कांवड़ियों के टूटे चप्पल तो पुलिसकर्मियों ने तुरन्त नई पहनाई और पैरों की मालिश कर जगाई इंसानियत की अलख शिकारपुर : अनूपशहर-शिकारपुर रोड पर देर रात पुलिस की सहृदयता और सेवाभाव का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला जब गश्त पर तैनात फैंटम पुलिसकर्मियों ने न केवल बेबस कांवड़ियों की मदद की बल्कि खाकी वर्दी का एक सच्चा और संवेदनशील रूप भी पेश किया मिली जानकारी के अनुसार छोटी काशी अनूपशहर से गंगाजल लेकर खुर्जा जा रहे कांवड़िए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल रात के समय अनूपम मैरिज होम के निकट सड़क किनारे बैठे हुए थे दोनों कांवड़िए बेहद थके और परेशान नजर आ रहे थे उसी दौरान रात्रि गश्त पर तैनात स्थानीय पुलिस फैंटम के जवान विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, वहां से गुजरे सड़क किनारे दोनों को बैठे देख पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी रोकी और उनसे रुकने का कारण पूछा इस पर कांवड़ियों ने दर्द से कराहते हुए बताया कि वे जल लेकर खुर्जा जा रहे है लेकिन रास्ते में उनकी चप्पल टूट गई है बिना चप्पलों के पैदल चलने के कारण उनके पैरों में तेज दर्द हो रहा है और वे आगे चलने में असमर्थ है कांवड़ियों की यह मजबूरी देख फैंटम पर तैनात जवानों का दिल पसीज गया बिना कोई देरी किए जवान तुरन्त बाजार से नई चप्पलें खरीदकर लाए इतना ही नहीं पुलिसकर्मी विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, ने खुद अपने हाथों से भोले अर्जुन, और भोलन बुलबुल, को चप्पलें पहनाईं और उनके सूजे हुए पैरों की मालिश भी की ताकि उन्हें दर्द से राहत मिल सके पुलिस कर्मियों के इस सेवाभाव और आत्मीय व्यवहार को देखकर दोनों कांवड़िए भावुक हो गए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल ने फैंटम जवानों का सहृदय धन्यवाद किया और उन्हें आशीर्वाद दिया स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी पुलिस कर्मियों विशाल चौधरी, व प्रदीप कुमार, के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की है ।
कांवड़ियों के टूटे चप्पल तो पुलिसकर्मियों ने तुरन्त नई पहनाई और पैरों की मालिश कर जगाई इंसानियत की अलख शिकारपुर : अनूपशहर-शिकारपुर रोड पर देर रात पुलिस की सहृदयता और सेवाभाव का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला जब गश्त पर तैनात फैंटम पुलिसकर्मियों ने न केवल बेबस कांवड़ियों की मदद की बल्कि खाकी वर्दी का एक सच्चा और संवेदनशील रूप भी पेश किया मिली जानकारी के अनुसार छोटी काशी अनूपशहर से गंगाजल लेकर खुर्जा जा रहे कांवड़िए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल रात के समय अनूपम मैरिज होम के निकट सड़क किनारे बैठे हुए थे दोनों कांवड़िए बेहद थके और परेशान नजर आ रहे थे उसी दौरान रात्रि गश्त पर तैनात स्थानीय पुलिस फैंटम के जवान विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, वहां से गुजरे सड़क किनारे दोनों को बैठे देख पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी रोकी और उनसे रुकने का कारण पूछा इस पर कांवड़ियों ने दर्द से कराहते हुए बताया कि वे जल लेकर खुर्जा जा रहे है लेकिन रास्ते में उनकी चप्पल टूट गई है बिना चप्पलों के पैदल चलने के कारण उनके पैरों में तेज दर्द हो रहा है और वे आगे चलने में असमर्थ है कांवड़ियों की यह मजबूरी देख फैंटम पर तैनात जवानों का दिल पसीज गया बिना कोई देरी किए जवान तुरन्त बाजार से नई चप्पलें खरीदकर लाए इतना ही नहीं पुलिसकर्मी विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, ने खुद अपने हाथों से भोले अर्जुन, और भोलन बुलबुल, को चप्पलें पहनाईं और उनके सूजे हुए पैरों की मालिश भी की ताकि उन्हें दर्द से राहत मिल सके पुलिस कर्मियों के इस सेवाभाव और आत्मीय व्यवहार को देखकर दोनों कांवड़िए भावुक हो गए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल ने फैंटम जवानों का सहृदय धन्यवाद किया और उन्हें आशीर्वाद दिया स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी पुलिस कर्मियों विशाल चौधरी, व प्रदीप कुमार, के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की है ।
- कांवड़ियों के टूटे चप्पल तो पुलिसकर्मियों ने तुरन्त नई पहनाई और पैरों की मालिश कर जगाई इंसानियत की अलख शिकारपुर : अनूपशहर-शिकारपुर रोड पर देर रात पुलिस की सहृदयता और सेवाभाव का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला जब गश्त पर तैनात फैंटम पुलिसकर्मियों ने न केवल बेबस कांवड़ियों की मदद की बल्कि खाकी वर्दी का एक सच्चा और संवेदनशील रूप भी पेश किया मिली जानकारी के अनुसार छोटी काशी अनूपशहर से गंगाजल लेकर खुर्जा जा रहे कांवड़िए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल रात के समय अनूपम मैरिज होम के निकट सड़क किनारे बैठे हुए थे दोनों कांवड़िए बेहद थके और परेशान नजर आ रहे थे उसी दौरान रात्रि गश्त पर तैनात स्थानीय पुलिस फैंटम के जवान विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, वहां से गुजरे सड़क किनारे दोनों को बैठे देख पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी रोकी और उनसे रुकने का कारण पूछा इस पर