रामनगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश रामनगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश गभाना। ग्राम रामनगर में रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर अलीगढ़ जिले के बिलखुरा गांव जा रहे कांवड़ियों का श्री राम सेना संगठन एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया और उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की गई। कार्यक्रम में श्री राम सेना संगठन के जिला प्रचारक संजू फौजी, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह उर्फ सोनू सहित रामनगर के ग्रामीण मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम”, “जय गौ माता” और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए। श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष हरिगढ़ योगेश कुमार उर्फ केडी भैया ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से पति-पत्नी द्वारा कांवड़ उठाकर की जा रही यह यात्रा सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कांवड़ियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले ऐसे परिवार समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ियों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और उनकी यात्रा सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
रामनगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश रामनगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश गभाना। ग्राम रामनगर में रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर अलीगढ़ जिले के बिलखुरा गांव जा रहे कांवड़ियों का श्री राम सेना संगठन एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया और उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की गई। कार्यक्रम में श्री राम सेना संगठन के जिला प्रचारक संजू फौजी, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह उर्फ सोनू सहित रामनगर के ग्रामीण मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम”, “जय गौ माता” और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए। श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष हरिगढ़ योगेश कुमार उर्फ केडी भैया ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से पति-पत्नी द्वारा कांवड़ उठाकर की जा रही यह यात्रा सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कांवड़ियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले ऐसे परिवार समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ियों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और उनकी यात्रा सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
- रामनगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश रामनगर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, सनातन संस्कृति और संस्कारों का दिया संदेश गभाना। ग्राम रामनगर में रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर अलीगढ़ जिले के बिलखुरा गांव जा रहे कांवड़ियों का श्री राम सेना संगठन एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया और उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की गई। कार्यक्रम में श्री राम सेना संगठन के जिला प्रचारक संजू फौजी, जिला महासचिव नरेंद्र सिंह उर्फ सोनू सहित रामनगर के ग्रामीण मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम”, “जय गौ माता” और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाए। श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष हरिगढ़ योगेश कुमार उर्फ केडी भैया ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को अपनी संस्कृति, धर्म और संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से पति-पत्नी द्वारा कांवड़ उठाकर की जा रही यह यात्रा सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कांवड़ियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था रखने वाले ऐसे परिवार समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवड़ियों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और उनकी यात्रा सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- अलीगढ़ में बड़ा पुलिस एक्शन: बस में लगी आग और गौ-तस्करी के आरोपियों से मुठभेड़ | Aligarh News अलीगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा से आ रही एक निजी बस पार्क होने के कुछ देर बाद अचानक आग की चपेट में आ गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। वहीं, अलीगढ़ के गवाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गौ-तस्करी गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें तीन भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अवैध मांस परिवहन से जुड़े सबूत मिटाने के लिए एक वाहन में आग लगाने की बात कबूल की। पुलिस ने मौके से तमंचे/हथियार और मांस काटने के उपकरण बरामद किए जाने की जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का संबंध क्षेत्र में हुई कई आपराधिक घटनाओं से होने की जांच की जा रही है। अलीगढ़ की ताजा और स्थानीय खबरों के लिए Shuru News App से जुड़े रहें। Aligarh News, Aligarh Breaking News, Aligarh Police, Aligarh Encounter, Gawana Aligarh News, Aligarh Crime News, Aligarh Latest News, UP Police, Aligarh Crime, गौ तस्करी, गौ तस्कर गिरफ्तार, अलीगढ़ पुलिस मुठभेड़, अलीगढ़ क्राइम न्यूज़, अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़, गवाना न्यूज़, उत्तर प्रदेश न्यूज़ #AligarhNews #AligarhBreakingNews #AligarhCrime #AligarhEncounter #Gawana #UPNews #BreakingNews #LatestNews #CrimeNews #अलीगढ़ #अलीगढ़न्यूज़ #अलीगढ़पुलिस #ब्रेकिंगन्यूज़ #उत्तरप्रदेश #पुलिसमुठभेड़ aligarh news today, aligarh latest news, aligarh breaking news today, aligarh police news, aligarh encounter today, gawana news, aligarh crime news today, up police encounter, up crime news, breaking news aligarh, aligarh viral news, aligarh news live, latest up news, hindi news, crime news hindi, police action, police encounter news, aligarh news shuru app Aligarh News, News Aligarh, Aligarh Police, Police Aligarh, Aligarh Crime, Crime Aligarh, Aligarh Encounter, Encounter Aligarh, Gawana News, News Gawana, UP News, News UP, Breaking News Aligarh, Aligarh Breaking News, Aligarh Latest News, Latest Aligarh News, अलीगढ़ समाचार, समाचार अलीगढ़, अलीगढ़ पुलिस, पुलिस अलीगढ़, अलीगढ़ क्राइम, क्राइम अलीगढ़2
