logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन को मिला नया मंच*** *सखी मंडलों की दीदियों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर* रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के तत्वावधान में जिले के सभी 18 प्रखंडों में सखी मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित राखियों के बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपने हुनर और मेहनत से तैयार उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। महिलाओं द्वारा आकर्षक डिजाइन एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए तैयार की गई विभिन्न प्रकार की राखियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इससे न केवल महिलाओं की रचनात्मकता एवं कौशल को पहचान मिल रही है, बल्कि उनके लिए अतिरिक्त आय अर्जित करने और स्वरोजगार को सुदृढ़ करने का अवसर भी उपलब्ध हो रहा है। जेएसएलपीएस की इस पहल का प्रमुख उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़ना, उनके कौशल का विकास करना तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की बिक्री से महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनके आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। यह पहल महिला समूहों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर उन्हें उत्पादन, विपणन और बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राखी स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पाद की कीमत तय करने, ग्राहकों से सीधे जुड़ने और बाजार की मांग को समझने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस की ओर से जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर सखी मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित राखियों की खरीद को प्राथमिकता दें। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर आमजन ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण में सहभागी बन सकते हैं।

18 hrs ago
user_Jay Kumar
Jay Kumar
Local News Reporter चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
18 hrs ago
c939cbde-0f92-4187-80be-a3a769d3e364

*महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन को मिला नया मंच*** *सखी मंडलों की दीदियों द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर* रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के तत्वावधान में जिले के सभी 18 प्रखंडों में सखी मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तनिर्मित राखियों के बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपने हुनर और मेहनत से तैयार उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। महिलाओं द्वारा आकर्षक डिजाइन एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए तैयार की गई विभिन्न प्रकार की राखियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इससे न केवल महिलाओं की रचनात्मकता एवं कौशल को पहचान मिल रही है, बल्कि उनके लिए अतिरिक्त आय अर्जित करने और स्वरोजगार को सुदृढ़ करने का अवसर भी उपलब्ध हो रहा है। जेएसएलपीएस की इस पहल का प्रमुख उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़ना, उनके कौशल का विकास करना तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की बिक्री से महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनके आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। यह पहल महिला समूहों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर उन्हें उत्पादन, विपणन और बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राखी स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पाद की कीमत तय करने, ग्राहकों से सीधे जुड़ने और बाजार की मांग को समझने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन एवं जेएसएलपीएस की ओर से जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर सखी मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित राखियों की खरीद को प्राथमिकता दें। स्थानीय उत्पादों को अपनाकर आमजन ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण में सहभागी बन सकते हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी- उपायुक्त* *जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की* भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिले के सभी नागरिकों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करने की अपील की है। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सही मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सही एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी केवल निर्वाचन तंत्र की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे सुधारने के लिए संबंधित प्रक्रिया का उपयोग करें। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं से आगे बढ़कर इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूटे नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को जागरूक एवं सहभागी बनना होगा। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची की जांच के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य एक शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया में निर्वाचन कर्मियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अपने स्तर से भी यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े और कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि “जागरूक बनें, भागीदारी करें और लोकतंत्र को और मजबूत करें।” मतदाता सूची को सही एवं सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    *मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी- उपायुक्त*


*जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की*
भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिले के सभी नागरिकों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करने की अपील की है।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सही मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सही एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी केवल निर्वाचन तंत्र की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे सुधारने के लिए संबंधित प्रक्रिया का उपयोग करें।
उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं से आगे बढ़कर इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूटे नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को जागरूक एवं सहभागी बनना होगा। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची की जांच के लिए प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य एक शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया में निर्वाचन कर्मियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अपने स्तर से भी यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े और कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि “जागरूक बनें, भागीदारी करें और लोकतंत्र को और मजबूत करें।” मतदाता सूची को सही एवं सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    user_Jay Kumar
    Jay Kumar
    Local News Reporter चक्रधरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    18 hrs ago
  • चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की अध्यक्ष नीतू साहू के साथ महिलाओं और छात्राओं ने थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की छात्राओं ने अपने हाथ से बनाया हुआ राखी पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बाँधा। मौके पर महिलाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। रक्षा बंधन जैसे पर्व पर उन्हें राखी बांधकर सम्मानित करना समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करता है। बाईट - नीतू साहू, अध्यक्ष, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो बाईट - डॉ० शरणदीप कौर, सदस्य, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो बाईट - एकल महिला समिति करंजो की छात्राएं
    2
    चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। 

चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा आयोजित किया गया रक्षाबंधन कार्यक्रम। महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बाँधा राखी। 
चाईबासा के चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की अध्यक्ष नीतू साहू के साथ महिलाओं और छात्राओं ने थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया। मौके पर एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन करंजो की छात्राओं ने अपने हाथ से बनाया हुआ राखी पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बाँधा। मौके पर महिलाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। रक्षा बंधन जैसे पर्व पर उन्हें राखी बांधकर सम्मानित करना समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करता है।
बाईट - नीतू साहू, अध्यक्ष, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो
बाईट - डॉ० शरणदीप कौर, सदस्य, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, करंजो
बाईट - एकल महिला समिति करंजो की छात्राएं
    user_CITI LIVE Jharkhand
    CITI LIVE Jharkhand
    Court reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
  • 🚨पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बरामद किए 33 गुम व चोरी हुए मोबाइल, असली हकदारों को लौटाए प सिंहभूम जिला पुलिस द्वारा चोरी हुई अथवा गुम हुई 33 मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक हकदार को लौटाया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी ने जानकारी दी और उपस्थित लोगों को मोबाईल लौटाया गया। #WestSinghbhumPolice #ChaibasaPolice #MobileRecovery #MobileReturn #WestSinghbhum #CrimeNews #KolhanBreakingNews
    1
    🚨पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बरामद किए 33 गुम व चोरी हुए मोबाइल, असली हकदारों को लौटाए
प सिंहभूम जिला पुलिस द्वारा चोरी हुई अथवा गुम हुई 33 मोबाईल बरामद कर उसके वास्तविक हकदार को लौटाया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी ने जानकारी दी और उपस्थित लोगों को मोबाईल लौटाया गया।
#WestSinghbhumPolice #ChaibasaPolice #MobileRecovery #MobileReturn #WestSinghbhum #CrimeNews #KolhanBreakingNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    22 hrs ago
  • सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ लंगर का आयोजन। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस मस्जिद से शुरू होकर कालूराम चौक, बस स्टैंड, राजा घर, पुराना सिविल कोर्ट, पोस्ट ऑफिस रोड और धर्मशाला रोड होते हुए पुनः कालूराम चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस राजबांध इमामबाड़ा, सरायकेला टाटा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के लिए लंगर का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। सरायकेला से रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
    4
    सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ लंगर का आयोजन।
शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से 
रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
सरायकेला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
जुलूस मस्जिद से शुरू होकर कालूराम चौक, बस स्टैंड, राजा घर, पुराना सिविल कोर्ट, पोस्ट ऑफिस रोड और धर्मशाला रोड होते हुए पुनः कालूराम चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस राजबांध इमामबाड़ा, सरायकेला टाटा रोड पहुंचकर समाप्त हुआ।
जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के लिए लंगर का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया।
सरायकेला से रवि गुप्ता की रिपोर्ट।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश जराईकेला। उड़ीसा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जराईकेला में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शिक्षा, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों के साथ-साथ आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर केक के पैकेट का वितरण भी किया। लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देने का भी अवसर है। शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।
    1
    जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
जराईकेला। उड़ीसा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जराईकेला में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शिक्षा, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों के साथ-साथ आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर केक के पैकेट का वितरण भी किया। लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं।
आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देने का भी अवसर है। शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।
    user_Saranda News25
    Saranda News25
    पत्रकार मनोहरपुर, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    1 hr ago
  • लोनी में भाजपा का यह वो विकास है जिसकी तारीफ़ करने के लिए भाजपा विधायक के पास शब्द नहीं हैं लोनी में भाजपा का यह वो विकास है जिसकी तारीफ़ करने के लिए भाजपा विधायक के पास शब्द नहीं हैं
    1
    लोनी में भाजपा का यह वो विकास है
जिसकी तारीफ़ करने के लिए भाजपा विधायक के पास शब्द नहीं हैं
लोनी में भाजपा का यह वो विकास है
जिसकी तारीफ़ करने के लिए भाजपा विधायक के पास शब्द नहीं हैं
    user_Mohammad Adnan
    Mohammad Adnan
    Local News Reporter गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Jharkhand | Jamshedpur | Chandil : निखार सबलोक हत्याकांड : पोस्टमार्टम में 12 गोलियां, सीसीटीवी में दो संदिग्ध.... #crimenews #viral निखार सबलोक हत्याकांड : पोस्टमार्टम में 12 गोलियां, सीसीटीवी में दो संदिग्ध.... जिला_दर्पण 📲 9471102055 (wa) जमशेदपुर के कदमा निवासी कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पोस्टमार्टम में शरीर में 12 गोलियां लगने की पुष्टि हुई। घटना से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध हमलावर दिखे हैं। पुलिस उनकी पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही है। #chandilnews #nikharsablokmurdercase #JharkhandNews #CrimeNews
    1
    Jharkhand | Jamshedpur | Chandil : निखार सबलोक हत्याकांड : पोस्टमार्टम में 12 गोलियां, सीसीटीवी में दो संदिग्ध....
#crimenews #viral 
निखार सबलोक हत्याकांड : पोस्टमार्टम में 12 गोलियां, सीसीटीवी में दो संदिग्ध....
जिला_दर्पण 📲 9471102055 (wa) 
जमशेदपुर के कदमा निवासी कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पोस्टमार्टम में शरीर में 12 गोलियां लगने की पुष्टि हुई। घटना से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध हमलावर दिखे हैं। पुलिस उनकी पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
#chandilnews #nikharsablokmurdercase #JharkhandNews #CrimeNews
    user_Jila Darpan
    Jila Darpan
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Jharkhand | Jamshedpur | Chandil : निखार सबलोक हत्याकांड : पोस्टमार्टम में 12 गोलियां, सीसीटीवी में दो संदिग्ध.... #crimenews #viral निखार सबलोक हत्याकांड : पोस्टमार्टम में 12 गोलियां, सीसीटीवी में दो संदिग्ध.... जमशेदपुर के कदमा निवासी कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पोस्टमार्टम में शरीर में 12 गोलियां लगने की पुष्टि हुई। घटना से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध हमलावर दिखे हैं। पुलिस उनकी पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही है। #chandilnews #nikharsablokmurdercase #JharkhandNews #CrimeNews
    1
    Jharkhand | Jamshedpur | Chandil : निखार सबलोक हत्याकांड : पोस्टमार्टम में 12 गोलियां, सीसीटीवी में दो संदिग्ध....
#crimenews #viral 
निखार सबलोक हत्याकांड : पोस्टमार्टम में 12 गोलियां, सीसीटीवी में दो संदिग्ध....
जमशेदपुर के कदमा निवासी कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पोस्टमार्टम में शरीर में 12 गोलियां लगने की पुष्टि हुई। घटना से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध हमलावर दिखे हैं। पुलिस उनकी पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
#chandilnews #nikharsablokmurdercase #JharkhandNews #CrimeNews
    user_Bishnu mahapatra
    Bishnu mahapatra
    Local News Reporter चांडिल, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.