सबलगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: मावा, पनीर व गैस सिलेंडर जब्त मुरैना, 1 मार्च 2026। होली त्यौहार के मद्देनज़र मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर एसडीएम सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी के नेतृत्व में तहसीलदार श्री सीताराम वर्मा एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जितेन्द्र राजावत, पटवारियों एवं संबंधित अधिकारियों की टीम ने विभिन्न डेयरियों पर कार्रवाई की। 🔹 भोले बाबा डेयरी, रानी कुआं रोड से 85 किग्रा मावा, 18 किग्रा पनीर एवं 1 भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। 🔹 मुकेश मित्तल डेयरी, चाँदनी चौक से 7.5 किग्रा मावा एवं 2 भरे हुए गैस सिलेंडर जब्त किए गए। 🔹 गोयल डेयरी से 90 किग्रा पनीर एवं 2 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त की गई सामग्री के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए हैं। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी एवं अनियमितताओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके

- User5918Sabalgarh, Morena👏1 hr ago
- वीडियो को याद आया शेयर करें फोलो करें चैनल को सपोर्ट करें1
- मुरैना, 1 मार्च 2026। होली त्यौहार के मद्देनज़र मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर एसडीएम सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी के नेतृत्व में तहसीलदार श्री सीताराम वर्मा एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जितेन्द्र राजावत, पटवारियों एवं संबंधित अधिकारियों की टीम ने विभिन्न डेयरियों पर कार्रवाई की। 🔹 भोले बाबा डेयरी, रानी कुआं रोड से 85 किग्रा मावा, 18 किग्रा पनीर एवं 1 भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। 🔹 मुकेश मित्तल डेयरी, चाँदनी चौक से 7.5 किग्रा मावा एवं 2 भरे हुए गैस सिलेंडर जब्त किए गए। 🔹 गोयल डेयरी से 90 किग्रा पनीर एवं 2 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त की गई सामग्री के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए हैं। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी एवं अनियमितताओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके1
- बहुत बड़े विध्वंस की संभावना! ईरान ने फारस की खाड़ी को बंद किया। अमेरिकी जहाजों को रोकने के लिए फारस की खाड़ी को ईरान ने बंद कर दिया। दुनियाभर में तेल की कीमतों में आ सकता है उछाल। एशिया में तेल आने और तेल जाने का मुख्य रास्ता है फारस की खाड़ी होकर ही है। भारत के पास 74 दिनों का तेल रिजर्व मौजूद है।1
- अधिवक्ताओं ने गुलाब लगाकर एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर के अधिवक्ताओं द्वारा होली पर को लेकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। होली से पूर्व लास्ट वर्किंग डे होने पर अधिवक्ताओं द्वारा होली मनाई गई। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार गोयल ने सभी अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। धौलपुर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और हमें आपसी वैमनस्यता को भूलाकर इस पर्व को धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं के गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ बाड़ी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जादौन ने कहा कि जिस प्रकार होली जितने रंग होते हैं उतने ही रंग सभी के जीवन को खुशहाल करें। उन्होंने अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिका दहन के साथ ही सभी बुराइयों का भी दहन हो जाए और आपस में भाईचारा और प्रेम का संचार हो। वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल कुमार भार्गव ने कहा कि धौलपुर बार बेंच में मधुर संबंध और भी ज्यादा बेहतर हो तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय की प्राप्ति हो ऐसी कामना है। इस अवसर पर कोर्ट मेनेजर बृजेश शर्मा, मुंसरीफ राजीव शर्मा, महासचिव अरविंद सिंह गुर्जर, कीर्ति राजावत स्मिथ अग्रवाल कुसुमाकर गर्ग जेपी त्यागी, रविंद्र मोदी अमन भार्गव जितेंद्र केन, नितिन मोदी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।4
- डबरा-ग्वालियर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई, लेकिन ड्राइवर ट्रक रोकने की बजाय कार को करीब डेढ़ किलोमीटर डिफेंस पार्क के सामने तक तक घसीटता ले गया। घटना शनिवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास की है। नेक्सॉन कार में तीन लोग सवार थे। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद तीनों लोग सुरक्षित बच गए। इस पूरी घटना का वीडियो रविवार को सामने आया।1
- जिला मुरैना के अम्बाह नगर में हर साल की तरह आयोजित व्यापार मेला जो कि अम्बाह जयस्वर महादेव मेला के नाम क्षेत्र में चर्चित है इस वर्ष १० फरवरी से आयोजित भव्य मेला जो २० फरवरी से क्षेत्रीय लोगों के द्वारा मेला परिसर में जानें से प्रर्दशन बड़ा वहीं २५ फरवरी से जब जन सैलाब उमड़ा तो मेला व्यापारियों का उत्साह बढ़ गया1
- अंबाह। चंबल क्षेत्र के विकास और जनजागरूकता के उद्देश्य से निकाली जा रही चंबल विकास यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे अंबाह पहुंचेगी। यह यात्रा चंबल मैया के उद्गम स्थल जना पाव से प्रारंभ होकर चंबल किनारे विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 2 मार्च को उत्तर प्रदेश के पचनदा संगम पर समाप्त होगी। अंबाह आगमन पर यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन महाराणा प्रताप पार्क में किया जाएगा। इस अवसर पर ठाकुर योगेंद्र सिंह भदौरिया, पूर्व सीएसपी सुरेंद्र सिंह तोमर तथा अजमेर सिंह कुशवाहा सहित उनकी टीम उपस्थित रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर चंबल विकास यात्रा का स्वागत करने की अपील की है। यह यात्रा 20 फरवरी से प्रारंभ होकर 2 मार्च तक विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए चंबल नदी क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश दे रही है।1
- PM Shri Narendra Modi offers prayers at Arulmigu Subramaniyaswamy Temple, Tirupparankundram in Madurai.1