- कांवड़ियों के टूटे चप्पल तो पुलिसकर्मियों ने तुरन्त नई पहनाई और पैरों की मालिश कर जगाई इंसानियत की अलख शिकारपुर : अनूपशहर-शिकारपुर रोड पर देर रात पुलिस की सहृदयता और सेवाभाव का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला जब गश्त पर तैनात फैंटम पुलिसकर्मियों ने न केवल बेबस कांवड़ियों की मदद की बल्कि खाकी वर्दी का एक सच्चा और संवेदनशील रूप भी पेश किया मिली जानकारी के अनुसार छोटी काशी अनूपशहर से गंगाजल लेकर खुर्जा जा रहे कांवड़िए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल रात के समय अनूपम मैरिज होम के निकट सड़क किनारे बैठे हुए थे दोनों कांवड़िए बेहद थके और परेशान नजर आ रहे थे उसी दौरान रात्रि गश्त पर तैनात स्थानीय पुलिस फैंटम के जवान विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, वहां से गुजरे सड़क किनारे दोनों को बैठे देख पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी रोकी और उनसे रुकने का कारण पूछा इस पर कांवड़ियों ने दर्द से कराहते हुए बताया कि वे जल लेकर खुर्जा जा रहे है लेकिन रास्ते में उनकी चप्पल टूट गई है बिना चप्पलों के पैदल चलने के कारण उनके पैरों में तेज दर्द हो रहा है और वे आगे चलने में असमर्थ है कांवड़ियों की यह मजबूरी देख फैंटम पर तैनात जवानों का दिल पसीज गया बिना कोई देरी किए जवान तुरन्त बाजार से नई चप्पलें खरीदकर लाए इतना ही नहीं पुलिसकर्मी विशाल चौधरी, और प्रदीप कुमार, ने खुद अपने हाथों से भोले अर्जुन, और भोलन बुलबुल, को चप्पलें पहनाईं और उनके सूजे हुए पैरों की मालिश भी की ताकि उन्हें दर्द से राहत मिल सके पुलिस कर्मियों के इस सेवाभाव और आत्मीय व्यवहार को देखकर दोनों कांवड़िए भावुक हो गए भोले अर्जुन और भोलन बुलबुल ने फैंटम जवानों का सहृदय धन्यवाद किया और उन्हें आशीर्वाद दिया स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी पुलिस कर्मियों विशाल चौधरी, व प्रदीप कुमार, के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की है ।1
- अधिकारियों की आमद से भजनों का दौर रुका महिलाओं में दिखी नाराजग बरासऊ के प्रसिद्ध शिव मन्दिर पहुंचे डीएम और एसएसपी, सावन मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के ग्राम बरासऊ स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मन्दिर में सावन मेले और जलाभिषेक की तैयारियों का निरीक्षण करने जिलाधिकारी कुमार हर्ष, और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, पहुंचे निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमले ने मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, ने मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार सैनी, से मन्दिर में श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्गों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली पुलिस बल की पर्याप्तता पर चर्चा करते हुए जब एसएसपी ने पूछा कि पुलिस फोर्स कम तो नहीं है इस पर कोतवाल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और पुलिस फोर्स पर्याप्त मात्रा में तैनात है एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए अधिकारियों की आमद से भजनों का दौर रुका महिलाओं में दिखी नाराजगी निरीक्षण के दौरान एक चर्चा का विषय भी सामने आया जिले के आलाधिकारियों के आगमन की भनक लगते ही मन्दिर कमेटी के सदस्यों ने मन्दिर परिसर में महिलाओं द्वारा गाए जा रहे धार्मिक भजनों और लोकगीतों को बन्द करवा दिया इस पर स्थानीय महिलाओं में असंतोष देखा गया महिलाओं का कहना था कि डीएम-एसएसपी के आने की वजह से भगवान भोलेनाथ के भजनों को बन्द कराना अनुचित है हालांकि, महिलाओं के विरोध के बावजूद मन्दिर कमेटी ने भजन चालू नहीं कराए जिसके बाद नाराज होकर महिलाएं अपने-अपने घरों को लौट गई निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिकारपुर, सीओ प्रमोद कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह, सहित प्रमुख अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा ।1
- *अलीगढ़ में हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री से तमंचे के बल पर 10 लाख की लूट, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश अलीगढ़ के ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके भुजपुरा में ठाकुर वाली गली के पास हार्डवेयर कारोबारी की फैक्ट्री में तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। वारदात के बाद दो नकाबपोश बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों संदिग्ध बैग लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जाकिर मेटल के हार्डवेयर कारखाने में घटना के समय तीन कर्मचारी मौजूद थे। कारोबारी जाकिर के अनुसार, वह करीब शाम 7:50 बजे अपनी पत्नी के साथ मार्केट की ओर चले गए थे। इसके बाद कर्मचारियों में से एक को गुटखा लेने के लिए बाहर भेजा गया। इसी दौरान महज कुछ मिनट के भीतर दो नकाबपोश बदमाश फैक्ट्री के ऑफिस में पहुंचे और तमंचे के बल पर करीब 10 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी नीरज कुमार जादौन और एसपी सिटी आदित्य बंसल फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कर्मचारी के गुटखा लेने जाने और वापस लौटने के बीच करीब 5 मिनट के अंतराल में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों का गठन किया है। वादी से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें घटना के अनावरण में जुटी हैं और जल्द ही वारदात का सफल खुलासा किया जाएगा।2