Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना डीएम एसपी ने संभाला मोर्चा* जनपद सुल्तानपुर के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक प्राइवेट बस, जो लुधियाना से आ रही थी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 108 किमी पर आज सुबह लगभग 06:00 बजे पलट गई। जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सभी इमरजेंसी टीमों/एम्बुलेंस को अवगत कराते हुए मौके पर भेजा गया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कुरेभार भेजा गया। एक 05 वर्षीय बच्ची जो गंभीर रूप से घायल है एवं 12 अन्य घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु दूसरी बस की व्यवस्था की गई है, साथ ही उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।* *उक्त संबंध में जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा दी गई बाइट।”*
Prashant Yadav
*पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना डीएम एसपी ने संभाला मोर्चा* जनपद सुल्तानपुर के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक प्राइवेट बस, जो लुधियाना से आ रही थी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 108 किमी पर आज सुबह लगभग 06:00 बजे पलट गई। जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सभी इमरजेंसी टीमों/एम्बुलेंस को अवगत कराते हुए मौके पर भेजा गया। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी कुरेभार भेजा गया। एक 05 वर्षीय बच्ची जो गंभीर रूप से घायल है एवं 12 अन्य घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज, सुलतानपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु दूसरी बस की व्यवस्था की गई है, साथ ही उनके लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है।* *उक्त संबंध में जिलाधिकारी सुलतानपुर, श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा दी गई बाइट।”*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर से बरौसा बाजार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का निकलना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों में नाराजगी है और उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को बाजार और मुख्य मार्ग से जोड़ता है, इसलिए इसकी खराब स्थिति से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।1
- Post by Sujit jaiswal1
- खेती का आसान तरीका छोटा मिनी ट्रैक्टर अपने कामों के लिए बेहतर और आसान बुराई करने के लिए निराई करने के लिए बहुत अच्छा बहुत बेहतरीन उपाय1
- सुल्तानपुर: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज सुल्तानपुर जनपद के थाना शिवगढ़ क्षेत्र के भीटौरा ग्राम में 28 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे मारपीट की घटना सामने आई। सूचना पर पुलिस ने घायल जसवंत सिंह (पुत्र विजय बहादुर) को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई बलवंत सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।2
- मेरठ जनपद स्थित एक साधारण दिखने वाले मकान में सब कुछ चौंका दिया है बाहर से बिना प्लास्टर का कच्चा घर लेकिन घर के अंदर डबल बेड के नीचे चला रहा अवैध हथियारों का खतरनाक कारोबार पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से गुप्त फैक्ट्री का खुलासा हुआ है जहां से अवैध हथियार बनाएं और सप्लाई किये जा रहे थे।1
- *आग में उजड़ा आशियाना, अंडरपास बना ठिकाना… राहत अब भी दूर* लम्भुआ (सुल्तानपुर) से संवेदनशील रिपोर्ट लम्भुआ तहसील क्षेत्र के अनापुर नारायनगंज (तकियवा) गांव में बीते बुधवार को लगी भीषण आग ने दो सगे भाइयों का सब कुछ छीन लिया। अफसर अली और पीर अली (पुत्र सुबराती) का घर, सामान, अनाज—सब कुछ चंद मिनटों में राख हो गया। लेकिन दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ… हादसे के 4–5 दिन बाद भी सरकारी मदद का कोई अता-पता नहीं है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों की तमाम कोशिशों के बावजूद घर में रखा हर सामान जलकर खाक हो गया। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों परिवारों का आशियाना पूरी तरह खत्म हो चुका था। अब अंडरपास ही घर है… बेघर हुए परिवार आज रेलवे अंडरपास के नीचे दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं। खुले आसमान के नीचे जिंदगी काट रहे इन परिवारों के लिए हर रात किसी परीक्षा से कम नहीं। बच्चों की आंखों में डर है, महिलाओं के सामने असुरक्षा की चिंता—और ऊपर से तपती गर्मी ने हालात और बदतर कर दिए हैं। प्रधान का सहारा, सिस्टम लाचार ग्राम प्रधान ने मानवता दिखाते हुए राशन, बर्तन और जरूरी सामान मुहैया कराया है, उसी के सहारे किसी तरह चूल्हा जल रहा है। लेकिन यह मदद सीमित है और स्थायी समाधान नहीं। सरकारी राहत अब भी ‘कागजों’ में तहसील प्रशासन का कहना है कि लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है और नियमानुसार जल्द ही राहत राशि व सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अब तक पीड़ित परिवारों के हाथ खाली हैं। 👉 बड़ा सवाल: जब घर जल गया, छत छिन गई, बच्चे सड़कों पर आ गए—तो राहत पहुंचने में इतनी देरी क्यों? क्या कागजी प्रक्रिया पूरी होने तक ये परिवार यूं ही अंडरपास के नीचे जिंदगी गुजारते रहेंगे?3
- प्रतापगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों को छूता नजर आया जब अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ हुआ। इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो बनारस–पुणे और अयोध्या–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) रूट पर चलेगी। इस ऐतिहासिक मौके पर बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जश्न का माहौल देखने को मिला। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक भारत की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा (धीरज ओझा) की सक्रिय भूमिका भी चर्चा में रही। 👉 वीडियो में देखें पूरा कार्यक्रम और जनता की प्रतिक्रिया।2
- Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏1
- जनपद जौनपुर ब्लाक महराजगंज में आज समय लगभग दोपहर 3बजे आन्धी का विकराल रूप धारण किया न्यूज लिखने तक कहीं कोई अप्रिय घटनाएं नहीं हुई थी। आन्धी समाप्त होने के बाद तड़क के साथ वर्षा हल्की-हल्की बुंदे चालू है मौसम की आगे हाल इंद्र देव के हाथों में1