Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्ञानेश कुमार थैला उठाके भागने वाला है जानते हैं इसथैले में क्या है Vote Chor PM ke jhole mein kya hai..? Khulaasa ho gaya 🔥
Raghuveer Dhakar Vijaypur
ज्ञानेश कुमार थैला उठाके भागने वाला है जानते हैं इसथैले में क्या है Vote Chor PM ke jhole mein kya hai..? Khulaasa ho gaya 🔥
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- तेज हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, सैकड़ों बीघा धान की फसलें खेतों में बिछीं श्योपुर। जिले के सोई क्षेत्र में सोमवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। ददुनी सहित आसपास के गांवों में तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसलें बिछ गईं। इससे किसानों को फसल खराब होने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।जानकारी के अनुसार ददुनी एवं आसपास के गांवों में तेज हवाओं का असर सबसे अधिक देखने को मिला। खेतों में पकने की ओर बढ़ रही धान की फसलें हवा के झोंकों से जमीन पर गिर गईं। किसानों के मुताबिक सैकड़ों बीघा क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। लगातार बारिश होने की स्थिति में खेतों में गिरी फसल के दाने खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।वहीं तेज तूफान के दौरान ददुनी गांव में एक पेड़ मकान पर गिर गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार राहत दिलाने की मांग की है।नुकसान का वास्तविक आकलन राजस्व एवं कृषि विभाग के सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से पहले ही खेती की लागत बढ़ी हुई है, ऐसे में तैयार फसल के बर्बाद होने से आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है।1
- विजयपुर क्षेत्र के किसानों के आंधी-तूफान और के कारण बाजरा की फसल गिरी जिससे किसानों को हुआ नुकसान।1
- ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोर’ हैं- देशद्रोही हैं। 📍 निर्वाचन आयोग घेराव, भोपाल1
- सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी का रामपुर कलां थाने में औचक निरीक्षण----- सबलगढ़ की नवागत एसडीओपी रोशनी कुर्मी ने रामपुर कलां पुलिस थाने का प्रथम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया मीडिया से चर्चा के दौरान क्या कहा1
- ब्रैकिग शिवपुरी - शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब बिक्री का एक बड़ा मामला सामने आया, महिलाओं का गुस्सा फूटा। शिवपुरी। करैरा थानांतर्गत समोहा ग्राम में उस समय महिलाओं का गुस्सा फूट पढ़ा जब उन्होंने एक व्यक्ति को रंगेहाथ अवैध शराब सप्लाई करते वक्त धर दबोचा, गुस्साई ग्रामीण महिलाओं ने पहले तो अवैध शराब जप्त कर आग के हवाले कर दी उसके बाद अवैध शराब सप्लाई कर रहे व्यक्ति की भी खबर ले डाली! महिलाओं का आरोप है कि ग्राम में कोई वैध शराब दुकान नही है बावजूद कुछ लोग अवैध तरीके से बाहर से कमीशन पर शराब लाकर ग्राम में विक्रय करते है। ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर पुलिस को दिया कि गांव में अवैध शराब नहीं बिचना चाहिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद सेवा संकल्प अभियान सिलायथा एवं खनैता में मातृत्व स्वास्थ्य एवं पोषण पर हुआ संवाद रंगोली के माध्यम से जनसमुदाय को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति किया गया जागरूक आंगनबाड़ी मिलन में स्वास्थ्य देखभाल सहित एचआईवी/एड्स पर दी गई जानकारी सेवा प्रदाताओं का हुआ सम्मान किशोर-किशोरियों व बच्चों को बांटे गए पुरस्कार और मिष्ठान जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा द्वारा ग्राम सिलायथा एवं खनैता में 'आंगनबाड़ी मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल अस्पताल जौरा के आईसीटीसी परामर्शदाता संदीप सेंगर उपस्थित रहे। उन्होंने जनसमूह को मातृत्व स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, समय पर टीकाकरण तथा एचआईवी/एड्स की रोकथाम व सावधानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीण जनों को समय पर एचआईवी जांच कराने हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के टोल-फ्री नंबर 1097 की उपयोगिता के बारे में भी बताया। संतुलित आहार व कुपोषण मुक्ति पर जोर दिया गया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 जौरा की परियोजना अधिकारी श्रीमती आरती राजपूत ने 'सेवा संकल्प अभियान' के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने गर्भवती व धात्री माताओं तथा किशोर-किशोरियों के लिए आवश्यक संतुलित आहार, पोषण, एनीमिया (रक्त की कमी) की रोकथाम तथा कुपोषण मुक्ति के उपायों पर विस्तार से समझाइश दी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री जगदीश यादव ने कठिन व विशिष्ट परिस्थितियों में भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य व पोषण की निरंतर देखभाल के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र वनी कार्यक्रम स्थल पर 'मातृत्व एवं शिशु देखभाल', 'गर्भवती की देखभाल' तथा 'स्वास्थ्य' जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाती सुंदर रंगोलियां सजाई गईं, जो जन-जागरूकता का मुख्य केंद्र रहीं। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार व मिष्ठान का वितरण किया गया। इस आयोजन में ग्राम सचिव दीवान सिंह राजपूत, पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, गर्भवती व धात्री माताएं, किशोर-किशोरियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- नव निर्वाचित सुनील सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद में पहली जनसुनवाई सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की शहरवासियों ने बताई समस्याएं करौली नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुनील सैनी की अध्यक्षता में पहली जनसुनवाई हुई। इसमें उपसभापति अमीनुद्दीन खान सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शहरवासियों ने सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव जैसी समस्याएं बताईं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शिकारगंज चौराहा, मैगजीन क्षेत्र, इंदिरा कॉलोनी, गुलाब बाग, सब्जी मंडी, भगत कॉलोनी समेत कई इलाकों से सफाई की शिकायतें मिलीं। लोगों ने गंदगी व नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई। खराब सड़कों व बंद स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें भी दर्ज हुईं।सभापति सुनील सैनी ने सभी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। सभापति ने समस्याओं के समय पर निपटारे और प्रभावी निगरानी को कहा। सभापति ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।1
- ज्ञानेश कुमार थैला उठाके भागने वाला है जानते हैं इसथैले में क्या है Vote Chor PM ke jhole mein kya hai..? Khulaasa ho gaya 🔥1