*बंगाल में होगा परिवर्तन भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा* मिर्जापुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को दोपहर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया और पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की बात कही। मिर्जापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आया हूं मां का दर्शन करने से काफी ऊर्जा मिलती है और मां की कृपा से उत्तर प्रदेश के साथ पूरे भारत को ऊर्जा मिलेगी। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या बंगाल में परिवर्तन होगा उन्होंने कहा कि आज सेकंड दौर का मतदान हो रहा है मैं बंगाल के लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वह घरों से निकलकर इस महा उत्सव में भाग ले और बंगाल के भाग्य को बदलें। आगे उन्होंने कहा की बंगाल में प्रचंड बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है इसमें कोई दो राय नहीं है लोगों को ममता सरकार से मुक्ति मिलेगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ उनका नगर में प्रवेश कराया नगर में प्रवेश करने के बाद सीधे विंध्याचल मां विंध्यवासिनी की मंदिर पहुंचे जहां पर मिर्जापुर शहर के विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उनको दर्शन पूजन कराया। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज मड़िहान के विधायक रमाशंकर पटेल के अलावा पार्टी की तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*बंगाल में होगा परिवर्तन भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा* मिर्जापुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को दोपहर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया और पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की बात कही। मिर्जापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आया हूं मां का दर्शन करने से काफी ऊर्जा मिलती है और मां की कृपा से उत्तर प्रदेश के साथ पूरे भारत को ऊर्जा मिलेगी। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या बंगाल में परिवर्तन होगा उन्होंने कहा कि आज सेकंड दौर का मतदान हो रहा है मैं बंगाल के लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वह घरों से निकलकर इस महा उत्सव में भाग ले और बंगाल के भाग्य को बदलें। आगे उन्होंने कहा की बंगाल में प्रचंड बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है इसमें कोई दो राय नहीं है लोगों को ममता सरकार से मुक्ति मिलेगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ उनका नगर में प्रवेश कराया नगर में प्रवेश करने के बाद सीधे विंध्याचल मां विंध्यवासिनी की मंदिर पहुंचे जहां पर मिर्जापुर शहर के विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उनको दर्शन पूजन कराया। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज मड़िहान के विधायक रमाशंकर पटेल के अलावा पार्टी की तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- प्रतापगढ़ पीएम नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का किया लोकार्पण प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील अंतर्गत सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर भव्य समारोह मे गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लोकार्पण कार्यक्रम मे जिला प्रभारी मंत्री दया शंकर सिंह मुख्य अतिथि कार्यक्रम मे पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व विधायक रानीगंज जुझारू नेता अभय कुमार ओझा,सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, विश्वनाथ गंज विधायक जीत लाल पटेल आदि उपस्थित रहे कलेक्टर शिव सहाय अवस्थी ने कार्यक्रम की बागडोर बखूबी संभाली 36 हजार 230 करोड़ की लागत से बना यातायात के आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश का सबसे लम्बा 594 किलो मीटर का हाइवे कार्यक्रम मे भीषण धूप को देखते हुए शीतल पेयजल समेत जलपान की व्यवस्था गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक जाता है भविष्य में उक्त हाइवे को हरिद्वार तक बनाने की तैयारी1
- गंगा एक्सप्रेसवे के वर्चुअल लोकार्पण का भव्य आयोजन प्रतापगढ़ में ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम को प्रशासन ने एक ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित आयोजन के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न कराया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की सक्रिय अगुवाई में लालगंज तहसील स्थित सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर लाइव प्रसारण की भव्य व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को देखा। उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे 594 किलोमीटर के ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का वर्चुअल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया गया। पूरे आयोजन की जिम्मेदारी जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने संभाली। उन्होंने व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न हो। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में व्यापक इंतजाम किए गए। सीसीटीवी निगरानी, भीड़ नियंत्रण और 41 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे खंड पर विशेष सुरक्षा समीक्षा की गई। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे न केवल प्रदेश के विकास को गति देगा, बल्कि प्रतापगढ़ के आर्थिक और सामाजिक ढांचे को भी नई दिशा प्रदान करेगा। प्रशासन द्वारा यातायात और सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे आमजन को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।2
