Shuru
Apke Nagar Ki App…
हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़, फूलों झानो योजना से जुड़ कर महिला बनी आत्म निर्भर, विधायक ने बधाई दिया। चेगरी आजीविक महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड सिसई के द्वारा सातवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन रावण दहन मैदान में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने समूह से जुड़ने के बाद हुए बदलाव के बारे में सरल सहज शब्दों में बताई। उन्होंने ने कहा हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़ फूलों झानो योजना का लाभ ले कर सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। यह बात सुन कर विधायक ने बधाई दिया और कहा कोई भी दिक्कत मुझे बताई में सरकार से बात करूंगा।
कृष्णा कुमार साहु
हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़, फूलों झानो योजना से जुड़ कर महिला बनी आत्म निर्भर, विधायक ने बधाई दिया। चेगरी आजीविक महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड सिसई के द्वारा सातवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन रावण दहन मैदान में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने समूह से जुड़ने के बाद हुए बदलाव के बारे में सरल सहज शब्दों में बताई। उन्होंने ने कहा हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़ फूलों झानो योजना का लाभ ले कर सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। यह बात सुन कर विधायक ने बधाई दिया और कहा कोई भी दिक्कत मुझे बताई में सरकार से बात करूंगा।
More news from झारखंड and nearby areas
- सिसई : शराब बेचने की मजबूरी से स्वरोजगार की राह तक पहुंची महिलाएं, चेगरी आजीविका समिति की 7 वीं आमसभा में दिखी आत्मनिर्भरता की तस्वीर, स्वरोजगार से संवर रही महिलाओं की जिंदगी विधायक जिग्गा सुशारण होरो ने कहा - ग्रामीण महिलाओं का स्वावलंबी बनना क्षेत्र के लिए गर्व की बात सिसई (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय स्थित रावण दहन मैदान में बुधवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में संचालित चेगरी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सिसई की 7वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधायक जिग्गा सुशारण होरो शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, प्रखंड प्रमुख मीना देवी, मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, छारदा मुखिया मंजू देवी,भाजपा पुसो मंडल अध्यक्ष अशोक भगत, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य जाकिर अली मौजूद रहे। महिला मंडल की सदस्यों ने विधायक का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति की ओर से अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आमसभा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न स्वरोजगार कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि संस्था से जुड़कर हजारों महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। *शराब बेचने की मजबूरी छोड़ी, अब स्वरोजगार से परिवार संवार रहीं महिलाएं* आमसभा में संस्था से जुड़ी कुछ महिलाओं ने अपने संघर्ष और बदलाव की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि पहले आर्थिक मजबूरी के कारण वे शराब बनाकर बेचने का काम करती थीं। इस काम को लेकर उन्हें सामाजिक रूप से काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी। लेकिन जेएसएलपीएस से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। अब वे सम्मान के साथ अपना रोजगार कर रही हैं और परिवार का भरण-पोषण करने के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान दे पा रही हैं। महिलाओं ने कहा कि आज उन्हें अपने काम पर गर्व महसूस होता है। *महिलाओं का स्वावलंबी बनना गर्व की बात : विधायक* मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुशारण होरो ने कहा कि उनके क्षेत्र की महिलाएं जेएसएलपीएस की विभिन्न इकाइयों से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं, यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनके रोजगार को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने अधिक से अधिक महिलाओं से संस्था से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। मौके पर जेएसएलपीएस की बीपीएम रिजवाना सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य मौजूद थीं।4
- हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़, फूलों झानो योजना से जुड़ कर महिला बनी आत्म निर्भर, विधायक ने बधाई दिया। चेगरी आजीविक महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड सिसई के द्वारा सातवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन रावण दहन मैदान में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने समूह से जुड़ने के बाद हुए बदलाव के बारे में सरल सहज शब्दों में बताई। उन्होंने ने कहा हंडिया दारू बनना व बेचना छोड़ फूलों झानो योजना का लाभ ले कर सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। यह बात सुन कर विधायक ने बधाई दिया और कहा कोई भी दिक्कत मुझे बताई में सरकार से बात करूंगा।1
- इस लेडीज को कोई पहचानते हैं तो 8292962861, 8651000415 पर संपर्क करें अभी-अभी phone aaya hai chakradharpur se mere pass ek ladiss Hai Jo bol nahin sakti hai Rahane wali Shayad bharno ki hai agar kisi ko bhi is ladiss ke bare mein pata hai ya iske ghar ko jante Hain to UN Tak khabar pahuncha De bahut hi meherbani hogi 🙏1
- 18 घंटे लटकी रही जर्जर डाली, फिर सड़क पर गिरी और युवक घायल मंगलवार शाम से टूटकर लटकी जर्जर डाली पर नहीं पड़ी नजर, 18 घंटे बाद सड़क पर गिरी और स्कूटी सवार युवक को घायल कर दिया। मामला गुमला के करमटोली मार्ग का है, जहां इस हादसे के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस पेड़ की डाली टूटी, वह वन विभाग के ही प्रांगण में लगा है, जहां डीएफओ और आरएफओ समेत विभागीय कार्यालय मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाली लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी थी, बावजूद इसके समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह डाली अचानक सड़क पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले में वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।1
- लोहरदगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर ने श्रीश्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को निर्देश दिया है कि आदिवासियों के प्रमुख त्योहार करमा को देखते हुए 20 सितंबर 2026 तक सभी सफाई कर्मियों के बकाए वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और कंपनी के बीच के विवाद से कर्मियों का कोई सरोकार नहीं है। सफाई कर्मी हर मौसम में ईमानदारी से काम करते हैं, इसलिए उन्हें समय पर वेतन न मिलना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव शर्मा और उनके सहयोगियों से बात कर यह तय समय सीमा निर्धारित की है। सफाई कर्मी हर मौसम में ईमानदारी से काम करते हैं, इसलिए उन्हें समय पर वेतन न मिलना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव शर्मा और उनके सहयोगियों से बात कर यह तय समय सीमा निर्धारित की है।1
- विशेष जन सुनवाई शिविर का आयोजन एस आई आर के तहत प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत में हुआ विदित हो कि उक्त शिविर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत में आयोजित हुआ विशेष जन सुनवाई कार्यक्रम उपस्थित मतदाताओं की दस्तावेज की जांच कर त्रुटि समाधान कार्य आरम्भ हुआ। बताया गया कि वैसे मतदाताओं मतदाता सूची में संशोधन किया जा रहा है जिसका वर्ष 2003 में नाम गलत हो या बाद में संशोधन कराया गया है।1
- एमएमडीआर संशोधन के विरोध में 19 को धारना, झामुमो ने बनाई रणनीति। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर बुधवार को झामुमो प्रखंड समिति कर्रा की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की गयी। झामुमो की ओर से राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा की एमएमडीआर संशोधन विधेयक से जुड़े प्रावधानों और उसके संभावित प्रभाव को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के राजस्व हित और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 19 सितंबर के कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी जरूरी है। झामुमो नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पंचायत और गांव स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, किसान मोर्चा जिला सचिव महादेव मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पाहन, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष मार्शल होरो, राजेश मुंडा, बमरजा पंचायत अध्यक्ष लाल मुंडा तथा उपमुखिया अजित उरांव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- सिसई-छारदा रोड में दो बाइक में हुई सीधी भिड़ंत, तीन युवक गंभीर रूप से हुए घायल * सिसई-छारदा मुख्य सड़क में मंगलवार की देर रात करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया गया। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, रेफर किए जाने के बाद उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन समय पर संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर देर रात तीनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया ।1