Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाहर से कच्चा घर अंदर हथियारों का जखीरा मेरठ में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ मेरठ जनपद स्थित एक साधारण दिखने वाले मकान में सब कुछ चौंका दिया है बाहर से बिना प्लास्टर का कच्चा घर लेकिन घर के अंदर डबल बेड के नीचे चला रहा अवैध हथियारों का खतरनाक कारोबार पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से गुप्त फैक्ट्री का खुलासा हुआ है जहां से अवैध हथियार बनाएं और सप्लाई किये जा रहे थे।
Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
बाहर से कच्चा घर अंदर हथियारों का जखीरा मेरठ में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ मेरठ जनपद स्थित एक साधारण दिखने वाले मकान में सब कुछ चौंका दिया है बाहर से बिना प्लास्टर का कच्चा घर लेकिन घर के अंदर डबल बेड के नीचे चला रहा अवैध हथियारों का खतरनाक कारोबार पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से गुप्त फैक्ट्री का खुलासा हुआ है जहां से अवैध हथियार बनाएं और सप्लाई किये जा रहे थे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आकाशीय बिजली गिरने से कब्रिस्तान में भीषण आग, बांस की कोठ जलकर खाक सुल्तानपुर। भदैंया ब्लॉक के ग्राम पंचायत दाऊद पट्टी में बुधवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से कब्रिस्तान परिसर में भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि तेज गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान बिजली सीधे कब्रिस्तान में गिरी, जिससे वहां मौजूद सूखे बांस और झाड़ियों में आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में रखी बांस की कोठ को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुद ही आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बांस की कोठ पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग प्राकृतिक आपदाओं को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।1
- *“एक प्राइवेट बस, जो लुधियाना से आ रही थी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 108 किमी पर आज सुबह लगभग 06:00 बजे पलट गई। जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सभी इमरजेंसी टीमों/एम्बुलेंस को अवगत कराते हुए मौके पर भेजा गया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कुरेभार भेजा गया। एक 05 वर्षीय बच्ची जो गंभीर रूप से घायल है एवं 12 अन्य घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु दूसरी बस की व्यवस्था की गई है, साथ ही उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।* *उक्त संबंध में जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा दी गई बाइट।”*1
- उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। धनपतगंज थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 108 पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- *आग में उजड़ा आशियाना, अंडरपास बना ठिकाना… राहत अब भी दूर* लम्भुआ (सुल्तानपुर) से संवेदनशील रिपोर्ट लम्भुआ तहसील क्षेत्र के अनापुर नारायनगंज (तकियवा) गांव में बीते बुधवार को लगी भीषण आग ने दो सगे भाइयों का सब कुछ छीन लिया। अफसर अली और पीर अली (पुत्र सुबराती) का घर, सामान, अनाज—सब कुछ चंद मिनटों में राख हो गया। लेकिन दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ… हादसे के 4–5 दिन बाद भी सरकारी मदद का कोई अता-पता नहीं है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों की तमाम कोशिशों के बावजूद घर में रखा हर सामान जलकर खाक हो गया। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों परिवारों का आशियाना पूरी तरह खत्म हो चुका था। अब अंडरपास ही घर है… बेघर हुए परिवार आज रेलवे अंडरपास के नीचे दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं। खुले आसमान के नीचे जिंदगी काट रहे इन परिवारों के लिए हर रात किसी परीक्षा से कम नहीं। बच्चों की आंखों में डर है, महिलाओं के सामने असुरक्षा की चिंता—और ऊपर से तपती गर्मी ने हालात और बदतर कर दिए हैं। प्रधान का सहारा, सिस्टम लाचार ग्राम प्रधान ने मानवता दिखाते हुए राशन, बर्तन और जरूरी सामान मुहैया कराया है, उसी के सहारे किसी तरह चूल्हा जल रहा है। लेकिन यह मदद सीमित है और स्थायी समाधान नहीं। सरकारी राहत अब भी ‘कागजों’ में तहसील प्रशासन का कहना है कि लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है और नियमानुसार जल्द ही राहत राशि व सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब तक पीड़ित परिवारों के हाथ खाली हैं। 👉 बड़ा सवाल: जब घर जल गया, छत छिन गई, बच्चे सड़कों पर आ गए—तो राहत पहुंचने में इतनी देरी क्यों? क्या कागजी प्रक्रिया पूरी होने तक ये परिवार यूं ही अंडरपास के नीचे जिंदगी गुजारते रहेंगे?3
- जनपद सुल्तानपुर के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक प्राइवेट बस, जो लुधियाना से आ रही थी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 108 किमी पर आज सुबह लगभग 06:00 बजे पलट गई। जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सभी इमरजेंसी टीमों/एम्बुलेंस को अवगत कराते हुए मौके पर भेजा गया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कुरेभार भेजा गया। एक 05 वर्षीय बच्ची जो गंभीर रूप से घायल है एवं 12 अन्य घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु दूसरी बस की व्यवस्था की गई है, साथ ही उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।* *उक्त संबंध में जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा दी गई बाइट।”*1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- प्रतापगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों को छूता नजर आया जब अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ हुआ। इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो बनारस–पुणे और अयोध्या–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) रूट पर चलेगी। इस ऐतिहासिक मौके पर बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जश्न का माहौल देखने को मिला। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक भारत की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा (धीरज ओझा) की सक्रिय भूमिका भी चर्चा में रही। 👉 वीडियो में देखें पूरा कार्यक्रम और जनता की प्रतिक्रिया।2
- *"आज दिनांक 28 अप्रैल, थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनकी पुत्री घर से कहीं चली गई है। जिस पर उस युवती को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद किया गया तथा दोनों पक्षों को थाना स्थानीय पर बुलाया गया। परिवार जन के साथ एक अधिवक्ता आये हुए थे। थाना स्थानीय पर जो लोग आये हुए थे वो मौके से जा चुके हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। यह वीडियो केवल पेशबंदी के लिए प्रसारित किया गया है।"* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी श्री विनय गौतम की बाइटः-*1
- श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन अमेठी अवधी साहित्य संस्थान ने बुधवार को स्थानीय डाक बंगले के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें संस्थान के दिवंगत गीतकार के चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए संस्थान के सदस्य सुरेश शुक्ल 'नवीन'कवि की असामायिक मृत्यु हो गई जिससे सभी कवियों में शोक फैल गया बुधवार को आयोजित।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि गोलोकवासी सुर सम्राट स्व.सुरेश शुक्ल नवीन साहित्य जगत में सदैव अमर रहेंगे। सभा की अध्यक्षता करते हुए कैलाश नाथ शर्मा ने कहा कि आज हमने सुमधुर गीतकार खो दिया।अरदास है दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दे।संस्थान के महासचिव रामेश्वर सिंह 'निरास' ने कहा कि हिरवा निकरि गा समजवा का छोड़िके।बरिष्ट साहित्यकार गुलाम मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने कहा कि नवीन के श्रृंगार में अध्यात्म झलकता रहा। डॉ केशरी शुक्ल ने कहा कि कोकिल कंठी देदीप्यमान नक्षत्र नवीन सदैव साहित्य जगत में अमर रहेंगे। राजकुमारी संसृति ने कहा-जब भी कलम उठेगी मेरी तेरे नाम की। जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने कहा - जीवन में मौत कितनी बड़ी है? समीर मिश्र ने कहा -बिनु नवीन तुम्हारी जैसी कोई मूर्ति नही होगी। अमर बहादुर सिंह अमर, अजय अनहद,देवी प्रसाद,दिवस प्रताप सिंह,स्वामी नाथ पाल उपस्थित रहे सभा का संचालन जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने किया।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।4