद इसके समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई।
बुधवार सुबह डाली अचानक सड़क पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले में वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं। एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं।
    1
    एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं।
एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • रायपुर प्रेस क्लब में आमने-सामने भूपेश बघेल और विजय शर्मा! रायपुर प्रेस क्लब में आमने-सामने भूपेश बघेल और विजय शर्मा! छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच करीब 80 मिनट तक खुली बहस हुई। 🏠 पीएम आवास के आंकड़ों पर सवाल-जवाब 📊 स्वीकृति और निर्माण को लेकर दावे 💻 पीएम आवास पोर्टल के मुद्दे पर भी चर्चा 🎙️ दोनों नेताओं ने रखी अपनी-अपनी बात देखिए रायपुर प्रेस क्लब की इस खास बहस की पूरी झलक। Jashpur Times | सच सब तक #JashpurTimes #BhupeshBaghel #VijaySharma #PMAY #ChhattisgarhNews
    1
    रायपुर प्रेस क्लब में आमने-सामने भूपेश बघेल और विजय शर्मा!
रायपुर प्रेस क्लब में आमने-सामने भूपेश बघेल और विजय शर्मा!
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच करीब 80 मिनट तक खुली बहस हुई।
🏠 पीएम आवास के आंकड़ों पर सवाल-जवाब
📊 स्वीकृति और निर्माण को लेकर दावे
💻 पीएम आवास पोर्टल के मुद्दे पर भी चर्चा
🎙️ दोनों नेताओं ने रखी अपनी-अपनी बात
देखिए रायपुर प्रेस क्लब की इस खास बहस की पूरी झलक।
Jashpur Times | सच सब तक
#JashpurTimes #BhupeshBaghel #VijaySharma #PMAY #ChhattisgarhNews
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जो मूलत: लैलूंगा के ग्राम घटगांव के निवासी है पिछले 4 साल से रामभांठा में रहते हैं ने शव की पहचान अपने पुत्र (16 वर्षीय किशोर बालक) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका लड़का चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया। 24 घंटे में ऐसे हुआ हत्या का खुलासा: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में मृतक का बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ एवं 23 वर्षीय शिवम बानी* के साथ बीती रात को विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया, पहले तो संदेही घटना से इंकार किये फिर दोनों को वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण बताया। आरोपियों के अनुसार, 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां किशोर बालक उनके परिचित लड़की के साथ था। वही लड़की जिससे आरोपी शिवम बानी का एक तरफा लगाव था, उसी लड़की के साथ जब उसने किशोर बालक को देखा तो उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया और बदमाश प्रवृति के शिवम बरेठ ने किशोर बालक का मोबाइल अपने पास रखकर 1,000 रुपये देने पर मोबाइल वापस करने की बात कही। इसके बाद दोनों किशोर बालक को उसके मोबाइल के साथ लेकर पुराने बस डिपो की ओर चले गए । पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर बालक को लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया धमकाया और फिर उसके साथ विवाद कर दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शिवम बरेठ से मृतक का मोबाइल और आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ मारपीट के और भी अपराध पूर्व में थाना कोतवाली में दर्ज हैं । दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। 👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश - “कानून अपने हाथ में लेने और हिंसा का सहारा लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई सख्त और प्रभावी रहेगी। हत्या जैसे गंभीर अपराध में त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है।” एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, आरक्षक कमलेश यादव, हरेन्द्र जगत, जितेन्द्र दुबे, सत्या यादव, कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी: 1. शिवम बरेठ, पिता दिनेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़। 2. शिवम बानी, पिता संतराम बानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।
    1
    रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार
रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी  के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल  है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जो मूलत: लैलूंगा के ग्राम घटगांव के निवासी है पिछले 4 साल से रामभांठा में रहते हैं ने शव की पहचान अपने पुत्र (16 वर्षीय किशोर बालक) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका लड़का चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया।
24 घंटे में ऐसे हुआ हत्या का खुलासा: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में मृतक का बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ एवं 23 वर्षीय शिवम बानी* के साथ बीती रात को विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया, पहले तो संदेही घटना से इंकार किये फिर दोनों को वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण बताया। 
आरोपियों के अनुसार, 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां किशोर बालक उनके परिचित लड़की के साथ था। वही लड़की जिससे आरोपी शिवम बानी का एक तरफा लगाव था, उसी लड़की के साथ  जब  उसने किशोर बालक को देखा तो उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया और बदमाश प्रवृति के शिवम बरेठ ने किशोर बालक का मोबाइल अपने पास रखकर 1,000 रुपये देने पर मोबाइल वापस करने की बात कही। इसके बाद दोनों किशोर बालक को उसके मोबाइल के साथ लेकर पुराने बस डिपो की ओर चले गए । पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर बालक को लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया धमकाया और फिर उसके साथ विवाद कर दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए।
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शिवम बरेठ से मृतक का मोबाइल और आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ मारपीट के और भी अपराध पूर्व में थाना कोतवाली में दर्ज हैं । दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।
👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश -
“कानून अपने हाथ में लेने और हिंसा का सहारा लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई सख्त और प्रभावी रहेगी। हत्या जैसे गंभीर अपराध में त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है।”
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। 
मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, आरक्षक कमलेश यादव, हरेन्द्र जगत, जितेन्द्र दुबे, सत्या यादव, कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
1. शिवम बरेठ, पिता दिनेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़।
2. शिवम बानी, पिता संतराम बानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।
    user_ANURAG
    ANURAG
    Media house जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.