- प्रतापगढ़ नगर स्थित हुई जोरदार आंधी तूफान के साथ बारिश जिससे जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त लोगों को संभलने तक का नहीं मिला मौका बाइक छोड़कर भागे लोग।1
- Post by REPORTER ANKIT4
- *रायबरेली-प्रतापगढ़ हाइवे पर सुलह कराने आए यूपी पुलिस के सिपाही ने की फायरिंग, दहशत* _सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर पुरानी रंजिश के मुकदमे में समझौते के दौरान चलीं गोलियां, स्कॉर्पियो चौकी में खड़ी, आरोपी फरार_ *सलोन (रायबरेली)।* रायबरेली वाया प्रतापगढ़ हाइवे पर सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के एक मामले में सुलह कराने पहुंचे यूपी पुलिस के सिपाही ने फायरिंग कर दी। घटना कान्हा ढाबा के पास की है। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सलोन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलोन कोतवाली में दर्ज धारा 307 के एक मुकदमे में सुलह को लेकर दोनों पक्षों की बातचीत हो रही थी। नूरुद्दीनपुर चौराहे पर कान्हा ढाबा के पास टोल से लगभग 250 मीटर आगे शक्ति सिंह, जो वर्तमान में यूपी पुलिस में तैनात है, अपने साथी शुभम भट्ट, राहुल सिंह व अन्य के साथ पहुंचा था। दूसरे पक्ष से राज शर्मा से सुलह को लेकर बातचीत चल रही थी। पीड़ित राज शर्मा का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने कहा कि "पापा आ जाएं तो बात हो जाएगी।" इसी बात पर शक्ति सिंह भड़क गया और अचानक असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए गए। गोलियों की आवाज सुनकर ढाबे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और सलोन कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सलोन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग निकले। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को वहीं रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मौके से 315 बोर के तीन खोखे बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक सलोन ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया गया है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित राज शर्मा की तहरीर पर शक्ति सिंह, शुभम भट्ट, राहुल सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शक्ति सिंह यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी रायबरेली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर दिनदहाड़े इस तरह फायरिंग होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।2
- रायबरेली दहेज लोभियों ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी न मिलने पर नाराज हुआ दूल्हा दहेज न मिलने से नाराज दूल्हे ने लड़की के भाई के सिर पर किया तलवार से वार भाई घायल विवाद के बाद बारात लेकर दूल्हा फरार बछरावा थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर का हैं पूरा मामला।3
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- रामपुर आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने हेतु कार्यशाला आयोजित, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश जनपद में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति को और अधिक गति देने के उद्देश्य से बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में समस्त एमओआईसी, एएनएम, आशा, सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां, एडीओ पंचायत, राशन कोटेदारों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें उन्होंने पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चिन्हित ऐसे परिवार, जो अन्त्योदय राशन कार्ड धारक हैं या वर्ष 2011 के एसईसीसी डेटा में सूचीबद्ध हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कार्ड बनाए जाएं। इसके अतिरिक्त श्रम कार्ड धारक, जिनके श्रम कार्ड पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से लिंक हैं तथा आयुष्मान पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं, उन्हें भी योजना से आच्छादित किया जाए। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों के ऐसे परिवार जिनमें 06 या उससे अधिक सदस्य हैं और जिनका नाम पोर्टल पर प्रदर्शित है, साथ ही 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान ऑपरेटर आईडी के माध्यम से प्रतिदिन अधिकतम संख्या में कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने सीएचसी अधीक्षकों की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि प्रत्येक सप्ताह आयुष्मान कार्ड निर्माण की नियमित समीक्षा की जाए और प्रगति सुनिश्चित की जाए। यदि किसी क्षेत्र में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनपद की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि कुल 1337 आयुष्मान ऑपरेटर आईडी के सापेक्ष मात्र 826 आईडी ही सक्रिय पाई गईं, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का एक सशक्त माध्यम है, जिससे पात्र परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता मिलती है। अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, वहीं पूर्ति विभाग को राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी योजना के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि फैमिली आईडी न होने की स्थिति में पेंशन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, सामूहिक विवाह सहित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों की फैमिली आईडी शीघ्रता से बनाई जाए ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान को जनपद में मिशन मोड में संचालित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दीपा सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री नत्थूलाल गंगवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धमेन्द्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे1