Shuru
Apke Nagar Ki App…
ताला ग्राम सभा के कांदूरी गांव में एक दिन में वादा पूरा—राकेश प्रताप सिंह के त्वरित विकास से जनता खुश, ग्रामीण महिलाओं ने कहा: नेता हो तो ऐसा जो केवल विकास की करे बात
RAMA SHANKAR SHUKLA
ताला ग्राम सभा के कांदूरी गांव में एक दिन में वादा पूरा—राकेश प्रताप सिंह के त्वरित विकास से जनता खुश, ग्रामीण महिलाओं ने कहा: नेता हो तो ऐसा जो केवल विकास की करे बात
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by REPORTER ANKIT4
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रूपये 36230 करोड से निर्मित उत्तर प्रदेश के सबसे विराट 594 किमी0 लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ-प्रयागराज) का लोकार्पण जनपद हरदोई में किया गया जिसके क्रम में जनपद प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज के ग्राम सरायसंग्राम सिंह स्थित टोल प्लाजा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं वहां पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के प्रभारी मंत्री व परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने क्या कहा देखें।1
- *रायबरेली-प्रतापगढ़ हाइवे पर सुलह कराने आए यूपी पुलिस के सिपाही ने की फायरिंग, दहशत* _सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर पुरानी रंजिश के मुकदमे में समझौते के दौरान चलीं गोलियां, स्कॉर्पियो चौकी में खड़ी, आरोपी फरार_ *सलोन (रायबरेली)।* रायबरेली वाया प्रतापगढ़ हाइवे पर सलोन कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर चौराहे पर मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के एक मामले में सुलह कराने पहुंचे यूपी पुलिस के सिपाही ने फायरिंग कर दी। घटना कान्हा ढाबा के पास की है। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सलोन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और आरोपियों की स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलोन कोतवाली में दर्ज धारा 307 के एक मुकदमे में सुलह को लेकर दोनों पक्षों की बातचीत हो रही थी। नूरुद्दीनपुर चौराहे पर कान्हा ढाबा के पास टोल से लगभग 250 मीटर आगे शक्ति सिंह, जो वर्तमान में यूपी पुलिस में तैनात है, अपने साथी शुभम भट्ट, राहुल सिंह व अन्य के साथ पहुंचा था। दूसरे पक्ष से राज शर्मा से सुलह को लेकर बातचीत चल रही थी। पीड़ित राज शर्मा का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने कहा कि "पापा आ जाएं तो बात हो जाएगी।" इसी बात पर शक्ति सिंह भड़क गया और अचानक असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए गए। गोलियों की आवाज सुनकर ढाबे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और सलोन कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सलोन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर भाग निकले। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को वहीं रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मौके से 315 बोर के तीन खोखे बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक सलोन ने बताया कि स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा दिया गया है। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़ित राज शर्मा की तहरीर पर शक्ति सिंह, शुभम भट्ट, राहुल सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शक्ति सिंह यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी रायबरेली ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर दिनदहाड़े इस तरह फायरिंग होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।2
- रायबरेली दहेज लोभियों ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी दहेज में मोटरसाइकिल व अंगूठी न मिलने पर नाराज हुआ दूल्हा दहेज न मिलने से नाराज दूल्हे ने लड़की के भाई के सिर पर किया तलवार से वार भाई घायल विवाद के बाद बारात लेकर दूल्हा फरार बछरावा थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा मजरे राघवपुर का हैं पूरा मामला।3
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- Post by Satish kumar1
- प्रतापगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ हो चुका है और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है। बनारस–पुणे और अयोध्या–मुंबई, लोकमान्य तिलक टर्मिनस रूट पर दौड़ने वाली यह ट्रेन अब सफर को तेज, आरामदायक और आधुनिक बनाने जा रही है। इस खास मौके पर पूरा प्रतापगढ़ जश्न में डूबा नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और हर चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस पहल को नए भारत की मजबूत कनेक्टिविटी का प्रतीक माना जा रहा है। इस आयोजन की सबसे खास बात रही भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा उर्फ धीरज ओझा की सक्रिय भूमिका, जिनकी पहल और मौजूदगी ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा दी। ट्रेन के रवाना होते ही तालियों और जयकारों के बीच प्रतापगढ़ ने इस ऐतिहासिक सौगात का जोरदार स्वागत किया।1
- Post by REPORTER ANKIT3