*अलीगढ़ में हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री से तमंचे के बल पर 10 लाख की लूट, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश अलीगढ़ के ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके भुजपुरा में ठाकुर वाली गली के पास हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री में तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद दो नकाबपोश बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों संदिग्ध बैग लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जाकिर मेटल के हार्डवेयर कारखाने में घटना के समय तीन कर्मचारी मौजूद थे। कारोबारी जाकिर के अनुसार, वह करीब शाम 7:50 बजे अपनी पत्नी के साथ मार्केट की ओर चले गए थे। इसके बाद कर्मचारियों में से एक को गुटखा लेने के लिए बाहर भेजा गया। इसी दौरान महज कुछ मिनट के भीतर दो नकाबपोश बदमाश फैक्ट्री के ऑफिस में पहुंचे और तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी नीरज कुमार जादौन और एसपी सिटी आदित्य बंसल फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कर्मचारी के गुटखा लेने जाने और वापस लौटने के बीच करीब 5 मिनट के अंतराल में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है। वादी से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें घटना के अनावरण में जुटी हैं और जल्द ही वारदात का सफल खुलासा किया जाएगा।
*अलीगढ़ में हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री से तमंचे के बल पर 10 लाख की लूट, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश अलीगढ़ के ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके भुजपुरा में ठाकुर वाली गली के पास हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री में तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद दो नकाबपोश बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों संदिग्ध बैग लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जाकिर मेटल के हार्डवेयर कारखाने में घटना के समय तीन कर्मचारी मौजूद थे। कारोबारी जाकिर के अनुसार, वह करीब शाम 7:50 बजे अपनी पत्नी के साथ मार्केट की ओर चले गए थे। इसके बाद कर्मचारियों में से एक को गुटखा लेने के लिए बाहर भेजा गया। इसी दौरान महज कुछ मिनट के भीतर
दो नकाबपोश बदमाश फैक्ट्री के ऑफिस में पहुंचे और तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी नीरज कुमार जादौन और एसपी सिटी आदित्य बंसल फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कर्मचारी के गुटखा लेने जाने और वापस लौटने के बीच करीब 5 मिनट के अंतराल में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है। वादी से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें घटना के अनावरण में जुटी हैं और जल्द ही वारदात का सफल खुलासा किया जाएगा।
- नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन रहा तैनात, समाजसेवी ने कावड़ यात्रियों को वितरित की फल व पानी की बोतल जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम रहे। उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने कावड़ यात्रियों के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे के रुहेरी तिराहे पर बनाए गए कावड़ केम्प का निरीक्षण कर मूल भूत सुविधाओं का जायजा लिया। समाजसेवी दीपक कुशवाहा द्वारा कावड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को पानी की बोतल व फल वितरित किए गए। श्रावड़ मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कावड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा वेरिगेटिंग लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया।1
- जो हर किसी के दुःख-सुख में सबसे पहले पहुँचते हैं, जो हर मुसीबत में सबसे पहले मोर्चा संभाल लेते हैं, जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहते हैं… अब समय आ गया है कि हम भी अपना कर्ज़ चुकाएँ। जिस नेता ने हमेशा जनता के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की, आज हमें भी उनके साथ चट्टान बनकर खड़ा होना है। भरपूर जनसमर्थन देकर अपने नेता को कलम की ताकत दिलानी है, ताकि जनता की आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही नहीं जाए… बल्कि सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँचे। अबकी बार—जनता का साथ, जनता के सेवक के साथ। ✊ Kunwar Narendra Singh 🚩 जो हर किसी के दुःख-सुख में सबसे पहले पहुँचते हैं, जो हर मुसीबत में सबसे पहले मोर्चा संभाल लेते हैं, जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहते हैं… अब समय आ गया है कि हम भी अपना कर्ज़ चुकाएँ। जिस नेता ने हमेशा जनता के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की, आज हमें भी उनके साथ चट्टान बनकर खड़ा होना है। भरपूर जनसमर्थन देकर अपने नेता को कलम की ताकत दिलानी है, ताकि जनता की आवाज़ सिर्फ़ सुनी ही नहीं जाए… बल्कि सत्ता के गलियारों तक मजबूती से पहुँचे। अबकी बार—जनता का साथ, जनता के सेवक के साथ। ✊ Kunwar Narendra Singh 🚩1
- 💥हाथरस में पड़ोसियो से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत1
- कांवड़ियों के टूटे चप्पल तो पुलिसकर्मियों ने तुरन्त नई पहनाई और पैरों की मालिश कर जगाई इंसानियत की अलख शिकारपुर : अनूपशहर-शिकारपुर रोड पर देर रात पुलिस की सहृदयता और सेवाभाव का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला जब गश्त पर तैनात फैंटम पुलिसकर्मियों ने न केवल बेबस कांवड़ियों की मदद की बल्कि खाकी वर्दी का एक सच्चा और संवेदनशील रूप भी पेश किया मिली जानकारी के अनुसार छोटी काशी अनूपशहर से गंगाजल लेकर खुर्जा जा रहे कांवड़िए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल रात के समय अनूपम मैरिज होम के निकट सड़क किनारे बैठे हुए थे दोनों कांवड़िए बेहद थके और परेशान नजर आ रहे थे उसी दौरान रात्रि गश्त पर तैनात स्थानीय पुलिस फैंटम के जवान विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, वहां से गुजरे सड़क किनारे दोनों को बैठे देख पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी रोकी और उनसे रुकने का कारण पूछा इस पर कांवड़ियों ने दर्द से कराहते हुए बताया कि वे जल लेकर खुर्जा जा रहे है लेकिन रास्ते में उनकी चप्पल टूट गई है बिना चप्पलों के पैदल चलने के कारण उनके पैरों में तेज दर्द हो रहा है और वे आगे चलने में असमर्थ है कांवड़ियों की यह मजबूरी देख फैंटम पर तैनात जवानों का दिल पसीज गया बिना कोई देरी किए जवान तुरन्त बाजार से नई चप्पलें खरीदकर लाए इतना ही नहीं पुलिसकर्मी विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, ने खुद अपने हाथों से भोले अर्जुन, और भोलन बुलबुल, को चप्पलें पहनाईं और उनके सूजे हुए पैरों की मालिश भी की ताकि उन्हें दर्द से राहत मिल सके पुलिस कर्मियों के इस सेवाभाव और आत्मीय व्यवहार को देखकर दोनों कांवड़िए भावुक हो गए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल ने फैंटम जवानों का सहृदय धन्यवाद किया और उन्हें आशीर्वाद दिया स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी पुलिस कर्मियों विशाल चौधरी, व प्रदीप कुमार, के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की है ।1
- #अलीगढ" को "हरिगढ़" बनाने पर विवाद, सपा ने किया बड़ा "ऐलान"1
- राहुल गांधी रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लाठी चार्ज को गलत करार दिया। राहुल गांधी रांची में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लाठी चार्ज को गलत करार दिया। "झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।"1
- सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर सासनी के इगलास रोड पर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बसगोई निवासी करीब तीस वर्षीय सत्येंद्र पुत्र ओमपाल अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए सासनी आ रहे थे। जब वह गांव बसगोई के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सत्येंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायल को तुरंत सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।1