रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जो मूलत: लैलूंगा के ग्राम घटगांव के निवासी है पिछले 4 साल से रामभांठा में रहते हैं ने शव की पहचान अपने पुत्र (16 वर्षीय किशोर बालक) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका लड़का चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया। 24 घंटे में ऐसे हुआ हत्या का खुलासा: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में मृतक का बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ एवं 23 वर्षीय शिवम बानी* के साथ बीती रात को विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया, पहले तो संदेही घटना से इंकार किये फिर दोनों को वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण बताया। आरोपियों के अनुसार, 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां किशोर बालक उनके परिचित लड़की के साथ था। वही लड़की जिससे आरोपी शिवम बानी का एक तरफा लगाव था, उसी लड़की के साथ जब उसने किशोर बालक को देखा तो उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया और बदमाश प्रवृति के शिवम बरेठ ने किशोर बालक का मोबाइल अपने पास रखकर 1,000 रुपये देने पर मोबाइल वापस करने की बात कही। इसके बाद दोनों किशोर बालक को उसके मोबाइल के साथ लेकर पुराने बस डिपो की ओर चले गए । पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर बालक को लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया धमकाया और फिर उसके साथ विवाद कर दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शिवम बरेठ से मृतक का मोबाइल और आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ मारपीट के और भी अपराध पूर्व में थाना कोतवाली में दर्ज हैं । दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। 👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश - “कानून अपने हाथ में लेने और हिंसा का सहारा लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई सख्त और प्रभावी रहेगी। हत्या जैसे गंभीर अपराध में त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है।” एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, आरक्षक कमलेश यादव, हरेन्द्र जगत, जितेन्द्र दुबे, सत्या यादव, कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी: 1. शिवम बरेठ, पिता दिनेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़। 2. शिवम बानी, पिता संतराम बानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।

- कर्मा पूजा के मद्देनजर कल्याण आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण, उपायुक्त ने कहा: अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजना हमारी जिम्मेदारी गुमला: आगामी कर्मा पूजा के मद्देनजर आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो के द्वारा सर्किट हाउस परिसर स्थित सभागार में गुमला जिले के कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर का वितरण किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से की गई।कर्मा पूजा झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इस अवसर पर मांदर की थाप और पारंपरिक गीत-संगीत का विशेष महत्व है। इसी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और विद्यार्थियों में अपनी जड़ों एवं परंपराओं के प्रति जुड़ाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों को कर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी पहचान हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी है। आधुनिकता के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है, लेकिन अपनी सभ्यता, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक परंपराओं को जानने, समझने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मांदर केवल एक पारंपरिक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामुदायिक जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है।उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मा पर्व की मूल भावना प्रकृति के प्रति सम्मान, भाईचारा, सामुदायिक सहभागिता एवं सामाजिक एकजुटता को आत्मसात करने की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर मिलता है और लोक परंपराओं के संरक्षण में नई पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित होती है।इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव नीरज ने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति केवल उत्सवों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवन जीने की एक समृद्ध परंपरा और प्रकृति के साथ संतुलन का संदेश निहित है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच मांदर का वितरण उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति को गर्व के साथ अपनाने और इसके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अखिलेश कुमार ने कहा कि कर्मा पूजा सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का पर्व है। मांदर की थाप हमारी लोक संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को पारंपरिक कला एवं संस्कृति से जोड़ने से हमारी लोक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मांदर वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना तथा पारंपरिक कला एवं लोक संगीत के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कर्मा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।मांदर प्राप्त कर विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि पारंपरिक वाद्य यंत्र के माध्यम से उन्हें अपनी संस्कृति को करीब से जानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मांदर की थाप के साथ अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत के प्रति उत्साह एवं उमंग भी प्रदर्शित किया।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अखिलेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एलीना दास सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा जिले के विभिन्न कल्याण आवासीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।1
- *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी* *एसआईआर के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई। राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से दूसरी एवं अंतिम बार किया गया दावा-आपत्ति का अवधि विस्तार। सभी मतदाता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, बीएलए, बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने के लिए करें सहयोग — श्री के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी*1
- कांसाबेल में विराजे लालबागचा राजा के स्वरूप वाले गणपति बप्पा! कांसाबेल में विराजे लालबागचा राजा के स्वरूप वाले गणपति बप्पा!1
- 18 घंटे लटकी रही जर्जर डाली, फिर सड़क पर गिरी और युवक घायल मंगलवार शाम से टूटकर लटकी जर्जर डाली पर नहीं पड़ी नजर, 18 घंटे बाद सड़क पर गिरी और स्कूटी सवार युवक को घायल कर दिया। मामला गुमला के करमटोली मार्ग का है, जहां इस हादसे के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि जिस पेड़ की डाली टूटी, वह वन विभाग के ही प्रांगण में लगा है, जहां डीएफओ और आरएफओ समेत विभागीय कार्यालय मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाली लंबे समय से खतरनाक स्थिति में लटकी थी, बावजूद इसके समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह डाली अचानक सड़क पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक घायल हो गया और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले में वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की मांग की है।1
- 17 सितंबर की शाम घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा संकल्प अभियान कल से सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम से होगी, जिसके तहत घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपने-अपने घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दीप जनसेवा, समर्पण और देश के विकास के प्रति आभार एवं सहभागिता का प्रतीक होगा।1
- सिसई : शराब बेचने की मजबूरी से स्वरोजगार की राह तक पहुंची महिलाएं, चेगरी आजीविका समिति की 7 वीं आमसभा में दिखी आत्मनिर्भरता की तस्वीर, स्वरोजगार से संवर रही महिलाओं की जिंदगी विधायक जिग्गा सुशारण होरो ने कहा - ग्रामीण महिलाओं का स्वावलंबी बनना क्षेत्र के लिए गर्व की बात सिसई (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय स्थित रावण दहन मैदान में बुधवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में संचालित चेगरी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सिसई की 7वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिसई विधायक जिग्गा सुशारण होरो शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, प्रखंड प्रमुख मीना देवी, मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, छारदा मुखिया मंजू देवी,भाजपा पुसो मंडल अध्यक्ष अशोक भगत, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य जाकिर अली मौजूद रहे। महिला मंडल की सदस्यों ने विधायक का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति की ओर से अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आमसभा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न स्वरोजगार कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि संस्था से जुड़कर हजारों महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। *शराब बेचने की मजबूरी छोड़ी, अब स्वरोजगार से परिवार संवार रहीं महिलाएं* आमसभा में संस्था से जुड़ी कुछ महिलाओं ने अपने संघर्ष और बदलाव की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि पहले आर्थिक मजबूरी के कारण वे शराब बनाकर बेचने का काम करती थीं। इस काम को लेकर उन्हें सामाजिक रूप से काफी शर्मिंदगी महसूस होती थी। लेकिन जेएसएलपीएस से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। अब वे सम्मान के साथ अपना रोजगार कर रही हैं और परिवार का भरण-पोषण करने के साथ बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान दे पा रही हैं। महिलाओं ने कहा कि आज उन्हें अपने काम पर गर्व महसूस होता है। *महिलाओं का स्वावलंबी बनना गर्व की बात : विधायक* मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुशारण होरो ने कहा कि उनके क्षेत्र की महिलाएं जेएसएलपीएस की विभिन्न इकाइयों से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं, यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनके रोजगार को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार का सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा ने अधिक से अधिक महिलाओं से संस्था से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं। मौके पर जेएसएलपीएस की बीपीएम रिजवाना सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य मौजूद थीं।4
- रथ मेला के दौरान महिला के गले से चुराई थी सोने की चेन, दो आरोपिया गिरफ्तार दिनांक : 16.09.202 ➡️ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 17-18 ग्राम वजनी सोने की चैन, कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये, बरामद कर किया जप्त। ➡️ नाम गिरफ्तार आरोपिया क्रमशः - 1.सोनिया बाई उम्र 30 वर्ष 2.अनिता बाई उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पत्ताकेला, बगीचा थाना बगीचा जशपुर (छ ग) ----00--- ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया सरमा देवी, निवासी सन्ना रोड जशपुर द्वारा दिनांक 16.07.2026 को थाना दुलदुला में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह ग्राम कस्तूरा में आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मेला में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गई थी। प्रार्थिया ने अपने गले में करीब 17 ग्राम वजनी सोने की चैन पहन रखी थी। मेला में अत्यधिक भीड़ के दौरान प्रार्थिया ने देखा कि उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब थी। किसी के द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ली गई थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में अप क्रमांक 46/26 व बी एन एस की धारा 303(2) के तहत किया था अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। 🔹 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई लगातार पतासाजी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान जशपुर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के दिशा निर्देश में आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही थी। 🔹 ड्रोन कैमरा फुटेज से मिला महत्वपूर्ण सुराग पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर निमितेष सिंह के मार्गदर्शन में थाना दुलदुला पुलिस की विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि उक्त घटना के दिन मेला स्थल पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से वीडियो एवं फोटो शूट किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा ड्रोन कैमरा संचालक से संपर्क कर घटना दिनांक को शूट किए गए समस्त वीडियो फुटेज प्राप्त किए गए। पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा प्रार्थिया के आसपास संदिग्ध रूप से सटकर खड़ी महिलाओं की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थिया के आस पास खड़े संदिग्ध महिलाओं के फोटो प्राप्त कर उन्हें विभिन्न माध्यमों से प्रसारित करते हुए लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि वीडियो फुटेज में प्रार्थिया के आसपास खड़ी संदिग्ध महिलाएं सोनिया बाई एवं अनिता बाई, ग्राम पत्ताकेला, बगीचा की रहने वाली हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों महिलाओं की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। 🔹 पूछताछ में चोरी की घटना करना स्वीकार, सोने की चैन बरामद पुलिस द्वारा दोनों संदिग्ध महिलाओं से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने अपने एक अन्य महिला साथी , जिसे कि पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, के साथ भीड़ का फायदा उठाते हुए प्रार्थिया के गले से सोने की चैन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपिया महिलाओं के कब्जे से प्रार्थिया की चोरी गई करीब 17-18 ग्राम वजनी सोने की चैन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये है, बरामद कर विधिवत जप्त की गई। ➡️ मामले में आरोपियों के द्वारा अपराध घटित किया जाना पाए जाने पर आरोपी सोनिया बाई उम्र 30 वर्ष एवं अनिता बाई उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपिया जो कि घटना के बाद से फरार है, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है। जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। 🔹 कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनील सिंह, थाना प्रभारी दुलदुला, सहायक उप निरीक्षक सामुदान टोप्पो, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर सिंह राजपूत, महिला प्रधान आरक्षक चम्पा पैकरा, आरक्षक सपना इंदवार, आरक्षक आनंद खलखो एवं थाना दुलदुला के अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जो मूलत: लैलूंगा के ग्राम घटगांव के निवासी है पिछले 4 साल से रामभांठा में रहते हैं ने शव की पहचान अपने पुत्र (16 वर्षीय किशोर बालक) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका लड़का चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज किया। 24 घंटे में ऐसे हुआ हत्या का खुलासा: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में मृतक का बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ एवं 23 वर्षीय शिवम बानी* के साथ बीती रात को विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया, पहले तो संदेही घटना से इंकार किये फिर दोनों को वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण बताया। आरोपियों के अनुसार, 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां किशोर बालक उनके परिचित लड़की के साथ था। वही लड़की जिससे आरोपी शिवम बानी का एक तरफा लगाव था, उसी लड़की के साथ जब उसने किशोर बालक को देखा तो उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया और बदमाश प्रवृति के शिवम बरेठ ने किशोर बालक का मोबाइल अपने पास रखकर 1,000 रुपये देने पर मोबाइल वापस करने की बात कही। इसके बाद दोनों किशोर बालक को उसके मोबाइल के साथ लेकर पुराने बस डिपो की ओर चले गए । पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर बालक को लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया धमकाया और फिर उसके साथ विवाद कर दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शिवम बरेठ से मृतक का मोबाइल और आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ मारपीट के और भी अपराध पूर्व में थाना कोतवाली में दर्ज हैं । दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। 👉🏻 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश - “कानून अपने हाथ में लेने और हिंसा का सहारा लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई सख्त और प्रभावी रहेगी। हत्या जैसे गंभीर अपराध में त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है।” एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, आरक्षक कमलेश यादव, हरेन्द्र जगत, जितेन्द्र दुबे, सत्या यादव, कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी: 1. शिवम बरेठ, पिता दिनेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़। 2. शिवम बानी, पिता संतराम बानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।1