अमेठी में बड़ा रेल हादसा टला, पेड़ से टकराकर घंटों खड़ी रही बेगमपुरा एक्सप्रेस अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी और ओलावृष्टि के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर इसौली रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे गुजर रही बेगमपुरा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। टक्कर के चलते ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और रेलवे लाइन की इलेक्ट्रिक सप्लाई भी बाधित हो गई। इसके कारण बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रैक पर ही घंटों खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक पर गिरी पेड़ की डालियों को काटकर हटाया। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक सप्लाई को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू किया गया। हालांकि, इस पूरी घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रेलवे कर्मचारी देर तक मौके पर मरम्मत कार्य में जुटे रहे।यह पूरा मामला मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के इसौली रोड क्रॉसिंग के पास का है, जहां मौसम के अचानक बदले मिजाज ने रेल संचालन को प्रभावित कर दिया।
अमेठी में बड़ा रेल हादसा टला, पेड़ से टकराकर घंटों खड़ी रही बेगमपुरा एक्सप्रेस अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी और ओलावृष्टि के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर इसौली रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे गुजर रही बेगमपुरा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। टक्कर के चलते ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और रेलवे लाइन की इलेक्ट्रिक सप्लाई भी बाधित हो गई। इसके कारण बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रैक पर ही घंटों खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना
पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक पर गिरी पेड़ की डालियों को काटकर हटाया। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक सप्लाई को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू किया गया। हालांकि, इस पूरी घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रेलवे कर्मचारी देर तक मौके पर मरम्मत कार्य में जुटे रहे।यह पूरा मामला मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के इसौली रोड क्रॉसिंग के पास का है, जहां मौसम के अचानक बदले मिजाज ने रेल संचालन को प्रभावित कर दिया।
- संग्रामपुर। क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश में बदल गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं, गड़गड़ाहट और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। बारिश के दौरान आसमान में लगातार तेज गड़गड़ाहट होती रही और बिजली चमकने से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। कुछ समय के लिए घने बादलों ने पूरे आसमान को ढक लिया, जिससे दिन में भी अंधेरा जैसा दृश्य दिखाई देने लगा। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां हिलती रहीं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की कटाई के बाद खेतों में भूसा बनाने के लिए रखी गई पराली भीगने लगी, जिससे उसके सड़ने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश लंबे समय तक जारी रही तो पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो सकता है। वहीं तेज हवा और बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीण इलाकों में कई जगह बिजली के तारों और खंभों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि जारी थी। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया है।1
- अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में बुधवार को तेज आंधी और ओलावृष्टि के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी-लखनऊ रेलखंड पर इसौली रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे गुजर रही बेगमपुरा एक्सप्रेस उससे टकरा गई। टक्कर के चलते ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और रेलवे लाइन की इलेक्ट्रिक सप्लाई भी बाधित हो गई। इसके कारण बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रैक पर ही घंटों खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक पर गिरी पेड़ की डालियों को काटकर हटाया। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक सप्लाई को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू किया गया। हालांकि, इस पूरी घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रेलवे कर्मचारी देर तक मौके पर मरम्मत कार्य में जुटे रहे।यह पूरा मामला मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के इसौली रोड क्रॉसिंग के पास का है, जहां मौसम के अचानक बदले मिजाज ने रेल संचालन को प्रभावित कर दिया।2
- अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जगदीशपुर पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीक अहमद (31 वर्ष) पुत्र खलील अहमद, निवासी ग्राम कोछित, थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 66/2026 में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, रफीक अहमद एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों—जगदीशपुर, अमेठी और गौरीगंज—में चोरी, जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- अमेठी की जगदीशपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के इनामी व थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक क्षेत्र के गांव कोछित निवासी रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद अमेठी के जगदीशपुर, अमेठी व गौरीगंज में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 04 अभियोग पंजीकृत हैं जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसपी अमेठी द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अमेठी, गौरीगंज और जगदीशपुर में विभिन्न गंभीर धाराओं में कुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन अमेठी अवधी साहित्य संस्थान ने बुधवार को स्थानीय डाक बंगले के सभागार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें संस्थान के दिवंगत गीतकार के चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए संस्थान के सदस्य सुरेश शुक्ल 'नवीन'कवि की असामायिक मृत्यु हो गई जिससे सभी कवियों में शोक फैल गया बुधवार को आयोजित।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि गोलोकवासी सुर सम्राट स्व.सुरेश शुक्ल नवीन साहित्य जगत में सदैव अमर रहेंगे। सभा की अध्यक्षता करते हुए कैलाश नाथ शर्मा ने कहा कि आज हमने सुमधुर गीतकार खो दिया।अरदास है दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दे।संस्थान के महासचिव रामेश्वर सिंह 'निरास' ने कहा कि हिरवा निकरि गा समजवा का छोड़िके।बरिष्ट साहित्यकार गुलाम मोहम्मद शब्बीर अहमद सूरी ने कहा कि नवीन के श्रृंगार में अध्यात्म झलकता रहा। डॉ केशरी शुक्ल ने कहा कि कोकिल कंठी देदीप्यमान नक्षत्र नवीन सदैव साहित्य जगत में अमर रहेंगे। राजकुमारी संसृति ने कहा-जब भी कलम उठेगी मेरी तेरे नाम की। जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने कहा - जीवन में मौत कितनी बड़ी है? समीर मिश्र ने कहा -बिनु नवीन तुम्हारी जैसी कोई मूर्ति नही होगी। अमर बहादुर सिंह अमर, अजय अनहद,देवी प्रसाद,दिवस प्रताप सिंह,स्वामी नाथ पाल उपस्थित रहे सभा का संचालन जगदम्बा तिवारी 'मधुर' ने किया।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।4
- Post by Rakesh Rawat1
- *बंगाल में होगा परिवर्तन भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा* मिर्जापुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को दोपहर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया और पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की बात कही। मिर्जापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आया हूं मां का दर्शन करने से काफी ऊर्जा मिलती है और मां की कृपा से उत्तर प्रदेश के साथ पूरे भारत को ऊर्जा मिलेगी। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या बंगाल में परिवर्तन होगा उन्होंने कहा कि आज सेकंड दौर का मतदान हो रहा है मैं बंगाल के लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वह घरों से निकलकर इस महा उत्सव में भाग ले और बंगाल के भाग्य को बदलें। आगे उन्होंने कहा की बंगाल में प्रचंड बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है इसमें कोई दो राय नहीं है लोगों को ममता सरकार से मुक्ति मिलेगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ उनका नगर में प्रवेश कराया नगर में प्रवेश करने के बाद सीधे विंध्याचल मां विंध्यवासिनी की मंदिर पहुंचे जहां पर मिर्जापुर शहर के विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उनको दर्शन पूजन कराया। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज मड़िहान के विधायक रमाशंकर पटेल के अलावा पार्टी की तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- संग्रामपुर। क्षेत्र में बुधवार दोपहर बारिश के बाद हुए जलभराव और कीचड़ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। अमेठी–संग्रामपुर मार्ग स्थित टिकरिया मालती नदी के वैकल्पिक मार्ग पर एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा घुसी। वाहन में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगंज मुसाफिरखाना निवासी लवकुश द्विवेदी अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध मां कालिकन धाम दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी कार टिकरिया स्थित मालती नदी के वैकल्पिक मार्ग पर पहुंची, बारिश के बाद सड़क पर फैली कीचड़ के कारण वाहन फिसल गया और चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार मार्ग से उतरकर नदी में जा घुसी। घटना के समय वाहन में महिलाओं सहित कुल चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कुछ लोगों को मामूली खरोंचें आईं। वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद कार को नदी से बाहर निकलवाया। लवकुश द्विवेदी ने बताया कि वह पहली बार मां कालिकन धाम दर्शन करने आ रहे थे। उन्हें बारिश के बाद वैकल्पिक मार्ग की खराब स्थिति की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।1