Shuru
Apke Nagar Ki App…
कूरेभार के सालिमपुर ग्रांट गांव में बड़ा हादसा, छप्परनुमा घर जलकर खाक सुलतानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र के सालिमपुर ग्रांट (परसौहा) गांव में चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण एक छप्परनुमा घर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक परिवार को भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
Kamalpresh Kamal tiwari
कूरेभार के सालिमपुर ग्रांट गांव में बड़ा हादसा, छप्परनुमा घर जलकर खाक सुलतानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र के सालिमपुर ग्रांट (परसौहा) गांव में चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण एक छप्परनुमा घर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक परिवार को भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर जनपद में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कूरेभार क्षेत्र से होकर गुजरने वाले अयोध्या–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार भी टूटकर गिर गए, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर सड़क से पेड़ हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।1
- लखनऊ मोहन लालगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गाय निरमाणाधीन मकान के बेसमेंट में गिर गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक गाय काफी देर तक बेसमेंट फसी रही जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी दलबल के साथ पहुंचकर हालात का जायजा लिया और तुरंत ही बिना देर किए नगर पंचायत को सूचित कर राहत एंव बचाव कार्य शुरु कर वाया नगर पंचायत की टीम ने कडी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिए स्थानीय लोगों ने टीम की सराहना किया ।1
- जयसिंहपुर (सुल्तानपुर): तहसील क्षेत्र में बुधवार को अचानक प्रकृति के बदले तेवरों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। भीषण उमस और गर्मी के बीच अचानक आसमान में आए काले बादलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया, जिसके बाद तेज आंधी और बारिश ने जमकर तांडव मचाया। तेज हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत दोपहर के बाद अचानक हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। हवा के झोंकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों को अपना सामान समेटने का मौका तक नहीं मिला। बारिश से जनजीवन प्रभावित आंधी के साथ ही शुरू हुई तेज बारिश ने बिजली व्यवस्था को भी ठप कर दिया। कई ग्रामीण इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिरने से आवागमन बाधित हुआ है। अचानक हुई इस बारिश से जहाँ एक ओर तापमान में गिरावट आई है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रमुख बिंदु: बिजली ठप: सुरक्षा की दृष्टि से कई फीडरों की बिजली काट दी गई, जिससे दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे। आवागमन बाधित: तेज हवा के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छाने से वाहन रेंगते नजर आए। किसानों की चिंता: अचानक आए इस बदलाव से फसल की कटाई या मड़ाई कर रहे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। सतर्क रहें: प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और जर्जर इमारतों के नीचे शरण न लें। बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।1
- खेती का आसान तरीका छोटा मिनी ट्रैक्टर अपने कामों के लिए बेहतर और आसान बुराई करने के लिए निराई करने के लिए बहुत अच्छा बहुत बेहतरीन उपाय1
- संग्रामपुर। क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश में बदल गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं, गड़गड़ाहट और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बारिश के दौरान आसमान में लगातार तेज गड़गड़ाहट होती रही और बिजली चमकने से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। कुछ समय के लिए घने बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया, जिससे दिन में भी अंधेरा जैसा दृश्य दिखाई देने लगा। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां हिलती रहीं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की कटाई के बाद खेतों में भूसा बनाने के लिए रखी गई पराली भीगने लगी, जिससे उसके सड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश लंबे समय तक जारी रही तो पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो सकता है। वहीं तेज हवा और बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीण इलाकों में कई जगह बिजली के तारों और खंभों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि जारी थी। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया है।1
- अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी और ओलावृष्टि के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर इसौली रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे गुजर रही बेगमपुरा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। टक्कर के चलते ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और रेलवे लाइन की इलेक्ट्रिक सप्लाई भी बाधित हो गई। इसके कारण बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रैक पर ही घंटों खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक पर गिरी पेड़ की डालियों को काटकर हटाया। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक सप्लाई को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू किया गया। हालांकि, इस पूरी घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रेलवे कर्मचारी देर तक मौके पर मरम्मत कार्य में जुटे रहे।यह पूरा मामला मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के इसौली रोड क्रॉसिंग के पास का है, जहां मौसम के अचानक बदले मिजाज ने रेल संचालन को प्रभावित कर दिया।2
- अयोध्या धाम में शिव मंदिर पर धर्म ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर, श्री अयोध्या धाम में स्थित प्रतिष्ठित शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य धर्म ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूरा परिसर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में डूबा नजर आया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वज फहराया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस आयोजन को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम देश की आस्था का केंद्र है और यहां हो रहे ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति को और मजबूती प्रदान करते हैं।1
- मुजफ्फरनगर के लजीज होटल में गैस सेल्डंर में भीषण आग अफरा तफरी का माहौल हुआ होटल में खाना खा रहे लोगो में भगदड स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से आग पर काबू1