logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

18 घंटे लटकी रही जर्जर डाली, फिर सड़क पर गिरी और युवक घायल मंगलवार शाम से टूटकर लटकी जर्जर डाली पर नहीं पड़ी नजर, 18 घंटे बाद सड़क पर गिरी और स्कूटी सवार युवक को घायल कर दिया। मामला गुमला के करमटोली मार्ग का है, जहां इस हादसे के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस पेड़ की डाली टूटी, वह वन विभाग के ही प्रांगण में लगा है, जहां डीएफओ और आरएफओ समेत विभागीय कार्यालय मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाली लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी थी, बावजूद इसके समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह डाली अचानक सड़क पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले में वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।

1 hr ago
user_Shivam Singh
Shivam Singh
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
1 hr ago

18 घंटे लटकी रही जर्जर डाली, फिर सड़क पर गिरी और युवक घायल मंगलवार शाम से टूटकर लटकी जर्जर डाली पर नहीं पड़ी नजर, 18 घंटे बाद सड़क पर गिरी और स्कूटी सवार युवक को घायल कर दिया। मामला गुमला के करमटोली मार्ग का है, जहां इस हादसे के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस पेड़ की डाली टूटी, वह वन विभाग के ही प्रांगण में लगा है, जहां डीएफओ और आरएफओ समेत विभागीय कार्यालय मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाली लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी थी, बावजूद इसके समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह डाली अचानक सड़क पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले में वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • 18 घंटे लटकी रही जर्जर डाली, फिर सड़क पर गिरी और युवक घायल मंगलवार शाम से टूटकर लटकी जर्जर डाली पर नहीं पड़ी नजर, 18 घंटे बाद सड़क पर गिरी और स्कूटी सवार युवक को घायल कर दिया। मामला गुमला के करमटोली मार्ग का है, जहां इस हादसे के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस पेड़ की डाली टूटी, वह वन विभाग के ही प्रांगण में लगा है, जहां डीएफओ और आरएफओ समेत विभागीय कार्यालय मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाली लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी थी, बावजूद इसके समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह डाली अचानक सड़क पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले में वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।
    1
    18 घंटे लटकी रही जर्जर डाली, फिर सड़क पर गिरी और युवक घायल
मंगलवार शाम से टूटकर लटकी जर्जर डाली पर नहीं पड़ी नजर, 18 घंटे बाद सड़क पर गिरी और स्कूटी सवार युवक को घायल कर दिया। मामला गुमला के करमटोली मार्ग का है, जहां इस हादसे के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
खास बात यह है कि जिस पेड़ की डाली टूटी, वह वन विभाग के ही प्रांगण में लगा है, जहां डीएफओ और आरएफओ समेत विभागीय कार्यालय मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाली लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी थी, बावजूद इसके समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई।
बुधवार सुबह डाली अचानक सड़क पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले में वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • सिसई : शराब बेचने की मजबूरी से स्वरोजगार की राह तक पहुंची महिलाएं, चेगरी आजीविका समिति की 7 वीं आमसभा में दिखी आत्मनिर्भरता की तस्वीर, स्वरोजगार से संवर रही महिलाओं की जिंदगी विधायक जिग्गा सुशारण होरो ने कहा - ग्रामीण महिलाओं का स्वावलंबी बनना क्षेत्र के लिए गर्व की बात सिसई (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय स्थित रावण दहन मैदान में बुधवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में संचालित चेगरी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सिसई की 7वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधायक जिग्गा सुशारण होरो शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, प्रखंड प्रमुख मीना देवी, मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, छारदा मुखिया मंजू देवी,भाजपा पुसो मंडल अध्यक्ष अशोक भगत, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य जाकिर अली मौजूद रहे। महिला मंडल की सदस्यों ने विधायक का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति की ओर से अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आमसभा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न स्वरोजगार कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि संस्था से जुड़कर हजारों महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। *शराब बेचने की मजबूरी छोड़ी, अब स्वरोजगार से परिवार संवार रहीं महिलाएं* आमसभा में संस्था से जुड़ी कुछ महिलाओं ने अपने संघर्ष और बदलाव की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि पहले आर्थिक मजबूरी के कारण वे शराब बनाकर बेचने का काम करती थीं। इस काम को लेकर उन्हें सामाजिक रूप से काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी। लेकिन जेएसएलपीएस से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। अब वे सम्मान के साथ अपना रोजगार कर रही हैं और परिवार का भरण-पोषण करने के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान दे पा रही हैं। महिलाओं ने कहा कि आज उन्हें अपने काम पर गर्व महसूस होता है। *महिलाओं का स्वावलंबी बनना गर्व की बात : विधायक* मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुशारण होरो ने कहा कि उनके क्षेत्र की महिलाएं जेएसएलपीएस की विभिन्न इकाइयों से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं, यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनके रोजगार को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने अधिक से अधिक महिलाओं से संस्था से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। मौके पर जेएसएलपीएस की बीपीएम रिजवाना सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य मौजूद थीं।
