जयसिंहपुर: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश से मची अफरा-तफरी जयसिंहपुर (सुल्तानपुर): तहसील क्षेत्र में बुधवार को अचानक प्रकृति के बदले तेवरों ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। भीषण उमस और गर्मी के बीच अचानक आसमान में आए काले बादलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया, जिसके बाद तेज आंधी और बारिश ने जमकर तांडव मचाया। तेज हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत दोपहर के बाद अचानक हवा की रफ्तार इतनी तेज हो गई कि राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। हवा के झोंकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सड़कों पर दृश्यता कम हो गई और बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों को अपना सामान समेटने का मौका तक नहीं मिला। बारिश से जनजीवन प्रभावित आंधी के साथ ही शुरू हुई तेज बारिश ने बिजली व्यवस्था को भी ठप कर दिया। कई ग्रामीण इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिरने से आवागमन बाधित हुआ है। अचानक हुई इस बारिश से जहाँ एक ओर तापमान में गिरावट आई है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर हुए जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रमुख बिंदु: बिजली ठप: सुरक्षा की दृष्टि से कई फीडरों की बिजली काट दी गई, जिससे दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे। आवागमन बाधित: तेज हवा के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छाने से वाहन रेंगते नजर आए। किसानों की चिंता: अचानक आए इस बदलाव से फसल की कटाई या मड़ाई कर रहे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। सतर्क रहें: प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और जर्जर इमारतों के नीचे शरण न लें। बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।

- मेरठ जनपद स्थित एक साधारण दिखने वाले मकान में सब कुछ चौंका दिया है बाहर से बिना प्लास्टर का कच्चा घर लेकिन घर के अंदर डबल बेड के नीचे चला रहा अवैध हथियारों का खतरनाक कारोबार पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से गुप्त फैक्ट्री का खुलासा हुआ है जहां से अवैध हथियार बनाएं और सप्लाई किये जा रहे थे।1
- *अज्ञात कारणों से युवक की हत्या, गांव में आक्रोश पुलिस की जाँच हर पहलू पर* रिपोर्टर अशोक कुमार वर्मा जनपद सुल्तानपुर की लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के भेटौरा ग्रामसभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भेटौरा गांव में हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे जसवंत सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भेटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। घटना के पीछे दो वजहें सामने आ रही हैं। एक, मोटरसाइकिल आपस में छू जाने को लेकर हुई कहासुनी, और दूसरी 26 तारीख को हुआ पुराना विवाद। परिजनों का आरोप है कि हमलावर पहले से साजिश के तहत मौके पर मौजूद थे। गंभीर रूप से घायल जसवंत को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि जसवंत गांव में विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच की मांग कर रहे थे, जिससे कुछ लोगों ने रंजिश पाल ली थी। उसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि जसवंत आगामी चुनाव की भी तैयारी कर रहे थे। वहीं, विकासखंड लम्भुआ प्रशासन का कहना है कि जसवंत की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ था। इस बयान से परिजनों में नाराजगी देखी जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आक्रोशित है। शिवगढ़ पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और मृतक को न्याय दिलाया जाएगा।4
- प्रधान जी की नींद गहरी, सागापुर की जनता गंदे पानी में ठहरी! अमेठी जिले की संगापुर ग्राम सभा में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव का मुख्य मार्ग नाली के गंदे पानी से पूरी तरह डूब चुका है, लेकिन जिम्मेदार ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव मानो गहरी नींद में सोए हुए हैं। गांव की सड़क अब रास्ता कम और गंदे पानी का तालाब ज्यादा दिखाई दे रही है। रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और किसान इसी बदहाल रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। जगह-जगह भरे बदबूदार पानी से संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है, लेकिन पंचायत प्रशासन को ग्रामीणों की परेशानी से कोई लेना-देना नजर नहीं आ रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी प्रधान जी सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे, जबकि हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर गांव के विकास का पैसा कहां खर्च हो रहा है, जब मुख्य मार्ग तक ठीक नहीं हो पा रहा? संगापुर की जनता अब पूछ रही है — क्या प्रधान जी सिर्फ चुनाव के समय ही गांव याद करते हैं? क्या ग्रामीणों को गंदे पानी और कीचड़ में जीने के लिए छोड़ दिया गया है? अगर जल्द सड़क और नाली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी बड़ा आंदोलन बन सकता है।1
- Post by Sujit jaiswal1
- सुल्तानपुर: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज सुल्तानपुर जनपद के थाना शिवगढ़ क्षेत्र के भीटौरा ग्राम में 28 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे मारपीट की घटना सामने आई। सूचना पर पुलिस ने घायल जसवंत सिंह (पुत्र विजय बहादुर) को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई बलवंत सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।2
- *“एक प्राइवेट बस, जो लुधियाना से आ रही थी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 108 किमी पर आज सुबह लगभग 06:00 बजे पलट गई। जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सभी इमरजेंसी टीमों/एम्बुलेंस को अवगत कराते हुए मौके पर भेजा गया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कुरेभार भेजा गया। एक 05 वर्षीय बच्ची जो गंभीर रूप से घायल है एवं 12 अन्य घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु दूसरी बस की व्यवस्था की गई है, साथ ही उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।* *उक्त संबंध में जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा दी गई बाइट।”*1
- आकाशीय बिजली गिरने से कब्रिस्तान में भीषण आग, बांस की कोठ जलकर खाक सुल्तानपुर। भदैंया ब्लॉक के ग्राम पंचायत दाऊद पट्टी में बुधवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से कब्रिस्तान परिसर में भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि तेज गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान बिजली सीधे कब्रिस्तान में गिरी, जिससे वहां मौजूद सूखे बांस और झाड़ियों में आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में रखी बांस की कोठ को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बांस की कोठ पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग प्राकृतिक आपदाओं को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।1
- *"आज दिनांक 28 अप्रैल, थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनकी पुत्री घर से कहीं चली गई है। जिस पर उस युवती को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद किया गया तथा दोनों पक्षों को थाना स्थानीय पर बुलाया गया। परिवार जन के साथ एक अधिवक्ता आये हुए थे। थाना स्थानीय पर जो लोग आये हुए थे वो मौके से जा चुके हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। यह वीडियो केवल पेशबंदी के लिए प्रसारित किया गया है।"* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी श्री विनय गौतम की बाइटः-*1
- उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 108 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1