Shuru
Apke Nagar Ki App…
कान्हा के जन्मोत्सव के लिए सज गई मथुरा नगरी, तैयारियां पूरी मथुरा ... श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा की नगरी मथुरा में पूरे हर्ष उल्लास के साथ जन्मोत्सव की तैयारियां हो रही हैँ । नगर के सभी प्रमुख चौराहों एवं स्थानों को सजाया गया है ,लाइटिंग की बहुत सुंदर सजावट की गई है, सैल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए है ।
मधु शर्मा
कान्हा के जन्मोत्सव के लिए सज गई मथुरा नगरी, तैयारियां पूरी मथुरा ... श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा की नगरी मथुरा में पूरे हर्ष उल्लास के साथ जन्मोत्सव की तैयारियां हो रही हैँ । नगर के सभी प्रमुख चौराहों एवं स्थानों को सजाया गया है ,लाइटिंग की बहुत सुंदर सजावट की गई है, सैल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए है ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आउटसोर्स कर्मियों को सीधे बैंक खाते में मिलेगा मानदेय, सेवा सुरक्षा भी होगी मजबूत मथुरा।उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आउटसोर्स कर्मियों के हित में शुरू की गई उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की व्यवस्था का बुधवार को मथुरा में सजीव प्रसारण किया गया। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने निगम के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य आउटसोर्स सेवाओं में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अब कर्मियों का मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था होगी, जिससे अनावश्यक कटौती की संभावना कम होगी। सेवा समाप्त करने से पहले संबंधित आउटसोर्स कंपनी को सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। ईएसआई की धनराशि का लाभ भी कर्मियों को बीमा के रूप में मिलेगा।नगर आयुक्त ने आउटसोर्स कर्मियों से नशे से दूर रहने और सकारात्मक संगत अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से लोगों को नशे की लत से बचाने पर जोर दिया जाना चाहिए।1
- मथुरा कृष्णा नगर बिजली घर के सामने ऑन रोड काट दिए हरे वृक्ष और अधिकारी सो रहे मथुरा कृष्णा नगर बिजली घर के सामने ऑन रोड काट दिए हरे वृक्ष और अधिकारी सो रहे1
- चंद मिनटों की बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल, टाउनशिप चौराहा जलमग्न मथुरा। चंद मिनटों की बारिश ने मथुरा में जल निकासी और सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। टाउनशिप चौराहे पर बिलिंकेट स्टोर के पास सड़क पर पानी और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इसके साथ ही गंदगी के कारण हालात और भी बदतर हो जाते हैं। राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। एक ओर नगर निगम मथुरा-वृंदावन शहर की साज-सज्जा और सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। शहर के प्रमुख चौराहे पर जलभराव और गंदगी की समस्या नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि टाउनशिप चौराहे समेत जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अब सवाल यह है कि जब शहर के प्रमुख स्थानों पर ही जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, तो आखिर नगर निगम की लाखों रुपये की व्यवस्थाओं का लाभ आम जनता को कब मिलेगा?1
- मथुरा सजा दुल्हन की तरह कान्हा का जन्मदिन आया रे ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले की तैयारी का हाल1
- कान्हा के जन्मोत्सव के लिए सज गई मथुरा नगरी, तैयारियां पूरी मथुरा ... श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा की नगरी मथुरा में पूरे हर्ष उल्लास के साथ जन्मोत्सव की तैयारियां हो रही हैँ । नगर के सभी प्रमुख चौराहों एवं स्थानों को सजाया गया है ,लाइटिंग की बहुत सुंदर सजावट की गई है, सैल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए है ।1
- मथुरा को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करने वाली सांसद हेमामलिनी जी से मेरा सीधा सवाल है—अगर स्मार्ट सिटी की सड़कों पर बारिश का पानी जमा होकर जनता के घरों और दुकानों में घुस जाए, तो फिर यह स्मार्ट सिटी है या सिर्फ कागजों पर चल रहा विकास? बारिश की कुछ बूंदों ने ही मथुरा की जल निकासी व्यवस्था और विकास के तमाम दावों की पोल खोल दी है। सड़कें तालाब बनी हुई हैं, नालियां उफन रही हैं और आम नागरिक व श्रद्धालु परेशान हैं। करोड़ों रुपये की योजनाओं और बड़े-बड़े उद्घाटनों के बावजूद अगर हर मानसून में वही जलभराव, वही जाम और वही परेशानी सामने आती है, तो जवाबदेही तय करने का समय आ गया है। जनता को स्मार्ट सिटी का बोर्ड नहीं, जलभराव से मुक्ति चाहिए। जनता को भाषण नहीं, जमीन पर काम चाहिए। जनता को आश्वासन नहीं, जवाब चाहिए। मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी है, देश-दुनिया से श्रद्धालु यहां आते हैं। ऐसी पवित्र नगरी की सड़कों को नालों के पानी में डूबा छोड़ देना मथुरा की जनता और श्रद्धालुओं दोनों का अपमान है। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ तस्वीरें और विज्ञापन नहीं चलेंगे। मथुरा की जनता अब हिसाब भी मांगेगी और जवाब भी।1
- रक्षाबंधन पर चाकुओं से किया हमला शिकायतकर्ता को ही पुलिस कर रही परेशान घटना थाना हाईवे क्षेत्र की रक्षाबंधन पर चाकुओं से किया हमला शिकायतकर्ता को ही पुलिस कर रही परेशान घटना थाना हाईवे क्षेत्र की1
- प्रेमी देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सुसाइड का रूप देने को फांसी पर लटकाया शव* *बुलंदशहर।* जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों ने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और पुलिस को सूचना दी कि सुमित ने आत्महत्या कर ली है। मामला खेतलपुर भांसोली कोतवाली देहात इलाके का है। मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला काजल और उमेश के बीच देवर-भाभी का रिश्ता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और अवैध संबंध बन गए। पति सुमित इस रिश्ते में रोड़ा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के मुताबिक, दोनों ने सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस को पहले तो यह आत्महत्या का मामला लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी देवर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। #बुलंदशहर_न्यूज #lovestory1