कांवड़ियों ने दर्द से कराहते हुए बताया कि वे जल लेकर खुर्जा जा रहे है लेकिन रास्ते में उनकी चप्पल टूट गई है बिना चप्पलों के पैदल चलने के कारण उनके पैरों में तेज दर्द हो रहा है और वे आगे चलने में असमर्थ है कांवड़ियों की यह मजबूरी देख फैंटम पर तैनात जवानों का दिल पसीज गया बिना कोई देरी किए जवान तुरन्त बाजार से नई चप्पलें खरीदकर लाए इतना ही नहीं पुलिसकर्मी विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, ने खुद अपने हाथों से भोले अर्जुन, और भोलन बुलबुल, को चप्पलें पहनाईं और उनके सूजे हुए पैरों की मालिश भी की ताकि उन्हें दर्द से राहत मिल सके पुलिस कर्मियों के इस सेवाभाव और आत्मीय व्यवहार को देखकर दोनों कांवड़िए भावुक हो गए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल ने फैंटम जवानों का सहृदय धन्यवाद किया और उन्हें आशीर्वाद दिया स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी पुलिस कर्मियों विशाल चौधरी, व प्रदीप कुमार, के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की है ।1
- राजघाट में काशी की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती: श्याम सेवा मंडल ट्रस्ट ने मनाया छठवां गंगा उत्सव संवाददाता शफीकुर्रहमान डिबाई डिबाई के राजघाट स्थित दुर्गा देवी घाट पर सोमवार देर रात भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। श्री श्याम सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा काशी की तर्ज पर आयोजित इस महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन से हुई। ठेकेदार नगेंद्र सिंह, संजीव चौधरी, नरेश कुमार और विजय कुमार सिंह ने पूजा-अर्चना की। ब्राह्मणों ने गंगा मैया का दूध अभिषेक, पुष्प अर्पण और विशेष पूजन संपन्न कराया। इस दौरान शंख-घंटियों की ध्वनि और दीपों की जगमगाहट से पूरा घाट रोशन हो उठा। इसके बाद काशी की प्रसिद्ध गंगा आरती की तर्ज पर ब्राह्मणों ने विधि-विधान से महाआरती संपन्न कराई। इस दौरान भक्तों ने हाथों में दीप, धूप और पुष्प लेकर 'हर-हर गंगे' और 'जय गंगा मैया' के जयकारे लगाए। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने इस महाआरती में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। सावन का महीना और सोमवार का संयोग होने से श्रद्धालुओं की उपस्थिति अधिक रही। श्याम सेवा मंडल ट्रस्ट के संस्थापक पवन शर्मा ने बताया कि यह गंगा उत्सव इस वर्ष छठी बार आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सोनू गोयल, सूर्यकांत भारद्वाज, सोमी शर्मा, पवन शर्मा, विकास कौशिक, हिमांशु भारद्वाज, बबली पंडित, रवि गोयल, विशाल शर्मा, दिपांशु मित्तल, लक्ष्मी नारायण वाष्णेय, सागरकांत वर्मा, शिवम अग्रवाल, मोनू यादव, उमेश चंद सारस्वत, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राकेश निषाद, यश शर्मा, मोनू शर्मा और शाहिद सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन में राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज गंगा आरती में मौजूद रहे।1
- बुलंदशहर: शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में एक दबंग ग्राम प्रधान द्वारा असहाय बुजुर्ग की जमीन पर पिछले कई महीनों से अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। धमकी और आरोप: पीड़ित बुजुर्ग की पुत्रवधू का आरोप है कि ग्राम प्रधान उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है। साथ ही पुलिस पर पीड़ित की मदद करने के बजाय प्रधान का साथ देने का गंभीर आरोप लगाया है। एसएसपी से गुहार: कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिला अपने ससुर के साथ बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय पहुंची और निष्पक्ष जांच व कब्जा हटवाने की मांग की। अब देखना ये होगा कि, खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यवाही होती है या ऐसी ही जमीन के लिए भटकने को मजबूर होंगे पीड़ित रिपोर्ट: मनोज गिरि, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- भारतीय किसान यूनियन मातृभूमि की अहम बैठक, कासिम अली के नेतृत्व में किसानों को संगठन से जोड़ा बुलन्दशहर,, भारतीय किसान यूनियन मातृभूमि के जिला कार्यालय पर संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कासिम अली ने की। बैठक में संगठन की मजबूती और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कई किसानों ने भारतीय किसान यूनियन मातृभूमि की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष कासिम अली ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के साथ मजबूती से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अध्यक्ष कासिम अली लगातार किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनकी आवाज को मजबूत मंच देने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार गांव-गांव तक पहुंच बनाने और किसानों को एकजुट करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कासिम अली ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन मातृभूमि किसानों के हितों के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी। किसानों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान किसानों में संगठन को लेकर उत्साह देखने को मिला। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।1
- रामनगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश रामनगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश गभाना। ग्राम रामनगर में रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर अलीगढ़ जिले के बिलखुरा गांव जा रहे कांवड़ियों का श्री राम सेना संगठन एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया और उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की गई। कार्यक्रम में श्री राम सेना संगठन के जिला प्रचारक संजू फौजी, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह उर्फ सोनू सहित रामनगर के ग्रामीण मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम”, “जय गौ माता” और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए। श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष हरिगढ़ योगेश कुमार उर्फ केडी भैया ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से पति-पत्नी द्वारा कांवड़ उठाकर की जा रही यह यात्रा सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कांवड़ियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले ऐसे परिवार समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ियों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और उनकी यात्रा सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- बुलंदशहर क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद द्वारा थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र में कांवड़ रूट का निरीक्षण किया गया तथा कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते हुए फल एवं जल वितरित किये गये1
- अधिकारियों की आमद से भजनों का दौर रुका महिलाओं में दिखी नाराजग बरासऊ के प्रसिद्ध शिव मन्दिर पहुंचे डीएम और एसएसपी, सावन मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के ग्राम बरासऊ स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मन्दिर में सावन मेले और जलाभिषेक की तैयारियों का निरीक्षण करने जिलाधिकारी कुमार हर्ष, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, पहुंचे निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, ने मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार सैनी, से मन्दिर में श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्गों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली पुलिस बल की पर्याप्तता पर चर्चा करते हुए जब एसएसपी ने पूछा कि पुलिस फोर्स कम तो नहीं है इस पर कोतवाल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और पुलिस फोर्स पर्याप्त मात्रा में तैनात है एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए अधिकारियों की आमद से भजनों का दौर रुका महिलाओं में दिखी नाराजगी निरीक्षण के दौरान एक चर्चा का विषय भी सामने आया जिले के आलाधिकारियों के आगमन की भनक लगते ही मन्दिर कमेटी के सदस्यों ने मन्दिर परिसर में महिलाओं द्वारा गाए जा रहे धार्मिक भजनों और लोकगीतों को बन्द करवा दिया इस पर स्थानीय महिलाओं में असंतोष देखा गया महिलाओं का कहना था कि डीएम-एसएसपी के आने की वजह से भगवान भोलेनाथ के भजनों को बन्द कराना अनुचित है हालांकि, महिलाओं के विरोध के बावजूद मन्दिर कमेटी ने भजन चालू नहीं कराए जिसके बाद नाराज होकर महिलाएं अपने-अपने घरों को लौट गई निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिकारपुर, सीओ प्रमोद कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह, सहित प्रमुख अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा ।1
- *अलीगढ़ में हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री से तमंचे के बल पर 10 लाख की लूट, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश अलीगढ़ के ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके भुजपुरा में ठाकुर वाली गली के पास हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री में तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद दो नकाबपोश बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों संदिग्ध बैग लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जाकिर मेटल के हार्डवेयर कारखाने में घटना के समय तीन कर्मचारी मौजूद थे। कारोबारी जाकिर के अनुसार, वह करीब शाम 7:50 बजे अपनी पत्नी के साथ मार्केट की ओर चले गए थे। इसके बाद कर्मचारियों में से एक को गुटखा लेने के लिए बाहर भेजा गया। इसी दौरान महज कुछ मिनट के भीतर दो नकाबपोश बदमाश फैक्ट्री के ऑफिस में पहुंचे और तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी नीरज कुमार जादौन और एसपी सिटी आदित्य बंसल फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कर्मचारी के गुटखा लेने जाने और वापस लौटने के बीच करीब 5 मिनट के अंतराल में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है। वादी से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें घटना के अनावरण में जुटी हैं और जल्द ही वारदात का सफल खुलासा किया जाएगा।2