    4
    सिसई : शराब बेचने की मजबूरी से स्वरोजगार की राह तक पहुंची महिलाएं, चेगरी आजीविका समिति की 7 वीं आमसभा में दिखी आत्मनिर्भरता की तस्वीर, स्वरोजगार से संवर रही महिलाओं की जिंदगी 

विधायक जिग्गा सुशारण होरो ने कहा - ग्रामीण महिलाओं का स्वावलंबी बनना क्षेत्र के लिए गर्व की बात 
सिसई (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय स्थित रावण दहन मैदान में बुधवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में संचालित चेगरी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सिसई की 7वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधायक जिग्गा सुशारण होरो शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, प्रखंड प्रमुख मीना देवी, मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, छारदा मुखिया मंजू देवी,भाजपा पुसो मंडल अध्यक्ष अशोक भगत, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य जाकिर अली मौजूद रहे। महिला मंडल की सदस्यों ने विधायक का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति की ओर से अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
आमसभा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न स्वरोजगार कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि संस्था से जुड़कर हजारों महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
*शराब बेचने की मजबूरी छोड़ी, अब स्वरोजगार से परिवार संवार रहीं महिलाएं*
आमसभा में संस्था से जुड़ी कुछ महिलाओं ने अपने संघर्ष और बदलाव की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि पहले आर्थिक मजबूरी के कारण वे शराब बनाकर बेचने का काम करती थीं। इस काम को लेकर उन्हें सामाजिक रूप से काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी। लेकिन जेएसएलपीएस से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। अब वे सम्मान के साथ अपना रोजगार कर रही हैं और परिवार का भरण-पोषण करने के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान दे पा रही हैं। महिलाओं ने कहा कि आज उन्हें अपने काम पर गर्व महसूस होता है।
*महिलाओं का स्वावलंबी बनना गर्व की बात : विधायक*
मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुशारण होरो ने कहा कि उनके क्षेत्र की महिलाएं जेएसएलपीएस की विभिन्न इकाइयों से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं, यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनके रोजगार को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने अधिक से अधिक महिलाओं से संस्था से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं।
मौके पर जेएसएलपीएस की बीपीएम रिजवाना सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य मौजूद थीं।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़, फूलों झानो योजना से जुड़ कर महिला बनी आत्म निर्भर, विधायक ने बधाई दिया। चेगरी आजीविक महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड सिसई के द्वारा सातवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन रावण दहन मैदान में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने समूह से जुड़ने के बाद हुए बदलाव के बारे में सरल सहज शब्दों में बताई। उन्होंने ने कहा हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़ फूलों झानो योजना का लाभ ले कर सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। यह बात सुन कर विधायक ने बधाई दिया और कहा कोई भी दिक्कत मुझे बताई में सरकार से बात करूंगा।
    1
    हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़, फूलों झानो योजना से जुड़ कर महिला बनी आत्म निर्भर, विधायक ने बधाई दिया।

चेगरी आजीविक महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड  सिसई के द्वारा सातवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन रावण दहन मैदान में किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने समूह से जुड़ने के बाद हुए बदलाव के बारे में सरल सहज शब्दों में बताई। उन्होंने ने कहा हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़ फूलों झानो योजना का लाभ ले कर सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। 
यह बात सुन कर विधायक ने बधाई दिया और कहा कोई भी दिक्कत मुझे बताई में सरकार से बात करूंगा।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • कर्मा पूजा के मद्देनजर कल्याण आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण, उपायुक्त ने कहा: अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजना हमारी जिम्मेदारी गुमला: आगामी कर्मा पूजा के मद्देनजर आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो के द्वारा सर्किट हाउस परिसर स्थित सभागार में गुमला जिले के कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर का वितरण किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से की गई।कर्मा पूजा झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इस अवसर पर मांदर की थाप और पारंपरिक गीत-संगीत का विशेष महत्व है। इसी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और विद्यार्थियों में अपनी जड़ों एवं परंपराओं के प्रति जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों को कर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है। आधुनिकता के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है, लेकिन अपनी सभ्यता, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक परंपराओं को जानने, समझने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मांदर केवल एक पारंपरिक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामुदायिक जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है।उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मा पर्व की मूल भावना प्रकृति के प्रति सम्मान, भाईचारा, सामुदायिक सहभागिता एवं सामाजिक एकजुटता को आत्मसात करने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर मिलता है और लोक परंपराओं के संरक्षण में नई पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित होती है।इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव नीरज ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति केवल उत्सवों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवन जीने की एक समृद्ध परंपरा और प्रकृति के साथ संतुलन का संदेश निहित है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति को गर्व के साथ अपनाने और इसके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अखिलेश कुमार ने कहा कि कर्मा पूजा सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का पर्व है। मांदर की थाप हमारी लोक संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को पारंपरिक कला एवं संस्कृति से जोड़ने से हमारी लोक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मांदर वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना तथा पारंपरिक कला एवं लोक संगीत के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।मांदर प्राप्त कर विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि पारंपरिक वाद्य यंत्र के माध्यम से उन्हें अपनी संस्कृति को करीब से जानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मांदर की थाप के साथ अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के प्रति उत्साह एवं उमंग भी प्रदर्शित किया।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अखिलेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एलीना दास सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा जिले के विभिन्न कल्याण आवासीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।
    1
    कर्मा पूजा के मद्देनजर कल्याण आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण, उपायुक्त ने कहा: अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजना हमारी जिम्मेदारी
गुमला: आगामी कर्मा पूजा के मद्देनजर आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो के द्वारा सर्किट हाउस परिसर स्थित सभागार में गुमला जिले के कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर का वितरण किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से की गई।कर्मा पूजा झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इस अवसर पर मांदर की थाप और पारंपरिक गीत-संगीत का विशेष महत्व है। इसी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और विद्यार्थियों में अपनी जड़ों एवं परंपराओं के प्रति जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों को कर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है। आधुनिकता के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है, लेकिन अपनी सभ्यता, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक परंपराओं को जानने, समझने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मांदर केवल एक पारंपरिक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामुदायिक जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है।उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मा पर्व की मूल भावना प्रकृति के प्रति सम्मान, भाईचारा, सामुदायिक सहभागिता एवं सामाजिक एकजुटता को आत्मसात करने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर मिलता है और लोक परंपराओं के संरक्षण में नई पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित होती है।इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव नीरज ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति केवल उत्सवों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवन जीने की एक समृद्ध परंपरा और प्रकृति के साथ संतुलन का संदेश निहित है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति को गर्व के साथ अपनाने और इसके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अखिलेश कुमार ने कहा कि कर्मा पूजा सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का पर्व है। मांदर की थाप हमारी लोक संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को पारंपरिक कला एवं संस्कृति से जोड़ने से हमारी लोक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मांदर वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना तथा पारंपरिक कला एवं लोक संगीत के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।मांदर प्राप्त कर विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि पारंपरिक वाद्य यंत्र के माध्यम से उन्हें अपनी संस्कृति को करीब से जानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मांदर की थाप के साथ अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के प्रति उत्साह एवं उमंग भी प्रदर्शित किया।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अखिलेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एलीना दास सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा जिले के विभिन्न कल्याण आवासीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • विशेष जन सुनवाई शिविर का आयोजन एस आई आर के तहत प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत में हुआ विदित हो कि उक्त शिविर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत में आयोजित हुआ विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम उपस्थित मतदाताओं की दस्तावेज की जांच कर त्रुटि समाधान कार्य आरम्भ हुआ। बताया गया कि वैसे मतदाताओं मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है जिसका वर्ष 2003 में नाम गलत हो या बाद में संशोधन कराया गया है।
    1
    विशेष जन सुनवाई शिविर का आयोजन एस आई आर के तहत प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत में हुआ 
विदित हो कि उक्त शिविर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत में आयोजित हुआ विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम उपस्थित मतदाताओं की दस्तावेज की जांच कर त्रुटि समाधान कार्य आरम्भ हुआ। बताया गया कि वैसे मतदाताओं मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है जिसका वर्ष 2003 में नाम गलत हो या बाद में संशोधन कराया गया है।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी* *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*
    1
    *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*
*एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • कार्तिक उरांव कॉलेज में शिक्षक दिवस का जश्न, युवती के रूप में युवक के डांस ने लूटी महफिल कार्तिक उरांव कॉलेज में शिक्षक दिवस का जश्न, युवती के रूप में युवक के डांस ने लूटी महफिल
    1
    कार्तिक उरांव कॉलेज में शिक्षक दिवस का जश्न, युवती के रूप में युवक के डांस ने लूटी महफिल
कार्तिक उरांव कॉलेज में शिक्षक दिवस का जश्न, युवती के रूप में युवक के डांस ने लूटी महफिल
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जो मूलत: लैलूंगा के ग्राम घटगांव के निवासी है पिछले 4 साल से रामभांठा में रहते हैं ने शव की पहचान अपने पुत्र (16 वर्षीय किशोर बालक) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका लड़का चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया। 24 घंटे में ऐसे हुआ हत्या का खुलासा: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में मृतक का बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ एवं 23 वर्षीय शिवम बानी* के साथ बीती रात को विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया, पहले तो संदेही घटना से इंकार किये फिर दोनों को वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण बताया। आरोपियों के अनुसार, 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां किशोर बालक उनके परिचित लड़की के साथ था। वही लड़की जिससे आरोपी शिवम बानी का एक तरफा लगाव था, उसी लड़की के साथ जब उसने किशोर बालक को देखा तो उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया और बदमाश प्रवृति के शिवम बरेठ ने किशोर बालक का मोबाइल अपने पास रखकर 1,000 रुपये देने पर मोबाइल वापस करने की बात कही। इसके बाद दोनों किशोर बालक को उसके मोबाइल के साथ लेकर पुराने बस डिपो की ओर चले गए । पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर बालक को लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया धमकाया और फिर उसके साथ विवाद कर दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शिवम बरेठ से मृतक का मोबाइल और आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ मारपीट के और भी अपराध पूर्व में थाना कोतवाली में दर्ज हैं । दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। 👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश - “कानून अपने हाथ में लेने और हिंसा का सहारा लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई सख्त और प्रभावी रहेगी। हत्या जैसे गंभीर अपराध में त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है।” एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, आरक्षक कमलेश यादव, हरेन्द्र जगत, जितेन्द्र दुबे, सत्या यादव, कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी: 1. शिवम बरेठ, पिता दिनेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़। 2. शिवम बानी, पिता संतराम बानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।
    1
    रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार
रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी  के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल  है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जो मूलत: लैलूंगा के ग्राम घटगांव के निवासी है पिछले 4 साल से रामभांठा में रहते हैं ने शव की पहचान अपने पुत्र (16 वर्षीय किशोर बालक) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका लड़का चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया।
24 घंटे में ऐसे हुआ हत्या का खुलासा: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में मृतक का बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ एवं 23 वर्षीय शिवम बानी* के साथ बीती रात को विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया, पहले तो संदेही घटना से इंकार किये फिर दोनों को वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण बताया। 
आरोपियों के अनुसार, 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां किशोर बालक उनके परिचित लड़की के साथ था। वही लड़की जिससे आरोपी शिवम बानी का एक तरफा लगाव था, उसी लड़की के साथ  जब  उसने किशोर बालक को देखा तो उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया और बदमाश प्रवृति के शिवम बरेठ ने किशोर बालक का मोबाइल अपने पास रखकर 1,000 रुपये देने पर मोबाइल वापस करने की बात कही। इसके बाद दोनों किशोर बालक को उसके मोबाइल के साथ लेकर पुराने बस डिपो की ओर चले गए । पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर बालक को लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया धमकाया और फिर उसके साथ विवाद कर दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए।
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शिवम बरेठ से मृतक का मोबाइल और आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ मारपीट के और भी अपराध पूर्व में थाना कोतवाली में दर्ज हैं । दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।
👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश -
“कानून अपने हाथ में लेने और हिंसा का सहारा लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई सख्त और प्रभावी रहेगी। हत्या जैसे गंभीर अपराध में त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है।”
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। 
मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, आरक्षक कमलेश यादव, हरेन्द्र जगत, जितेन्द्र दुबे, सत्या यादव, कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
1. शिवम बरेठ, पिता दिनेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़।
2. शिवम बानी, पिता संतराम बानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।
    user_ANURAG
    ANURAG
    Media house जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.