Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद संभल में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने दी जानकारी. जनपद संभल में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जूलुसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने क्या कहाँ जानिए ?
Nitin Sagar
जनपद संभल में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने दी जानकारी. जनपद संभल में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जूलुसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने क्या कहाँ जानिए ?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद संभल में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जूलुसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने क्या कहाँ जानिए ?1
- Post by अबजल हुसैन1
- उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत रुदायन के लिए नामित सभासदगण डॉ. रजनी गुप्ता, श्री पाल जी,विद्यारतन चौधरी जी का शपथ ग्रहण सामारोह उपजिलाधिकारी बिल्सी विनोद कुमार ईओ साहब वेदप्रकाश जी नगरपंचायत चेयरमैन सीमा चौधरी भाजपा नेता मुरली मनोहर द्वारा नगर पंचायत कार्यालय मे किया गया नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे2
- बरेली के थाना भुता क्षेत्र में पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लडपुर मुदिया जाने वाले रास्ते पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक आरोपी मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अवैध तरीके से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र समेत कई सरकारी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर रहा था।1
- संक्षिप्त समाचार: खंदक गांव में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर लगातार पानी जमा हो रहा है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और PWD के जेई एक वर्ष बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। अब गांववासियों को डीएम बदायूं से न्याय की उम्मीद है।2
- Post by Junaid Junaid1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में एक निर्मम हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 8 वर्षीय मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद शव को एक लोहे के छोटे ड्रम में ठूंस दिया गया और ऊपर से आटे की बोरी डालकर छुपा दिया गया। यह सनसनीखेज मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के सिद्धांत नगर इलाके का है, जहां बच्ची का शव उसी के घर के ऊपर किराए पर रहने वाले व्यक्ति सुनील के कमरे से बरामद हुआ है। घटना के बाद से आरोपी सुनील फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है . पीड़ित बच्ची, प्रग्या (8), जूता व्यवसायी दिनेश कुमार की बेटी थी । वह 24 मार्च, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर खेलने गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले सोचा कि वह ट्यूशन गई होगी, लेकिन जब शाम 4:30 बजे तक वह नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने तलाश शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में बच्ची एक दुकान से चिप्स खरीदती हुई और अपने घर की ओर लौटती हुई दिखाई दी, लेकिन इसके बाद वह किसी कैमरे में नजर नहीं आई । तलाश के दौरान संदेह का धागा किरायेदार सुनील तक पहुंचा। सुनील परिवार के जूता कारखाने में काम करता था और पीड़िता के घर के ऊपर वाली मंजिल पर किराए पर रहता था । हैरानी की बात यह रही कि सुनील ने शुरुआत में बच्ची की तलाश में मदद भी की थी और परिवार के साथ थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने में भी सहयोग किया था । लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की तलाश तेज हुई, सुनील ने अपना कमरा बंद किया और फरार हो गया, जिससे उस पर शक गहरा गया । पुलिस ने बुधवार रात करीब 8 बजे संदेह के आधार पर सुनील के बंद कमरे का ताला तोड़ा। अंदर एक छोटे लोहे के ड्रम (कंटेनर) में बच्ची का शव रखा हुआ मिला। शव को छुपाने के लिए ड्रम के ऊपर आटे की बोरी और एक लाल रजाई रखी गई थी । बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। फतेहाबाद रोड पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। करीब आधे घंटे तक सड़क पर अराजकता का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों, जिनमें डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास भी शामिल थे, ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने के बाद किसी तरह स्थिति पर काबू पाया । पुलिस ने फरार आरोपी सुनील के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है। डीसीपी अब्बास ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 से अधिक टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है । गुरुवार सुबह तीन डॉक्टरों की पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के गले पर दो गहरे कट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, उसके हाथों और पैरों पर भी खरोंच के निशान हैं। डॉक्टरों ने मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव बताया है । डीसीपी अब्बास ने बताया कि अभी तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सावधानी बरतते हुए जांच के लिए स्लाइड को संरक्षित कर लिया गया है। हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया ।1
- मीरगंज में सम्राट अशोक जयंती पर उमड़ा जनसैलाब... भव्य रैली और जोरदार स्वागत के बीच मंच से गूंजी बड़ी आवाज... पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकार पर दर्ज फर्जी FIR को लेकर खुलकर विरोध जताया... बरेली के मीरगंज कस्बे में आयोजित इस समारोह में हजारों लोग शामिल हुए... जहां एक तरफ सम्राट अशोक के विचारों की गूंज रही... तो वहीं दूसरी तरफ सियासी बयानबाजी ने माहौल को गरमा दिया...1